Home Blog Page 2666

जिस जाकिर अली के लिए रामराज्य में नोची जाती हैं ‘सीता-लक्ष्मी’, उसे पैगंबर मुहम्मद पर माफी बर्दाश्त नहीं: पुराने ट्वीट वायरल

सोशल मीडिया पर पत्रकार जाकिर अली त्यागी अपने दोहरे रवैये के कारण यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। वह पैगबंर मुहम्मद पर कथित टिप्पणी करने के लिए बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ लगातार कार्रवाई की माँग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हजरत मुहम्मद के खिलाफ बोलने वाले की माफी कबूल नहीं की जाएगी।

दरअसल, जाकिर अली त्यागी ने वर्ष 2020 में खुद हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया था। जाकिर द्वारा अगस्त 2020 में किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट अंशुल सक्सेना ने अपने हैंडल पर शेयर किया है। सक्सेना ने इसमें लिखा है, “पत्रकार जाकिर अली त्यागी को हिंदू देवी सीता, लक्ष्मी का मजाक उड़ाने और बलात्कार के मामलों में उन्हें जोड़कर रिपोर्ट करने की आदत है। ‘सीता और लक्ष्मी को नोचने’ की खबर आई है ऐसा लिखने वाले नूपुर शर्मा को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए माफ नहीं कर सकते हैं।”

जाकिर ने अपने दो साल पहले किए गए ट्वीट लिखा था, “यूपी के बलिया में 17 वर्षीय नाबालिग युवती से 4 लोगों ने दुष्कर्म किया। कल ही यूपी में रामराज्य की नए सिरे से नींव रखी गई, लेकिन पहले ही दिन देश की सीता, लक्ष्मी को नोंचने की खबर भी उसी राम राज्य से आई है। रेप पीड़िताएँ चीख रही, इंसाफ माँग रही हैं, सरकार मंदिर बना रही है, शर्मनाक।”

पत्रकार के इस ट्वीट को लेकर यूजर्स काफी आक्रोश में हैं। अनुज शर्मा लिखते हैं, “पत्रकारिता के नाम पर कब तक देवी देवताओं का अपमान करेंगे? कभी कभी लगता है ये देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए ही पत्रकार बनते है। या अपमान करने के पैसे मिलते है और नाम कमाते है।”

एक अन्य यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “कोई इन भाई साहब से पूछे कि इनके नाम के साथ त्यागी क्या कर रहा है? बहुत से लोगों ने जब जबरन धर्म परिवर्तन कराया, तो उन्होंने अपना सरनेम अपने नाम के साथ लगाकर रखा, ताकि जब चीजें नियंत्रण में आ जाए, तो उनकी पीढ़ियाँ अपने मूल धर्म में वापस आ सकें। कुछ तो शर्म करो।”

बता दें कि शर्मा को इस्लामवादियों की ओर से जान से मारने की धमकियों सहित कई तरह की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्होंने पैगंबर मुहम्मद पर इस्लामिक ग्रंथों के अनुसार कथित, टिप्पणी की थी जिससे मुस्लिमों में नाराजगी है। उन्होंने अपने बयान में तर्क दिया था कि चूँकि लोग बार-बार हिंदू धर्म का मजाक उड़ा रहे हैं, वे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र करते हुए अन्य धर्मों का भी मजाक उड़ा सकते हैं।

BJP ने नूपुर शर्मा को सस्पेंड किया: मैं दुखी और चिंतित हूँ… हतोत्साहित भी

सोमवार (5 जून, 2022) की सुबह थी जब नूपुर शर्मा (अब पूर्व भाजपा प्रवक्ता) और मैं एक-दूसरे के आमने-सामने बैठे थे। उन्हें पहले से ही समुदाय विशेष (कट्टरपंथी मुस्लिमों) के सदस्यों से जान से मारने और बलात्कार की धमकियाँ मिल रही थीं, ये ऐसे लोग हैं जो उन धमकियों का अंजाम भी देखने में यकीन रखते हैं। हमारी बातचीत के दौरान ही, जिसे हमारे YouTube पर देखा जा सकता है, मैं स्वीकार करती हूँ कि लगातार मेरे चेहरे पर चिंता की एक अजीब सी लकीर थी, मैंने चाहे ‘सामान्य’ दिखने की कितनी भी कोशिश की हो।

ऑपइंडिया और मैंने व्यक्तिगत रूप से पहले भी “ईशनिंदा हिंसा” की बहुत सी घटनाओं को कवर किया है, जिसका यहाँ उल्लेख करने से कोई खास संबंध नहीं है। पर मैं झूठ नहीं बोलूँगी, लेकिन मेरे ज़ेहन में एक छोटी सी आवाज थी कि नुपुर शर्मा की किस्मत पर कमलेश तिवारी की तरह ही मुहर लग गई। जिन्हें उनके बोलने की वजह से ही पहले गिरफ्तार किया गया था और बाद में इसी वजह से उनका सिर भी कलम कर दिया गया था।

वहीं इंटरव्यू के दौरान, नूपुर शर्मा ने मुझे बताया कि वह एचएमओ, पीएमओ के साथ लगातार संपर्क में थीं और यहाँ तक ​​कि श्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उन्हें यह बताने के लिए फोन किया था कि वे उनके पीछे मजबूती से खड़े हैं। “मेरी पार्टी मेरी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है”, ऐसा उन्होंने मुझे बताया और इससे मेरी चिंता कुछ हद तक कम हो गई। निश्चित रूप से सुरक्षा की ऐसी कोई कीमत नहीं है जिसे पर्याप्त माना जा सकता है जब आपके खिलाफ सिर काटने के लिए दो धमकी भरे कॉल आते हैं। हालाँकि, यह कुछ सांत्वना थी कि जिन संस्थागत शक्तियों ने संज्ञान लिया था, नूपुर को इस समय ऐसे मजबूत समर्थन की इतनी सख्त जरूरत भी थी।

हालाँकि, उनके साथ इंटरव्यू के ठीक बाद ही, ये खबर सामने आई कि नुपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। उसमें लिखा था, “आपने विभिन्न मामलों पर पार्टी की स्थिति के विपरीत विचार व्यक्त किए हैं।” इस तरह से आगे की जाँच लंबित रहने तक नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

ऐसे में जहाँ सोशल मीडिया समर्थकों में पार्टी के प्रति निंदा और आक्रोश था, वहीं उनके जीवन पर पार्टी के प्रवक्ता के रूप में कौन होगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था। लगभग तुरंत ही मन ख़राब हो गया। नूपुर को जिस संस्थागत समर्थन की सख्त जरूरत थी, वह उससे छीन लिया गया था। कोई यह तर्क दे सकता है कि यह पूरी तरह से संभव है कि उसे अभी भी संरक्षित किया जा रहा है, लेकिन इस्लामवादियों के लिए जो उसका सिर चाहते थे, इस निर्णय ने भूखे शेर के मुँह पर खून की तरह काम किया। नूपुर को अकेले भेड़ियों को सौंप दिया गया था, अलग कर दिया गया था, अपमानित और बदनाम किया गया था। उसके खून के लिए तरस रहे इस्लामवादियों के लिए, संदेश आसान था – भाजपा इस्लाम की आलोचना का समर्थन नहीं करती है- नहीं – यहाँ तक ​​कि हदीसों को पढ़ना भी – क्योंकि यह असहिष्णु अल्पसंख्यकों को नाराज कर सकता है।

पार्टी का समर्थन करने वालों ने बेशक दावा किया कि यह कदम ‘राष्ट्रीय हित’ में उठाया गया है। यह पता चला है कि कुछ इस्लामी देशों ने भी नुपुर शर्मा की टिप्पणियों के बारे में टिका-टिप्पणी शुरू कर दिया था, अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करने की धमकी दी गई थी। कतर ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणियों के लिए स्पष्ट रूप से माफी माँगने की माँग करते हुए भारतीय राजदूत को भी तलब किया था। कुवैत, सऊदी अरब और ईरान ने भी बयान दिए थे।

वहीं ऑल्टन्यूज के जुबैर ने इसका जश्न मनाया था।

ज़ुबैर ने निलंबन के बाद न सिर्फ भारतीय मुस्लिमों के साथ जश्न मनाया बल्कि दुनिया भर में फैले उम्माह (मुस्लिमों), इस्लामी राष्ट्रों को भी संज्ञान लेने के लिए उकसाया। मोहम्मद जुबैर ने दोहा के भारतीय दूतावास को टैग किया और कहा कि वह ऐसे कई ट्वीट उदाहरण के तौर पर दे सकता है जहाँ हिंदुओं ने ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की थी। इन तत्वों के जश्न के ट्वीट में जीत का एक अलग ही संकेत था। आतंकियों तक का समर्थन करने वाले ऐसे लोगों ने खूब शोर मचाया, “उसे पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने के लिए निलंबित कर दिया गया था।”

इस शोर में, नूपुर शर्मा की वास्तविक टिप्पणी को दबा दिया गया था। खारिज कर दिया गया था कि मेरे साथ अपने साक्षात्कार में भी उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि उन्होंने पैगंबर मुहम्मद पर कोई अपनी राय नहीं दी थी, उन्होंने जो कुछ भी कहा, उसका उल्लेख उनकी अपनी हदीस में पहले से ही है। शिवलिंग पर टिप्पणियों से नाराज होने के बाद, उन्होंने केवल इतना ही पूछा था कि क्या उनको भी उनकी आस्था का मजाक उड़ाना शुरू कर देना चाहिए, जैसे वे हमारा मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कोई स्थापित इस्लामी विद्वान उसे ठीक करने के लिए आगे आएगा तो उन्हें अपनी टिप्पणी वापस लेने में खुशी होगी – “अगर मैं तथ्यात्मक रूप से गलत हूँ, तो मुझे अपने बयान वापस लेने में खुशी होगी।”

इससे कोई फर्क नहीं पड़ा

दुनिया भर में इस्लामवादी, खासतौर से जो तथ्यों और सबूतों पर भरोसा नहीं करते हैं। उन्हें केवल ‘निन्दा’ शब्द की आवश्यकता है जो उनके कान में फुसफुसाए और वे अचानक उन नासमझ ज़ॉम्बी में बदल जाते हैं जो अपनी बाहें फैलाए घूमते हैं और अपनी प्यास बुझाने के लिए ताजा मांस और खून की तलाश में रहते हैं। बांग्लादेश में उस घटना को याद कीजिए जहाँ इकबाल हुसैन ने एक दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान रख दिया था और इससे बाद हिंदुओं और उनके पूजा स्थलों के खिलाफ व्यापक हिंसा हुई थी।

पाकिस्तान के सियालकोट में एक अन्य घटना में, जहाँ श्रीलंका के एक हिंदू व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया था और जला दिया गया। जबकि उस मामले में चश्मदीदों ने इस बात से इनकार किया था कि उसने कोई ईशनिंदा की थी। लेकिन उन्मादी भीड़ ने एक व्यक्ति को लिंचिंग तक ले जाने और एक हिंदू व्यक्ति को जिंदा जलाने के लिए यह सब ईशनिंदा का आरोप मढ़ा था। एक ऐसे समुदाय के साथ कोई कैसे तर्क वितर्क करे जो बात-बे-बात भड़क जाता हो। सच कहूँ तो ईशनिंदा एक मात्र बहाना है, वे बस काफिरों की हत्या करना चाहते हैं और झूठी कानाफूसी को भी अपने मतलब के हिसाब से ईशनिंदा का नाम देकर उनके जानलेवा सपनों को साकार करने का एक अच्छा बहाना मिल जाता है।

नूपुर शर्मा आज इस उन्मादी भीड़ से निपट रही हैं। उन्हें इस्लामवादियों द्वारा, खून के प्यासे ज़ॉम्बीज़ द्वारा ईशनिंदा करने वाला घोषित किया गया है। बस उसे उस आखिरी चीज की उसे जरूरत थी कि उससे संस्थागत समर्थन छीन लिया जाए और उसे उसी पार्टी द्वारा दोषी घोषित किया जाए जो उसकी रक्षा करने वाली थी। जो लोग भाजपा का बचाव करना चाहते हैं, वे कह सकते हैं कि पार्टी को खाड़ी देशों के बयानों पर ‘कार्रवाई करनी पड़ी’ और उन्होंने “आधिकारिक तौर पर उसे हटाया नहीं” बल्कि “उसे लंबित जाँच तक निलंबित कर दिया”, लेकिन तथ्य यह है कि जाँच की गई है। आदेश दिया गया है और उन्हें उस जाँच की अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है, जो उन्हें दोषी घोषित करती है।

उनके सिर की माँग करने वाले इस्लामवादियों को अब पता चल गया है कि भाजपा अपनी आधिकारिक क्षमता में एक बयान की जाँच के लिए भी विचार कर रही है कि यह इस्लाम का अपमान हो सकता था और अगर ऐसा होता है तो उसे पार्टी से समर्थन नहीं मिलता। अनिवार्य रूप से, भाजपा ने एक त्वरित कदम के साथ, इस्लाम के खिलाफ सभी टिप्पणियों को या यहाँ तक ​​कि कुरान और हदीस से उद्धृत करने को भी इस्लामवादियों की तरह एक ईशनिंदा कृत्य के रूप में घोषित कर दिया है, जिसे माफ नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए आज जब आलोचक कहते हैं कि नुपुर शर्मा को बस के नीचे फेंक दिया गया है, तो वे अपने कहे से बहुत दूर भी नहीं हैं।

व्यक्तिगत रूप से भी , और एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी, जिसे जब मैं बंगाल में थी तो ऐसी धमकियों का सामना करना पड़ रहा था, ऐसे में खुद से अलग कर देने के भाजपा के आचरण से दुखी, क्रोधित और ख़राब महसूस करती हूँ, जो स्पष्ट रूप से यह भी नहीं कहता की कुछ ग़लत है। उन्होंने उसे भेड़ियों के पास फेंक दिया, खुद को बचाने के लिए और न केवल उनके खिलाफ, बल्कि हम सभी के खिलाफ बर्बर लोगों को कई गुना बढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा, इस मुद्दे को अब ‘भाजपा ने जो किया वह गलत था’ की तुलना में कहीं अधिक बड़े अहसास की ओर ले जाने की जरूरत है। यह घटना जहाँ भारतीय मुस्लिमों के साथ उम्मा के तहत इस्लामी राष्ट्र भी एक साथ आए, हमें यह साबित करता है कि वैश्विक उम्माह के खिलाफ होने पर हम वास्तव में कितने शक्तिहीन हैं। इस्लामिक समुदाय के पास 50 से अधिक राष्ट्र हैं जो अपने उद्देश्य के लिए एकजुट होते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर छोटी बात, हर टिप्पणी, और हर घटना जिसे वे अपने रेजिमेंटल विश्वास के अपमान के रूप में देखते हैं, को चुनौती दी जाती है।

हिंदुओं का कोई मुकाबला नहीं है और अभी, यह लगभग असंभव लगता है कि हम कभी उस मुकाम पर पहुँचे जहाँ हम उनके प्रोपेगेंडा को चुनौती दे सकें। हमें यह समझना होगा कि इस्लामवादियों के पास गठजोड़ बनाने के कई रास्ते हैं। उनका अपना उम्माह है, जो अनिवार्य रूप से सभी मुसलमानों को एक अलग राष्ट्र के रूप में काफिरों के साथ रहने में असमर्थ मानता है और फिर उनके पास वैश्विक वामपंथी गैंग है जो किसी भी सभ्यतागत राज्य के खिलाफ इस्लामवादियों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार बैठा है। जिसे उन्हें तोड़ने की जरूरत है। दूसरी ओर, हिंदुओं को अपनी रक्षा खुद करनी होगी। हिंदू संभवत: पूरी तरह से, कम से कम, पश्चिम के ईसाइयों के साथ भी सहयोगी नहीं हो सकते क्योंकि वे जिस अब्राहमिक दृष्टिकोण से आते हैं, वह उस भारतीय दृष्टिकोण से बिलकुल भिन्न है जिस पर हिंदू भरोसा करते हैं।

इसलिए, यह एक असमान लड़ाई है जिससे हिंदू लड़ रहे हैं। इसे पेंसिल से तलवार की लड़ाई में उतर जाने के रूप में सोचें। जब राणा अय्यूब, मोहम्मद जुबैर आदि जैसे इस्लामवादी एक साथ लोगों को भड़काते हैं, तो उन्हें कतर, ईरान, सऊदी अरब आदि का समर्थन करने के लिए, यहाँ तक ​​​​कि पाकिस्तान और अन्य मुस्लिम देशों के साथ-साथ वैश्विक वामपंथियों का भी साथ मिलता है। वहीं जब हिन्दुओं को आक्रोश की जरूरत होती है तो वे मेरे जैसे लेखकों के साथ फँस जाते हैं। जहाँ मैदान भी नहीं है। और लड़ाई बेहद असमान है।

विभाजन से पहले, जिस चीज ने हिंदुओं को कम से कम कुछ हद तक बचाया, वह यह था कि सभ्यतागत लड़ाई भौगोलिक रूप से भारत तक ही सीमित थी। यहाँ तक ​​कि जब मुसलमान तुर्की खिलाफत के लिए लड़ रहे थे, तब भी उनकी लड़ाई भौगोलिक रूप से सीमित थी। उन्होंने हमारी सीमाओं के भीतर हिंदुओं का नरसंहार किया और जब तक हम सुरक्षित रूप से एमके गाँधी जैसे अपने नेताओं को हिंदुओं को मरने देने के लिए दोषी ठहरा सकते हैं, यह तब भी एक लड़ाई थी जिसे भारत घर पर लड़ रहा था।

आज, वह बदल गया है। हम अब मोपला मुस्लिमों या उन मुसलमानों जैसे कट्टर इस्लामवादियों से नहीं लड़ रहे हैं जिन्होंने प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस के दौरान हिंदुओं का नरसंहार किया था, हम आज एक अनदेखे दुश्मन के खिलाफ हैं। वैश्विक वामपंथियों, इस्लामवादियों, नास्तिकों, काफी हद तक, पूर्व-मुसलमानों (जो अक्सर हिंदुओं को बदनाम करने के लिए चुनते हैं), पेरियारिस्ट, अम्बेडकरवादी, चर्च, और इसी तरह के बीच गठबंधन से लड़ रहे हैं।

आज अधिकांश लोगों के लिए जो आवश्यक है, वह है मुझे एक आशावादी के तौर पर सुनना। “हम रात में चुपचाप नहीं जाएँगे”, मुझे ऐसे कहना चाहिए जबकि हम बिना किसी लड़ाई के हार नहीं जाएँगे, यह लगभग ऐसा लगता है जैसे “हार जाना” एक ऐसी घटना है जिससे बचना मुश्किल लगता है। मैं अक्सर कहती हूँ कि मुझे ऐसा लगता है कि हर दिन मैं अपने अंत का दस्तावेजीकरण कर रही हूँ। एक भव्य, प्राचीन सभ्यता का अंत जैसा कि हम जानते हैं।

निराशा के इस रसातल में से, मेरी विशलिस्ट काफी सरल है। हिंदुओं को जागने और यह महसूस करने की जरूरत है कि वे एक राजनीतिक दल के लाभ के लिए काल्पनिक लड़ाई में नहीं हैं, बल्कि अपने जीवन के लिए, अपने अस्तित्व के लिए लड़ाई में हैं। जबकि हमने खुद को वहाँ पहुँचा दिया है जिसे पहले असंभव समझा जाता था। जबकि वास्तविक दुनिया में, कोई अभी भी बेदखल और बेख़बर हिंदुओं को यह कहते हुए सुनता है कि नूपुर शर्मा को “अनावश्यक रूप से पैगंबर का अपमान नहीं करना चाहिए था।” तो आश्चर्य नहीं होता। काश, वे समझ जाते कि अगर आप एक इंच भी झुकेंगे तो वे एक मील लगेंगे।

आज, आप कह सकते हैं कि इस्लाम पर टिप्पणी करना और ‘उन्हें उकसाना’ अनावश्यक है। एक बार जब आप हिंदुओं को ऐसा करने से रोकते हैं, तो कल वे कहेंगे कि आपकी ‘मूर्ति पूजा अनावश्यक है’ क्योंकि यह उन मुसलमानों को उकसाती है जो मूर्ति पूजा के खिलाफ मजहबी तौर पर उत्साही और उन्मादी हैं। हमारे मंदिर, हमारे संस्कार, हमारे रीति-रिवाज, हमारी परंपराएँ और हमारा पूरा अस्तित्व एक अनावश्यक उत्तेजना के रूप में समझा जाएगा। यह रवैया पराजयवादी है। इस रवैये के साथ, हम इस युद्ध को हारने के लिए बाध्य हैं और उस नुकसान के लिए हम जो कीमत चुकाएँगे वह हमारी सभ्यतागत मृत्यु होगी। यह एक ऐसा रवैया है जो हमें हमारे अंत तक ले जाएगा। और यही एक रवैया, जो दुर्भाग्य से, आज नुपुर शर्मा की दुर्दशा में भी दिखाई दे रहा है।

काम न आई अम्मी, बीवी, बेटा और बेटी की दुहाई: वाराणसी सीरियल ब्लास्ट में आतंकी वलीउल्लाह को सज़ा-ए-मौत, मंदिर में बिछ गई थी लाशें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी में साल 2006 में हुए सीरियल ब्लास्ट (Varanasi Serial Blast) के मामले में 16 साल के बाद फैसला आ गया है। गाजियाबद की कोर्ट ने इस बम ब्लास्ट के दोषी आतंकी वलीउल्लाह खान (Waliullah Khan) को फाँसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उस पर 60,000 रुपए का जुर्माना भी ठोंका है। वलीउल्लाह बीते 16 सालों से डासना जेल में बंद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत में सुनवाई के दौरान आतंकी वलीउल्लाह ने अपनी पारिवारिक परिस्थितियों का रोना रोया। उसने कहा कि घर में उसकी 80 साल की बूढ़ी अम्मी है, उसकी बीवी, बेटा और बेटी की आर्थिक हालत सही नहीं है। इसलिए उसके अच्छे आचरण को देखते हुए कोर्ट उसकी सजा को कम कर दे।

क्या है मामला

गौरतलब है कि साल 2006 में वाराणसी में संकटमोचक मंदिर में धमाका हुआ था, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए थे। इसके अलावा वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर कुकर बम भी मिला था। 7 मार्च 2006 की शाम को हुए बम धमाके के बाद चारों तरफ मातम, घायलों की चीख और मांस के लोथड़े बिखरे पड़े थे। मामले की छानबीन के दौरान कॉल डिटेल्स को खंगालने पर वलीउल्लाह का सुराग मिला। पुलिस को यह भी पता चला कि वारदात से पहले वो कभी भी वाराणसी नहीं गया था। इस घटना को पाँच आतंकियों ने मिलकर अंजाम दिया था।

बाद में पुलिस ने उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया था। पुलिस को आतंकी के पास से 32 बोर का पिस्टल, बाइक और आरडीएक्स डेटोनेटर मिला था।

कौन है वली उल्लाह

धर्म नगरी वाराणसी को दहलाने वाला आतंकी वलीउल्लाह मूलरूप से प्रयागराज के फूलपुर का रहने वाला है। विस्फोटों की जाँच कर रही एसटीएफ ने दावा किया था कि वलीउल्लाह बांग्लादेश में एक आतंकवादी संगठन हरकत-उल-जेहाद अल इस्लामी से जुड़ा था और विस्फोटों के पीछे मास्टरमाइंड था।

भारतीय नोटों से हटेगी महात्मा गाँधी की तस्वीर? मीडिया में हो रहे दावों पर आया RBI का बयान

मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं, जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार कुछ नोटों पर से महात्मा गाँधी की तस्वीर को हटाकर गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीरों को लगाने पर विचार कर रही है। हालाँकि, सोमवार (6 जून 2022) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसका खंडन किया है। बैंक ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है।

एक बयान जारी कर RBI ने कहा, “मीडिया के कुछ वर्गों में ऐसी खबरें हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गाँधी के चेहरे को अन्य लोगों के साथ बदलकर मौजूदा मुद्रा और बैंक नोटों में बदलाव पर विचार कर रहा है। यह नोट किया जाए कि रिजर्व बैंक में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।”

केंद्रीय बैंक ने यह बयान कुछ न्यूज रिपोर्ट्स के बाद दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि जल्द ही केंद्रीय बैंक उन लोगों की तस्वीरों का उपयोग करना शुरू कर सकता है जो भारतीय मुद्रा पर पहले कभी नहीं देखे गए थे। रिपोर्टों में कहा गया था कि वित्त मंत्रालय और आरबीआई कुछ मूल्यवर्ग के बैंक नोटों की एक नई श्रृंखला पर रवींद्रनाथ टैगोर और एपीजे अब्दुल कलाम के वॉटरमार्क का उपयोग करने पर विचार कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि इस पर विचार किया जा रहा है ताकि नोटों पर कई अंकों के वॉटरमार्क शामिल किए जा सकें। अमेरिका में ऐसी ही व्यवस्था है। अमेरिका में डॉलर के विभिन्न मूल्यवर्गों में देश के कुछ संस्थापक पिताओं जैसे जॉर्ज वाशिंगटन, बेंजामिन फ्रैंकलिन, थॉमस जेफरसन, एंड्रयू जैक्सन, अलेक्जेंडर हैमिल्टन और अब्राहम लिंकन सहित कुछ 19 वीं सदी के राष्ट्रपतियों की तस्वीरों को छापा जाता है।

नोटों पर नेताजी की तस्वीर की माँग वाली जनहित याचिका

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह की खबरें सामने आई हों। इससे पहले पिछले साल दिसंबर 2021 में कलकत्ता हाई कोर्ट में एक पीआईएल दायर कर पूछा गया था कि महात्मा गाँधी की ही तरह नोटों पर सुभाष चंद्र बोष की तस्वीर क्यों नहीं छापी जा सकती। मामले पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को 8 सप्ताह के भीतर एक याचिका पर जवाब देने के लिए कहा था। इसी तरह की प्रतिक्रिया 2017 में भी कलकत्ता हाई कोर्ट ने माँगी थी।

नाबालिग बेटे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं दबंग, जान से मारने की भी देते हैं धमकी: हिंदू किसान ने लगाई मदद की गुहार

उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला अलीगढ़ के थाना चंडौस क्षेत्र के गाँव इमलहरा का है। यहाँ एक गरीब किसान ने अपने ही गाँव के दूसरे संप्रदाय से जुडे़ लोगों पर नाबालिग बेटे को धर्म परिवर्तन के लिए धमकाने और 27 बीघा जमीन हड़प लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अमर उजाला के मुताबिक, किसान ने इस मामले में एसडीएम गभाना और चंडौस पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, एसडीएम व पुलिस ने यह मामला संज्ञान में न आने और इस प्रकार की शिकायत नहीं मिलने का दावा किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, इमलहरा गाँव में रहने वाले किसान शेरपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि दूसरे संप्रदाय से जुड़े लोग उनके साथ दबंगई करते हैं। वे अब तक कई लोगों को डरा-धमकाकर उनका धर्म परिवर्तन करा चुके हैं। ये लोग उनके परिवार पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं।

किसान का आरोप है कि दबंग उसके नाबालिग बेटे को धमका रहे हैं और उसके हिस्से की 27 बीघा जमीन को हड़प लेने की धमकी दे रहे हैं। जब उन्होंने इन दबंगों का विरोध किया तो उन्होंने किसान के पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी।

चंडौस के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक का कहना है कि इस मामले में पीड़ित किसान की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की लिखित व मौखिक शिकायत नहीं मिली है। उधर, गभाना की एसडीएम भावना विमल ने कहा, “किसान की ओर से अभी तक कोई प्रार्थना पत्र या शिकायत का मामला संज्ञान में नहीं आया है। इस इलाके में पुलिस व राजस्व टीम को भेजकर जाँच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

बता दें कि हिंदू सेना के प्रदेश महामंत्री कुलदीप पंडित ने इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए दबंगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

कॉन्ग्रेस के लिए प्रचार करता था भिंडरांवाले, कैंपों में फारूक अब्दुल्ला ने लगाए थे खालिस्तानी नारे: जगजीत चौहान से लेकर ‘ब्लू स्टार’ तक की कहानी

90 के दशक के शुरुआती सालों में खालिस्तानी चरमपंथियों ने अपनी करेंसी, पोस्टल स्टैम्प इत्यादि जारी करने शुरू कर दिए थे। उन्होंने ‘रिजर्व बैंक ऑफ खालिस्तान’ भी खोल लिया था, जिसका एक गवर्नर भी नियुक्त कर दिया। यही नहीं, कनाडा में एक दूतावास भी बना लिया, जिसका पता ‘Republic of Khalistan, Office of the Consul-General, Johnston Building, Suit 1-45 Kingsway, Vancouver, B.C. Canada V5T3H7, Phone No. 872-321’ था। इसी दौरान, ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने 7 फरवरी, 1982 को खुलासा किया कि खालिस्तान को संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता मिल सकती है।

तत्कालीन इंदिरा गाँधी सरकार को इन सभी घटनाक्रमों की पूरी जानकारी थी और इन भारत विरोधी घटनाक्रमों के लिए उन्हें विपक्षी दलों के समक्ष लगातार जवाबदेही भी देनी पड़ रही थी। तभी, अप्रैल 1982 में ‘खालिस्तान नेशनल आर्गेनाईजेशन’ ने प्रेस रिलीज के माध्यम से लंदन स्थित इंडिया हाउस के सामने एक और दूतावास खोलने की घोषणा कर दी।

वास्तव में, यह खालिस्तानी आंदोलन 1980 से पहले एकदम निष्क्रिय हो चुका था, लेकिन इंदिरा गाँधी की सत्ता में वापसी के बाद अचानक इस चरमपंथी आंदोलन को न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी समर्थक मिलने लगे थे। इसके पीछे जगजीत सिंह चौहान नाम के एक व्यक्ति का हाथ था। वह 1967 से 1969 के बीच पंजाब विधानसभा का उपसभापति और पंजाब का वित्त मंत्री रह चुका था। तब पंजाब में पंजाब जनता पार्टी और कॉन्ग्रेस के गठजोड़ से लक्ष्मण सिंह गिल मुख्यमंत्री थे।

चौहान के मन में खालिस्तान को लेकर अपनी ही एक अलग दुनिया थी, जिसके लिए उसे पैसे और समर्थन दोनों चाहिए था। भारत में ऐसा संभव नहीं था। भारत सरकार में पूर्व नौकरशाह, बी. रमन अपनी पुस्तक ‘The Kaoboys of R&AW: Down Memory Lane’ में लिखते है, “ब्रिटेन में पाकिस्तानी उच्चायोग और अमेरिकी दूतावास सिख होम रुल मूवमेंट के लिए आपसी संपर्क में थे।” बस इसी बात का फायदा चौहान को मिल गया। वह जल्दी ही लंदन पहुँच गया और वहाँ अपने स्थानीय प्रयासों से इन दूतावासों से संपर्क साधने लगा। कुछ आंशिक सफलताओं के बाद उसे पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह याह्या खान ने पाकिस्तान मिलने के लिए बुला लिया।

दरअसल, पाकिस्तान 1971 में भारत से मिली हार का बदला खालिस्तान अलगाववादी आंदोलन को उभार कर लेना चाहता था। साल 1974 से ही पाकिस्तान द्वारा यह प्रचारित करना शुरू कर दिया गया कि जब भारत की सहायता से बांग्लादेश बन सकता है तो पाकिस्तान की सहायता से खालिस्तान क्यों नहीं बन सकता?” मगर इस काम के लिए तत्कालीन पाकिस्तान सरकार को चौहान में कोई खास दम नजर नहीं आया और उन्होंने उससे अपना रुख मोड़ लिया. तभी, पाकिस्तान को ज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टो का नेतृत्व मिल गया। उनका खालिस्तान की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं गया। अब चौहान के पास अपने इस आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था।

एक-दो सालों के बाद खबर आई कि पाकिस्तान में सेना ने तख्ता पलट कर मार्शल लॉ लागू कर दिया है। वहाँ अब मोहम्मद जिया-उल-हक के हाथों में सत्ता आ गई थी। इसमें चौहान को एकबार फिर खालिस्तान आन्दोलन को जीवित करने का अवसर दिखाई दिया। हालाँकि, भारत में तब जनता पार्टी से मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बन गए थे। अतः चौहान के लिए स्थितियाँ एकदम अनुकूल नहीं थीं। फिर भी उसने अपनी कोशिशें जारी रखी। जैसे मई 1978 में, चौहान अपने लंदन के कुछ साथियों के साथ भारत आया और तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से भी मिला। उसका उद्देश्य स्वर्ण मंदिर में एक ट्रांसमीटर स्थापित करवाना था, जिसके लिए आडवाणी ने मंजूरी नहीं दी। (द टाइम्स ऑफ इंडिया – 18 जून, 1984)

साल 1980 में इंदिरा गाँधी की सत्ता में वापसी के साथ ही चौहान ने ब्रिटेन और कनाडा में खालिस्तान आन्दोलन को तेजी से हवा देनी शुरू कर दी। सबसे पहले ओटावा में वह चीनी अधिकारियों से मिला लेकिन चीन ने उसके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। उसके बाद, वह हॉन्गकॉन्ग भी गया और वहाँ से बीजिंग जाने के कई असफल प्रयास किए लेकिन चीन ने उसे अपने यहाँ आने की मंजूरी नहीं दी। चीन से कोई समर्थन न मिलने के बाद, अमेरिका की उसमें दिलचस्पी बन गई।

चौहान ने वाशिंगटन की कई यात्राएँ की जबकि भारत सरकार ने उसके पासपोर्ट को अवैध घोषित कर दिया था। एकबार अमेरिका के स्टेट सेक्रेटरी ने उसे बिना पासपोर्ट के ही मिलने के लिए बुला लिया। चौहान को ब्रिटेन द्वारा भी एक पहचान पत्र जारी किया गया था। अप्रैल 1983 में बीबीसी ने चौहान के साथ मिलकर 40 मिनट का एक प्रोपोगेन्डा वीडियों जारी किया, जिसके अंतर्गत खालिस्तान गणतंत्र का विचार, नक्शा, और पासपोर्ट दिखाए गए। जब यह मामला भारतीय संसद में विपक्ष द्वारा उठाया गया तो केंद्रीय गृह मंत्री के पास कोई उपयुक्त जवाब नहीं था।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में के.एन. मालिक की 3 अक्टूबर, 1981 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, “चौहान का अमेरिकन सिक्यूरिटी कौंसिल के चेयरमैंन, जनरल डेनियल ग्राहम से बेहद निजी सम्बन्ध थे। इसी ने चौहान को पाकिस्तान के विदेश मंत्री आगा खान से मिलवाया था।”

