Home Blog Page 2100

‘हमारे बीच सब कुछ सही… मैं हमेशा इसके साथ हूँ’: निकाह से मुकरने के आरोपों पर आदिल ने दी सफाई, राखी सावंत ने कहा- ‘मैं पूरा दिन रोती हूँ’

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत का उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से इस्लामी तौर-तरीकों से निकाह इस समय मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियाँ बना हुआ है। इस बीच दोनों ने निकाह के बाद सामूहिक तौर पर पहला इंटरव्यू फोन के माध्यम से दिया है। इस इंटरव्यू में आदिल ने कहा कि उनमें और राखी सावंत में सब कुछ सही चल रहा है। इस दौरान राखी सावंत ने आदिल से जीवन में कभी न छोड़ कर जाने की उम्मीद जताई है। बातचीत में राखी सावंत ने अपनी शादी को ‘फेक’ कहने पर काफी दुःख जताया है।

टेली टॉक इंडिया नाम के यूट्यूब चैनल पर 4:59 मिनट का यह वॉइस इंटरव्यू पब्लिश हुआ है। इस दौरान एंकर चेतना के सवाल पर राखी सावंत ने कहा कि वो दिन भर रोती हैं और फिर ठीक भी हो जाती हैं। बातचीत में राखी सावंत ने आगे कहा कि उन्हें इस बात का पक्का यकीन है कि आदिल खान दुर्रानी उन्हें जीवन में कभी धोखा नहीं देगा। आदिल भी राखी सावंत की बातों से सहमति जताता है और कुछ समय बाद दोनों के एक सामूहिक इंटरव्यू की बात कहता है।

इसी इंटरव्यू के बीच में एंकर ने आदिल से राखी सावंत से हुए निकाह को ‘फेक’ कहने पर सवाल किया। सवाल के जवाब में आदिल ने निकाह फेक नहीं बल्कि असली होने की जानकारी दी। इस सवाल पर राखी सावंत ने भी आदिल खान पर फेक शब्द बोले जाने पर नाराजगी जाहिर की। बातचीत में आदिल ने सुबह से ले कर शाम तक राखी सावंत के साथ ही रहने की बात कही। इसी दौरान राखी सावंत ने अपने रोने की वजह में अपनी माँ की तबीयत खराब होना बताया।

इंटरव्यू के 3 मिनट 53वें सेकेण्ड पर राखी सावंत ने अपनी माँ के पूरे शरीर में कैंसर फ़ैल जाने की जानकारी दी। आदिल खान द्वारा शादी न करने की जानकारी देना राखी सावंत ने अफवाह बताते हुए अपनी बेइज्जती बताया। राखी ने कहा कि ऐसे हालातों में वो रोएँ न तो करें क्या? इस दौरान राखी सावंत ने आदिल से उम्मीद जताई कि वो मीडिया में बेझिझक खुद को उनका शौहर बता दें। हालाँकि इसके लिए राखी ने अपनी तरफ से दबाव न देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर आदिल ने उनसे सच्चा प्यार और निकाह किया होगा तो वो जरूर बोलेंगे।

राखी सावंत की इन तमाम माँगों पर फोन लाइन पर मौजूद आदिल ने कहा कि वो कोई कमेंट नहीं करना चाहेंगे और जल्द ही प्रॉपर इंटरव्यू देंगे। उन्होंने साफ़ किया कि उनमें और राखी सावंत के बीच कोई झगड़ा नहीं है। आपस में झगड़ा न होने की बात पर राखी ने भी हामी भरी। राखी ने खुल कर कहा कि उन्होंने जो निकाह किया था उस इज्जत की उन्हें जरूरत है। आज तक के मुताबिक आदिल खान ने राखी सावंत से अपने निकाह को कबूल कर लिया है। इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया है आदिल अपने परिवार को राखी से रिश्ते के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

15 साल में मुस्लिम लड़कियों के निकाह पर सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला: हाईकोर्ट ने इस्लामी लॉ का हवाला देकर बताया था सही, बाल आयोग ने जताई आपत्ति

मुस्लिम लड़की का निकाह कम-से-कम कितने साल पर हो, इस पर सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा। पिछले दिनों कई राज्यों की हाईकाेर्ट ने अपने फैसलों में कहा था कि 15 साल या उससे उम्र की मुस्लिम लड़कियाँ निकाह के योग्य होती है। इनमें से एक, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है, जिसे सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2022 में पंजाब सरकार को नोटिस दिया था।

दरअसल, जून 2022 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने अपने फैसले में कहा था कि 18 साल से कम उम्र की मुस्लिम लड़की अपनी मर्जी से शादी करने के लिए स्वतंत्र है। अदालत ने निकाहके लिए इस्लामी कानून का हवाला दिया था। यह केस एक मुस्लिम लड़की द्वारा अपने प्रेमी से शादी करने से संबंधित था।

अगस्त 2022 में दिल्ली हाईकोर्ट ने मुस्लिम लड़कियों के निकाह की उम्र को लेकर टिप्पणी की थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि इस्लामी कानून के अनुसार, लड़की अगर 18 साल से कम भी है तो भी उसे अधिकार है कि वो अपने अम्मी-अब्बू की मर्जी के बगौर निकाह कर ले।

इसी तरह सितंबर 2022 में एक मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के अंतर्गत लड़की की यौन परिपक्वता अथवा अपनी इच्छा से शादी की आयु 15 साल की तय की गई है। ऐसे में बाल विवाह कानून के तहत ऐसी शादी पर रोक नहीं लगाई जा सकती। 16 वर्षीय मुस्लिम लड़की ने अपनी इच्छा से शादी की है तो इसे गैरकानूनी नहीं ठहराया जा सकता।

दिसंबर 2022 में 17 साल की एक मुस्लिम लड़की द्वारा 33 साल के हिंदू लड़के से विवाह करने के एक अन्य मामले में भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यही तर्क दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि मुस्लिम लड़की की शादी मुस्लिम पर्सनल लॉ द्वारा संचालित होती है। सर दिनशाह फरदुनजी मुल्ला की किताब ‘प्रिंसिपल्स ऑफ मोहम्मडन लॉ’ के अनुच्छेद 195 में कहा गया है कि एक लड़का और लड़की 15 साल की आयु में यौवन हासिल कर लेता है, जो शादी के लिए योग्य मानी जाती है।

ऐसे ही एक मामले में दिसंबर 2022 में झारखंड हाईकोर्ट ने कहा था, “एक मुस्लिम लड़की का विवाह मुस्लिम पर्सनल लॉ द्वारा शासित होता है। सर दिनशाह फरदूनजी मुल्ला की पुस्तक ‘प्रिंसिपल्स ऑफ मुस्लिम लॉ’ के अनुच्छेद 195 के अनुसार, विपरीत पक्ष संख्या 2 (लड़की) लगभग 15 वर्ष की आयु में अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ विवाह के अनुबंध में प्रवेश करने के योग्य है।”

इस दौरान कोर्ट ने यूनुस खान बनाम हरियाणा राज्य व अन्य, 2014 (3) आरसीआर (क्रिमिनल) 518 का संदर्भ दिया था। इसमें कहा गया है कि मुस्लिम लड़की का विवाह मुस्लिम पर्सनल लॉ द्वारा शासित होता है। इसके बाद कोर्ट ने आपराधिक कार्रवाई को रद्द कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक हाईकोर्ट के इस फैसले को मिसाल के तौर पर लेने पर भी राेक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इससे जुड़े सभी मामलों को टैग किया जाएगा और उन्हें तीन हफ्तों के बाद सूचीबद्ध किया जाएगा।

बाल आयोग (NCPCR) ने अपनी याचिका में कहा है कि हाईकोर्ट का फैसला बाल विवाह की अनुमति देने वाला है। यह बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 का उल्लंघन करता है। याचिका में कहा गया है कि बाल विवाह अधिनियम के प्रावधान सभी धर्मों पर लागू होते हैं।

इतना ही नहीं, बाल आयोग ने यह भी कहा कि पॉक्सो कानून के तहत किसी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कम से कम 18 साल की उम्र निर्धारित की गई है। ऐसे में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला पॉक्सो एक्ट के खि‍लाफ है।

बाल आयोग की तरफ से भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। उन्होंने कहा कि 18 से कम उम्र में लड़कियों की शादी की जा रही है। उन्होंने पूछा, “क्या पर्सनल बोर्ड की आड़ लेकर गैर कानूनी काम किया जा सकता है? पॉक्सो कानून को देखते हुए नाबालिग की शादी को कानूनन सही कैसे ठहराया जा सकता है?”

