Home Blog Page 2583

पड़ोसी शमीम ने दीदी-दीदी कह आधी रात को बुलाया, फोड़ डाली महिला की दोनों आँखें: मुँह में पत्ते ठूँस बाँध दिए हाथ, बेटी ने सुनाई खौफनाक दास्ताँ

बिहार का चर्चित आँखफोड़वा कांड तो याद ही होगा। अब उसी तर्ज पर कटिहार जिले में शमीम नाम के मुस्लिम व्यक्ति ने एक महिला के साथ बर्बरता करके उसकी आँखों को फोड़ डाला। महिला को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर हैं। आँख पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। महिला दोबारा देख भी पाएगी या नहीं, इसमें संशय है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डकरा इंग्लिश गाँव की बताई जा रही है। आरोपित का नाम मोहम्मद शमीम है। वो पीड़िता रेखा देवी का ही पड़ोसी है। पीड़िता वहीं बाँध पर अपनी बेटी के साथ झोपड़ी बनाकर रहती थी। मंगलवार (12 जुलाई, 2022) को आधी रात के वक्त उसने पीड़िता को दीदी-दीदी कहकर आवाज लगाई। जैसे ही पीड़िता ने दरवाजा खोला तो पटवा (जूट) का पत्ता उसके मुँह में ठूँस कर वो उसे जबरदस्ती बाँध की ओर ले गया।

इस बीच जैसे ही रेखा की बेटी की नींद खुली तो उसने शोर मचाया। इस आसपास के ग्रामीण जुटे और महिला को ढूँढना शुरू कर दिया। बाँध की ओर जाने पर देखा कि महिला जख्मी हालत में कराहती पड़ी थी। शमीम ने महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसकी आँख में पटवा का डंठल घुसेड़ दिया। हालाँकि, डॉक्टरों का कहना है कि इस वारदात में महिला की आँख तो नहीं फूटी, लेकिन वो गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई है।

बेटी ने बताई आँखों देखी

पीड़िता की बेटी, जो कि 8 साल की है ने बताया कि मोहम्मद शमीम ने रात के करीब 2 बजे दीदी-दीदी कहकर उसकी माँ को बुलाया। उसने माँ को रुकने के लिए कहा और कहा कि वो उससे बात करना चाहता है। लेकिन जब माँ नहीं रुकी तो वो उसे जबरदस्ती घसीट ले गया। पीड़िता की बेटी के मुताबिक, आरोपित ने उसकी माँ के दोनों हाथों को बाँध दिया और पटवा के पत्ते उसके मुँह में घुसेड़ दिए। इसके बाद पटवा की टहनी को तोड़कर दोनों आँखों में घोंप दिया।

अमदाबाद थाने के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा है कि पीड़िता ने बताया है कि उसके साथ दुष्कर्म जैसा कुछ नहीं हुआ है। आरोपित को पकड़ने के लिए मनुहारी के एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

तेज़ धार वाली उफनती गंगा में हाथी ने 1 km तैर कर बचाई व्यक्ति की जान, कान-गर्दन पकड़े बैठा रहा: सूँड़ निकाल लेता रहा साँस, देखें वीडियो

बिहार के वैशाली में अचानक गंगा नदी के उफान के बाद एक हाथी ने 1 किलोमीटर तैर कर महावत को सुरक्षित जगह पर पहुँचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग ‘जय हो गजराज’ बोल कर हाथी की तारीफ़ कर रहे हैं। 1 किलोमीटर तैरने के दौरान हाथी को काफी संघर्ष करना पड़ा और कई बार वो सूँड़ बाहर निकाल कर साँस लेता दिखा, लेकिन किसी तरह उसने अपनी और महावत की जान बचा ली।

ये घटना राघोपुर क्षेत्र की है। मंगलवार (12 जुलाई, 2022) को अचानक से गंगा नदी में पानी का स्तर बढ़ गया, जिसके बाद होती और महावत भी वहाँ फँस गए। पानी लगातार उफन रहा था। कई बार ऐसा लगा कि हाथी और महावत बह जाएँगे। हाथी ज्यादातर पानी के भीतर ही रहा और बीच-बीच में साँस लेने के लिए सूँड़ बाहर निकालता रहा। इस दौरान महावत उसके ऊपर बैठा रहा। उसने हाथी के कान और गर्दन पकड़े हुए थे, जिससे वो बचा रहा।

उक्त हाथी और महावत बिहार की राजधानी पटना के लिए निकले थे। उन्हें रुस्तमपुर नदी घाट से वहाँ जाना था। रुस्तमपुर पहुँचते ही पीपा पुल के खुलने की बात पता चली। पानी बढ़ जाने से दोनों वहाँ फँस गए, लेकिन महावत ने नदी पार करने की ठान ली। तेज़ धार में भी वो हाथी के साथ उतर गया। बीच में हाथी ने भी महावत का साथ नहीं छोड़ा। नाव से जा रहे अज्ञात लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैद कर लिया।

