Home Blog Page 3046

…इसलिए होटल की 7वीं मंजिल से कूदी मॉडल: राजस्थान के मंत्री के साथ सोने का था दबाव, नहाते हुए बना लिया था वीडियो

पिछले दिनों राजस्थान के जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय होटल की सातवीं मंजिल से कूद गई थी। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार मॉडल पर राजस्थान की कॉन्ग्रेस सरकार के मंत्री रामलाल जाट के साथ सोने का दबाव था। आरोपितों ने मॉडल का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। इसके जरिए वे उस पर दबाव बना रहे थे और हनी ट्रैप के जाल में मंत्री को फँसाने की साजिश रची थी।

पुलिस ने साजिश रचने वाले युवक-युवती को मंगलवार (1 फरवरी 2022) को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान अक्षत (32) और दीपाली (30) के तौर पर हुई है। अक्षत शर्मा उर्फ नितिन उर्फ चिनू भीलवाड़ा के सुभाषनगर का रहने वाला है। दीपाली झुंझुनू की रहने वाली है और एक मॉडल है। अक्षत गिरोह का मास्टरमाइंड है। व्यापारियों और प्रभावशाली लोगों को फँसाकर ब्लैकमेल करने का इनका इतिहास रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपितों ने गुनगुन को फोटोशूट के लिए उदयपुर बुलाया था। यहाँ से उसे भीलवाड़ा ले गए। सर्किट हाउस के पास बने होटल में ठहरे। मॉडल जब बाथरूम में नहा रही थी तो आरोपितों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। लेकिन मॉडल भीलवाड़ा से निकल गई, जिससे आरोपितों की साजिश कामयाब नहीं हुई।

जोधपुर डीसीपी भुवन भूषण के अनुसार दो अन्य लड़कियों के साथ दीपिका और अक्षत ने भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में रामलाल जाट से मुलाकात भी की थी। उन्हें कुछ दस्तावेज दिखाए थे। लेकिन जाट ने बताया कि यह मामला उनसे जुड़ा नहीं है और बात आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद मंत्री के संपर्क में आने के लिए वे मॉडल को चारा बनाकर उन्हें फँसाने की कोशिश में लगे थे।

गौरतलब है कि गुनगुन ने रविवार (30 जनवरी 2022) को होटल 7 लॉर्ड्स की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की थी। वह एक कार के ऊपर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। 19 साल की गुनगुन शनिवार को जोधपुर आई और रातानाडा के होटल में रुकी। सुसाइड की कोशिश से पहले उसने अपने पिता को फोन किया था। उनसे कहा था, “पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूँ, बस मेरा चेहरा देख लेना।’ उनके पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस जब तक लोकेशन ट्रैस कर गुनगुन तक पहुँचती वह छलांग लगा चुकी थी।

‘कॉरपोरेट टैक्स 18% से घट कर 15% हुआ’: आम बजट के नाम पर फेक न्यूज फैला रहा था NDTV, नेटिजन्स बोले- बैन करो

साल 2022 के आम बजट के पेश होने के दौरान भी एनडीटीवी ने अपना फेक न्यूज फैलाने का कारोबार तेज रखा और शब्दों के हेर-फेर से जनता को भ्रमित करने का काम किया। हालाँकि, इस बार एनडीटीवी के खेल की पोल खोली है खुद पीआईबी ने। पीआईबी ने एनडीटीवी पर फैलाए गए झूठ का स्क्रीनशॉट लगाकर उसे साझा किया और उसपर फेक न्यूज का स्टैंप भी लगाया। अपने ट्वीट में पीआईबी ने बताया कि जिसे एनडीटीवी कॉरपोरेट टैक्स बता रहा है वो हकीकत में कॉपरेटिव टैक्स है।

पीआईबी द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि एनडीटीवी ने किस तरह बजट पेश होने के दौरान स्क्रीन पर चलाया कि कॉरपोरेट टैक्स 18 % से घट कर 15% हो गया है, जो कि एक फेक न्यूज है। हकीकत में सरकार ने सहकारी समितियों (co-operative societies) के लिए वैकल्पिक न्यूनतम कर की दर (Alternate Minimum Tax rate) को मौजूदा 18.5 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है।