इसी दौरान अमेरिका में एक खालिस्तानी नेता गंगा सिंह ढिल्लों उभरने लगा था। उसकी शादी केन्या मूल की एक सिक्ख महिला से हुई थी, जिसकी जनरल जिया की पत्नी से अच्छी खासी दोस्ती थी। दरअसल, जिया की पत्नी भी युगांडा से थी। इन दोनों महिलाओं के पहले से आपसी संपर्कों के चलते गंगा सिंह का जनरल जिया के साथ सम्बन्ध स्थापित हो गया। उसने वाशिंगटन में ननकाना साहिब फाउंडेशन की शुरुआत की और पाकिस्तान अक्सर आने-जाने लगा।

गंगा सिंह ढिल्लो ने अमेरिका में खालिस्तान आन्दोलन को 1975 में शुरू किया था। बाद में उसे, पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी, ISI के माध्यम से पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का संस्थापक सदस्य बनाया गया था। पाकिस्तान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शुरुआत 1993 में ISI के पूर्व जनरल डायरेक्टर जनरल जावेद नासिर ने की थी। उसे अमेरिका के दवाब में ISI से हटाया गया था क्योंकि नासिर पर दुनियाभर में आतंकी गतिविधियों को फैलाने के पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध है।

गंगा सिंह ढिल्लों 1978 में जिया के बुलावे पर पहली बार पाकिस्तान गया था। उसके बाद, अप्रैल 1980 और मार्च 1981 में फिर से दो बार उसने पाकिस्तान की लगातार यात्राएँ की। वह नवम्बर 1981 और मई 1982 में चंडीगढ़ में आयोजित सिख एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस में भी खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हिस्सा लेना चाहता था। मगर भारत सरकार ने ढिल्लों के बजाय उसकी पत्नी और बेटे को भारत आने की मंजूरी प्रदान कर दी। (टाइम्स ऑफ इंडिया – 4 नवम्बर 1981)

अब इन सभी गतिविधियों से स्पष्ट हो गया कि खालिस्तान के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। (द ट्रिब्यून – 14 जनवरी 1982) इस तथ्य पर संसद में तत्कालीन गृह राज्यमंत्री निहार रंजन लश्कर ने भी सरकार की तरफ से स्वीकृति जता दी। (लोकसभा – 3 मार्च, 1982)

दरअसल, पाकिस्तान अब सार्वजनिक रूप से खालिस्तान को अपना समर्थन देने लगा था। द ट्रिब्यून की 28 फरवरी, 1982 को प्रकाशित के खबर के अनुसार, पाकिस्तान के जनरल जिया ने अधिकारिक रूप से वैंकूवर स्थित खालिस्तान के कथित काउंसल जनरल, सुरजान सिंह को उनके देश (खालिस्तान) के लिए शुभकामना सन्देश भेजा था। यह पत्र उन्होंने उर्दू में लिखा जोकि इंडो-कैनेडियन टाइम्स में प्रकाशित हुआ था।

‘पाकिस्तान पीपल्स पार्टी’ के एक प्रमुख नेता ने एकबार ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के संवाददाता को बताया था कि 1980 में लंदन स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में ब्रिगेडियर स्तर के 5 सैन्य अधिकारियों को नियुक्त पाकिस्तान और खालिस्तानी नेताओं के बीच समन्वय एवं निर्देश देने के लिए तैनात किया गया था। (द टाइम्स ऑफ इंडिया – 20 दिसंबर, 1984)

पाकिस्तान द्वारा विदेशों में खालिस्तानी अलगाववादी समाचारों के प्रचार-प्रसार के लिए भी कई हथकंडे अपनाए गए थे। साल 1964 के आसपास ‘देश परदेस’ नाम से एक पंजाबी साप्ताहिक निकलता था, जिसका 1984 में 10,000 के आसपास सर्कुलेशन था। उस दौर में इस पत्रिका का उपयोग पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जमकर किया। ऐसे ही, लन्दन के सिक्खों में ‘वतन’ नाम से एक उर्दू पत्रिका बहुत प्रचलित थी, जिसे 1984 में जनरल जिया के मंत्रिमंडल के एक पूर्व सदस्य, चौधरी ज़हुल इलाही ने खालिस्तान को प्रचारित करने के लिए शुरू किया था। लंदन में ‘जंग’ नाम से भी एक पाकिस्तानी समाचार-पत्र खालिस्तानी गतिविधियों को प्रचारित करता था। (द टाइम्स ऑफ इंडिया – 20 दिसंबर 1984)

लंदन स्थित हैवलॉक रोड पर सिंह सभा गुरुद्वारा पकिस्तान की खालिस्तानी गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बन गया था। भारतीय उच्चायोग के किसी अधिकारी को वहाँ अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तानी अधिकारियों का गुरुद्वारे में आना-जाना वहाँ लगा रहता था। यही नहीं, पाकिस्तानी मंत्रियों को गुरुद्वारे द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका था। इसी गुरुद्वारे के माध्यम से जरनैल सिंह भिंडरांवाले को 100,000 पौंड से अधिक की राशि भेजी जा चुकी थी। (द टाइम्स ऑफ इंडिया – 20 दिसंबर, 1984)

जरनैल सिंह भिंडरांवाले को किसने तैयार किया?

1977 में पंजाब में विधानसभा चुनाव हरने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री ज्ञानी जैल सिंह ने संजय गाँधी को एक सलाह दी। उन्होंने दो सिक्ख संतो के नाम संजय को सुझाए, जिसमें से एक दमदमी टकसाल गुरुद्वारा दर्शन प्रकाश के जत्थेदार, जनरैल सिंह भिंडरांवाले था। उन्हें यह गद्दी पूर्व जत्थेदार, संत करतार सिंह की अमृतसर में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद मिली थी।

कुलदीप नायर अपनी पुस्तक, ‘Beyond the Lines, An Autobiography’ में लिखते है, “संजय के दोस्त, संसद सदस्य कमलनाथ याद करते है, ‘पहले संत से जब हम मिले तो वे साहसी कम दिखाई दिए। भिंडरेवाला की आवाज में दम था और वह हमें काम का आदमी लगा। हम उसे कभी-कभार पैसे भी दिया करते थे लेकिन हमने यह नहीं सोचा कि वह आतंकवादी बन जाएगा’।”

जी.बी.एस. सिधु अपनी पुस्तक ‘The Khalistan Conspiracy’ में आगे लिखते है, “संजय गाँधी को जनरैल सिंह भिंडरांवाले के धार्मिक कार्यों में कोई रुचि नहीं थी। वे तो उसका इस्तेमाल सिक्ख जनता को रिझाने और अकाली दल को सत्ता से हटाने के लिए करना चाहते थे।” आमतौर पर इन सभी षड्यंत्रों का केंद्र दिल्ली स्थित 1, अकबर रोड का बँगला हुआ करता था, जिसे कई लेखकों ने ‘अकबर रोड गैंग’ के नाम से भी पहचानते है।

भिंडरांवाले का इस्तेमाल कांग्रेस (आई) द्वारा 1980 के लोकसभा चुनावों में कॉन्ग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार में भी किया गया था। इसमें अमृतसर से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष आर.एल. भाटिया, गुरुदासपुर से सुखबंस कौर भिंडर (पंजाब के डीजीपी, प्रीतम सिंह भिंडर की पत्नी), और तरणतारण से गुरदयाल सिंह ढिल्लों (लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष, 1969-1971; 1971-1975) शामिल थे। मार्क टुली और सतीश जैकब अपनी पुस्तक ‘Amritsar: Mrs Gandhi’s Last Battle’ में लिखते है कि इन प्रत्याशियों ने अपने चुनावी पर्चों तक में यह लिखवाया हुआ था कि ‘भिंडरांवाले का हमें समर्थन मिला हुआ है।’

ढिल्लों यह चुनाव अकाली दल के प्रत्याशी से हार गए और उन्हें इंदिरा गाँधी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कनाडा का भारतीय राजदूत बनाकर भेजा था। जबकि वहाँ उस समय खालिस्तानी अलगाववाद अपने चरम पर पहुँचा हुआ था। ढिल्लों के भिंडरांवाले के साथ संबंध पहले ही सार्वजनिक हो गए थे। इसलिए, यह कोई अचानक बना संयोग तो नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया कृत्य अधिक लगता है।

लोकसभा चुनावों में इंदिरा गाँधी की जीत के साथ ही तत्कालीन पंजाब सरकार को बर्खास्त कर दिया गया। वहाँ विधानसभा के फिर से चुनाव हुए और इसबार कॉन्ग्रेस को बहुमत हासिल हो गया। इंदिरा गाँधी ने ज्ञानी जैल सिंह के प्रतिद्विन्दी दरबारा सिंह को मुख्यमंत्री बनवा दिया। ज्ञानी जैल सिंह को केंद्र में गृह मंत्री का पद मिल गया। केंद्र और राज्य दोनों स्थानों पर कॉन्ग्रेस की सरकार होने के बाद भी पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती चली गई। खालिस्तानी चरमपंथी हर आए दिन किसी-न-किसी प्रमुख व्यक्ति की हत्या करते रहे और केंद्र की कॉन्ग्रेस सरकार के इशारे पर उन्हें रोकने की कोशिशों में लगातार नीरसता दिखाई देने लगी।

उन दिनों ‘पंजाब केसरी’ आमतौर पर भिंडरांवाले अथवा खालिस्तान के खिलाफ अधिक लिखता था। इसलिए समाचार-पत्र के संस्थापक लाला जगत नारायण की भिंडरांवाले के समर्थकों ने 9 सितम्बर ,1981 को हत्या कर दी। उस दिन भिंडरांवाले, हरियाणा के हिसार में मौजूद था। मुख्यमंत्री दरबारा सिंह ने डीआईजी ऑफ पुलिस, डी.एस. मंगत को तुरंत हिसार जाकर भिंडरांवाले को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। कुलदीप नायर इस सन्दर्भ में लिखते है, “ज्ञानी जैल सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भजन लाल को फ़ोन कर सन्देश भेजा कि न उन्हें इस मामले में फँसना है और न ही भिंडरांवाले को गिरफ्तार होने देना है।” सतीश जैकब आगे की जानकारी देते हुए लिखते है कि इस एक फ़ोन के बाद खुद भजनलाल ने अपने अधिकारियों को भिंडरांवाले को जितना संभव हो सके वहाँ तक सकुशल छोड़ने के आदेश दिए थे। इस प्रकार भिंडरांवाले को 300 किलोमीटर दूर अमृतसर में उसके गुरुद्वारे तक सुरक्षित पहुँचा दिया गया।

भिंडरांवाले की गिरफ़्तारी को लेकर दरबारा सिंह एकदम अड़े हुए थे। उन्होंने पंजाब के मुख्य सचिव को एस.के. सिन्हा से मिलने के लिए भेजा। सिन्हा उस दौरान सेना में पश्चिमी कमांड के लेफ्टिनेट जनरल पद पर तैनात थे। उन्होंने, पंजाब के मुख्य सचिव को बताया कि यह सेना का काम नहीं है। जी.बी.एस. सिधु लिखते है, “दो दिन बाद सिन्हा को प्रधानमंत्री कार्यालय से भिंडरांवाले को गिरफ्तार करने का सन्देश मिला। उन्होंने रक्षा मंत्री आर. वेंकटरमण से इस मामले पर चर्चा की। अगले दिन रक्षा मंत्री ने सिन्हा को निर्देश दिए कि सेना को नहीं बल्कि स्थानीय पुलिस को इस काम के लिए लगाया जाएगा।”

विमान अपहरण

आखिरकार, एक लम्बे गतिरोध के बाद भिंडरेवाला को गिरफ्तार नहीं बल्कि बातचीत के माध्यम से समर्पण करने के लिए मना लिया गया। उसे पहले फिरोजपुर जेल और बाद में लुधियाना के एक रेस्ट हाउस में नजरबन्द किया गया। कुछ दिनों बाद, 29 सितम्बर, 1981 को खबर आई कि दिल्ली से अमृतसर होते हुए श्रीनगर जा रहे इंडियन एयरलाइन के एक विमान को दल खालसा के पांच चरमपंथियों ने अपहरण कर लिया है। तब विमान में 117 यात्री सवार थे। उन सभी को विमान सहित लाहौर ले जाया गया। अपहरणकर्ताओं ने इन यात्रियों की रिहाई के बदले भिंडरांवाले की रिहाई की माँग की। हालाँकि, पाकिस्तान सरकार ने कार्रवाई करते हुए विमान को यात्रियों सहित उनके चंगुल से छुडा लिया।

चौधरी चरण सिंह ने ‘आनंद बाजार पत्रिका’ के एक अंक का हवाला देते हुए लोकसभा में 27 अप्रैल, 1983 को बताया कि इस विमान अपरहण के अपहरणकर्ताओं को ज्ञानी जैल सिंह का समर्थन हासिल था। उन्होंने कहा, “हाईजैकिंग करने वाले लोग, उनका जो लीडर था, वह गिरफ्तार हो गए। पुलिस के सामने उसने जो कंफेशन किया और कहा कि हमारे 17 बहुत बड़े-बड़े एक्टिव सिम्पेथाइजर्स है, 17 ऑफिसर्स जय जिनमें लीडिंग पब्लिक लाइफ के लोग है। वह उनके नाम बताता है। इस आर्टिकल में उन लोगों के नाम लिखे हुए है जो कि ज्ञानी जैल सिंह के दोस्त है, उनके अजीज है, उनके अपोइंटी है।” चौधरी चरण सिंह के लोकसभा में उनके इस भाषण के लिए 15 अगस्त, 1983 से पहले जान से मारने कि धमकी का एक पत्र मिला था। उसपर पता – दल खालसा, कमरा नंबर 32, गुरु नानक निवास था।

विमान अपहरण के बदले भिंडरांवाले को रिहा करने का षडयंत्र कामयाब न हो सका. इसपर आगे की जानकारी देते हुए मार्क टुली लिखते है कि पंजाब के एक कॉन्ग्रेस नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह ने प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी से मुलाकात कर भिंडरांवाले को रिहाई का दबाव बनाया। उसने प्रधानमंत्री को धमकी दी कि अगर भिंडरांवाले को रिहा नहीं किया गया तो दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी कॉग्रेंस की वफादार नहीं रहेगी।

इस तरह के छोटे-मोटे राजनैतिक फायदे के लिए कॉन्ग्रेस ने न्याय को ताक पर रख दिया। यह कहने में कोई जल्दबाजी नहीं है कि इस एक गलती ने प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की मौत की भी पृष्ठभूमि तैयार कर दी थी। जल्दी ही, बैचैन हो रहे गृह मंत्री, जैल सिंह ने संसद में बयान दिया कि भिंडरांवाले को हम रिहा कर देंगे। और एक महीने से भी कम समय तक नजरबन्द रहने के बाद, भिंडरांवाले 15 अक्टूबर, 1981 को रिहा हो गया। उस दिन भिंडरांवाले के स्वागत का लिए खुद संतोख सिंह आया था। (लोकसभा में 1 दिसंबर 1981 को समर मुखर्जी का वक्तव्य) हालाँकि, 22 दिसंबर 1981 को संतोख सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हाल ही में, कॉन्ग्रेस की सरकार में पंजाब के उप-मुख्यमंत्री (20 सितम्बर, 2021 से 16 मार्च, 2022) बने सुखजिंदर सिंह उनके ही बेटे थे।

हत्या, गिरफ्तारी, विमान अपहरण, प्रधानमंत्री की भागीदारी और रिहाई ने भिंडरेवाला को जरुरत-से ज्यादा प्रचारित कर दिया था। इस तेजी से उभरती लोकप्रियता से अकाली दल को भी खतरा महसूस होने लगा। अतः उन्होंने सितम्बर 1981 में एक प्रस्ताव पारित कर भिंडरांवाले की रिहाई भी थी।

दल खालसा और ज्ञानी जैल सिंह के संबंध

लोकसभा में 1 दिसंबर, 1981 को ‘Conspiracy against integrity of India’ चर्चा के दौरान, भाजपा के सदस्य सूरज भान ने तत्कालीन गृह मंत्री, ज्ञानी जैल सिंह पर आरोप लगाया कि दल खालसा के मुखिया हरसिमरन सिंह के साथ उनके घनिष्ठ सम्बन्ध है। उन्होंने आगे बताया, “1978 में चंडीगढ़ के अरोमा होटल में एक प्रेस कांफ्रेंस पहले दल खालसा की तरफ से हुई और उसके थोड़ी देर बाद ज्ञानी ने उसी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ली और उन दोनों प्रेस कॉन्फ्रेंस का बिल ज्ञानी ने पे किया……. ज्ञानी, होम मिनिस्टर बनने के बाद पहली बार चंडीगढ़ गए तो उसी हरसिमरन सिंह ने, जो दल खलासा का पंच है, ज्ञानी जी का बहुत शानदार रिसप्शन पंजाब यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में किया था।”

मार्क टुली और सतीश जैकब भी अपनी पुस्तक में लिखते है कि “ज्ञानी जैल सिंह का दल खालसा से लगातार संपर्क बना हुआ था। 1982 में राष्ट्रपति बनाने के बाद भी उन्होंने चंडीगढ़ के एक पत्रकार को फ़ोन करके कहा कि वह अपने समाचार-पत्र में दल खालसा की खबरों को पहले पन्ने पर प्रकाशित किया करे।”

प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की निष्क्रियता

अप्रैल 1982 में पंजाब के मुख्यमंत्री दरबारा सिंह ने गृह मंत्री ज्ञानी जैल सिंह को पत्र लिखकर एक महत्वपूर्ण सूचना दी, “दो सौ आदमियों के साथ भिंडरांवाले आनलाईसेंस्ड हथियार लेकर दिल्ली आ रहा है।” पूर्व सूचना मिलने के बाद भी केंद्र सरकार ने उसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। वह अपने समर्थकों के साथ तीन हफ़्तों तक दिल्ली में रहा और कनॉट प्लेस और बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर अपने हथियारों के साथ खुलेआम घूमता रहता था।

प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की निष्क्रियता पर चौधरी चरण सिंह ने उन्हें एक पत्र लिखा, “इतने राजनीतिक महत्त्व कि बात आपकी इत्तिला में न हो, यह हो नहीं सकता। बाकायदा अखबारों में खबरें छपती है, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं होती।” चरण सिंह ने प्रधानमंत्री गाँधी को यहाँ तक लिख दिया कि “आपने संत भिंडरांवाले को हीरो बनाया है। गुरुनानक निवास के क्या मायने है? ठीक है वह मंदिर है। क्या दुनिया के किसी मंदिर, मस्जिद अथवा गिरिजाघर में क्रिमिनल चला जाए तो उसके गिरफ्तार नहीं किया जा सकता?” (लोक सभा – 27 अप्रैल, 1983)

नक्सलियों का समर्थन

खालिस्तान और नक्सलियों के बीच गठजोड़ की कोशिशें ब्रिटेन के पूर्व डाक कर्मचारी और खालिस्तानी समर्थक बख्शीश सिंह ने की थी। इंडियन एक्सप्रेस की 27 दिसंब,र 1981 को प्रकाशित एक खबर में भी खालिस्तानियों को नक्सलियों का समर्थन प्राप्त होने का दावा किया गया था। हालाँकि, इससे पहले ही लोकसभा में 2 दिसंबर 1981 को इंदिरा गाँधी सरकार से इस मामले से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि लॉ एंड आर्डर राज्यों का काम है।

खालिस्तानी चरमपंथियों को पाकिस्तान द्वारा हथियारों का प्रशिक्षण

”द टाइम्स ऑफ इंडिया ने 20 दिसंबर, 1984 को दावा किया कि खालिस्तानी चरमपंथियों को 1980 से ही पाकिस्तान के एबटाबाद, हस्सन अब्दल, सियालकोट, और साहिवाल में प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। 4 सितम्बर 1982 को ब्लिट्ज ने खुलासा किया कि खालिस्तान के चरमपंथियों को पाकिस्तान में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की सहायता से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जब इस मामले की और परतें खुलना शुरू हुई तो पता चला कि सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी उनके प्रशिक्षण के कई शिविर खुले हुए थे, जिन्हें नेशनल कांफ्रेंस का समर्थन हासिल था। कॉन्ग्रेस (आई) से लोकसभा सदस्य के.पी. तिवारी ने संसद को बताया, “जम्मू और कश्मीर में रियासी के नजदीक डेरा बंदा बहादुर और पूँछ में खालिस्तानी चरमपंथियों के प्रशिक्षण शिविर चल रहे है। यह भिंडरांवाले का भतीजा अमरीक सिंह की निगरानी में चलते है। जम्मू और कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री (फारुख अब्दुल्ला) भी इन प्रशिक्षण शिविरों में गए थे और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे।” अमरीक सिंह, प्रतिबंधित संगठन ‘All India Sikh Students Federation’ का मुखिया था।

खास बात यह है कि केंद्रीय गृह मंत्री पी.सी. सेठी ने तिवारी के इन आरोपों को स्वीकार किया था. (लोकसभा – 16 नवम्बर 1983) अल्मोड़ा से कॉन्ग्रेस (आई) के अन्य संसद सदस्य हरीश रावत ने भी इन शिविरों की सत्यता को सदन के पटल पर रहते हुए कहा, “यह 1981-82 से वहाँ चल रहे है.” (लोकसभा – 2 दिसंबर, 1983)

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने 18 जून, 1984 को लिखा कि जमात-ए-इस्लामी ने पाकिस्तान और खालिस्तान के पक्ष में नारे लगाए हैं। मुफ़्ती मोहम्मद सईद उस दौरान कॉन्ग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे, उन्होंने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “राज्य के जंगलों में ‘गुरमत’ शिविर चल रहे है जहाँ हथियारों से अकाली चरमपंथियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।” इन चरमपंथियों को भारतीय सेना से कोर्टमार्शल किये गए पूर्व मेजर जनरल सुबेघ सिंह द्वारा प्रशिक्षित किया जाता था। (द टाइम्स ऑफ इंडिया – 22 जून, 1984)

ऑपरेशन ब्लू स्टार

अप्रैल 1983 में पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री गाँधी को जानकारी भेजी कि प्रतिबंधित नेशनल काउंसिल ऑफ़ खालिस्तान का कथित महासचिव बलबीर सिंह संधू, अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के किसी एक कमरे में रहता है। इसी दौरान, 19 जुलाई, 1982 को भिंडरांवाले ने मंदिर के गुरुनानक निवास पर कब्जा कर लिया था। उनके पास हथियारों सहित एक छोटी फौज भी वहाँ तैनात थी। वही से अब खालिस्तान संबंधी हर गतिविधि को अंजाम देने का काम होने लगा था।

केंद्रीय गृह मंत्री पी.सी. सेठी ने 19 अप्रैल 1983 को लोकसभा में बताया कि “स्वर्ण मंदिर के उस कमरे में प्रतिबंधित आतंकी संगठन दल खालसा के आतंकी (चरमपंथी) भी शरण लेकर रह रहे है।” पंजाब सरकार ने एसजीपीसी के माध्यम उनके समपर्ण के लिए संपर्क किया लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला।

वी. रमन अपनी पुस्तक में लिखते है, “जब इंदिरा गाँधी के पास कोई विकल्प नहीं बचा तो उन्होंने R&AW के तीन अधिकारियों को विदेशों में खालिस्तानी नेताओं से बातचीत करने के लिए भेजा। प्रधानमंत्री चाहती थीं कि यह अधिकारी उन नेताओं को इस बात के लिए राजी कर ले कि भिंडरांवाले और उसके साथी स्वर्ण मंदिर खाली कर दे। यह मुलाकात ज्यूरिख में हुई। वह खालिस्तानी नेता R&AW के प्रस्ताव से सहमत हो गया लेकिन उसने एक शर्त जोड़ दी। दरअसल वह खुद स्वर्ण मंदिर जाकर भिंडरांवाले से बातचीत करना चाहता था। भारत लौटने पर उन अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को विस्तार से यह सब बता दिया। हालाँकि, प्रधानमंत्री ने उस खालिस्तानी नेता की शर्त को मानने से इंकार कर दिया क्योंकि उन्हें डर था कि ऐसा करने पर वह स्वयं मंदिर के अन्दर भिंडरांवाले के साथ जुड़कर भारत सरकार की समस्या को न बढ़ा दे।

प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी किसी भी तरह से अगले लोकसभा चुनावों से पहले इस समस्या का हल निकालना चाहती थी। हर प्रकार के प्रयास करने के बाद जब उन्हें कोई सफलता नहीं मिली तो उन्होंने भारतीय सेना को भिंडरांवाले के चंगुल से स्वर्ण मंदिर खाली करवाने की जिम्मेदारी सौंपी। सेना और खालिस्तानी चरमपंथियों के बीच 3 से 6 जून, 1984 तक चली कार्यवाही में भिंडरांवाले मारा गया और स्वर्ण मंदिर चरमपंथियों के कब्जे से स्वतंत्र हो गया।

फैन बन कर की थी सिद्धू मूसेवाला की रेकी, पंजाब पुलिस ने ‘केंकड़ा’ को दबोचा: 8 शार्प शूटर्स की पहचान, सचिन बिश्नोई है मास्टरमाइंड

पंजाब पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के हत्याकांड में शामिल 8 शार्प शूटर्स की पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि ये सभी शार्प शूटर्स गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं, जो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पंजाब पुलिस ने संदेह जताया ​है कि इन्हीं ने 29 मई को मानसा में मूसेवाला की गोली मारकर हत्या की थी।

इस बीच, पंजाब पुलिस ने मानसा से केकड़ा नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसी ने फैन बनकर मूसेवाला की रेकी की थी और शार्प शूटर्स को सिंगर के हर मूवमेंट की जानकारी दी थी। इधर, बाकी शूटर्स की पहचान होने के बाद अब इन 4 राज्यों की पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। इन्हें हथियार और गाड़ियाँ, हत्या से पहले रुकने के लिए ठिकाना देने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।

मूसेवाला हत्याकांड में जगरूप सिंह रूपा, प्रियव्रत फौजी, मनप्रीत भोलू, मनप्रीत मन्नू, संतोष जाधव, सुभाष बानूड़ा, सौरव महाकाल और हरकमल सिंह रानू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक मूसेवाला की हत्या से 3 दिन पहले यह सब कोटकपूरा हाईवे पर शामिल हुए थे। इसके बाद यह कहाँ रुके, इसके बारे में पुलिस जाँच कर रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने कुल 10 शार्प शूटर्स और गैंगस्टर्स की हिटलिस्ट तैयार की है।

इनमें शिनाख्त वाले 8 शार्प शूटर्स के अलावा 2 और गैंगस्टर शामिल हैं। इनकी भी पहचान हो चुकी है, लेकिन इसे गुप्त रखा गया है। पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई को माना है। पुलिस का कहना है कि मूसेवाला की हत्या की पूरी साजिश सचिन ने ही रची है।

बता दें कि भगवंत मान की सरकार ने पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी में कमी की थी। पंजाब सरकार के ऐसा करने के एक दिन बाद 29 मई को पंजाब के मानसा गाँव में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन पर ताबड़तोड़ 30 गोलियाँ चलाई गई थीं।

कॉलेज की लापरवाही, कंसर्ट में कुप्रबंधन: गायक KK की मौत की CBI जाँच के लिए याचिका, कोलकाता HC में सुनवाई

मशहूर गायक पार्श्व गायक कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके (singer KK) की मौत के मामले की जाँच को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें अदालत से सिंगर की मौत के मामले की जाँच केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) से कराने की माँग की गई है। इस मामले में अदालत ने याचिकाकर्ता को केके की असामयिक मौत पर याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कलकत्ता हाई कोर्ट में यह याचिका वकील रविशंकर चट्टोपाध्याय के जरिए हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और जस्टिस राजर्शि भारद्वाज की बेंच के समक्ष फाइल की गई है। सोमवार (6 जून 2022) को फाइल इस याचिका में याचिकाकर्ता ने कोर्ट से इस मामले की सुनवाई के लिए अर्जेंट लिस्टिंग की माँग की है।

सीबीआई जाँच की माँग वाली यह दूसरी याचिका

कलकत्ता हाई कोर्ट में सिंगर केके (53) की मौत की सीबीआई जाँच को लेकर एक दूसरी जनहित याचिका भी दायर की गई है। इसमें याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनके अंतिम संगीत कार्यक्रम में कुप्रबंधन हुआ था। याचिकाकर्ता ने कथित तौर पर कॉलेज की लापरवाही का भी उल्लेख किया है, जहाँ केके ने अपना कॉन्सर्ट किया था।

गौरतलब है कि मशूहर सिंगर केके की मौत की खबर 31 मई को सामने आई। दावा किया गया कि उनकी मायोकार्डियल इन्फेक्शन (हार्ट अटैक) की वजह से हुई। हालाँकि, उनके चेहरे और सिर पर चोट के निशान भी मिले थे। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया था।

ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि भीड़ से भरे नजरूल ऑडिटोरियम में एसी की व्यवस्था नहीं थी। वायरल हुए वीडियोज में उन्हें बार-बार पसीना पोछते भी देखा गया। हालाँकि, कोलकाता पुलिस ने इन सभी चीजों से इनकार किया है। पुलिस ने दावा किया था कि ऑडिटोरियम में एसी चल रहा था और वहाँ भीड़ भी ज्यादा नहीं थी।

अपने देश के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर दो ध्यान: नुपूर शर्मा केस में पाकिस्तान का आया बयान, भारत ने फटकारते हुए कहा- इंडिया में हर धर्म का होता है सम्मान

पैगंबर मुहम्मद के बारे में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की कथित टिप्पणियों पर मुस्लिम देशों के लगातार आपत्ति जताने के बाद भारत ने सोमवार (6 जून 2022) को इस मुद्दे पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय पर निशाना साधते हुए कहा, “पड़ोसी मुल्क खतरनाक प्रचार करने और भारत में सांप्रदायिक विद्वेष पैदा करने के प्रयास के बजाय अपने देश में रह रहे अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और उनकी भलाई पर ध्यान दे।”

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “दुनिया पाकिस्तान द्वारा हिंदुओं, सिखों, ईसाइयों और अहमदियों सहित अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की गवाह रही है। भारत सरकार सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देती है। पाकिस्तान भारत से बिल्कुल अलग है, वहाँ कट्टरपंथियों की प्रशंसा की जाती है और उनके सम्मान में स्मारक बनाए जाते हैं।” भारत की यह कड़ी प्रतिक्रिया तब सामने आई है, जब नुपुर शर्मा बयान मामले को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास के प्रभारी डी’एफ़ेयर को तलब किया। प्रभारी से कहा गया कि पाकिस्तान विवादित बयान को बर्दाश्त नहीं करेगा। वह इसकी कड़ी निंदा करता है। इससे पाकिस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के मुस्लिमों की भावना आहत हुई है। इससे पहले पाक पीएम शहबाज शरीफ ने रविवार को नुपुर शर्मा के बयान की निंदा करते हुए उसे नफरतपूर्ण बताया था।

भारत ने पाकिस्तान की टिप्पणियों के जवाब में आगे कहा, “हमने पाकिस्तान के बयानों और टिप्पणियों को नोट किया है। किसी दूसरे देश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार पर टिप्पणी करने वाला खुद अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन करता आ रहा है। इसकी बातों का कोई औचित्य नहीं है।”

आपको बता दें कि पाकिस्तान में धार्मिक आजादी का लगातार हनन हो रहा है। हिंदुओं, सिखों और ईसाइयों जैसे अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों और उनकी धार्मिक आजादी के उल्लंघन को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान को उन देशों की सूची में बरकरार रखा है, जहाँ धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन किया जाता है। हाल ही में अमेरिका ने अपनी सालाना अंतराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट जारी की थी। इसमें पाकिस्तान को धार्मिक आजादी के हनन पर ‘कंट्री आफ पर्टिकुलर कंसर्न’ (सीपीसी) श्रेणी में रखा गया है। पाकिस्तान 2018 से इस सूची में शामिल है।

गर्भवती महिला से 5 दरिंदों ने घर में घुस किया गैंगरेप, पति को सामने रस्सी में बाँध दिया: Pak के पंजाब में 6 माह में हुए 2439 बलात्कार

पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रान्त के अंतर्गत आने वाले झेलम शहर से मानवता को शर्मसार करती घटना प्रकाश में आई है। यहाँ पाँच दरिदों ने एक घर में घुसकर गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप (Gangrape) किया। इससे पहले उन्होंने जमकर मारपीट करने के बाद महिला के पति को वहीं पर रस्सी से बाँध दिया था।

इस घटना के बाद पीड़िता किसी तरह से खुद चलकर अस्पताल गई और डॉक्टरों को अपने साथ हुई आपबीती बयाँ की। इसके बाद डॉक्टरों ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और उसके खून के नमूने फोरेंसिक जाँच के लिए लाहौर भेजे गए हैं।

बताया जा रहा है कि ये घटना सदर झेलम शहर के सदर इलाके की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस घटना के मामले में पुलिस महानिरीक्षक राव सरदार अली खान ने तुरंत घटना का संज्ञान लेते हुए रावलपिंडी क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी से रिपोर्ट तलब कर लिया है। वहीं झेलम पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर ही मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में से एक पेशे से रिक्शा चालक है। बाकियों की तलाश की जा रही है।

6 महीने में 2400 से अधिक महिलाओं से दरिंदगी

पाकिस्तान में पिछले महीनें 25 साल की एक महिला के साथ चलती ट्रेन में रेप किया गया था। पंजाब सूचना आयोग द्वारा फरवरी में उपलब्ध कराए गए आँकड़ों से पता चलता है कि पंजाब प्रान्त में पिछले छह महीनों के दौरान कुल 2,439 महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया। वहीं 90 लोगों की ऑनर किलिंग की गई थी।

पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में प्रतिदिन कम से कम 11 बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले छह वर्षों (2015-21) में पुलिस को ऐसी 22,000 से अधिक घटनाएँ दर्ज की गई हैं।