अब ये सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालाँकि, इस नज़ारे को देख कर लोग भी डर गए थे। थोड़ी सी भी चूक होती तो हाथी के साथ-साथ महावत की जान जाने की भी आशंका थी। महावत के पास ज्यादा खाने के सामान भी नहीं थे, इसीलिए उसने नदी पार करने की ठानी। रुस्तमपुर से लेकर पटना स्थित जेठुकी घाट तक हाथी तैरता रहा। लोगों का कहना है कि एक निरीह पशु ने अपना फर्ज निभाया और अपनी जान की परवाह किए बिना एक मनुष्य की जान बचाई।

‘गाँधी परिवार के इशारे पर हामिद अंसारी ने ISI के जासूस को बनाया मेहमान?’: BJP ने उठाए सवाल, कहा – देश ने इतना सम्मान दिया, बदले में उन्होंने…

देश के सर्वोच्च पद पर पहुँचने के बाद भी विवादों में घिरे रहे पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार नुसरत जहाँ के खुलासे के बाद अब बीजेपी ने उनपर हमला किया है। बुधवार (13 जुलाई 2022) को बीजेपी ने कॉन्ग्रेस को लपेटते हुए सवाल किया कि क्या अंसारी ने ये सब गाँधी परिवार के इशारे पर किया था। पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर अब भी सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी इस मसले पर चुप्पी साधे रहे तो ये सिद्ध हो जाएगा कि ये सब उन्हीं के इशारे पर किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने हामिद अंसारी पर निशाना साधा। भाटिया ने कहा कि पाकिस्तान के पत्रकार नुसरत मिर्जा ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि 2005 से 2011 के बीच हामिद अंसारी ने उसे निमंत्रण देकर भारत बुलाया और कई सारी खुफिया जानकारियाँ उसके साथ साझा की। इसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया। ऐसे में देश ये सवाल पूछता है कि क्या आतंकवाद को खत्म करने की कॉन्ग्रेस की पूर्व सरकार की ये नीति थी?

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, “हामिद अंसारी को देश की जनता ने आदर और सम्मान दिया। वो देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर रहे। वो इस देश की जनता का आशीर्वाद है, लेकिन बदले में उन्होंने क्या दिया? क्या कॉन्ग्रेस पार्टी को इस बात का जबाव नहीं देना चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ?” (वीडियो 05:42 मिनट से लेकर 06:04 के बीच)

गौरव भाटिया के मुताबिक, 2010 में आतंकवाद पर एक बड़ा सेमिनार हो रहा था, जिसमें पाकिस्तान के इसी पत्रकार को हामिद अंसारी ने बुलाया और कहा कि वो भारत को सीख दे कि आतंकवाद से कैसे लड़ा जाय। आखिर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’? एक ऐसा देश जो पूरी दुनिया में आतंकवाद का व्यापार करने के लिए कुख्यात है और उसका नाम ही आतंकिस्तान हो गया है और वो व्यक्ति जो आईएसआई से अति गोपनीय जानकारियों को साझा करता है। उसी व्यक्ति को आतंकवाद पर लेक्चर देने के लिए बुलाया जाता है। यही आतंकवाद से लड़ने की कॉन्ग्रेस पार्टी की नीति है और उसकी जहरीली सोच है।

भाटिया ने राहुल गाँधी से इस पर संज्ञान लेने की उम्मीद जताई। इसके साथ ही पूछा कि एक पाकिस्तानी पत्रकार को इतनी विशेष सुविधा क्यों? बीजेपी ने हामिद अंसारी से स्पष्टीकरण भी माँगा है। उन्होंने कहा कि जब हामिद अंसारी राजदूत थे तो उस दौरान भी उनपर देश विरोधी कामों के आरोप लगे थे।

7 बांग्लादेशी घुसपैठियों को कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार, सभी के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद: जाँच में जुटी पुलिस

कर्नाटक के रामनगर जिले के बसवनपुरा गाँव में पुलिस ने मंगलवार (12 जुलाई, 2022) को एक गारमेंट फैक्ट्री में छापा मार कर यहाँ काम कर रहे 7 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कर्नाटक पुलिस का कहना है कि यह सभी आरोपित गैर कानूनी तरीके से मई के महीने में बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुए थे। इसके पास से फेक आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, रामनगर के एसपी के. संतोष बाबू ने मामले में जानकारी देते हुए बताया, “रामनगर ग्रामीण पुलिस ने फर्जी आईडी प्रूफ के साथ यहाँ रह रहे और काम कर रहे सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। वे एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। उनके पास ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम के आईडी कार्ड मिले हैं।”

