Homeदेश-समाज'बता...तुझ पर पेट्रोल डालें या गाड़ियों पर' जब दंगाइयों ने रखी हिन्दू दुकानदार की...

‘बता…तुझ पर पेट्रोल डालें या गाड़ियों पर’ जब दंगाइयों ने रखी हिन्दू दुकानदार की जान बख्शने की शर्त: ग्राउंड रिपोर्ट

2 से ढाई बजे के बीच 40-50 ऐसे लोग उनकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। जिनके हाथ में 20 लीटर के पेट्रोल के कैन थे। दंगाइयों ने उनसे करीब 30-40 हजार रुपए की लूटपाट की। उनके अलावा एक प्रधानजी के भी ढाई लाख रुपए छीन ले गए।

उत्तरपूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के बीच काफी जान-माल का नुकसान हुआ। जाफराबाद, भजनपुरा, चाँदबाग, करावल नगर, कई ऐसे दंगा प्रभावित इलाके रहे जहाँ से दंगाइयों ने गुजरने के बाद केवल बर्बादी के मंजर की कहानी अपने पीछे छोड़ी। ऐसी ही कहानियाों के बारे में पता करने जब हम उत्तरपूर्वी दिल्ली के हालातों का जायजा लेते-लेते खजूरी खास इलाके की ओर बढ़े तो हमारी नजर गिरी ऑटोमोबाइल्स वर्कशॉप पर पड़ी। ये दुकान आप निगम पार्षद ताहिर हुसैन के घर से थोड़ी दूरी पर स्थित थी। अंदर जाकर देखा तो इसके अंदर जली हुई गाड़ियों का ढेर था, काली दीवारें थी, टूटी छत थी।

गिरी ऑटो मोबाइल -1

हालाँकि, माहौल देखकर समझ आ रहा था कि यहाँ किस तरह दंगाइयों ने क्या-क्या किया होगा, लेकिन हमने फिर भी और जानकारी जुटाने के लिए दुकान के मालिक दिलीप से बात की।

देखें रिपोर्ट की वीडियो:


गिरी ऑटो मोबाइल -2

दिलीप ने बताया, उस दिन पथराव 2 बजे से शुरू हुआ था। लेकिन, हम अपनी दुकान को 1 बजे बंद कर चुके थे। हम उस समय दुकान में ताला मारकर अंदर बैठे थे, जब दंगाइयों ने हमपर अचानक हमला किया। उनके मुताबिक 2 से ढाई बजे के बीच 40-50 ऐसे लोग उनकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। जिनके हाथ में 20 लीटर के पेट्रोल के कैन थे।


गिरी ऑटो मोबाइल -3

दंगाइयों ने उनसे पूछा, बता…ये पेट्रोल तुझपर छिड़कें या फिर गाड़ियों पर। दंगाइयों की बात सुनकर वर्कशॉप के मालिक ने उनके आगे बड़ी मिन्नतें की और अपनी जान को किसी तरह उनसे छुड़वाया। मगर, अपनी दुकान और वहाँ रखे सामान को वह उनसे न बचा सके। उनके सामने उपद्रवियों ने सर्विसिंग के लिए आई 15 गाड़ियो पर पेट्रोल डाला और सबको आग के हवाले कर दिया। इसके बाद वे दिलीप से बोले बता तेरे पास मोबाइल है क्या? तूने रिकॉर्डिंग तो नहीं की। जब मालिक ने रिकॉर्डिंग करने की बात से मना किया, तो फिर उनसे उनका मोबाइल फोन ले लिया गया।

ऑपइंडिया से बातचीत करते हुए गिरी ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक दिलीप ने बताया कि दंगाइयों ने उनसे करीब 30-40 हजार रुपए की लूटपाट की। उनके अलावा एक प्रधानजी के भी ढाई लाख रुपए छीन ले गए। भारी मन से बात करते हुए दिलीप ने अपने नुकसान का अंदाजा करोड़ो में बताया और कहा कि उनकी सारी जमा पूँजी दंगाइयों ने जलाकर खाक कर दी। आज इन सबके कारण वो 20 साल पीछे चले गए। उनके पास कुछ नहीं बचा।

गिरी ऑटोमोबाइल के साथ व्यापार मंडल ऑफिस भी फूँक दिया गया:

मेरे भाई को जिहाद ने मारा है, एक-एक मस्जिदों व मदरसों की तलाशी ली जाए: दलित दिनेश के भाई

चश्मदीद प्रदीप वर्मा का बयान जिन्होंने चाकू से गोदकर मारे गए IB अधिकारी को आखिरी बार देखा था

बच गई ‘नो CAA, नो NRC’ लिखी दुकानें, बाकी को कर दिया ख़ाक: सामने आया दिल्ली दंगों का ‘ट्रेंड’

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

रवि अग्रहरि
रवि अग्रहरि
अपने बारे में का बताएँ गुरु, बस बनारसी हूँ, इसी में महादेव की कृपा है! बाकी राजनीति, कला, इतिहास, संस्कृति, फ़िल्म, मनोविज्ञान से लेकर ज्ञान-विज्ञान की किसी भी नामचीन परम्परा का विशेषज्ञ नहीं हूँ!

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -