Home Blog Page 3962

हिंदू लड़कियों के अंडरगार्मेंट्स काम-वासना के लिए चोरी करते थे मो. रोमिन और मो. असाक, 10+ लड़कियों के कपड़े बरामद

मेरठ के सदर थाना क्षेत्र में लड़कियों के अंडगार्मेंट्स चोरी करने वाले एक शख्स की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में चोरी का कारण पता चला है। आरोपित ने स्वीकारा है कि वह लड़कियों के अंडरगार्मेंट्स चुराते थे। अब पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले सदर बाजार के व्यापारियों ने थाने में सीसीटीवी फुटेज सौंपी थी, जिसमें दो युवक स्कूटी पर दिखे थे। इनमें से एक को स्पष्ट तौर पर घर के बाहर सूख रहे अंडरगार्मेंट को चुराते देखा गया था। इस फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल मो. रोमिन नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मो. अक्कास की छानबीन अब भी जारी है।

खबरों के अनुसार, थाना प्रभारी सदर बाजार विजेंद्र राणा ने बताया कि आरोपित युवक अपनी कामुकता के लिए लड़कियों के अंडरगार्मेंट्स की चोरी करते थे। इसी के चलते उन्होंने कम से कम 10 लड़कियों के कपड़े चोरी किए थे। उनके पास से चोरी हुए अंडरगार्मेंट्स बरामद हो गए हैं।

पुलिस को शक है कि इस तरह की चोरी के केस में और लोग भी जुड़े हो सकते हैं, इसलिए पुलिस पहले रोमिन के दूसरे साथी को पकड़ेगी फिर बाकी लोगों की तलाश करेगी।

लड़कियों के वस्त्र चुराने वाले रोमिन अब्बासी ने अभी तक यही बताया कि यह घिनौनी हरकत उसने सीरियल में ऐसा कुछ देख कर शुरू की थी। मगर हाल में चोरी के बाद जब उसकी वीडियो वायरल हुई तो उसने उन कपड़ों को दूसरे की छत पर फेंक दिया, जिसे पुलिस ने अपनी पड़ताल में बरामद कर लिया।

पत्रकार सचिन गुप्ता ने इसी केस से जुड़ी एक और वीडियो अपने ट्वीट पर अपलोड की है। इसमें स्पष्ट तौर पर एक युवक स्कूटी से आता दिख रहा है और बाहर टंगे कपड़ों में से अंडरगार्मेंट्स को चुरा कर स्कूटी से भागता नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि इस पूरे मामले के संबंध में सदर थाना क्षेत्र में सबसे पहले 14 मार्च 2021 को शिकायत हुई थी। पहले स्थानीयों ने इसके पीछे वशीकरण की मंशा को कारण बताया था। वहीं मामले में आरोपितों की पहचान स्पष्ट होने के बावजूद कुछ मीडिया ने इसे तंत्र मंत्र से जुड़ा मामला कहकर सही से रिपोर्ट नहीं किया था

सोशल मीडिया पर लोगों ने पूरी घटना की पोल खोल दी थी। यूजर्स ने इस ओर ध्यान आकर्षित करवाया कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूटी से आए दो युवकों में से एक टोपी लगाकर मस्जिद गया और दूसरा वस्त्र चोरी कर स्कूटी में रखना दिखा।

BJP सांसद राम स्वरूप शर्मा ने की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव: भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू स्थित आवास में बुधवार (मार्च 17, 2021) को आत्महत्या कर ली। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उनकी मृत्यु के कारण बीजेपी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सांसद के एक स्टाफ से सुबह करीब 8.30 बजे जानकारी मिली। उन्हें बताया गया कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है।

घटना स्थल पर जब अधिकारी पहुँचे तो उनका कमरा अंदर से बंद था और शव अंदर लटका हुआ था। पुलिस का कहना है कि वह फिलहाल जाँच में जुटे हुए हैं। उनकी खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है।

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर रामस्वरूप शर्मा को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, “हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन से अत्यंत व्यथित हूँ। मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति।”

