Home Blog Page 1775

पंचवटी, सीता गुफा पहुँची ‘आदिपुरुष’ की हिरोइन कृति सेनन, फिल्म के गाने पर की आरती: यूजर्स बोले- बॉलीवुड वाले सिनेमा आते ही धार्मिक हो जाते हैं

दक्षिण भारतीय अभिनेता से पैन इंडिया स्टार बन चुके प्रभास (Prabhas), कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर ‘आदिपुरुष’ काफी समय से चर्चा में है। सोमवार (29 मई 2023) को फिल्म का दूसरा गाना ‘राम सिया राम’ रिलीज ​हुआ। गाने के रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस कृति सेनन सिंगर सचेत और परंपरा के साथ नासिक के पंचवटी स्थित सीता गुफा और कालाराम मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचीं। यहाँ उन्होंने फिल्म के गाने ‘राम सिया राम’ पर आरती भी की। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की आरती करते हुए तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है।

यह तस्वीरें और वीडियो बॉलीवुड फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म में प्रभास भगवान श्रीराम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान रावण का किरदार निभा रहे हैं। कृति सेनन को मंदिर में देखकर जहाँ कुछ लोग खुश नजर आए, वहीं कुछ यूजर्स उन पर भड़क गए।

बलवंत गुप्ता ने लिखा कि क्या मतलब, मूवी आ रही है तो उसका प्रमोशन कर रहे हो। एक अन्य यूजर ने लिखा, “भगवान का घर तो छोड़ देते बिना प्रमोशन किए यार।”

सयाली शर्मा लिखती हैं कि बॉलीवुड वाले फिल्म आते ही धार्मिक हो जाते हैं।

वरिंदर चावला का इंस्टाग्राम पोस्ट

मोनिका नाम की यूजर (miss_beauty12) लिखती हैं, “यार मुझे समझ नहीं आता इन लोगों को फिल्म के टाइम पर ही क्यों भगवान याद आते हैं। वैसे मालदीव घूमते हैं। कितने सेल्फ़िश हैं ये लोग, ऑडियंस को पागल समझते हैं। ये लोग किसी भी इंटरव्यू में, या कहीं भी ये नहीं जाहिर करते हैं कि हम भगवान के भक्त हैं। कितने एक्टर्स हैं, जिन्होंने बताया भी नहीं है कि हम उन भगवान को मानते हैं। वो तो कभी दिखाते भी नहीं। जैसे टाइगर श्रॉफ महादेव जी के भक्त हैं मगर आज तक उन्हें किसी मंदिर में देखा तक नहीं। माना कि दिखावा ही सब कुछ नहीं होता पर जब इतने चाहने वाले हो तो उन्हें तो दिखा ही सकते हैं। क्योंकि प्यार होता है पर जताना भी जरूरी है।”

वरिंदर चावला का इंस्टाग्राम पोस्ट

शिखा तेजन लिखती हैं कि कितना दिखावा करते हैं जब इनकी मूवी आ रही होती है। हद है।

वरिंदर चावला का इंस्टाग्राम पोस्ट

एशा चौहान ने लिखा कि भगवान भी बोल रहा घोर कलयुग है, ये मतलबी लोगों। इसके अलावा, दयाल मुखर्जी लिखते हैं कि मंदिर में प्रमोशन पर रोक लगनी चाहिए।

बता दें कि ‘राम सिया राम’ गाने को मनोज मुंतशिर ने कंपोज किया है। वहीं सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने गाने को अपनी आवाज दी है। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘हिन्दुओं ने मुस्लिम को पीटा, महिला का गर्भपात हो गया’: क्विंट-राना अय्यूब गिरोह का दावा निकला झूठा, सच्चाई – इमरान ने चप्पल से मारा, ‘हनुमान माला’ का अपमान किया

वित्तीय धोखाधड़ी की आरोपित और कथित पत्रकार राना अय्यूब ने मंगलवार (30 मई, 2023) को ‘द न्यूज मिनट’ का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि हिंदुओं ने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए एक मुस्लिम परिवार के साथ मारपीट की।