‘मेरे घरवालों को मिल रही धमकी, गैंग में पाकिस्तानी आतंकी भी’: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता ने बयां किया दर्द, मीडिया को दी चेतावनी

कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के निर्माता एवं बॉलीवुड निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ऑस्कर पर बयान को लेकर सोशल मीडिया यूजर के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ वो कार्रवाई कर रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, “चेतावनी: बेहूदा इकोसिस्टम फिर से काम पर लग गया है। वे गलत रिपोर्टिंग करके और जनता से झूठ बोलकर #TheKashmirFiles की टीम की बदनामी करने के लिए हमारे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। समाचार साइटों और अन्य लोगों को दुर्भावनापूर्ण मंशा से ऐसी फर्जी खबरों में शामिल होने या प्रसारित करने के खिलाफ चेतावनी दी जाती है।”

अगले ट्वीट में अग्निहोत्री ने कहा, “मैं सार्वजनिक और संबंधित अधिकारियों के ज्ञान में लाना चाहता हूँ कि इनमें से कुछ लोग/समूह मेरे परिवार की युवा महिला सदस्य को परेशान कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। उनमें से कुछ पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों से जुड़े हुए हैं, जिन्हें नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के लिए भी जाना जाता है।”

दरअसल, 10 जनवरी 2023 को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कश्मीर फाइल्स और ऑस्कर से जुड़े दो ट्वीट किए थे। उन्होंने लिखा, “बड़ी घोषणा: #TheKashmirFiles को #Oscars2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ। भारतीय सिनेमा के लिए एक शानदार वर्ष।”

इसके अगले ट्वीट में उन्होंने फिल्म के किरदारों को टैग करते हुए लिखा, “पल्लवी जोशी #मिथुन चक्रवर्ती @DarshanKumaar @AnupamPK यहाँ सभी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणियों के लिए चुने गए हैं। यह तो बस शुरुआत है। आगे एक लंबा रास्ता है। कृपया उन सभी को आशीर्वाद दें।”

इसके बाद फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि द कश्मीर फ़ाइल्स और उन्हें ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है और यह उनके लिए एक बड़ी जीत है।

बता दें कि कश्मीर फाइल्स को नामांकित नहीं किया गया है, बल्कि तकनीकी तौर पर अर्जी स्वीकारी गई है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म अब ऑस्कर की रेस में आ गई है। इसकी आधारिक घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी।वहीं, ऑस्कर के 95वें समारोह का आयोजन 12 मार्च 2023, दिन रविवार को होगा। यह शो हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर से दुनिया भर लाइव प्रसारित होगा।

दरअसल कश्मीर फाइल्स और कांतारा द एकेडमी अवार्ड्स 2023 की रिमाइंडर/पात्रता सूची में शामिल 301 फीचर फिल्मों में शामिल हैं। इसमें कश्मीर फाइल्स और कांतारा के अलावा 12 भारतीय भाषा की फिल्मों (फीचर और डॉक्यूमेंट्री सहित) के बीच शामिल किया गया है। तकनीकी रूप से ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने और एलिमिनेशन लिस्ट में जगह बनाने के बीच अंतर है।

‘द लास्ट फिल्म शो’ (‘छेल्लो शो’) को ऑस्कर में भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजा गया है। वहीं RRR, कंतारा, गंगूबाई काठियावाड़ी, रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट, विक्रांत, रोना इत्यादि फिल्में अन्य भारतीय भाषाओं के लिए नॉमिनेशन के लिए भेजी गई हैं। इन्हें पहली लिस्ट में शामिल किया गया है। इसका मतलब है कि इन पर विचार किया जाएगा। हालाँकि, शॉर्टलिस्ट कहना गलत है।

गर्लफ्रेंड के साथ समय बिता पाएँ दोस्त, इसीलिए फैला दी विमान में बम होने की अफवाह: चलता रहा तलाशी अभियान, फँसे रहे Spicejet के 182 यात्री

ब्रिटिश एयरवेज (British Airways) के एक ट्रेनी को फ्लाइट में बम होने की झूठी खबर देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित अभिनव प्रकाश ने गुरुवार (12 जनवरी 2023) को दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर पुणे जाने वाली स्पाइसजेट (Spice Jet) की एक फ्लाइट में बम होने की फर्जी सूचना दी।

आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने शुक्रवार (13 जनवरी 2023) को बताया कि अभिनव प्रकाश ने स्पाइसजेट के सेंटर को कॉल करके यह झूठी खबर दी थी। DCP के अनुसार, उसके दोस्त राकेश और कुणाल अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ और समय बिताना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अभिनव से मदद माँगी थी।

दरअसल, राकेश और कुणाल की गर्लफ्रेंड दिल्ली से महाराष्ट्र के पुणे इसी फ्लाइट से जा रही थीं। इसलिए फ्लाइट में देरी करने के लिए यह साजिश रची। उसके बाद अभिनव ने फ्लाइट के प्रस्थान में देरी के लिए यह तरीका अपनाया।

बता दें कि 12 जनवरी 2023 को स्पाइसजेट के कॉल सेंटर में रात 09:30 बजे दिल्ली से पुणे जाने के लिए तैयार फ्लाइट संख्या SG-8938 में बम होने की सूचना मिली थी। बम की सूचना मिलते ही स्पाइसजेट के अधिकारियों ने इसकी सूचना CISF कंट्रोल रूम को दी।

इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस थाना, CISF और अन्य सुरक्षा एजेंसियाँ कार्रवाई में जुटी गईं। 182 यात्री और केबिन क्रू वाली इस फ्लाइट को तुरंत आइसोलेश बे में ले जाया गया। उसके बाद सभी यात्रियों और उनके सामानों की गहना से जाँच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।

इसके बाद अधिकारियों ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज कराया और इसकी जाँच शुरू हो गई। पुलिस ने जिस नंबर से कॉल करके बम की जानकारी दी गई थी, उसे ट्रेस करना शुरू किया। पता चला कि यह नंबर 24 वर्षीय अभिनव प्रकाश का है।

इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करके अभिनव को गिरफ्तार कर लिया। अभिनव ने पूछताछ में बताया कि उसके दोस्त राकेश उर्फ ​​बंटी और कुणाल सहरावत हाल ही में मनाली गए थे। वहाँ पर उनकी दो स्थानीय लड़कियों से दोस्ती हो गई। दोनों लड़कियाँ स्पाइसजेट से पुणे जा रही थीं।

अभिनव प्रकाश के दोस्तों ने उसे बताया कि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ और समय बिताना चाहते हैं। इसलिए उनकी उड़ान को थोड़ा और देर कर दे, ताकि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ और समय बीता सकें। उसके बाद अभिनव ने बम की सूचना दी। उसे उम्मीद थी कि इस सूचना के बाद फ्लाइट कैंसिल हो जाएगी।

इसके बाद अभिनव प्रकाश ने फ्लाइट में बैठी दोनों लड़कियों को बुलाया और जब उन्हें पता चला कि फ्लाइट लेट हो गई है या रद्द हो गई है तो उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

इस बीच उसके दोस्तों को पता चला कि अभिनव प्रकाश गिरफ्तार हो गया है तो वे अपने घरों से भाग गए। पुलिस दोनों फरार युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दिल्ली के द्वारका के सेक्टर 22 का रहने वाला अभिनव प्रकाश पिछले सात महीनों से गुरुग्राम के डीएलएफ कुतुब प्लाजा में ब्रिटिश एयरवेज में ट्रेनी टिकटिंग एजेंट के रूप में कार्यरत है।

‘हाशिम अमला ने कइयों को धर्मांतरित कर मुस्लिम बनाया, उनमें हिन्दू भी’: Pak के पूर्व कप्तान सईद अनवर का खुलासा, कहा – अल्लाह ने वर्ल्ड कप को बना रखा है मोहरा

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान रहे सईद अनवर (Saeed Anwar) ने दावा किया है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम आमला (Hashim Amla) ने कई लोगों को धर्मांतरित कर मुस्लिम बनाया है। सोशल मीडिया में, यह वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल, अनटोल्ड पाकिस्तान नामक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो किसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इस वीडियो में, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर ने कहा है कि हाशिम अमला के कारण एक हिंदू परिवार मुस्लिम बन गया।

वायरल वीडियो में सईद अनवर हाशिम अमला की तारीफ करते हुए कहते हैं, “विश्व कप में कई लोग इस्लाम कबूल कर रहे हैं। अल्लाह ने वर्ल्ड कप को मोहरा बना रखा है। हाशिम अमला एक शानदार क्रिकेटर हैं। उसने कितने लोगों को कलाम पढ़ाया। एक पूरा हिन्दू खानदान मुस्लिम बन गया। मोहम्मद यूसुफ कई लोगों का जरिया बना। आप में अल्लाह ने बहुत टैलेंट दिया है। जो करना है करो, कारोबार करो, हुकूमत करो। अल्लाह को साथ ले लो और नबी का काम अपना काम बना लो।”

सईद अनवर इस वीडियो में कह रहे हैं कि क्रिकेट के बहाने हाशिम अमला ने कई हिंदुओं को भी धर्मांतरित कर मुस्लिम बनाया है। हालाँकि, इस वीडियो को लेकर हाशिम अमला की ओर अब तक कोई भी बयान नहीं आया है।

बता दें कि हाशिम अमला पर कट्टर इस्लामिक होने के आरोप लगते रहे हैं। हाशिम अमला इस्लाम को किस हद तक मानते हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि वह अपनी टीशर्ट पर शराब कंपनी का लोगो तक नहीं लगाते थे। इसके लिए उन्हें जुर्माना तक भरना पड़ता था। यही नहीं, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रहे डीन जोन्स ने लाइव मैच में कमेंट्री करते हुए उन्हें आतंकवादी तक कह दिया था।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया::

तरुण कुमार नामक यूजर ने लिखा, “अरे गधों, क्या हो जायेगा दूसरे धर्म के लोगों को मुस्लिम बनाकर। जो पहले से मुस्लिम हैं पाकिस्तान में, वो तो सब भूखे मर रहे हैं। मुस्लिम दुनिया में सबसे गरीब और भुखमरी ग्रस्त समुदाय है। अल्ला में कुछ दम है तो उनकी हालत में सुधार कर ले। नया भुखमरी ग्रस्त मुस्लिम देश पाकिस्तान है।”

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, “इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका आदि टीमों के लिए खेलना काफिरों से पैसे कमाने का जरिया मात्र है। इनका वास्तविक लक्ष्य हमेशा एक ही होता है।”

सुख राजन साहा नामक यूजर ने लिखा, “तुम लोग सब जाहिल हो जाहिल।”

दीपक ने लिखा, “अबे पहले आटे का जुगाड़ कर लो।”

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से हिंदुओं के खिलाफ इस तरह की बात कही गई हो। इससे पहले, भी कई बार पाकिस्तानी क्रिकेटर जिहादी भाषा का उपयोग कर चुके हैं।

साल 2021 में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद इस्लामी कट्टरपंथी पाकिस्तान की जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने कहा था कि उन्हें पूरे मैच में सबसे अच्छी बात ये लगी कि रिजवान ने सभी हिंदुओं के सामने खड़े होकर नमाज पढ़ी। उनके इस बयान पर जब लोगों ने आपत्ति जताई और विरोध हुआ तो उन्होंने माफी माँगते हुए कहा कि उनके मुँह से ये बात आवेश में निकल गई थी। 

वकार ने ट्वीट कर माफी माँगी और लिखा, “आवेश में आकर मैंने ऐसी बात कह दी, मैंने ऐसा कुछ कहा, जो मेरा कहने का मतलब नहीं था, जिससे काफी लोगों की भावनाएँ आहत हुई हैं। मैं इसके लिए माफी माँगता हूँ, मेरा ऐसा मकसद बिल्कुल नहीं था, सच में गलती हो गई। खेल लोगों को रंग और धर्म से हटकर जोड़ता है।”

शोएब अख्तर ने मैच से पहले किया दो राष्ट्र सिद्धांत का प्रचार

साल 2021 में ही, पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर और हरभजन सिंह आजतक के एक कार्यक्रम में साथ दिखे थे। कार्यक्रम के दौरान शोएब ने दो राष्ट्र सिद्धांत का प्रचार करते हुए हरभजन को कहा कि वो इसमें यकीन रखते हैं और उनकी अपनी विचारधारा है। अगर उन्होंने इस पर बात करनी शुरू कर दी तो चीजें बहुत आगे चली जाएँगी।

‘आएगा गजवा-ए-हिंद, जीतेंगे कश्मीर’

इसी तरह एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें शोएब अख्तर समा टीवी से बात करते हुए कह रहे थे कि “ये हमारी पाक किताब में लिखा है कि गजवा ए हिंद आएगा। अटक की नदी दोबारा खून से लाल रंग की होगी। अफगानिस्तान की सेना अटक पहुँचेंगी। उसके बाद शमल मशरिक से सेनाएँ उठेंगी। अलग-अलग दल उज्बेकिस्तानन आदि से पहुँचेंगे… जो लाहौर तक फैले ऐतिहासिक क्षेत्र खोरासन को दर्शाता है। बाद में वह ताकतें कश्मीर को जीतेंगी और फिर बाद इंशाल्लाह काफिला बढ़ता (बाकी बचे भारत की ओर) रहेगा।”

भारत सुरक्षित नहीं है- जावेद मियानंद

साल 2019 में जावेद मियानंद ने बयान दिया था, “आईसीसी को आगे आना चाहिए और दुनिया, आईसीसी के सहयोगी देशों को बताना चाहिए कि भारत में खेलना बंद करें क्योंकि यह देश सुरक्षित नहीं है। दूसरे देश भारत से बेहतर हैं। भारत में लोग अपने ही देशवासियों से लड़ रहे हैं। क्या हो रहा है, देखिए और ऐक्शन लीजिए।” उस समय भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने जावेद को आड़े हाथ लेकर कहा था कि रिटार होने के बाद भी उंगली करने की आदत नहीं गई।

शाहिद अफरीदी का जहर

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी अक्सर भारत विरोधी बातें करते हैं। एक बार उन्होंने भारत के लिए जहर उगलते हुए कहा था, “उन्हें तो ठीक-ठाक मारा है हमने। इतना मारा है कि कई बार माफियाँ माँगी हैं उन्होंने।” उन्होंने दावा किया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध दबाव ज्यादा रहने से उन्हें खेलने में खूब मजा आता था। 