रामनगर के एसपी, के. संतोष बाबू के मुताबिक, “सभी 7 लोगों ने पूछताछ में बताया है कि वे गैर कानूनी तरीके से भारत में दाखिल हुए थे। ये सभी एक ब्रोकर के जरिए कर्नाटक पहुँच गए थे। इनके पास से इनके बांग्लादेशी नागरिक होने के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दाखिल होने के बाद एक ब्रोकर के जरिए सभी 7 लोगों ने अलग-अलग एड्रेस पर अपने नकली आधार कार्ड बनवाए थे। जून के पहले हफ्ते में यह लोग कर्नाटक के डोड्डाबल्लापुर जिला पहुँचे और फिर वहाँ से बेंगलुरु के पास वाले जिले रामनगर चले गए। इसके बाद रामनगर की एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करने लगे। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने इसी इलाके में एक घर भी किराए पर ले लिया था। वहीं पुलिस को अब उस ब्रोकर की भी तलाश है, जिसने इन सभी को रामनगर पहुँचने में मदद की थी।

वहीं पुलिस अब गारमेंट फैक्ट्री के मालिक की भी जाँच कर रही है कि आखिर उसने इन्हें कैसे नौकरी दे दी। इसके साथ ही पुलिस इस एंगल से भी जाँच कर रही है कि यह लोग क्या सिर्फ नौकरी के लिए ही कर्नाटक आए थे या फिर किसी साजिश के तहत यहाँ नौकरी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों को बेंगलुरु के डिटेंशन सेंटर में जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा।

हॉलीवुड की ‘मुस्लिम’ मिस मार्वल में कौन सी ‘आजादी’ के नारे! विभाजन के वक्त हिंदुओं ने खदेड़ा था क्या?

कई बार दर्शकों के बीच प्रोपेगेंडा परोसने के लिए जरूरी नहीं होता कि किसी फिल्म को पूरा प्रोपेगेंडा आधारित बनाया जाए। एक सीन, एक डायलॉग या एक रिएक्शन भी काफी होता है ये समझाने के लिए कि आखिर उसके जरिए कौन सी मंशा का प्रसार किया जा रहा है।

आपने पीके, तांडव, या काली में जब हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ते देखा तो आपको समझ आया कि कैसे फिल्में हिंदूविरोधी हैं। आपने ‘शिकारा’ देखी तो आपको पता चला कि कैसे नरसंहार के नाम पर दिखाई गई प्रेम कहानी कश्मीरी पंडितों का मजाक है। 

इसी तरह मार्केट में अब एक नया नमूना आया है। नाम है मिस मार्वल। इसमें एक मुस्लिम सुपरगर्ल कमाला खान की कहानी दिखाई गई है। जब ये सीरीज आने वाली थी उस समय इसका प्रमोशन नारीवाद जगत में आ रही क्रांति की तरह हुआ था। ‘पहली मुस्लिम सुपरगर्ल लड़की’ पर बनती सीरिज पर खूब चर्चाएँ हुईं थी। हालाँकि जब इसके एपिसोड रिलीज होने लगे तो दर्शकों को निराशा के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा। हाँ कुछ लोगों को मार्वल का ऐसा देशी वर्जन पसंद भी आया। लेकिन वो मुस्लिम परिवार थे जो रहन-सहन से खुद को कनेक्ट कर पा रहे थे।

जिन्नों की कहानी 

मिस मार्वल नाम की इस मिनी सीरिज में नारी सशक्तिकरण के नाम पर जिन्नों की कहानी को परोसा गया है।  लीड एक्ट्रेस यानी कमाला खान खुद एक जिन्न हैं और उनके पास एक ऐसा कड़ा है जो उन्हें जादुई शक्तियाँ देता है। कमाला इसी कड़े के रहस्य को जानने पाकिस्तान अपनी नानी के पास जाती हैं और उनके पीछे-पीछे आते हैं कुछ जिन्न जो 1947 या शायद उससे पहले से भी धरती पर रह रहे हैं।

पाकिस्तान में कड़े के लिए इन सबकी लड़ाई होती है और देखते ही देखते मुस्लिम सुपरगर्ल की कहानी पहुँच जाती हैं भारत पर, इसके विभाजन पर और भारत में विभाजन के दौरान मुस्लिमों पर हुए अत्याचारों पर…।

आप सोचेंगे कि मुस्लिमों पर अत्याचार का क्या अर्थ है! विभाजन तो हुआ ही इसलिए था क्योंकि लंबे समय से मुस्लिम नेता माँग कर रहे थे कि उन्हें एक इस्लामी राष्ट्र चाहिए और कह रहे थे हिंदू मुस्लिम साथ नहीं रह सकते। हाँ, हकीकत भी यही है। लेकिन इस सीरीज में इसे नकारा गया है।

आप सोशल मीडिया पर एपिसोड 5 के रिएक्शन देखेंगे तो पता चलेगा कि लोग इस बात से खुश हैं कि सालों बाद फवाद ने क्या एंट्री दी है वो भी हॉलीवुड फिल्म में इतने इमोशन्स के साथ…। लेकिन अगर आपको आसान शब्दों में फवाद का रोल समझना है तो इस तरह समझिए कि उनकी एक्टिंग स्किल्स पर ही ये पूरा जिम्मा है कि कैसे वो ये दिखा सकें कि विभाजन का दर्द मुस्लिमों से ज्यादा किसी को नहीं था।

हॉलीवुड पहुँचा- ‘हम क्या माँगे आजादी’

सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस एपिसोड में ‘हम क्या माँगे आजादी’ वाला वो नारा भी है जो जब कश्मीर में इस्तेमाल हुआ तो हिंदू नरसंहार हुआ, जब जेएनयू में लगा तो देश टुकड़े करने की माँग उठी, और जब दिल्ली में लगा तो हिंदुत्व के खात्मे की बात हुई…।

फवाद इसका इस्तेमाल महात्मा गाँधी का नाम लेकर करते और ब्रिटिशों से आजादी के संदर्भ में कर रहे हैं लेकिन लहजा वही है जो आज प्रदर्शनों में प्रयोग होता है। हमने इस नारे को लेकर जब सर्च किया तो पता चला कि ये नारा 90 के दौर में पितृसत्ता से लड़ाई में कमला भसीन द्वारा पॉपुलर करवाया गया था। इसके बाद इसका समय समय पर लोग अपनी स्थिति और जरूरत के हिसाब से प्रयोग करते रहे। 90 के बाद इसी नारे को कश्मीर के कट्टरपंथियों ने कई बार लगाते दिखे। शाहीन बाग जैसे प्रदर्शनों में भी इसका इस्तेमाल हुआ।

अब ये समझना मुश्किल है कि भारत को दिखाते समय 90 का नारा 1940 के वक्त में क्यों दिखाया गया?

भारत से खदेड़े गए मुस्लिम?

बात यहीं खत्म नहीं होती। हसन और आयशा सीरिज के दो कैरेक्टर हैं। अगले सीनों में उनका पारिवारिक जीवन दिखाया जाता है और फिर अचानक दिखाया जाता है कि कैसे विभाजन का समय आ गया है और हसन परेशान हैं। इसी दौरान एक हिंदू आता है उन्हें सब्जी आदि देने। लेकिन वह उस पर भड़क जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें ये खैरात नहीं चाहिए। हसन हिंदू युवक पर भड़ककर दिखाते हैं कि जो कुछ हो रहा है वो सबसे ज्यादा उनके लिए कठिन है। लोग उनके मुसलमान होने के कारण उनसे फूल नहीं खरीद रहे और उनकी बीवी को दूध सब्जी नहीं दी जा रही।

हिंदू युवक चुप सिर झुकाए ये बातें सुनता है और फिर आयशा माफी माँग उन्हें भेज देती है।

हो सकता है ये दृश्य देखने में बहुत सामान्य लगे या हो सकता है ऐसा लगे कि इसे बढ़ा-चढ़ा कर बताया जा रहा है। लेकिन सीन पर सवाल इसलिए बनता है क्योंकि ये फिल्म कोई पाकिस्तानी फिल्म नहीं है। ये एक अंतराष्ट्रीय सीरीज है जिसे मार्वल सीरीज के फैन्स देखेंगे। वो कहाँ बैठे हैं कौन से देश में हैं, उन्हें विभाजन को लेकर क्या मालूम है इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

क्या उनके मन में ये धारणा नहीं बनेगी कि भारत के लोगों ने मुस्लिमों को खदेड़ने के लिए उन्हें खाना-पीना बंद कर दिया था उनका बहिष्कार शुरू कर दिया। जबकि हकीकत तो ये है इस्लामी राष्ट्र की लालच में भारत के मुस्लिमों ने विभाजन से बहुत पहले से खिलाफत को समर्थन देना शुरू कर दिया था और विभाजन के वक्त जिन्ना ने यकी तर्क दिया था कि हिंदू और मुस्लिम न पहले साथ रहे हैं और न आगे रह पाएँगे।

फिल्म के अगले दृश्य में आयशा हैं जो जिन्नों से दूर अपने परिवार के साथ कराची जाना चाहती हैं और हसन को ये कहकर समझाती हैं कि यहाँ तो मुस्लिमों की बस्ती की बस्ती जलाई जा रही है। ऐसे में उन लोगों को पाकिस्तान जाने वाली ट्रेन में बैठना ही होगा। एपिसोड 5 में पता चलता है कि जिस कराची एक्सप्रेस को शुरुआती एपिसोड में सस्पेंस की तरह दिखाया गया वो हकीकत में एक मुसलमानों के लिए लाइफ सेवियर थी जिसमें सवार होकर आयशा की बेटी और उसका शौहर बच पाए।

तो ये है एक सीरिज के दो तीन दृश्य। जिन्हें देखने लगें तो शायद कब सेकेंडों में निकल जाएँ पता भी नहीं चलेगा लेकिन वास्तविकता में इसका प्रभाव मानसिकता पर क्या पड़ेगा ये बड़ा सवाल है। शुरुआत में ये बात इसीलिए कही थी कि प्रोपगेंडा दिखाने के लिए प्रोपेगेंडा से भरी फिल्म दिखाने की जरूरत नहीं होती, एक दृश्य काफी होता है। जाहिर है कि ऐसा नहीं होगा कि जिन लोगों ने पाकिस्तान का रुख किया वह सब अलग राष्ट्र ही चाहते थे। लेकिन ये भी सच है कि भारत से किसी समुदाय को नहीं खेदड़ा गया। विभाजन वह जख्म है जो कट्टरपंथियों ने भारत और भारतीयों को दिया।

मुस्लिम बहुल इलाके में जाने से पहले कमलनाथ के बेटे ने पोछा तिलक, वीडियो वायरल होने के बाद हटाया: बोली कॉन्ग्रेस – वो पसीना पोछ रहे थे

कॉन्ग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal Nath) के बेटे और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ (Nakul Nath) एक रोड शो को लेकर विवादों में हैं। नकुलनाथ का ए​क वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने माथे पर लगे तिलक को साफ करते हुए नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले वह छिंदवाड़ा जिले के परासिया में कॉन्ग्रेस प्रत्‍याशियों के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। तभी उन्‍होंने मुस्लिम बहुल क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले अपने माथे पर लगे तिलक को पोछ लिया, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम के बेटे की आलोचना की है।

दिल्‍ली भाजपा के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि कमलनाथ के सुपुत्र नकुलनाथ ने ‘उनके’ इलाके में प्रवेश करने से पहले तिलक मिटा दिया। यहाँ तेजिंदर का ‘उनके’ से इशारा एक विशेष समुदाय के लोगों से था।

भाजपा के एक अन्य सदस्य ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि नकुलनाथ ने तिलक को हटाकर कॉन्ग्रेस पार्टी की मानसिकता को उजागर किया है। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने इस शांतिपूर्ण इलाके में प्रवेश करने से पहले अपना तिलक ही नहीं हटाया, बल्कि ऐसा करके उन्होंने कॉन्ग्रेस की मानसिकता को भी उजागर किया है। उन्होंने कॉन्ग्रेस नेताओं को गिद्ध बताते हुए कहा, “उनके जैसे लोग अपना महल बनाने के लिए जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं।”

इस वीडियो को सबसे पहले खुद नकुलनाथ ने फेसबुक पर पोस्ट किया था। हिंदुओं को भड़काने वाला यह पोस्ट जल्द ही अन्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बीच कॉन्ग्रेस मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी के के मिश्रा ने नकुलनाथ का बचाव करते हुए कहा कि वह प्रचार के दौरान पसीना पोंछ रहे हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा नेताओं का ट्वीट राजनीति से प्रेरित है और यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।”

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को बाद में नकुलनाथ के फेसबुक अकाउंट से हटा दिया गया था। इस बीच यह सवाल उठाए जा रहे हैं कि अगर छिंदवाड़ा में मुस्लिम बहुल इलाके में प्रवेश करने से पहले नेता तिलक नहीं बल्कि अपना पसीना पोंछ रहे हैं, तो इस वीडियो को क्यों हटाया गया।

यशवंत सिन्हा का ‘बुलडोजर दर्द’ उभरा, कहा- नोएडा में रहता हूँ, UP पर कुछ नहीं बोलूँगा: फारूक-महबूबा को बता चुके हैं सबसे बड़ा राष्ट्रभक्त

विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा समर्थन जुटाने के लिए इस समय राज्यों के दौरे पर हैं। यह दूसरी बात है कि जिन दलों ने उन्हें प्रत्याशी चुना था उनमें से भी अब कुछ एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु के साथ खड़े दिख रहे हैं। चुनाव प्रचार के क्रम में सिन्हा मंगलवार को चंडीगढ़ में थे। उन्होंने हरियाणा कॉन्ग्रेस के विधायकों से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश को लेकर किसी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया।

दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशवंत सिन्हा से जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में उनका बुलडोजर दर्द उभर आया। उन्होंने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश पर टिप्पणी करने से घबराता हूँ, क्योंकि मैं नोएडा में रहता हूँ। कब वो मेरे घर बुलडोजर लेकर आ जाएँ, इसका पता नहीं। इसलिए मैं उत्तर प्रदेश के बारे में नहीं बोलता हूँ।”

उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में इस बार का राष्ट्रपति चुनाव असाधारण परिस्थिति में है। पूरे देश में डर और भय का माहौल है। हिंदू- मुस्लिम एक दूसरे से डर रहे हैं। महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने जिस तरह से उद्धव सरकार को गिराया, इसकी लंबी चौड़ी कहानी है। अटल जी के समय की सरकार सहमति के आधार पर आगे बढ़ती थी। ये सरकार टकराव के आधार पर आगे बढ़ती है।

यशवंत सिन्हा ने आगे कहा, “सत्ताधारी दल और उनकी सरकार द्वारा लोकतांत्रिक शासन की प्रत्येक संस्था को नष्ट किया जा रहा है। ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग जैसी एजेंसियों और यहाँ तक कि राज्यपाल कार्यालय का इस्तेमाल विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाने के लिए हो रहा है।” सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए इन लोगों ने भारत के विविधता से भरे समाज का सांप्रदायिक रूप से ध्रुवीकरण कर एक साजिश रची है। इसके न केवल सामाजिक शांति के लिए, बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए भी खतरनाक परिणाम होंगे।

गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा हाल ही में जम्मू-कश्मीर भी गए थे। उनकी इस बैठक में फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता शामिल हुए थे। इस दौरान सिन्हा ने फारूक अब्दुल्ला समेत बैठक में शामिल तमाम नेताओं को देश का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी बताया था। उन्होंने कहा था, “हमारे जो भी लोग यहाँ बैठे हैं, फारूक साहब और महबूबा जी को मिला कर… इनसे बड़ा कोई राष्ट्रभक्त नहीं है। अगर ये राष्ट्रवादी नहीं हैं तो फिर देश में कोई राष्ट्रभक्त नहीं है।”

दो लड़कियों ने बीच सड़क पर लड़के की पत्थर और हेलमेट से की जमकर धुनाई, तमाशाबीन बने रहे लोग: गाजियाबाद की घटना, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सड़क पर पुलिस के सामने ही लड़कियों की थप्पड़बाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना सोमवार (11 जुलाई, 2022) रात की बताई जा रही है, जब एक स्कूटी पर शाम को शॉपिंग करने निकली दो लड़कियाँ जा रही थीं, तभी उनकी स्कूटी दूसरी स्कूटी से टकरा गई, जिसे एक युवक चला रहा था। इसके बाद बहस होते-होते नौबत मारपीट पर आ गई और दोनों दबंग लड़कियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को ईंट-पत्‍थरों और हेलमेट से जमकर धो दिया।

इतना ही नहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लड़कियाँ जब युवक की बुरी तरह से पिटाई कर रही थीं, तब पुलिस तमाशबीन बनकर इस थप्पड़बाजी को देख रही थी।

यह घटना गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम इलाके में सेक्टर 23 चौराहे की है, जहाँ स्कूटी से जा रही दो युवतियों की स्कूटी युवक के स्‍कूटी से टकरा गई। इसके बाद युवतियों ने अपने परिचितों को बुला लिया और उनकी शह पर दोनों लड़कियाँ गाली देते हुए एक लड़के की हेलमेट और ईंट से जब पिटाई कर रहीं थीं तो वहाँ मौजूद जनता तमाशा देख रही थी तो कुछ वीडियो में बनाने में लगे रहे। यहाँ तक मौके पर पहुँची यूपी पुलिस के सामने भी लड़कियों ने ताबड़तोड़ थप्पड़ चलाए। पुलिस ने बीच-बचाव करने की भी कोशिश की, लेकिन साथ में महिला पुलिसकर्मी न होने की वजह से वह भी लाचार नजर आई और ये लड़कियाँ लगातार स्कूटी सवार लड़के पर हमलावर रहीं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 10 से 15 मिनट तक चले इस हाथापाई का जब कोई अंत होता नहीं दिख रहा था तो तमाशबीन बनी भीड़ के सब्र का बाँध टूट गया और उन्होंने भी लड़कियों के इस दबंगई का विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों लड़कियाँ वहाँ से भाग खड़ी हुई। और इस तरह से पुलिस मामले को शांत करा पाती है।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो कुछ ही घंटों में तेजी से वायरल होने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूटी सवार पीड़ित लड़का लड़कियों की मार से बचने की कोशिश कर रहा है, मगर ये लड़कियाँ उछल-उछल कर ताबड़तोड़ थप्पड़ चला रही हैं। पुलिस के बीच-बचाव करने पर भी बार-बार हाथ छुड़ाकर लड़कियाँ पिटाई करती दिखती हैं।