बता दें कि भाजपा सांसद रामस्वरूप का जन्म 10 जून 1958 को हुआ था। साल 1980 में उन्होंने चंपा शर्मा से शादी की। उनके तीन बच्चे हैं। वह हिमाचल में सिविल सप्लाई के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे। वह 16वीं लोकसभा के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद चुने गए थे।

गौरतलब है कि अभी पिछले माह ही मुंबई के सी ग्रीन होटल के एक कमरे में दादर और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। उनके शव को देख भी आशंका जताई गई थी कि उन्होंने सुसाइड की। कुछ रिपोर्ट्स में शव के पास से सुसाइट नोट मिलने की बात सामने आई थी। पत्र गुजराती भाषा में लिखा था।

‘नीता अंबानी BHU में पढ़ाएँगी’ – झूठी खबर पर मचा था हल्ला, रिलायंस के प्रवक्ता ने बताया सच

रिलायंस इंड्रस्टीज की कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में विजिटिंग लेक्चरर होने की खबरों को रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटिड के प्रवक्ता ने फर्जी बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए हालिया बयान में उन्होंने कहा कि नीता अंबानी को बीएचयू की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

बता दें कि इस खबर के आने से पहले नीता अंबानी के विजिटिंग प्रोफेसर बनने की खबर हर जगह थीं। छात्रों ने इसे सच समझ कर वीसी आवास के बाहर विरोध भी शुरू कर दिया था। कुछ छात्रों का आरोप था कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के लोग सरकार के इशारे पर पूंजीपतियों के हाथ में इस विश्वविद्यालय को सौंपने का षड्यंत्र कर रहे हैं, लेकिन ऐसा होने नहीं द‍िया जाएगा। 

छात्रों का कहना था कि जब तक यह प्रस्ताव रद्द नहीं किया जाता, तब तक वह इस मामले के विरोध में आवाज बुलंद करते रहेंगे। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि नीता अंबानी को 12 मार्च को यह प्रस्ताव दिया गया था। इसमें उनसे काशी सहित पूर्वांचल भर में महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए बीएचयू में शिक्षण प्रशिक्षण से जुड़ने का आग्रह किया गया था। 

भारी विरोध के बाद इस मुद्दे पर बीएचयू की ओर ऐसा कोई स्पष्टीकरण नहीं आया था कि नीता अंबानी को ऐसा प्रस्ताव नहीं भेजा गया है, बल्कि छात्रों के रोष को देखते हुए बीएचयू के कुलपति प्रो राकेश भटनागर ने सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन समेत उच्चाधिकारियों को वीसी लॉज बुलाया था, जिस पर अधिकारियों ने कहा था कि छात्रों को बैठक के निष्कर्षों से अवगत करवाया जाएगा। मगर, आज रिलायंस इंडस्ट्री के प्रवक्ता ने यह बात साफ कर दी है कि नीता अंबानी को कोई प्रस्ताव नहीं मिला है और जो खबरें बताई जा रही हैं, वह गलत हैं।

बंगाल में TMC करवाती है हमारी माँ, बेटियों और बहनों की तस्करी: कॉन्ग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

कॉन्ग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार (मार्च 16, 2021) को तृणमूल कॉन्ग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। कॉन्ग्रेस नेता का कहना है कि टीएमसी राज्य में लड़कियों की तस्करी का काम कराती है। वह बोले कि यहाँ आरोपित इसलिए नहीं पकड़े जाते क्योंकि सत्ताधारी पार्टी का इसमें हाथ होता है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्होंने कहा, “कोयला तस्करी के साथ बंगाल गौ तस्करी के लिए भी कुख्यात स्थान माना जाता है। यहाँ हमारी माँ, बेटियाँ और बहनों की भी तस्करी होती है। बंगाल की सत्ताधारी पार्टी और ब्यूरोक्रेसी मिल कर ये सब करते हैं। इसलिए कोई नहीं पकड़ा जाता।”

बता दें कि कॉन्ग्रेस नेता ने ममता सरकार पर अम्फान तूफान के दौरान जरूरतों पर ध्यान न देने का आरोप लगाया और कहा कि यहाँ लोगों को जबरन लड़कियों की तस्करी के लिए मजबूर किया जाता है।

इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री पर सियासी पाखंड और नौटंकी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा था, “नंदीग्राम समेत पूरे बंगाल में स्थिति खराब होते देख ममता अब खुद पर हमले का नाटक करके लोगों की संवेदना बटोरने की कोशिश कर रही हैं।”

नंदीग्राम में चोटिल हुई ममता पर अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाया था कि आखिर घटना के समय मुख्यमंत्री की पूरी सिक्योरिटी कहाँ चली गई थी? पूरे इलाके में सीसीटीवी है जबकि जाँच हो जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। ममता बनर्जी ने पाँव पर लगे प्लास्टर पर उन्होंने कहा, “थोड़ी बहुत चोट तो किसी को चलते-फिरते भी लग जाती है, ममता केवल पाखंड कर रही हैं।”

यहाँ बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कॉन्ग्रेस नेता दावा कर चुके हैं कि इस बार वाम-कॉन्ग्रेस धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ मिल कर बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी और बीजेपी दोनों को हराएगा। उनका कहना है कि भाजपा और तृणमूल कॉन्ग्रेस चाहती हैं कि इन दोनों दलों के अलावा कोई राजनीतिक ताकत न रहे। जबकि भविष्य में भाजपा या टीएमसी कोई नहीं होगा, सिर्फ़ महागठबंधन होगा।

ममता बनर्जी के घर के पास लोग पी रहे पानी, हो रही मौत: 15 अभी भी ICU में भर्ती, बच्ची समेत 2 की मृत्यु

दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में नल से प्रदूषित पानी आने और इलाके के लोगों के इसी पानी को पीने के कारण मौतों की गिनती बढ़ने लगी है। मंगलवार (मार्च 16, 2021) को 5 साल की बच्ची की मौत के साथ ये संख्या 1 से बढ़कर 2 हो गई (कई खबरों में संख्या 3 है)। वहीं 15 लोग ऐसे हैं, जो अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला ममता बनर्जी के आवास के नजदीक स्थित वार्ड नंबर 73 का है। एक अधिकारी ने नलों से आते दूषित पानी के कारण हुई बच्ची की मौत के बारे में बताया। 

उन्होंने कहा कि शशि शेखर बोस रोड पर स्थित केएमसी क्वार्टर्स की आयुषी कुमारी की तबीयत बिगडऩे पर उसे सोमवार को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसने मंगलवार सुबह करीब सात बजे दम तोड़ दिया। इससे पहले सोमवार को 43 साल के भुवनेश्वर दास की भी दूषित पानी पीने से मौत हो गई थी।

संगबाद प्रतिदिन नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में भी एक युवक बताता दिख रहा है कि पानी पीने के कारण पहले उसकी तबीयत बिगड़ी। वह ICU में तीन दिन रहा। फिर उसके ससुर भी बीमार हुए और कुछ दिन बाद उनका देहांत हो गया। फिलहाल में उसकी सास की तबीयत ठीक नहीं है और वह भी ICU में भर्ती हैं।

73 नंबर वार्ड के संयोजक रतन मालाकार ने बताया कि फिलहाल 15 लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच अलीपुर महिला सुधार गृह में भी 1 महिला की कथित रूप से दूषित पानी से मौत हो गई, जिस पर जेल प्रशासन ने पूर्ण रूप से चुप्पी साधी हुई है।

जेल प्रशासन का कहना है कि निगम के अधिकारी महिला की मौत की सटीक वजह पता लगाने के लिए सुधार गृह आएँगे। प्रशासक फिरहाद हकीम ने मामले की जाँच के आदेश दिए हैं।

स्थानीय रिपोर्ट्स बताती है कि दूषित पानी के कारण बिगड़ती हालत के मद्देनजर कोलकाता नगर पालिका ने चेतावनी जारी की है। क्षेत्र में पेयजल ट्रक भेजे जा रहे हैं। निवासियों के नल से पानी लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। क्षेत्र की नगर पालिका की पानी की टंकी और सीवर की सफाई का काम शुरू हो गया है।

सचिन वाजे जो मर्सिडीज चलाते थे, उसी से NIA को मिला बम वाला स्कॉर्पियो का नंबर प्लेट, कार मालिक का है NCP कनेक्शन?

एंटीलिया बम केस में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की भूमिका को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब खबर है कि एंटीलिया के बाहर मिली स्कॉर्पियो का नंबर प्लेट एक ऐसी ब्लैक मर्सिडीज से मिला है, जिसे मंगलवार (मार्च 16, 2021) को राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) की टीम ने मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस के नजदीक क्रॉफर्ड बाजार क्षेत्र से बरामद किया। कथित तौर पर कार से कई और चीजें भी मिली है।

इंडिया टुडे के अनुसार, NIA के आईजी अनिल शुक्ला ने बताया है कि ये बरामद की गई मर्सिडीज सचिन वाजे इस्तेमाल कर रहे थे। इसमें से 5 लाख के करीब कैश निकला है। इसके अलावा कुछ कपड़े, पेट्रोल, डीजल और काउंटिंग मशीन भी मिली है। साथ ही वो नंबर प्लेट भी मिली है, जो एंटीलिया के बाहर खड़ी स्कॉर्पियों पर थी।

पूरे मामले में सबसे सनसनीखेज खुलासा ये भी हुआ है कि एंटीलिया बम मामले में सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। इसमें सचिन एक पीपीई किट या लूज फिटिंग कुर्ता जैसी चीज पहने नजर आ रहे हैं, जिसे कथित तौर पर बाद में जला दिया गया।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस सीसीटीवी में नजर आ रहे वाजे और एंटीलिया के बाहर बम रखने वाले शख्स की फुटेज लगभग एक जैसी है। वह व्यक्ति भी सीसीटीवी में पीपीई किट पहने दिख रहा है। 

वहीं टाइम्स नाउ के अनुसार, सचिन वाजे के स्टाफ ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि पीपीई किट में नजर आने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद सचिन वाजे ही है, जिसने उस पीपीई किट को नष्ट कर दिया। हालाँकि पीपीई किट के अंदर पहने हुए कपड़े मिल चुके हैं। 

सोशल मीडिया पर इन्हीं खुलासों के साथ एक बड़ा दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वाजे जिस मर्सिडीज का इस्तेमाल कर रहे थे, वह उन सांरश भवसार की है, जिनके संबंध एनसीपी से जुड़े हैं। दावे को साबित करने के लिए लोगों ने सारंश के सोशल मीडिया पोस्ट और उनसे संबंधित जानकारी को रिवील किया है।

आधिकारिक तौर पर कार नंबर MH18BR9095, मनीषा महेंद्र भवसार के नाम पर रजिस्टर है। लेकिन सारंश उन्हीं के बेटे हैं और यूजर्स के मुताबिक वही इसके असली ओनर हैं। इस दावे के साथ ही सारंश की तस्वीर NCP नेता अनिल गोटे के साथ शेयर की जा रही है, जिन्हें देख साफ पता चल रहा है कि उनके और एनसीपी नेता में काफी अच्छे संबंध हैं।

सुनैना होले के ट्विटर अकॉउंट से इस संबंध में एक थ्रेड शेयर किया गया, जिसमें सारंश का पक्ष भी है। उसके अनुसार, सारंश ने इन इल्जामों पर कहा है कि वह ये कार Cars4india को बेच चुके हैं और उनका केस से कोई लेना देना नहीं है। उनके पास सारे पेपर हैं। वह एजेंसियों के साथ कॉपरेट करने को भी तैयार हैं।

गौरतलब है कि एंटीलिया केस की जाँच कर रही राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) द्वारा गिरफ्तार किए गए पुलिस अफसर सचिन वाजे को सस्पेंड कर दिया गया है। मुंबई पुलिस ने सोमवार (मार्च 15, 2021) को वाजे को सस्पेंड किया है। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस के आदेश से सचिन वाजे का निलंबन हुआ है। फिलहाल सचिन वाजे 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में है। 

सचिन वाजे पर न केवल एंटीलिया केस का सूत्रधार होने के आरोप हैं बल्कि ये भी आरोप है कि अंबानी के आवास के बाहर मिली दोनों कारों के ड्राइवर पुलिस बल में काम कर रहे हैं और दागी पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के संपर्क में थे।

ये भी पता चला है कि वाजे की सोसाइटी का जो सीसीटीवी फुटेज गायब हुआ था, वो किसी और ने नहीं बल्कि दागी पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने ही गायब किया था। उसने स्वयं ही सोसाइटी का सीसीटीवी फुटेज ये कह कर जब्त कर लिया था कि पुलिस द्वारा आधिकारिक उपयोग के लिए DVR की आवश्यकता है, जिसे बाद में उसने क्षतिग्रस्त कर दिया। 

पाकिस्तान में 13 वर्षीय हिंदू बच्ची कविता को ‘मियाँ मिट्ठू गैंग’ ने जबरन बनाया मुस्लिम, पिता के विरोध पर घर में लगाई आग

पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यकों के धर्म परिवर्तन की फैक्‍ट्री चलाने वाले मुस्लिम कट्टरपंथी मियाँ मिट्ठू के गुंडों ने रविवार (मार्च 14, 2021) की रात को हिंदू बच्‍ची कविता के घर को आग लगा दी है। इससे पहले मुस्लिम कट्टरपंथियों ने कविता का अपहरण कर लिया था और मियाँ मिट्ठू ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया था। कविता के पिता तखत ने जब इस‍का विरोध किया तो अब उनके घर को आग लगा दी गई है।

बेटी कविता के अपहरण का विरोध कर रहे पिता के घर को अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। तखत ने कविता के अपहरण के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कविता का मियाँ मिट्ठू ने धर्म परिवर्तन कराया था जो प्रधानमंत्री इमरान खान का बहुत खास है। उसने घोटकी में अपने अड्डे पर यह धर्म पर‍िवर्तन कराया। इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे।

इस बीच, मामले में और अपडेट देते हुए, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के उपाध्यक्ष सुखदेव हेमनानी, जो मामले का बहुत ही बारीकी से देख रहे हैं, ने ट्विटर पर लिखा कि कविता, जो लापता हो गई थी, आखिरकार कंधकोट पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे आज अदालत के सामने पेश किया जाना था।

फिलहाल वह काफी दबाव में है, इसलिए कल सुबह कोर्ट में उसका बयान दर्ज किया जाएगा। और फिर उसी के अनुसार केस तय किया जाएगा। अदालत ने कविता बाई को कंधकोट के एक सरकारी सुरक्षित घर में भेज दिया है। हेमनानी ने कहा कि सिंध सरकार और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) इस केस का ऑलोअप कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सिंध पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर कविता के घर को आग लगाने में शामिल थे और अन्य दोषियों की तलाश में हैं। हेमनानी ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी ने सिंध मानवाधिकार आयोग के समक्ष मामला उठाया है और अदालत से मामले की सुनवाई जल्द से जल्द फिक्स करने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के सिंध में 13 साल की हिन्दू लड़की का बहलानी जनजाति के एक मुस्लिम द्वारा अपहरण कर लिया गया। इसके बाद बरेलवी मौलवी मियाँ मिट्ठू ने उसका जबरदस्ती धर्मांतरण करा दिया। इसके बाद मौलवी ने लड़की की शादी उसी अपहरणकर्ता से ही करा दी। जिस तरह की वीडियो और फोटो सामने आए हैं, उससे पता चल रहा है कि लड़की नाबालिग है।

पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों के अपहरण और धर्मांतरण के बाद शादी की ये पहली घटना नहीं है, इससे पहले ही 15 साल की हिन्दू लड़की महक कुमारी, जो कक्षा 9 में पढ़ती है, का जैकबबाद जिले के अली रजा सोलंगी ने अपहरण कर कर लिया गया था। जिसके बाद अली रजा ने लड़की से जबरन शादी भी कर ली थी। फिर ये मामला पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट भी पहुँचा था। जिसके बाद कोर्ट ने लड़की को रिहा करने का आदेश दिया था।

BSP विधायक असलम चौधरी ने कहा- ‘डासना मंदिर हमारे पूर्वजों का, हटवाएँगे गेट से मुस्लिमों के प्रवेश न करने का बोर्ड’

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के डासना इलाके स्थित एक देवी मंदिर में आसिफ नाम के एक बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल करते हुए दावा किया गया था कि पानी पीने के कारण उसके साथ ऐसा किया गया। मगर मंदिर के पंडित और स्थानीय लोग इससे इतर ही इसकी कहानी बताते हैं। हालाँकि, अब इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है।

आसिफ से मिलने के लिए स्थानीय विधायक असलम चौधरी से लेकर दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा, कॉन्ग्रेस के जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव समेत अनेक विपक्षी नेता का ताँता लगा हुआ है। सोमवार (मार्च 15, 2021) को धौलाना के बसपा विधायक असलम चौधरी आसिफ के घर पहुँचे और उसका हाल चाल लिया। इस दौरान असलम ने कहा कि कोई भी धार्मिक स्थल हो, उन पर सभी का अधिकार होता है। देवी मंदिर भी उनके वंशजों की विरासत है। माफिया व अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अमन बिगाड़ना चाहते हैं। जिला प्रशासन से ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की।

असलम ने कहा, “डासना मंदिर हमारे पूर्वजों का मंदिर है। यह मंदिर हमारे पूर्वजों ने बनाया है। यहाँ पर कुछ गुंडे प्रवृत्ति के लोग आ गए। कुछ लोगों ने बाहर से आकर मंदिर पर कब्जा करना चाहा और तरह-तरह की एक्टीविटी करके यहाँ के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। मगर यहाँ के हिंदू-मुसलमान के बीच इतनी एकता है कि उन्होंने इसे बिगड़ने नहीं दिया। हम इन गुर्गों को बताना चाहेंगे कि मंदिर हमारी विरासत है। हम पानी पीने भी जाएँगे, अपनी मंदिर की देख-रेख करने भी जाएँगे। मैं मंदिर में जाऊँगा। मैं देखता हूँ कि कौन रोकता है।”

कार्रवाई के बारे में बात करते हुए असलम ने कहा कि बच्चे को पीटा और शाम तक वो जेल चला गया। उन्होंने कहा कि वो सबसे पहले डीएम, एसपी को लिख कर उस बोर्ड को हटवाएँगे, जिस पर ‘यहाँ मुसलमानों का प्रवेश वर्जित है’ लिखा है। 

उन्होंने कहा, “यह जो बाबा है, वह बहुत बड़ा गुंडा है, माफिया है, इसने माहौल बिगाड़ने का काम किया है। वो जो बिहार का गुंडा आसिफ पर लात मार रहा था। अगर हम जैसे लोगों को उस टाइम पर पता चल जाता तो बवाल बड़ा हो जाता। अब वह जेल में है। इस बच्चे की पैरोकारी करेंगे। उसकी जमानत भी नहीं होने देंगे।”

बता दें कि धौलाना से बसपा विधायक असलम चौधरी की दबंगई पहले भी देखने को मिली है। पिछले दिनों उनके दबंगों को टोल पर हफ्ता वसूली करते हुए देखा गया था और मना करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई थी। विधायक और उनके गुंडों ने टोल कर्मियों को इस कदर पीटा कि उन्हें घायल कर दिया।

इधर, मंदिर के महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती का कहना है कि शिव शक्ति धाम डासना के द्वार पर ही सरकारी नल है। अगर किसी को पानी पीना होता तो उसे अंदर आने की कोई जरूरत ही नहीं है। उन्होंने दावा किया कि शिवशक्ति धाम डासना को उजाड़ने का षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि मं​दिर में चार बार चोरी हो चुकी है। 

आए दिन दर्शन करने वाली महिलओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएँ हो रही हैं। बता दें कि मंदिर के मुख्य द्वार पर ही एक बोर्ड भी लगा है, जिसमें साफ अक्षरों में ​लिखा है- ‘यहाँ मुसलमानों का प्रवेश वर्जित है।’ ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह बोर्ड 7-8 वर्षों से टँगा है। उन्होंने कहा, “पिछले वर्ष यहाँ के विधायक असलम चौधरी का बेटा मंदिर में लड़की छेड़ रहा था, जिसकी पिटाई हुई थी। वो भी नाबालिग था। तब ‘The Quint’ या ‘The Wire’ आया क्या?”

एक स्थानीय व्यक्ति जो मंदिर का पुजारी भी है, ने इस घटना पर बताया था, “कॉलोनी की महिलाएँ और लड़कियाँ यहाँ आती हैं। ये मुस्लिम लड़के आकर छेड़खानी करते हैं। वो लड़का यहाँ पर चोरी करने ही आया था। इनको मदरसे में सिखाया जाता है कि हम इनके दुश्मन हैं। सोचने वाली बात है कि यहाँ पर 50 मस्जिद है, लेकिन वो वहाँ न जाकर मंदिर में क्यों आया? इस मंदिर में पहले भी 4 बार डकैती हो चुकी है। पिटे हैं यहाँ के पुजारी। हम चोरों से अपनी संपत्ति बचा रहे हैं। इस मंदिर से लाखों-करोड़ों की संपत्ति चोरी हो गई है।”

अभिषेक बनर्जी की रैली के तुरंत बाद बीजेपी के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सम्मान रथ में की गई तोड़फोड़, TMC पर आरोप

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में मंगलवार (मार्च 16, 2021) को भारतीय जनता पार्टी की ‘रथयात्रा’ में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। यह घटना कथित रूप से तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की रैली के तुरंत बाद पुरलिया जिले के मनबाजार शहर में हुई।

जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बीजेपी ने इस घटना के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है जबकि टीएमसी ने बीजेपी के इन आरोपों को खारिज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब परिवर्तन रथ यात्रा जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के दौरों को पूरा करने के बाद पुरुलिया लौट रही थी। बीजेपी आईटी सेल के अमित मालवीय ने कहा कि बीजेपी की बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर सम्मान यात्रा रथ के साथ उस समय तोड़फोड़ की गई जब वह पुरुलिया में पार्क किया गया था। घटना में बस चालक को चोटें आई हैं। 

बीजेपी के केंद्रीय सह प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया, “पुरुलिया में पार्क किए गए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर सम्मान यात्रा के लिए बीजेपी की रथ में तोड़फोड़ की गई। चालक को चोटें आईं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कोतुलपुर से कभी भी यात्रा को हरी झंडी दिखाएँगे। TMC इसे रोकने के लिए बहुत कुछ करने में सक्षम नहीं है! पिशी को इतना डर क्यों है?”

नड्डा ने ममता पर बोला है हमला

बता दें कि जेपी नड्डा बिष्णुपुर में रोड शो किया और कहा कि कि बंगाल में अब ममता बनर्जी का खेल खत्म हो गया है और बंगाल में बीजेपी का आना तय है। दूसरी ओर, अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा में ठाकुर पंचानन बरम और हरिचंद ठाकुर जैसे अनुसूचित जाति (SC) नेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा कई बार विपक्ष पर भीमराव अम्बेडकर को सम्मान न दिए जाने को लेकर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब को वह सम्मान नहीं दिया गया, जो जीवित रहते हुए उन्हें मिलना चाहिए था, किन्तु भाजपा उनके संकल्पों को सच करने की पूरी कोशिश कर रही है।