आपको बता दें कि शब्दों के हेर-फेर से पाठक को भ्रमित करना और अपना प्रोपगेंडा फैलाना एनडीटीवी के लिए कोई नई बात नहीं है। यही वजह है कि अब सोशल मीडिया यूजर इससे वाकिफ हो गए हैं और एनडीटीवी का खुलकर मजाक उड़ा रहे हैं। खबर को पढ़ने के बाद लोगों का पूछना है कि एनडीटीवी लगातार फेक न्यूज फैलाने में लगा है। आखिरकार इसके विरुद्ध कार्रवाई कब की जाएगी। ये लोग कब तक झूठ परोसेंगे। 

यूजर्स का सरकार से पूछना है कि आखिर हर बार इतनी गलती करने के बाद भी क्यों एनडीटीवी को बख्शा जाता है। क्यों इन्हें बैन करके एक उदाहरण पेश नहीं किया जाता।

बता दें कि एनडीटीवी केवल सरकार को नकारात्मक दिखाने के लिए ही फेक न्यूज का सहारा नहीं लेता है बल्कि तमाम सामाजिक मुद्दों से लेकर कोरोना वैक्सीन पर झूठ फैलाने का कार्य कर चुका है। कुछ वक्त पहले एनडीटीवी के प्राइम टाइम एंकर रवीश कुमार कृषि कानूनों पर किसान आंदोलन के बीच झूठ फैलाते पकड़े गए थे। इसी प्रकार  NDTV के पत्रकार विष्णु सोम ने एक बार फिर लोगों को गुमराह करने का काम किया था। उन्होंने बताने की कोशिश की थी स्कूलों में बच्चों को कोवैक्सीन की एक्सपायर्स टीके लगाए जा रहे हैं।

‘हिंदुत्ववादियों की राजनीति यानि गुंडागर्दी’: राहुल गाँधी ने सोशल मीडिया पर कानपुरिया चाचा-भतीजे की ठिठोली शेयर कर फिर कराई अपनी फजीहत

कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने सोशल मीडिया पर कानपुरिया चाचा-भतीजे की एक वीडियो शेयर कर एक बार फिर अपनी फजीहत करा ली है। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले राहुल गाँधी इस तरह से सोशल मीडिया पर अपनी किरकिरी कराएँगे। दरअसल, राहुल गाँधी ने सोशल मीडिया पर BJP और उसके नेताओं के बारे में आलोचना करने वालों से इस कदर प्रभावित हो जाते हैं कि उन पर आँख मूँदकर उन विश्वास कर लेते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

दरअसल, टाईम्स आफ इंडिया के पत्रकार अरविंद चौहान ने मंगलवार (1 फरवरी 2022) को अपने ट्विटर हैंडल पर चाचा भतीजे का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें भतीजा अपने चाचा को कह रहा था, “कहो कि आप भाजपाई हो।” इस पर चाचा इनकार कर देते हैं। दोनों कानपुर के रहने वाले हैं और अपने मजाकिया अंदाज में एक दूसरे से बहस कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अरविंद चौहान ने लिखा, “गोविंद नगर विधानसभा (कानपुर) से वार्ड 91 के पार्षद राघवेंद्र मिश्रा भगवा पार्टी के खिलाफ वोट वाले एक वरिष्ठ नागरिक को कथित तौर पर धमकी देते हुए कैमरे में कैद हुए।” फिर क्या था। राहुल गाँधी ने वीडियो की जाँच किए बिना ही इसे शेयर कर दिया और लिखा, “हिंदुत्ववादियों की राजनीति यानि गुंडागर्दी।”

हालाँकि, मामला तूल पकड़ने के बाद राहुल कौशिक ने इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ”चाचा-भतीजे की ठिठोली को धमकी बताकर झूठ फैलाना, गाँधी खानदान इसी के बल पर 70 साल से अपनी दुकान चलाते आया है। पर ये भूल गए कि काठ की हांडी बार-बार भले चढ़ जाए, पर हर बार तो नहीं ही चढ़ती!” वहीं बुजुर्ग भी इस वीडियो में कह रहे हैं कि हम दोनों हंसी ठिठोली कर रहे थे। वो मुझे भाजपा में आने को कह रहे थे, मैंने उनसे कहा मैं नहीं आऊँगा।

वहीं अरविन्द चौहान ने भी खेद जताते हुए, एक दूसरा अपडेट ट्वीट में लोगों को सही जानकारी दी है।

‘मेरे अब्बा नहीं, अब योगी आदित्यनाथ छोड़कर जाएँगे लखनऊ’: कॉन्ग्रेस प्रत्याशी मुनव्वर राना की बेटी उरुशा का बयान

विवादित शायर मुनव्वर राना की बेटी उरूसा ने अपने अब्बा की तरह ही योगी सरकार के खिलाफ जहर उगला है। उत्तर प्रदेश की पुरुवा विधानसभा सीट से कॉन्ग्रेस प्रत्याशी उरुशा ने अपने अब्बा के जनपद छोड़ने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मेरे अब्बा नहीं, बल्कि योगी आदित्यनाथ लखनऊ छोड़कर गोरखपुर जाएँगे।”

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, उरुशा राना ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मुसलमानों को धोखा दिया है। उरूसा ने आगे कहा कि CAA-NRC प्रोटेस्ट के दौरान जब उनकी बेटी धरने में पहुँच गई थी, तो अखिलेश यादव ने कहा था कि वह धोखे से रास्ता भटक गई है। इस बयान से अखिलेश की मानसिकता समझ में आती है।

उन्होंने कहा कि NRC का मुद्दा हमेशा रहेगा। कॉन्ग्रेस ने जिस तरह इस मुद्दे को उठाया है और मुझे टिकट दिया है, उससे स्पष्ट है कि पार्टी मुस्लिमों के हर मुद्दों में उनके साथ खड़ी है।

मालूम हो कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आई उरूसा ने अक्टूबर 2020 में कॉन्ग्रेस जॉइन किया था। उन्हें पार्टी ने उत्तर प्रदेश महिला कॉन्ग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया था। उरुशा जुलाई 2021 में भी उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के खास माने जाने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

उरुशा ने आरोप लगाया था कि जब वह लखनऊ में गाँधी प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन से पहले प्रियंका गाँधी का अभिवादन करने उनके नजदीक पहुँचीं तो लल्लू ने उन्हें बेइज्जत करके वहाँ से चले जाने को कहा।

बता दें कि कॉन्ग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly election 2022) राना की बेटी उरुशा (Urusha Rana) को पुरुवा से प्रत्याशी बनाया है। उरुशा के अलावा उनकी बहन सुमैया भी अक्सर योगी सरकार के खिलाफ अपने पिता की तरह ही जहर उगलती रहती हैं।

रील्स बनाना पड़ा भारी: कालीन भैया बनकर कट्टा दिखाकर डराने वाला यूपी पुलिस की गिरफ्त में, वायरल हुई थी वीडियो

‘मिर्जापुर वेबसीरीज’ में कालीन भैया का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी की नकल करना एक युवक को भारी पड़ गया। खबर है कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक युवक ने कालीन भैया का डायलॉग का शॉर्ट वीडियो बना सोशल मीडिया (Social Media) पर डाल दिया। इस वीडियो में वह कट्टा थामे दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने उसे धर दबोचा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के रहने वाले अभिमन्यु सिंह नाम के युवक ने हाथ में कट्टा लिए हुए रील बनाकर सोशल मीडियो पर पोस्ट की थी। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गई, जिसके बाद ट्वीटर पर एक यूजर ने चंदौली और यूपी पुलिस समेत कई लोगों को टैग करके लिखा कि यह युवक आए दिन लड़कों को दिन दहाड़े गन दिखाकर डरा रहा है, आप इस पर कार्रवाई करें। वीडियो के बैकग्राउंड में मिर्जापुर का टाइटल ट्रैक चल रहा है।