‘इस्लाम अपनाओ जन्नत जाओगे’

पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद का एक वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। वीडियो 2014 की थी। जब श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच हो रहा था। वायरल वीडियो में दिलशान बल्लेबाजी कर के लौट रहे हैं और उनके साथ चल रहे अहमद शाहजाद उन्हें कह रहे हैं कि अगर आप नॉन-मुस्लिम हैं और इस्लाम अपना लेते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिर अपने जीवन में आप क्या करते हो, आप अंततः जन्नत हो जाओगे।

तलवार से मार सकता हूँ इंसान: आर्टिकल 370 हटने पर जावेद की धमकी

आर्टिकल 370 हटने से कई पाकिस्तानी आग बबूला थे। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर जावेद ने भारत को तलवार दिखाकर धमकी दी थी। उन्होंने कहा था, “कश्मीरी भाइयों फ़िक्र ना करो, हम आपके साथ हैं। मेरे पास बल्ला भी है छक्का मारा था अब ये (तलवार) चलेगा। जब बल्ले से छक्का मार सकता हूँ तो इससे (तलवार) से इंसान क्यों नहीं मार सकता।” 

मोहम्मद शमी मुस्लिम होने के कारण टीम से बाहर: मोइन खान

साल 2019 में श्रीलंका के साथ हुए मैच में मोहम्मद शमी की जगह जडेजा को जगह मिलने के बाद पाक के पूर्व क्रिकेटर मोइन खान ने नफरत फैलाने का काम किया था। उनका कहना था कि शमी को मौका इसलिए नहीं मिला क्योंकि भाजपा मुस्लिमों के आगे बढ़ने नहीं देना चाहती।

लालू यादव के खिलाफ नया मुकदमा चलाएगी CBI, केंद्र सरकार से मिल गई अनुमति: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन का है मामला, परिवार-रिश्तेदार घेरे में

बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में लालू यादव के खिलाफ CBI को मुकदमा चलाने की अनुमति केंद्र सरकार ने दे दी है।

केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार (13 जनवरी 2023) को सरकार की मंजूरी से संबंधित कागजात को एक विशेष अदालत के समक्ष जमा की। अधिकारियों ने यह भी बताया कि एजेंसी द्वारा दायर चार्जशीट का संज्ञान लेने के लिए सक्षम प्राधिकारी से मुकदमा चलाने की मंजूरी विशेष अदालत के लिए एक शर्त है।

बता दें कि सीबीआई ने पिछले साल 7 अक्टूबर 2022 को लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और 14 अन्य के खिलाफ रेलवे में नौकरी देने के बदले रिश्वत के रूप में जमीन लेने का मामला दर्ज किया था।

सीबीआई की एक विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में एजेंसी ने लालू यादव और उनके परिवार के साथ-साथ मध्य रेलवे की पूर्व महाप्रबंधक सौम्या राघवन, पूर्व रेलवे सीपीओ कमल दीप मैनराई, नियुक्त सात उम्मीदवारों और चार व्यक्तियों को भी नामजद किया है।

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, “जाँच के दौरान यह पाया गया कि आरोपियों ने मध्य रेलवे के तत्कालीन महाप्रबंधक और मध्य रेलवे के सीपीओ के साथ साजिश रचते हुए जमीन के बदले उनके या अपने करीबी रिश्तेदारों के नाम पर लोगों को नियुक्त किया।”

आरोप पत्र में कहा गया है कि रेलवे में नौकरी देने के बदले लोगों से जमीन रिश्वत के रूप में ली गई थी। इन जमीनों का अधिग्रहण सर्किल रेट से कम और मार्केट रेट से काफी कम रेट पर किया गया था। ये जमीन राबड़ी देवी और उनकी बेटियों भारती एवं हेमा यादव के नाम पर ट्रांसफर किया गया था।

बता दें कि जिस समय यह घोटाला हुआ था, उस समय लालू प्रसाद यादव यूपीए शासनकाल में रेलमंत्री थे। उस समय नौकरी के देने बदले लालू प्रसाद यादव के परिजनों को पटना में करीब 1.05 लाख वर्ग फुट जमीन अधिग्रहित की गई थी।

इस घोटाले में बिना विज्ञापन निकाले रिश्वत देने वाले अभ्यार्थियों को तीन दिन के अंदर रेलवे में नौकरी दे दी गई थी। इतना ही नहीं, इन उम्मीदवारों ने नौकरी के लिए झूठे स्थानांतरण प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया है और रेल मंत्रालय में झूठे प्रमाणित दस्तावेज भी जमा कराए थे।