बंगाल में तोलबाज का खेल खत्म

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “बंगाल की जनता ने तय कर लिया है कि तोलाबाज का खेल खत्म हो गया है। कटमनी का खेल खत्म हो गया है। अब लोग बीजेपी के नेतृत्व में असल परिवर्तन के लिए चल पड़े हैं। असल परिवर्तन में युवाओं को रोजगार और मुक्त बंगाल और तेज गति से आगे बढ़ने वाला बंगाल होगा। इसमें कोई तुष्टीकरण, कोई कटमनी नहीं होगी। ममता जी का खेल खत्म हो गया है।”

सोमनाथ में गजनवी का गुणगान करने वाले इरशाद रशीद ने माँगी माफी: मौलाना के खिलाफ गुजरात पुलिस ने दर्ज किया केस

एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा गुजरात के सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त करके उसे लूटने वाले इस्लामी आक्रांता महमूद गजनी का गुणगान करता हुआ वीडियो वायरल होने के बाद अब गुजरात पुलिस हरकत में आ गई है। पत्रकार जनक दवे के अनुसार पुलिस ने मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए पकड़ने की कोशिशें तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक मौलाना की पहचान हो गई है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इस मुस्लिम शख्स की पहचान इरशाद रशीद के रूप में हुई है। वह 2016 से ‘जमाते आदिला हिंद’ नाम से एक इस्लामी यूट्यूब चैनल चला रहा है। कट्टरपंथी इस्लामवादी अतीत में कई बार हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने और सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने के लिए अपने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर चुका है।

इरशाद रशीद का यूट्यूब पेज (साभार: Janak Dave)

वायरल वीडियो में वो व्यक्ति ‘बिस्मिल्लाह ए रहमान ए रहीम’ से अपनी बात की शुरुआत करते हुए बताता है कि वो गुजरात के उस सोमनाथ मंदिर के पास आया हुआ है, जिसे कभी महमूद गजनवी और मोहम्मद इब्ने काजिम ने ‘फतह’ किया था। उसने मुस्लिमों को सलाह देते हुए कहा कि हमारे कारनामे रोशन बाग़ के अंदर लिखे हुए हैं और जरूरत है कि अभी वाली नस्ल अपने पूर्वजों के उन कारनामों को पढ़े, जैसे महमूद गजनवी ने दरिया को पार कर के पूरे हिंदुस्तान को ‘फतह’ किया था। उसने कहा कि आज का इतिहास भले ही उन्हें चोर-डाकू या जो भी कहे, लेकिन असली इतिहास उन्हें दीन और इस्लाम का प्रसार करने वाला बताया है।

महमूद गजनवी के महिमामंडन वाला इरशाद रशीद का वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई और कट्टरपंथी इस्लामवादी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की।

रोष के बाद, रशीद ने आज अपने चैनल पर एक वीडियो मैसेज अपलोड किया। इसमें उसने वायरल हुए वीडियो के लिए माफी माँगी। रशीद का दावा है कि उसने उस वीडियो को उस समय रिकॉर्ड किया था जब वह 4 मई, 2019 को सोमनाथ मंदिर गया था। उसका कहना है कि छोटे वीडियो की शूटिंग के पीछे उनका उद्देश्य केवल हिंदू मंदिर की प्रशंसा करना था। उसने मीडिया और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स पर उसके पुराने वीडियो को विकृत करने और गलत ढंग से पेश कर उसे गलत दिखाने का आरोप लगाया।

इरशाद रशीद का वीडियो

इरशाद रशीद ने अपने वीडियो मैसेज में कहा, “मेरा इरादा भारतीयों या मेरे गुजराती भाइयों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाना या हिंदू पूजा स्थल का अपमान करना नहीं था। चाहे मंदिर हो, मस्जिद हो या चर्च हो, यह सभी हमारे पूजा स्थल हैं। मेरा इरादा मंदिर का अपमान करने या किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नहीं था।”