यूपी पुलिस ने तत्काल इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। डीवाईएसपी के पद पर तैनात अनिरूद्ध सिंह ने लिखा, “बहुत जल्द कार्रवाई से अवगत कराता हूँ।”

डीवाईएसपी अनिरूद्ध सिंह ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘कालीन भइया कुल्लू’। वीडियो में पहले युवक के रील का बनाने का वीडियो है बाद में गिरफ्तार होकर पुलिस हिरासत में खड़ा है। उसमें एक लाइन भी लिखी है कि यूपी पुलिस का वादा है… कालीन भइया यूपी पुलिस के खुरदुरे कालीन पर।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को चंदौली पुलिस ने रिट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “चढ़ा था सुरूर बनने का कालीन भैया, पहुँच गए कोतवाली अब जमीन शैया।”

‘हम देखेंगे’: सीएए विरोधी और दिल्ली दंगों की फोटो बुक पत्रकार दानिश सिद्दीकी के नाम, परिवार ने लेखकों से जताई नाराजगी

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा बेरहमी से मारे गए रॉयटर्स के फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी (Danish Siddiqui) के परिवार ने मंगलवार (1 फरवरी 2022) को एक बयान जारी किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ‘हम देखेंगे’ नाम की एक फोटो किताब के लेखकों ने मीडिया साक्षात्कार में अपने कथित दावों और प्रोजेक्ट में मेरे बेटे दानिश सिद्दीकी का नाम जोड़ा है, इसके लिए उन्होंने हमसे अनुमति भी नहीं माँगी। दरअसल, ‘हम देखेंगे’ फोटो बुक में एंटी सीएए प्रदर्शन और हिंदू विरोधी दिल्ली दंगों की तस्वीरों का प्रयोग किया गया है। पत्रकार के परिवार ने कहा कि ‘हम देखेंगे’ फोटो किताब के लिए दानिश ने अपने सुझाव दिए यह कहना उनके प्रोफेशनल एथिक्स और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है।

पिछले साल मोहम्मद मेहरबान और आसिफ मुज्तबा की ‘हम देखेंगे’ शीर्षक वाली फोटो बुक में 12 दिसंबर, 2019 से 22 मार्च, 2020 तक की घटनाओं की तस्वीरें शामिल हैं। मेहरबान ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक किया था और मुज्तबा शाहीन बाग धरना प्रदर्शन से जुड़े थे। उन्होंने इस पुस्तक को अपने गुरु दानिश सिद्दीकी को समर्पित करते हुए कहा था कि यह मृत फोटो पत्रकार की सोच थी। किताब में कुल 223 फोटो हैं, जो 28 फोटोग्राफरों द्वारा खींची गई हैं।

दानिश के पिता अख्तर सिद्दीकी ने कहा, “किताब के लेखकों ने इसे रॉयटर्स फोटो जर्नलिस्ट दिवंगत दानिश सिद्दीकी को समर्पित किया है, जिनकी 2021 में अफगानिस्तान में एक असाइनमेंट के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा, मीडिया साक्षात्कार के दौरान, लेखकों ने यह भी दावा किया है कि यह किताब दानिश की सोच थी।” दानिश के परिवार ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के साथ दानिश का नाम जोड़ा, जो बिल्कुल गलत है।

दानिश के पिता ने आगे कहा, “हम यह भी बताना चाहते हैं कि मेरे बेटे दानिश ने एक पत्रकार के रूप में अपने जीवन और करियर के दौरान प्रेस की स्वतंत्रता और अखंडता को बनाए रखा। उसने कभी भी अपनी सीमा से बाहर जाने की कोशिश नहीं की। उसने शाहीन बाग प्रोटेस्ट को पूरी निष्पक्षता और तटस्थता के साथ कवर किया था। उसे इस तरह से झूठा दिखाकर उसकी पेशेवर नैतिकता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हम पहले से ही दुखी हैं, लेकिन लेखकों ने ऐसा करके हमें और आहत किया है।”