‘द न्यूज मिनट’ और ‘द क्विंट’ समेत कई प्रोपेगैंडा पोर्टल्स ने अपनी रिपोर्ट में हिंदू संगठनों तथा तेलंगाना के बीजेपी पार्षद पर एक मुस्लिम व्यक्ति को पीटने का आरोप लगाया था। इनमें से कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि मारपीट के दौरान जब मुस्लिम व्यक्ति की माँ और गर्भवती बहन ने बीच बचाव की कोशिश की तो हिंदुओं ने उन पर भी हमला कर दिया।

साभार:YouTube

‘हिंदुत्ववॉच’ जैसे प्रोपेगैंडा हैंडल ने इस घटना का वायरल वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “स्थान: नरसापुर, तेलंगाना। ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए हिंदू धुर दक्षिणपंथी भीड़ ने एक मुस्लिम होटल मालिक को बेरहमी से पीटा। मुस्लिम ने गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर एक व्यक्ति से बहस की थी। हमले के दौरान, जब उसकी गर्भवती बहन ने बचाव करने की कोशिश की, तो उस पर भी हमला किया गया। इस कारण उसका गर्भपात हो गया।”

इस घटना पर कई सोशल मीडिया हैंडल पर इस्लामोफोबिया का रोना भी देखने को मिला।

साभार:ट्विटर

यहाँ यह देखना बेहद दिलचस्प है कि इस्लामोफोबिया का ढोंग दिखाने के लिए ‘द न्यू मिनट’ ने वीडियो को यह लिखते हुए शेयर किया था कि ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाली भीड़ ने मुस्लिमों के साथ मारपीट की। लेकिन, यह बताने की जहमत नहीं उठाई कि इस पूरे मामले की शुरुआत कैसे हुई। ‘द न्यूज मिनट’ समेत तमाम प्रोपेगेंडाधीशों द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के जरिए यह बताने की कोशिश की गई थी कि हिंदुओं ने ही हिंसा की शुरुआत की और मुस्लिम पीड़ित है। हालाँकि, सच्चाई इससे उलट है।

इमरान ने हिंदू डिलीवरी बॉय को मारी थी चप्पल

जिस वायरल वीडियो को शेयर कर इस्लामवादी इस्लामोफोबिया का रोना रो रहे हैं, वह वीडियो 7 मई, 2023 को हुई घटना का है। लेकिन, 25 मई के बाद से इसे तेजी से वायरल करने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 7 मई को गुर्राला लिंगम ‘स्वामी’ नामक एक एलपीजी डिलीवरी मैन कल्याणी बिरयानी पॉइंट के मालिक इमरान के घर LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने गया था। लिंगम को सिलेंडर डिलीवरी करने में थोड़ी देर हो जाने के कारण इमरान भड़क गया। इसके बाद जब लिंगम ने खाली सिलेंडर माँगा, तो इमरान की माँ ने कहा कि सिलेंडर में अभी थोड़ी गैस बची हुई है इसलिए वह दो दिन बाद खाली सिलेंडर देगी।

इस पर लिंगम ने उन्हें बताया कि नियम के अनुसार खाली सिलेंडर उसे अभी ही ले जाना होगा। लिंगम की बात सुनने के बाद इमरान भड़क गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस के बीच ही इमरान ने लिंगम को चप्पल मार दी। लिंगम का कहना है कि जब इमरान ने जिस वक्त उन्हें चप्पल मारी वह हनुमान माला (दीक्षा वस्त्र) पहने हुए थे। यही नहीं, इमरान ने उन्हें गाली दी और हनुमान माला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी भी की।

इस घटना से दुःखी होकर लिंगम ने अपने साथियों और हनुमान माला भक्तों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरएसएस, हिंदू वाहिनी समेत कई हिंदू संगठन इमरान के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। इस दौरान बीजेपी पार्षद राजेंद्र यादव भी मौके पर मौजूद थे।

शुरुआत में बहस होने के बाद इमरान और हिंदू भक्तों के बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान इमरान की पिटाई भी की गई। दोनों पक्षों की ओर से नरसापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। लिंगम ने अपनी शिकायत में कहा था, “हनुमान माला पहन रखी थी, इसके बाद भी इमरान ने मुझे चप्पल मारी। उसने मुझ पर लोहे की रॉड से हमला करने की भी कोशिश की।” वहीं, दूसरी ओर इमरान ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि जब उसने दो दिन बाद सिलेंडर देने के लिए कहा तो लिंगम ने उस पर हमला किया।

लिंगम की शिकायत के आधार पर, नरसापुर पुलिस ने इमरान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 504 (जानबूझकर अपमान), 324 (जानबूझकर किसी को चोट पहुँचाना) और 295-A (धार्मिक भावनाओं को आहत करना) के तहत FIR दर्ज की। यही नहीं, पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार भी कर लिया था। हालाँकि, वह 3 दिन बाद जमानत पर छूट गया।

प्रोपेगैंडा पोर्टल्स और सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा था मारपीट के चलते इमरान की बहन का गर्भपात हो गया। नरसापुर पुलिस ने ऐसे किसी भी दावे का खंडन किया। खबर के अनुसार, इमरान की बहन आयशा अंजुम ने इस घटना के 13 दिन बाद एक बच्चे को जन्म दिया था। साँस लेने में तकलीफ के कारण तीन दिन बाद बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में इमरान के परिवार की ओर से भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

क्या है हनुमान माला?

तीर्थयात्रा से पहले, हिंदू हनुमान माला पहनते हैं। इस अवधि के दौरान, उन्हें भगवा वस्त्र पहनने होते हैं और किसी भी ‘गलत’ गतिविधियों में लिप्त होने से बचना होता है। हनुमान माला धारण करने वाले लोगों को “स्वामी” कहा जाता है।

मनीष सिसोदिया को हाई कोर्ट से भी राहत नहीं, कहा- आरोप गंभीर, गवाहों को कर सकते हैं प्रभावित: जमानत के लिए अब सुप्रीम कोर्ट में AAP नेता

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता ने हाई कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद शीर्ष अदालत का रुख किया है। मंगलवार (30 मई 2023) को हाई कोर्ट ने यह कहते हुए जमानत से इनकार कर दिया कि उनके खिलाफ आरोप गंभीर हैं और वे गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

दिल्ली के शराब घोटाले में 26 फरवरी को सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी। ट्रायल कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट में अपील की थी। लेकिन जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “आरोप प्रकृति में बहुत गंभीर हैं। आरोपित सरकारी कर्मचारी थे। आवेदक सिसोदिया उच्च पद पर थे। एक ताकतवर व्यक्ति हैं। लिहाजा गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका है।”

हाई कोर्ट ने कहा कि सिसोदिया 18 विभागों के साथ डिप्टी सीएम का पद सँभाल चुके हैं। इस मामले के ज्यादातर गवाह लोक सेवक हैं। इसलिए गवाहों के प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। गौरतलब है कि सिसोदिया को सीबीआई और ईडी दोनों ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई मामले में 31 मार्च को विशेष न्यायाधीश ने उन्हें जमानत से इनकार किया था। 28 अप्रैल को ईडी मामले में भी ट्रायल कोर्ट से उन्हें बेल नहीं मिली थी। इस मामले में उनकी जमानत याचिका हाई कोर्ट में है।

बता दें कि 26 फरवरी 2023 को 8 घंटों तक चली लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने दिल्ली के तात्कालिक डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के अनुसार सिसोदिया जवाब देने में टाल-मटोल कर रहे थे। मनीष सिसोदिया ने गिरफ्तारी के बाद 28 फरवरी 2023 को सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका ख़ारिज करते हुए हाई कोर्ट जाने को कहा था। बता दें दिल्ली का उपमुख्यमंत्री रहते हुए मनीष सिसोदिया के पास आबकारी विभाग भी था। इस दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव किया था। इसमें कुछ लोगों को फायदा पहुँचाने का आरोप लगा है।

सिसोदिया की तरह ही दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन भी तिहाड़ जेल में बंद थे। लेकिन पिछले दिनों स्वास्थ्य के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें छह सप्ताह के लिए जमानत दे दी थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब एक साल जेल में रहने के बाद बाहर निकले जैन के दिल्ली छोड़ने पर रोक है। साथ ही वे गवाहों से भी जमानत अवधि में नहीं मिल सकते हैं।

संकट की घड़ी में मुस्लिम छात्रा को उसके घर छोड़ने गया हिन्दू दोस्त, भीड़ ने कर डाली पिटाई: 2 दोस्तों पर भी किया हमला, कर्नाटक की घटना

कर्नाटक में 22 साल के एक हिन्दू युवक पर मुस्लिम भीड़ ने हमला कर दिया। उक्त युवक अपनी एक मुस्लिम दोस्त को उसके घर छोड़ने गया था। पीड़ित और मुस्लिम छात्रा एक ही क्लास में पढ़ते थे। शिवमोगा जिले के भद्रावती इलाके में ये घटना हुई है। मुस्लिम छात्रा को उसका हिन्दू दोस्त घर छोड़ने क्यों आया, इससे भड़क कर 5 मुस्लिमों ने उस पर हमला कर दिया। जहाँ लड़की कलंदर नगर में रहती है, वहीं युवक विश्वेसरैया नगर का रहने वाला है।

दोनों एक पैरामेडिकल कॉलेज में साथ पढ़ते हैं। शनिवार (27 मई, 2023) को छात्रा की बहन सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी, ऐसे में उसने अपने दोस्त से उसे घर पहुँचा देने के लिए कहा। जब 20 वर्षीय युवक अपनी दोस्त को घर छोड़ कर वापस लौट रहा था, तभी झंडाकट्टे के निकट मुस्लिम युवकों के एक समूह ने उसे घेर लिया। सबसे पहले पीड़ित से उसका नाम पूछा गया। जैसे ही उसने नाम बताया, उस पर हमला कर दिया गया।

हिन्दू युवक की पिटाई भी की गई। मुस्लिम भीड़ पूछ रही थी कि आखिर वो एक मुस्लिम लड़की के साथ क्यों घूम रहा था? इतना ही नहीं, उसके 2 अन्य दोस्तों अभि और यशवंत पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। घटना के बारे में सूचना पाकर ये दोनों दोस्त वहाँ पहुँचे थे। जब स्थानीय लोगों ने इस घटना का विरोध किया तो मुस्लिम भीड़ ने स्थानीय लोगों को भी धमकाया। ओल्ड टाउन पुलिस थाने में इस बाबत FIR दर्ज कर ली गई है।

शिवमोगा के एसपी GK मिथुन ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को बताया, “पीड़ित विनय कुमार, अभि और यशवंत को पीटने वाले 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपित फरार है, जिसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।” पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा-506 (किसी की जान को खतरा पहुँचाना), 504 (जानबूझकर अपमानित करना), 147 (दंगे करना), 149 (गैर-कानूनी ढंग से भीड़ जुटाना) और 323 (मारपीट) के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी ने चेताया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेगी। बता दें कि हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ किसी मुस्लिम महिला को उसके हिन्दू दोस्त के साथ देख कर मारपीट की गई। पटना में बाइक पर मुस्लिम युवती को हिन्दू युवक के साथ देखने पर मारपीट की गई। मुजफ्फरनगर, मेरठ और अहमदाबाद सहित कई इलाकों से ऐसे घटनाओना और उसके वीडियोज सामने आए।

‘सारा दीदी बेवफा है’: IPL का 5वीं बार चैंपियन बना CSK, सोशल मीडिया के चैंपियंस ने जीत में खोजा ‘नेहरा जी’ से धोनी का बदला

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) का खिताब अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस को हराकर सीएसके ने 5वीं बार यह टाइटल जीता है। आईपीएल के इस फाइनल के बाद आशीष नेहरा भी ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं मैच के दौरान गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल के आउट होने के बाद अभिनेत्री सारा अली खान की भी सोशल मीडिया में चर्चा होने लगी थी।

खिताबी जीत के बाद धोनी ने कहा है कि वह IPL का एक और सीजन खेलना चाहते हैं। चेन्नई के स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा ने यह जीत धोनी को समर्पित की है। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा है कि जीत धोनी की किस्मत में लिखी हुई थी। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है, “यदि वर्तमान स्थितियों को देखें तो यह मेरे लिए संन्यास की घोषणा करने का सबसे अच्छा समय है। हालाँकि इस साल में जहाँ भी गया हूँ, वहाँ मुझे इतना प्यार और स्नेह मिला है कि लोगों का धन्यवाद करना मेरे लिए आसान काम होगा। लेकिन मेरे लिए मुश्किल काम यह होगा कि मैं अगले 9 महीनों तो कड़ी मेहनत करूँ और वापस आकर कम से कम IPL का एक और सीजन खेलूँ।”

धोनी ने कहा है, “हालाँकि यह सब मेरे शरीर पर निर्भर करता है। इस बारे में फैसला लेने के लिए मेरे पास 6-7 महीने हैं। मुझे लगता है कि यह मेरी ओर से एक तोहफे की तरह है। यह मेरे लिए आसान नहीं होगा, लेकिन यह एक उपहार है। जिस तरह से लोगों ने मुझे प्यार और स्नेह दिया है, मुझे लगता है कि उनके लिए कुछ करना चाहिए।”

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने यह जीत महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित की है। जडेजा ने कहा है, “यहाँ आए दर्शक अद्भुत थे। वे बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। मैं सीएसके के फैंस को बधाई देना चाहता हूँ। हम यह जीत एमएस धोनी को समर्पित करना चाहते हैं। यह जीत उनके लिए है।”

IPL 2023 की उपविजेता गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कहा है कि धोनी का ट्रॉफी जीतना पहले से तय था। यह उनकी किस्मत में लिखा हुआ था। पांड्या ने कहा है, “मैं धोनी के लिए बहुत खुश हूँ। यह उनकी किस्मत में लिखा हुआ था। अगर मुझे हारना ही था, तो उनसे हारने में कोई दिक्कत नहीं है। अच्छे लोगों के साथ अच्छा होता है। जिन लोगों को मैं जानता हूँ धोनी उनमें से सबसे अच्छे लोगों में से हैं। भगवान दयालु हैं और उनकी कृपा मुझ पर भी रही है। लेकिन आज उनकी रात थी।”

IPL 2023 के फाइनल मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। गुजरात ने रिद्धिमान साहा के शानदार अर्धशतक और साई सुदर्शन की 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 214 रन बनाए। बारिश से प्रभावित इस मैच में डकवर्थ लुइस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवरों में 171 रन बनाने का लक्ष्य मिला। चेन्नई की ओर से रुतुराज गायकवाड़ औरड्वेन कॉन्वे ने टीम को तेज शुरुआत दी। मिडिल ओवरों में अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे और अंबाती रायुडू ने छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। आखिरी दो गेंदों में एक छक्का और एक चौका जड़ते हुए रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार IPL का विजेता बना दिया।

मैच देखने के लिए अभिनेत्री सारा अली खान भी अभिनेता विक्की कौशल के साथ आईं थी। ​सारा अली का नाम कई बार क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा चुका है। लिहाजा गिल के आउट होने के बाद वे यूजर्स के निशाने पर आ गईं। गुजरात टाइटंस के फैंस का कहना है कि सारा अली मैच देखने आई थी इसलिए गिल जल्दी आउट हो गए। सीएसके की जीत के बाद सारा को जश्न मनाते देख तो GT के फैंस और बौखला गए और उन्होंने कहना शुरू कर दिया ‘सारा दीदी बेवफा है…।’

इसी तरह कुछ यूजर्स के निशाने पर गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा भी हैं। एक यूजर ने भारत-पाकिस्तान मैच का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि धोनी ने नेहरा जी से इसका बदला लिया है। कई यूजर्स बार बार खिलाड़ियों को सलाह देने के लिए उन पर तंज कस रहे हैं। वहीं कुछ मोहित शर्मा को इस बार आईपीएल में मौके देने को लेकर उनकी सराहना भी कर रहे हैं।

नाम- निशांत, अब्बा- रहमान, काम- महिलाओं से सेक्स का वीडियो बना ब्लैकमेल करना: बिहार में ‘पत्रकार’ बन फँसाता था ‘लव जिहादी’

बिहार में एक ऐसे ‘लव जिहादी’ को पकड़ा गया है जिसकी न केवल दो पहचान मिली है, बल्कि वह खुद को ‘पत्रकार’ बताकर महिलाओं को फँसाता था। यह लव जिहादी कभी ‘निशांत राज’ तो कभी ‘निशांत रेजा’ बन जाता। खुद को ‘ब्राह्मण’ बताता। महिलाओं को नौकरी का झाँसा देकर फँसाता। उनसे संबंध बनाता। फिर उसका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता।

पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी में सोमवार (29 मई 2023) को यह लव जिहादी पकड़ा गया। उसके पास से आधार, पैन कार्ड सहित कई फर्जी दस्तावेज मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छतौनी थाना क्षेत्र में उसने खुद को निशांत राज और ब्राह्मण बताकर एक घर किराए पर लिया था। मकान मालिक के घर की दो विधवा महिलाओं को उसने नौकरी सहित अन्य लाभ का झाँसा देकर कई महीनों तक संबंध बनाया।

इस दौरान उसने दोनों महिलाओं का अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में इस वीडियो के सहारे वह महिलाओं को ब्लैकमेल करने लगा। वह महिलाओं के घर पर कब्जा करने की भी कोशिश कर रहा था। इसके बाद दोनों महिलाओं ने घर के अन्य सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद थाना जाकर मुकदमा दर्ज कराया गया। 

इसके बाद पुलिस ने मामले की जाँच करते हुए निशांत रेजा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 अलग-अलग नाम के आधार कार्ड, पैन कार्ड, चरित्र प्रमाण-पत्र समेत कई फर्जी दस्तावेज मिले। इन फर्जी दस्तावेजों में से एक में उसका नाम निशांत रेजा तथा उसके बाप का नाम मोतिउर रहमान है। वहीं, दूसरे में उसका नाम निशांत राज और पिता का नाम राज है। 

निशांत रेजा के फोन में पुलिस को कई महिलाओं के अश्लील फोटो, वीडियो भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपित ‘तरंग मीडिया’ के नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता है और खुद को ‘संपादक’ बताता है। पत्रकारिता की आड़ में वह सब पर धौंस जमाता था। कुछ व्यापारियों से अवैध वसूली की बात भी कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

‘जेलों में PTI की महिला कार्यकर्ताओं से हो रहे बलात्कार’: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान का बड़ा आरोप

पाकिस्तान के पूर्व पीएम और तहरीक ए इंसाफ पार्टी (PTI) के चेयरमैन इमरान खान ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि जेलों में बंद पीटीआई की महिला कार्यकर्ताओं के साथ रेप हो रहा है। शनिवार (27 मई 2023) की देर रात मुल्क के आंतरिक मामलों के मंत्री ( Interior Minister) राणा सनाउल्लाह ने इमरान के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया था। उन्होंने इसे पीटीआई कार्यकर्ताओं की साजिश बताया। सनाउल्लाह के इस बयान पर इमरान खान ने पलटवार किया। रविवार (28 मई) को इमरान ने कहा कि सरकार के मंत्री अपने काले कारनामों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

इमरान ने जमान पार्क स्थित अपने घर से पीटीआई समर्थकों को संबोधित किया। इमरान खान ने कहा कि राणा सनाउल्लाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस (शनिवार) के बाद मुझे अपनी बात पर यकीन हो गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की फासीवादी सरकार के मंत्री काले कारनामों को छिपाने के लिए कवर-अप करने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान खान ने जेल में बंद अपनी पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं के प्रति चिंता जताते हुए न्यायपालिका से स्वतः संज्ञान लेने की माँग की।

सनाउल्लाह का दावा

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान के गृहमंत्री सनाउल्लाह ने इमरान और उनके समर्थकों पर सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ख़ुफ़िया एजेंसियों ने एक कॉल इंटरसेप्ट किया है। इस कॉल में पीटीआई के वर्कर्स कथित तौर पर एनकाउंटर और रेप की साजिश रचने की बात करते हुए पाए गए हैं। इसके कुछ ही घंटों के बाद इमरान ने आरोप लगाने शुरू किए।

रिपोर्टों के मुताबिक, राणा सनाउल्लाह ने दावा किया कि इंटरसेप्ट किए गए कॉल में पीटीआई कार्यकर्ता के घर रेड डालने के और गोलीबारी की साजिश की बात सामने आई। कथित तौर पर पीटीआई के लोग यह कह रहे थे कि रेड के बहाने हुई फायरिंग में मौतों को दुनिया में मानवाधिकार उल्लंघन के रूप में दिखाया जा सकता है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून‘ के मुताबिक, राणा ने कहा कि इसी तरह पीटीआई महिला कार्यकर्ताओं की रेप की फर्जी कहानियाँ बनाने को लेकर भी बातचीत हुई थी। सनाउल्लाह के अनुसार कुछ ही देर के बाद इमरान खान ने पीटीआई महिला कार्यकर्ताओं से बलात्कार का आरोप लगा दिया।

क्या कहा था इमरान ने?

दरअसल 9 मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरा पाकिस्तान जल उठा था। पीटीआई कार्यकर्ताओं ने मुल्क भर में प्रदर्शन किया था। पीटीआई कार्यकर्ताओं और इमरान समर्थकों ने देश के सैन्य प्रतिष्ठानों पर भी हमले कर दिए थे। प्रदर्शनकारियों में बड़े पैमाने पर महिलाएँ भी शामिल थीं। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों को जेल में डाला गया। महिलाओं समेत सैकड़ों लोग अब भी हिरासत में है। इमरान ने जेल में बंद इन्हीं महिलाओं के साथ बदसलूकी और बलात्कार का आरोप लगाया था।

इमरान ने कहा था कि जेल में बंद महिला पार्टी वर्कर्स के साथ गलत सलूक किया जा रहा है। रेप की भी खबरें मिल रही हैं।

पत्थर से फट गई खोपड़ी, गर्दन से पेट तक 16 बड़े घाव: साक्षी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, साहिल के इंस्टाग्राम हैंडल पर हुक्का पार्टी और सिद्धू मूसेवाला

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की नाबालिग साक्षी को साहिल ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें हत्यारा साहिल साक्षी को चाकू से गोदता नजर आ रहा है। चाकू गोद कर आँतें बाहर कर देने वाले कातिल साहिल को दिल्ली पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से दबोच लिया। इधर साक्षी की शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।

शुरुआती रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर 16 बड़े घाव मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि भारी चीज से हमला होने के कारण मृतका की खोपड़ी फट गई थी। साक्षी के गर्दन पर 6 घाव और पेट पर 10 बड़े घाव मिले हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस पूरी पोस्ट पोस्टमॉर्टम के आने का इंतजार कर रही है।

दूसरी तरफ हत्यारे साहिल के इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में पता चला है। दावा है कि sahil.lkhan3600 अकाउंट साहिल का है। इस अकाउंट से 6 दिन पहले आखिरी बार पोस्ट किया गया था। आखिरी पोस्ट में साहिल और उसके दोस्तों को हुक्का पीता देखा जा सकता है। पोस्ट के बैकग्राउंड में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गाना बज रह है। इस अकाउंट से किए गए अन्य पोस्ट में भी साहिल अपने दोस्तों के साथ हुक्का पीता नजर आ रहा है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद साहिल ने इस अकाउंट से उसे श्रद्धांजली भी दी है। उसकी तस्वीर के साथ किए गए पोस्ट में साहिल ने लिखा है, “RIP पाजी”।

बता दें कि मर्डर मामले में साक्षी की दोस्त आरती सामने आई है। मृतिका साक्षी की आरती नाम की दोस्त सामने आई है। आरती ने कहा है कि वह साहिल को एक हिंदू लड़के के तौर पर जानती है। साक्षी के दूसरे दोस्त नीतू ने जानकारी दी है कि दोनों के बीच 3-4 सालों से दोस्ती थी। पिछले कुछ दिनों से साक्षी और साहिल के बीच बातचीत बंद थी। साक्षी संभवतः साहिल से दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी। इसी से नाराज साहिल ने उसे बेरहमी से मार डाला।

‘साहिल को हिन्दू समझती थी’: हत्यारे को लेकर साक्षी की दोस्त का बड़ा खुलासा, ‘लव जिहाद’ के एंगल से भी जाँच करेगी पुलिस

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रूह कँपा देने वाले साक्षी मर्डर मामले में नया खुलासा हुआ है। साक्षी की एक सहेली ने मीडिया के सामने बड़ा खुलासा किया है कि साक्षी अपने दोस्त साहिल को हिंदू समझती थी। मृतिका की एक अन्य दोस्त नीतू ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। नीतू ने बताया है कि साक्षी और साहिल का किसी बात को लेकर कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल कराया गया है।

मृतिका साक्षी की आरती नाम की दोस्त मीडिया के सामने आई है। आरती ने कहा है कि वह साहिल को एक हिंदू लड़के के तौर पर जानती है। वहीं दिल्ली पुलिस ने जब आरोपित साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था, तो उसके हाथ में कलावा (रक्षा सूत्र) बंधा हुआ था। पुलिस का कहना है कि ‘लव जिहाद’ के एंगल से भी मामले की जाँच की जाएगी।