इस मामले में सीबीआई ने मई महीने में लालू यादव और उनके परिजनों के दिल्ली और पटना के 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। पटना में अधिकारियों ने राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव से अलग-अलग कमरों में पूछताछ की। पूछताछ के लिए 3-3 अफसरों की दो टीमें बनाई गई। दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर लालू यादव से CBI के एसपी और डीएसपी स्तर के अफसरों ने पूछताछ की।

जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव: परिवार ने ओडिशा की क्रिकेट एसोसिएशन पर लगाए आरोप, पुलिस ने सील किया होटल का कमरा

ओडिशा की महिला क्रिकेटर राजश्री (Cricketer Rajashree Swain) बुधवार (11 जनवरी, 2023) को गायब हो गई थीं। अब उनका शव कटक जिले के जंगल में एक पेड़ में लटका मिला है। पुलिस को राजश्री के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात कही गई है। हालाँकि, परिवार वालों का आरोप है कि राजश्री की हत्या हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजश्री की गुमशुदगी को लेकर ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की कोच ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद, पुलिस ने जाँच शुरू की। शुरुआती जाँच में राजश्री के मोबाइल की आखिरी लोकेशन जंगल में मिली थी। इस आधार पर पुलिस ने जंगल में तलाशी शुरू की थी। इस दौरान, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने राजश्री की स्कूटी और हेलमेट बरामद की थी। इसके बाद, पुलिस ने जाँच को आगे बढ़ाते हुए जंगल में तलाशी ली। वहाँ, राजश्री का शव कटक जिले के गुरुदिझटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक जंगल में मिला है।

राजश्री गत 2 जनवरी से ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ट्रेनिंग कैंप में रह रहीं थीं। इस कैंप में उनके अलावा 24 अन्य महिला क्रिकेटर भी कैंप का हिस्सा थीं। ये सभी महिला क्रिकेटर पुडुचेरी में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर टूर्नामेंट से पहले तैयारी के लिए यहाँ पहुँची थीं।

मंगलवार (10 जनवरी, 2023) को ओडिशा राज्य की टीम का ऐलान किया गया था। इस टीम में राजश्री का नाम नहीं था। इसके बाद राजश्री ने अपनी कोच से कहा कि वह अपने पिता से मिलने के लिए अपने घर पूरी जा रहीं हैं। हालाँकि, जब वह घर नहीं पहुँची और उनका फोन स्विच ऑफ पाया गया तो कोच पुष्पांजलि बनर्जी ने गुरुवार (12 जनवरी, 2023) को स्थानीय मंगलाबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

वहीं, राजश्री की मौत को लेकर उनकी बहन जयश्री ने उनकी मौत के लिए ‘ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन’ के अधिकारियों और कोच को जिम्मेदार ठहराया है। जयश्री का कहना है कि राजश्री ने उसे 10 जनवरी को फोन किया था। ओडिशा की टीम में उनका नाम नहीं होने के कारण वह रो रहीं थीं। उन्होंने यह भी कहा है कि राजश्री ने उनसे कहा था कि वह अच्छा खेल रहीं थीं। लेकिन, ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अनुचित तरीके से उन्हें टीम में नहीं चुना गया।

राजश्री की माँ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “वह क्रिकेट टीम में सिलेक्शन के लिए कटक गई थी, जहाँ वो ‘पैलेस होटल’ में ठहरी हुई थी। 10 दिन के कैंप के बाद उसे जानबूझकर फाइनल टीम से हटा दिया गया, जबकि वह बेहतरीन खेल रही थी। वह काफी तनाव में थी और उसने अपनी बहन को फोन किया था। फोन में उसने बताया था कि वह टीम में बेहतरीन खेल रही थी और टीम की शानदार ऑल राउंडर थी। इसके बाद भी टीम में नहीं चुना गया।”

राजश्री की माँ ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी लापता हो गई थी। लेकिन, ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया।

वहीं, राजश्री के पिता गुननिधि ने सवाल उठाते हुए कहा है कि उनकी बेटी जिस होटल में ठहरी हुई थी। वहाँ से जंगल 30 किलोमीटर दूर है। ऐसे में, वह जंगल कैसे पहुँच गई? उनका आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। हत्या के बाद, पेड़ में लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया। गुननिधि ने कहा है, “ओसीए अधिकारियों ने मेरी बेटी को मार डाला है। अपने गलत कामों को दबाने के लिए उसके शरीर को जंगल में पेड़ से लटका दिया।”

‘दैनिक जागरण’ ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि मृत महिला क्रिकेटर राजश्री के पास से कागज में लिखा सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में यह कहा गया है कि वह अच्छा खेल रही थी, इसके बावजूद उसे नजरअंदाज गया और बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही, होटल के जिस कमरे में वह रुकी हुईं थीं, उस कमरे को पुलिस ने सील कर दिया है।