बता दें कि दानिश सिद्दीकी रॉयटर्स समाचार एजेंसी से जुड़े फोटो जर्नलिस्ट थे और अपने असाइनमेंट के कारण अफगानिस्तान के युद्ध वाले क्षेत्र में गए थे। 16 जुलाई 2021 को खबर आई कि तालिबानियों ने उन्हें मार डाला। हालाँकि, उस बीच रवीश कुमार जैसे मीडिया गिरोह के लोग तालिबान को दोषी न बताकर उन गोलियों को जिम्मेदार ठहराते रहे जो दानिश के सीने में लगी थी। वहीं गिरोह के अन्य सदस्य उनके द्वारा खींची गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे और तालिबानियों को दोषी बताने से गुरेज करते रहे।

राजस्थान में फीमेल डॉग को उल्टा लटकाया, लात-घूँसे मारे; पैर पकड़कर घुमाकर आटो-कार पर फेंका: वीडियो वायरल, कार्रवाई की माँग

राजस्थान के जोधपुर से एक हैवानियत भरा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुत्ते के साथ की जा रही हैवानियत को देखा जा सकता है। जिसमें दो लोगों ने मिलकर कॉलोनी में घूमने वाली फीमेल डॉग के साथ क्रूरता किया। इससे फीमेल डॉग अधमरा हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एनिमल केयर सोसाइटी ने पुलिस से शिकायत की है और आरोपितों पर कार्रवाई की माँग की है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो रातानाड़ा क्षेत्र का है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्से का माहौल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर घूमने वाली एक फीमेल डॉग को अचानक से एक युवक उठाता है और उसके पैर पकड़ कर उसे चारो तरफ घूमा देता है। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तो आरोपित ने उसे सड़क पर आने-जाने वाले कार और ऑटो पर दे मारता है। यही नहीं, वह उस पर लात-घूँसों से भी कई बार प्रहार करता है। इसमें दूसरा शख्स भी उसका साथ देता है।

इस दौरान सड़क पर भारी आवाजाही देखी जा सकती है, लेकिन हैरत की बात यह आने-जाने वाले किसी भी शख्स ने आरोपितों को रोकने या टोकने की जहमत नहीं उठाई। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हालाँकि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपितों की पहचान कर रही है।

बताया जा रहा है कि वीडियो दो दिन पुराना है। शुरुआती तहकीकात में यह बात सामने आई है कि दोनों युवक कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं और रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं। दो दिन पहले सड़क पर गुजरते वक्त दोनों युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी राजस्थान में पशु क्रूरता की हद पार कर देने वाली खबरें सामने आ चुकी है। पिछले दिनों राजस्थान के अलवर में एक कुत्ते की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पालतू कुत्ते को मालिक के खेत पर रखवाली करने के दौरान उठा लिया गया। उसे एक सूनसान स्थान पर ले जाने के बाद मार दिया। आरोपितों ने कुल्हाड़ी से कुत्ते के तीन पैर काट दिए। पैर कटने के बाद कुत्ता बुरी तरह तड़प रहा था, इसके बाद आरोपित वहाँ से चले गए। कुत्ते की तड़त तड़प कर जान निकल गई। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

‘लाल टोपी सुरक्षा के लिए खतरा’: मेरठ में अखिलेश यादव पर जमकर बरसे CM योगी, कहा- जिसमें दम होगा वही दंगाइयों को जवाब देगा