बता दें रविवार (28 मई, 2023) को साक्षी अपनी दोस्त नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी। नीतू उसके नजदीकी दोस्तों में से थी। नीतू का पति जेल में है। इसलिए साक्षी अक्सर उसके घर ठहर जाती थी। नीतू ने मीडिया को जानकारी दी है कि साहिल और साक्षी एक दूसरे को 3-4 सालों से जानते हैं। कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। साक्षी साहिल से बात नहीं करना चाहती थी।

हत्या से कुछ देर पहले साक्षी बाहर निकली थी। वह अपनी दोस्त आरती का इंतजार कर रही थी। तभी साहिल ने उसे घेर लिया और दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। हत्या के इरादे से पहुँचे साहिल ने उस पर पहले चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे पत्थर से कुचल दिया।

लगातार हुए हमले से साक्षी बुरी तरह घायल हो गई और जमीन पर गिर गई। हालाँकि, इसके बाद भी साहिल नहीं रुका और उसने जमीन पर पड़े पत्थर को उठाकर उसके सिर पर पटकने लगा। पेट पर चाकू के हमले और सिर पर कई बार पत्थर लगने से उसकी मौत हो गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

‘जिहाद का आदेश मिलते ही ईरान पर कर लेंगे कब्ज़ा’: रूस-यूक्रेन के बाद अब ईरान-तालिबान में जंग? जानें क्यों लड़ रहे दोनों इस्लामी मुल्क

जहाँ एक तरफ दुनिया रूस और यूक्रेन के युद्ध से परेशान है, वहीं अब ईरान और तालिबान में भी संघर्ष शुरू हो गया है। दोनों अब इस बात को लेकर भी बहस कर रहे हैं कि सच्चा मुस्लिम कौन है। अब रविवार (28 मई, 2023) को तालिबान ने धमकी दी है कि वो 24 घंटे में ईरान पर कब्ज़ा कर लेगा। साथ ही तालिबान के कमांडर अब्दुल्ला हामिद खुरासानी ने एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए दावा किया कि उसके लड़ाके ईरान के साथ उसी जोश से लड़ेंगे, जैसे अमेरिका से लड़े थे।

साथ ही उसने कहा कि जैसे ही जिहाद के लिए हरी झंडी तालिबान के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से मिलती है, वैसे ही ईरान पर कब्ज़ा करने की शुरुआत कर दी जाएगी। तालिबानियों ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पर तंज कसते हुए भी वीडियो डाला है। इसमें एक तालिबानी कंटेनर में पानी डालता है और कहता है, “इब्राहिम रईसी, आकर ये वॉटर बैरल ले लो, लेकिन हमला मत करो। हम डर गए हैं।” ईरान की मीडिया ने संघर्ष का कारण नहीं बताया है, बस इतना कहा है कि ये ड्रग तस्करी को लेकर है।

ये भी दावा किया जा रहा है कि पहले तालिबान ने ईरान की फ़ौज पर सीमा पर गोलीबारी की। वहीं तालिबान की तरफ से इंगित किया गया है कि पानी को लेकर ये लड़ाई चल रही है। दोनों मुल्कों के बीच हेलमंद नदी बहती है, जिसे लेकर ईरान पहले ही अफगानिस्तान को चेतावनी दे चुका है। जब से तालिबान अफगानिस्तान की सत्ता में लौटा है, तब से ये तनाव बढ़ गया है। 1973 की एक संधि में तय हुआ था कि अफगानिस्तान को इस नदी की पानी का एक हिस्सा ईरान को देना होगा।

वहीं ईरान के गृह मंत्री ने कहा है कि तालिबान को पुख्ता जवाब दे दिया गया है और सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है। ईरान सरकार ने कहा कि तालिबान की गोलीबारी में उसके दो फौजी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि अब सीमा पर शांति है, तालिबान ने भड़काऊ कार्रवाई की थी। ईरान की फ़ौज ने चेताया है कि अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन करने पर तालिबान के खिलाफ ईरान अपना रुख बदल लेगा। बता दें कि अगस्त 2021 में तालिबान सत्ता में आया था।