अब इस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर गाजियाबाद पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश में जुटी है। मधुबन बापूधाम थाने के एसओ मुनेश कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर लड़कियों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

‘घुटने के बल झुका कर भीख मँगवाता’: थम नहीं रही डोनाल्ड ट्रम्प और एलन मस्क की लड़ाई, बोले टेस्ला CEO – बूढ़ा बादल पर चिल्लाता है

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ के बीच शुरू हुआ विवाद लगातार तेज होता जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एलन मस्क ट्विटर डील को रद्द करने के मामले में टिप्पणियाँ करने के बाद अब मस्क ने भी पलटवार किया है।

मंगलवार (12 जुलाई, 2022) शाम को ट्रंप ने कई सारे पोस्ट कर एलन मस्क द्वारा ट्रंप के राजनीतिक करियर को समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के मामले में जबाव दिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रंप ने कहा, “जब एलन मस्क व्हाइट हाउस में आए और मुझसे उनकी कई सब्सिडी वाली परियोजनाओं पर मदद माँगी। मुझे बताया कि वो एक रपब्लिकन और बड़े ट्रंप प्रशंसक हैं, तो मैं कह सकता था, ‘अपने घुटनों पर बैठो और भीख माँगो’ और वो ऐसा कर भी लेते।”

फोटो साभार: ट्रुथ सोशल

बस फिर क्या था एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्रंप की आलोचनाओं के जबाव में कहा, “लमाओ” कहा। इसके अगले ट्विटर थ्रेड में उन्होंने एक मीम शेयर किया, ओल्ड मैन येल्स एट द क्लाउड।

टेस्ला प्रमुख ने ट्रंप के आरोपों पर कहा, “मैं उस आदमी से नफरत नहीं करता, लेकिन यह ट्रंप के लिए अपनी टोपी लटकाने और सूर्यास्त में जाने का समय (सक्रिय राजनीति से हटने) है। डेम्स को भी हमले को बंद कर देना चाहिए। ट्रम्प के जीवित रहने का एकमात्र उद्देश्य राष्ट्रपति पद हासिल करना है।”

एलन मस्क ने ये ट्वीट उनके खिलाफ ट्रंप द्वारा लगाए गए आरोपों के जबाव में किया गया। दरअसल, पिछले सप्ताह शनिवार को अमेरिका के अलास्का में ट्रंप ने एक राजनीतिक रैली को संबोधित किया। इसमें उन्होंने मस्क पर चुनाव में उनके लिए मतदान करने के बारे में झूठ बोलने के लिए हमला किया था। उन्होंने कहा, “उसने मुझसे कहा कि उन्होंने मुझे वो दिया था, इसलिए वो एक बुल ** ट आर्टिस्ट हैं।”

इसके अलावा ट्रंप ने इस खबर को लेकर भी मस्क पर कटाक्ष किया कि ट्विटर स्पेस एक्स के सीईओ पर सोशल मीडिया कंपनी को खरीदने के अपने अनुबंध का सम्मान नहीं करने के लिए मुकदमा कर रहा है।

ट्रंप नो कहा, “अब एलन को खुद को ट्विटर की गड़बड़ी से बाहर निकालने पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि वह किसी ऐसी चीज के लिए $ 44 बिलियन (करीब 327354 करोड़ रुपए) का भुगतान कर सकता है जो शायद बेकार है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कारों के लिए बहुत प्रतिस्पर्धा है।”

द्रौपदी मुर्मू से विपक्ष ही नहीं बेचैन, ईसाई मिशनरियों की भी नींद उड़ी: चुनाव राष्ट्रपति का, चोट धर्मांतरण के ठेकेदारों को भी

21 जुलाई 2022 को देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। 18 जुलाई को मतदान होना है। माना जा रहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश की अगली राष्ट्रपति हो सकती हैं। यदि ऐसा हुआ तो इस पद पर पहुँचने वाली वह दूसरी महिला और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से आने वाली पहली शख्सियत होंगी।

द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की घोषणा से पहले ही विपक्ष के कुछ दलों ने मिलकर यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार चुना था। लेकिन, मुर्मू के नाम की घोषणा ने इन विपक्षी दलों में से कुछ को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया। इनमें से एक शिवसेना भी है, जिसने अब मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया है। झारखंड में कॉन्ग्रेस की सहयोगी झामुमो (JMM) आज भी उधेड़बुन में है कि वह किधर जाए। यही हाल आम आदमी पार्टी (AAP) का भी है।