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में जुटे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के किठौर में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए लाल टोपी सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। अखिलेश यादव का नाम लिए बिना ही सीएम योगी ने कहा कि इनकी लाल टोपी ही सुरक्षा के लिए खतरा है। इस लाल टोपी का मतलब दंगा, राहजनी और किसानों की ट्यूबवेल मोटर चोरी हो जाना है। आज वो लाल पोटली लेकर संकल्प ले रहे हैं। संकल्प लेना था तो तब लेते जब सचिन गौरव को जान न देनी पड़ती।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ के सिवालखास में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, “कुछ लोग भयभीत हो गए। उन्होंने प्रत्याशी बदल दिए। मुजफ्फरनगर दंगों के प्रत्याशी बनाकर उन्होंने मंशा बता दी। आज मेरा मेरठ में दौरा नहीं था, लेकिन मैं अलग कार्यक्रम तयकर यहाँ सिवालखास आया हूँ। लोकसभा में मैं यहाँ आया था। 2017 के पहले क्या स्थिति थी, हर तीसरे दिन दंगा होता था, नौजवानों पर झूठे मुकदमे लादे जाते थे, किसान आत्महत्या करने को मजबूर था, बेटियों की सुरक्षा नहीं थी।

सीएम योगी ने आगे कहा, “मुजफ्फरनगर दंगों में मेरठ में उपद्रव हुआ था, तब दंगा और तमाशा वालों की जोड़ी गायब थी। क्या पिछले 5 वर्ष में कोई दंगा हुआ? लेकिन दंगाइयों पर बुलडोजर चलते देखा होगा। इतर वाले मित्र के घर जेसीबी चल रही है।” उन्होंने आगे कहा कि आज यूपी में दो लड़कों की जोड़ी आ गई है। एक लखनऊ से दंगा करा रहा था और एक दिल्ली से तमाशा देख रहा था।” उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया। महिलाओं, नौजवानों किसानों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर दिखाया।

योगी ने कहा कि सपा की संवेदना गरीब के प्रति नहीं दंगाई के प्रति है। इनकी संवेदना सोतीगंज के प्रति है। उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि बजट में 80 लाख गरीबों को आवास योजना मिलेगी। कांवड़ यात्रा सुरक्षित निकल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब का स्मारक बनवाया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “प्रदेश के 2 करोड़ 54 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि देने का कार्य हो रहा है। हमने सरकार में आने के बाद अवैध बूचड़खाने को बंद करने का काम किया, बेटियों की सुरक्षा के लिए हमने छूट दी थी कि बेटियों की सुरक्षा के लिए बने खतरे को गले में तख्ती डालकर थाने घुमाया जाए. तब दो लड़के निकले थे गठबंधन करने। सचिन गौरव जैसे युवाओं को मारने वाले दंगाइयों को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया जाता था।”

उन्होंने कहा, “महत्वपूर्ण ये नहीं कि कौन विधायक बनें। महत्वपूर्ण ये है कि समाज की सुरक्षा कौन सरकार दे सकती है। इनकी लाल टोपी ही सुरक्षा के लिए खतरा है। इस लाल टोपी का मतलब दंगा, राहजनी, किसानों की ट्यूबवेल मोटर चोरी हो जाना।”

CM योगी ने कहा, “हमने विकास के लिए किसी का चेहरा, मत और मजहब नहीं देखा। आवास, शौचालय, राशन, बिजली सबको दी। डबल इंजन की सरकार में डबल डोज राशन मिल रहा है। हमारे नागरिकों की चिंता हमारी ही है। हमने 5 लाख नौकरियाँ और 1 करोड़ 61 लाख नौजवानों को रोजगार दिया। यही विकास है। एक तरफ विकास है तो दूसरी तरफ माफ़िया की छाती और बुलडोज़र भी है। ये वही कर सकता है जिसके पास दम हो।”

आँखों पर पट्टी, हाथ बाँधे, बिजली के झटके, पिटाई… चीनी सेना ने अरुणाचल के युवक को किया था टॉर्चर, पिता ने बताया

अरुणाचल प्रदेश से अगवा किए गए 17 वर्षीय मिराम तरोन को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। तरोन के पिता ने चीनी सेना पर अपने बेटे को हिरासत में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जीडो गाँव के निवासी तरोन को 18 जनवरी 2022 को अप्पर सियांग जिले से चीनी सेना ने अगवा कर लिया था।

