Homeदेश-समाज10 बच्चों के बाप फारूक को हुआ इश्क, महिला ने बनाई दूरी तो जिंदा...

10 बच्चों के बाप फारूक को हुआ इश्क, महिला ने बनाई दूरी तो जिंदा जला डालने को फूँक दिया घर

फारूक ने यह भी बताया कि वह सेक्सवर्धक दवाइयाँ लेता था। इसके बावजूद महिला उसको भाव नहीं देती थी। महिला की बड़ी बेटी पर भी उसकी नीयत खराब थी। एक बार उसने उसके साथ अश्लीलता की। इसके बाद महिला ने उससे दूरी बना ली।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 10 बच्चों के बाप ने एकतरफा इश्क़ में एक महिला को उसके बच्चों के साथ जिंदा जला देने की कोशिश की। इस घटना में महिला और उसके दो बच्चे झुलस गए।

मामला खरखौदा थाना क्षेत्र के जाहिदपुर का है। यहाँ पुलिस ने महिला और उसके 6 बच्चों को जिंदा जलाने के मामले का खुलासा किया। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपित फारूक 58 साल का है। 10 बच्चों का पिता फारूक कायस्थ बढ़डा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि फारूक का एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था। कुछ दिनों से महिला फारूक की बात नहीं मान रही थी। इसी से नाराज होकर फारूक ने पेट्रोल डालकर महिला के घर को आग लगा दी।

फारूक जाहिदपुर में एक गोदाम में चौकीदारी करता था। गोदाम के पीछे ही महिला अपने 6 बच्चों के साथ रहती थी। उसका 7 साल से पति से विवाद चल रहा था। वो अपने पति से अलग रहती है। फारूक का महिला के घर आना-जाना था। फिर वह उसे पसंद करने लगा था। उसने बताया कि 2 साल से चौकीदारी में मिलने वाला सारा पैसा महिला और उसके परिवार पर वह खर्च कर देता था।

फारूक उस महिला से एकतरफा इश्क करता था। वह परिवार को छोड़कर जाहिदपुर में ही रहने लगा था। मगर महिला ने फारूक के चाल-चलन को देखते हुए उससे किनारा करना शुरू कर दिया था। उसके बच्चों ने भी उसे तवज्जो देना बंद कर दिया। फारूक को यह नागवार गुजरा और उसने परिवार को जिंदा जलाकर मारने का प्लान बनाया।

पुलिस ने बताया कि फारूक की महिला की बड़ी बेटी पर भी नीयत खराब थी। एक बार बकरी चराने के लिए जाते समय फारूक ने उसके साथ अश्लीलता भी की थी। उसी दिन से महिला फारूक से सतर्क हो गई थी। इसी बात को लेकर फारूक बौखलाया हुआ था। आरोपित फारूक ने बताया कि महिला की बेटी का पड़ोसी केे घर आना-जाना था। जब फारूक ने उसे रोकने की कोशिश की तो महिला ने उसे निजी जिंदगी में न झाँकने की सलाह दी। इसको लेकर फारुक गुस्से में आ गया।

फारूक ने यह भी बताया कि वह सेक्सवर्धक दवाइयाँ लेता था। इसके बावजूद महिला उसको भाव नहीं देती थी। तभी से उसके मन में नफरत भर गई थी और उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फारूक ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा, “13 जनवरी की शाम मैं उसके घर गया। इसके बाद रात में पीछे की दीवार में बने रोशनदान से मकान में पाइप के जरिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी।”

खरखौदा इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट ने बताया कि महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, जिसमें फारूक का नाम सामने आया। इसके बाद शक के आधार पर उसे उठाया गया। बाद में पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

मुस्लिम महिला ने धर्म परिवर्तन कर मंदिर में की शादी, परिजन दे रहे हैं दम्पति को ज़िंदा जलाने की धमकी

मुस्लिम लड़के से प्यार और शादी का प्लान बाप को पसंद नहीं, बेटी की हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।

हर दिन नई माँग, हर जवाब पर नई शर्त: राहुल गाँधी ने प्रोटेस्ट के नाम पर शुरू किया प्रोपेगेंडा, अपने ‘पेपर लीक’ इतिहास का...

कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने छात्रों की माँग का समर्थन करते हुए पीसी किया और पीएम मोदी ने माफी की माँग की। लेकिन कॉन्ग्रेस राज में पेपर लीक पर कभी किसी ने इस्तीफा नहीं दिया।
- विज्ञापन -