मतदान से पहले ही विपक्षी एकता फूटने कुलबुलाहट भी देखी जा रही है। इसी व्याकुलता में बुधवार (13 जुलाई 2022) को कॉन्ग्रेस नेता अजय कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को ‘बुरे पक्ष का प्रतिनिधि’ बता दिया। इस दौरान उन्होंने मुर्मू की अनुसूचित जनजाति पहचान पर भी सवाल उठाए।

दरअसल, मुर्मू का अनुसूचित जनजाति से होना वह मसला है, जिससे ईसाई मिशनरी भी भड़के हुए है। उनका देश के शीर्ष पद पर होना हिंदू आदिवासियों को निशाना बनाने वाले धर्मांतरण माफियाओं के खिलाफ एक अचूक हथियार साबित हो सकता है। मुर्मू ने ओडिशा के रायरंगपुर के आदिवासी क्षेत्रों में धर्मांतरण माफिया के खिलाफ बड़े पैमाने पर काम भी किया है।

हम सब जानते हैं कि किस प्रकार से ईसाई मिशनरी गरीब और अनुसूचित जनजाति के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवाते हैं। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने और उनकी जीत करीब-करीब तय होने से इस समाज में एक नई जनचेतना का संचार हुआ है। इस फैसले से मोदी सरकार अनुसूचित जनजाति के लोगों को यह संदेश देने में कामयाब रही है कि सरकार उनके साथ खड़ी है। यह संदेश धर्मांतरण के ठेकेदारों के लिए बड़ा झटका है। इससे उनके लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा कर पाना कठिन हो गया। इससे विदेशी फंडिंग से हिंदुस्तान की धरती पर धर्मांतरण कर अस्थिरता पैदा करने की साजिशों पर भी विराम लगेगा।

एनडीए के इस फैसले के बाद अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक यह संदेश गया है कि वे भी देश के सर्वोच्च पद तक जा सकते हैं। प्रथम नागरिक बनने की क्षमता उनमें भी है। यह आत्मविश्वास न केवल उनके विकास को गति देगी, बल्कि हिंदुत्व के प्रति भी उन्हें अडिग करेगी।

एक अति सामान्य परिवार से आने के बावजूद द्रौपदी मुर्मू जिस तरह मिशनरियों से लड़ीं, जिस प्रकार हिंदुत्व को मजबूत करने का कार्य करती रहीं, यह उनके समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी। उनके पास राज्यपाल के तौर पर 6 साल से भी ज्यादा के कार्यकाल का अनुभव है। झारखंड की राज्यपाल रहते हुए उन्होंने शिक्षा, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और जनजातीय मामलों में बेहद संवेदनशीलता का परिचय दिया। ऐसे कई मौके आए जब राज्य सरकारों के निर्णयों में हस्तक्षेप किया। बावजूद उनकी छवि निर्विवाद बनी रही, क्योंकि उन्होंने ये हस्तक्षेप पूरी तरह से संवैधानिक मर्यादा में रहकर आम लोगों के हक में किए।

झारखंड के कई विश्वविद्यालयों में कुलपति और प्रतिकुलपतियों के रिक्त पदों पर नियुक्तियाँ उनके ही कार्यकाल में हुई। बता दें कि राज्यपाल विश्वविद्यालयों की पदेन कुलाधिपति होते हैं। राज्यपाल द्रौपदी मुर्म की संवेदनशीलता ही थी कि उन्होंने पदेन कुलाधिपति के रूप में उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर लोक अदालत का आयोजन किया। इस लोक अदालत में विश्वविद्यालय शिक्षकों और कर्मचारियों के तकरीबन 5000 मामले निबटाए गए। झारखंड में आज विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में केंद्रीयकृत नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके लिए द्रौपदी मुर्मू ने ही चांसलर पोर्टल का निर्माण कराया था।

उनकी उम्मीदवारी से राजनैतिक तौर पर भी बीजेपी ने कई सांकेतिक संदेश दिए हैं। इससे जनजातीय समाज में पार्टी की पैठ और भी गहरी हो सकती है। साथ ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बाद बीजद में नेतृत्व के स्तर पर शून्यता दिखती है। माना जा रहा है कि पटनायक का ये आखिरी कार्यकाल होगा। ऐसे में मुर्मू की उम्मीदवार ओडिशा में भी बीजेपी के लिए नई राजनैतिक संभावनाओं को जन्म दे सकती हैं। मुर्मू न केवल ओडिशा से आती हैं, बल्कि यहॉं से मंत्री भी रहीं हैं। जनजानतीय समाज के बीच उनकी गहरी प्रतिष्ठा भी है। जाहिर है, विपक्ष की बेचैनी बढ़नी ही है।