रिपोर्टों के अनुसार मिराम के पिता ओपांग तरोन ने बताया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने हिरासत में उनके बेटे पर काफी अत्याचार किए। करीब एक हफ्ते तक उसकी आँखों पर पट्टी बाँध कर रखी। उसकी पीठ पर लात मारे और बिजली के झटके दिए। बताया जाता है कि यातनाओं के कारण तरोन अभी भी सदमे में है। मिराम जब तक चीनी सेना की हिरासत में रहा उसके हाथ हमेशा बँधे रहते थे। उसका हाथ केवल उसी समय खोला जाता था, जब उसे खाना दिया जाता था। पिता ने बताया कि उनका बेटा बहुत डरा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि मीरम के अगवा किए जाने की जानकारी सबसे पहले बीजेपी सांसद तापिर गाओ ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने बताया था कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को घटना से अवगत कराते हुए केंद्रीय एजेंसियों से उसकी जल्द सुरक्षित रिहाई के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है। उन्होंने बताया था कि तरोन को उसके दोस्त जॉनी यइयिंग के साथ चीन की सेना ने अगवा कर लिया था। लेकिन जॉनी किसी तरह चीनी सेना के कब्जे से भागने में सफल रहा और तरोन के अपहरण की बात सामने आई।

इसके बाद 27 जनवरी को केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर बताया था, “चीन की पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के युवा मिराम तरोन को इंडियन आर्मी को सौंप दिया है। उसकी मेडिकल परीक्षण समेत तमाम प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है।” गौरतलब है कि सितंबर 2020 में चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश के अप्पर सुबानसिरी जिले से 5 भारतीय युवकों को अगवा कर लिया था। केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद इन युवकों को रिहा कर दिया गया था।

ओवैसी के जिस नेता ने कहा था- 15 करोड़ मुस्लिम भारी पड़ेंगे, उसका मुँह सद्दाम ने किया काला; कहा- ये देश विरोधी बातें करता है

मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार (1 फरवरी, 2022) को खजराना की दरगाह पर पहुँचे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान (Waris Pathan) के चेहरे पर एक शख्स ने कालिख पोत दी और मौका पाते ही वहाँ से फरार हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय बाद ही खजराना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद पठान ने कहा, “मैं एक दरगाह पर चादर चढ़ाने गया था। उसी दौरान मुझ पर काली स्याही फेंकी गई। ये लोगों का मेरे प्रति प्यार दिखाने का तरीका है। लोग अलग-अलग से अपना प्यार दिखा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि मेरे चाहने वालों ने कहा है कि आपको चेहरे पर काजल लगाना है, ताकि आपको किसी की नज़र न लगे। मैंने इसके बाद अपना चेहरा धोया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कॉन्ग्रेस पार्टी करवा रही है और कुछ नहीं।

खजराना थाना प्रभारी दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवक खजराना के पटेल कॉलोनी का रहने वाला है। उसका नाम सद्दाम है। 30 वर्षीय सद्दाम मजदूरी का काम करता है। उसने पूछताछ में बताया कि यह व्यक्ति (वारिस पठान) मुझे पसंद नहीं है, क्योंकि ये हमेशा देश विरोधी बातें करता रहता है और मुस्लिम समाज को बदनाम करता है। उन्होंने बताया कि हमने कालिख लगाने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह किसी पार्टी से तो नहीं जुड़ा है।

बता दें कि फरवरी 2020 में पठान ने विवादित बयान देकर सुर्खियों बटोरी थीं। उसने धमकी देते हुए कहा था, “15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे। भायखला के पूर्व विधायक ने कर्नाटक के गुलबर्गा में एक रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा था, “हमें आजादी लेनी है और जो नहीं दी गई, उसे छीन लेना चाहिए। हमने अपनी बहनों को (शाहीन बाग) भेज दिया है। अभी केवल हमारी शेरनी निकली हैं और आपको पसीना आ रहा है। अगर हम सब एक साथ आते हैं तो क्या होगा?”