BJP नेता के खिलाफ महिला आयोग पहुँचीं उर्फी जावेद, नग्नता फैलाने की दर्ज कराई थी शिकायत: ट्विटर पर ‘सासू’ लिख-लिख कर किया ट्रॉल

टीवी शख्सियत उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ (Chitra Kishor Wagh) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। अपनी शिकायत में उर्फी ने आपराधिक धमकी का हवाला दिया है। इसके साथ ही वह महिला आयोग भी पहुँचीं। इतना ही नहीं, उर्फी ने LGBTQ पर टिप्पणी करने के कारण सदगुरु को छोटी सोची वाला बताया है।

बता दें कि उर्फी जावेद अपने पोशाक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इसी तरह उनके पहनावे को लेकर चित्रा वाघ ने उन पर नग्नता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वे मुंबई की सड़कों पर सार्वजनिक रूप से नग्नता फैला रही हैं। इसलिए मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे।

उर्फी के वकील नितिन सातपुते ने शुक्रवार (13 जनवरी 2023) को कहा, “मैंने मॉडल/अभिनेत्री उर्फी जावेद को सार्वजनिक रूप से नुकसान पहुँचाने के लिए बीजेपी पार्टी कार्यकर्ता श्रीमती चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ IPC की धारा 153(ए)(बी), 504, 506, 506 (ii) के तहत शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही आपराधिक धमकी देने के लिए CrPC की धारा 149 और 107 के तहत निवारक कार्रवाई के लिए अनुरोध किया किया है।”

सतपुते ने आगे बताया, “मैंने आज महिला आयोग को एक शिकायत मेल की है। मैं आगे की कार्रवाई के लिए एक लिखित शिकायत के साथ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रूपाली चाकणकर से मिलूँगा।”

इससे पहले उर्फी ने चित्रा किशोर वाघ को निशाना बनाते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा था, “मुझे पता है कि नेताओं के खिलाफ सामग्री अपलोड करना काफी खतरनाक है, लेकिन फिर भी ये लोग मुझे आत्मघाती बना रहे हैं। इसलिए या तो मैं खुद को मार लूँ या अपने मन की बात कहूँ और उनके द्वारा मारी जाऊँ। Hi, मैंने इसे शुरू नहीं किया। मैंने कभी किसी के साथ कुछ गलत नहीं किया। वे बिना किसी कारण के मुझसे उलझ रहे हैं।”

उर्फी जावेद ने 9 जनवरी 2023 को एक बैकलेस साड़ी जैसा कुछ पहना और उसकी तस्वीर को ट्वीट किया। उसके बाद उर्फी ने लिखा, “लेकिन अभी भी बहुत सुधार बाकी है। सॉरी चित्रा वाघ जी! आई लव यू।”

इसके बाद उर्फी जावेद ने 10 जनवरी 2023 को चित्रा वाघ को लेकर मजाकिया अंदाज में कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उर्फी ने लिखा, “चित्रा ताई मेरी खास है, फ्यूचर में मेरी होने वाली सास है।” फिर अगले ट्वीट में लिखा, “उर्फी की अंडरवियर में छेद है, चित्रा ताई ग्रेट है।”

इतना ही नहीं, उर्फी जावेद ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव द्वारा LGBTQ समुदाय को लेकर किए गए उनके कमेंट पर भी निशाना साधा और इसे निराशाजनक बताया। इसके लेकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में उर्फी ने लोगों से सद्गुरु को अनफॉलो करने की भी अपील की। उसी वीडियो को उन्होंने ट्विटर पर भी ट्वीट किया है।

इसके बाद उन्होंने लिखा, “इस तरह के प्रचार को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए। LGBTQ समुदाय को हमारे समर्थन की जरूरत है। सदियों से लोगों को कुछ और होने का दिखावा करके उन्हें अपनी सेक्सुअलिटी को छिपाने के लिए मजबूर किया गया। हमें अभियान चलाने की जरूरत है। परेड सभी को यह बताने के लिए कि हम जैसे भी हैं, ऐसे ही हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसे प्यार करना चुनते हैं। आपको स्वीकार किया जाता है।”

बता दें कि कुछ दिन पहले ही रैपर हनी सिंह ने कहा था कि देश की लड़कियों को उर्फी की तरह निडर और बहादुर बनना सीखना चाहिए। बता दें कि अपनी अजीबोगरीब फैशन स्टेटमेंट के जानी जाने वाली उर्फी को अंतिम बार सनी लियोन और अर्जुन बिजलानी द्वारा होस्ट डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला X4 में देखा गया था।

पहले दिन ₹1 करोड़ को भी तरसी अर्जुन कपूर की ‘कुत्ते’: ऑडिएंस को ही दे रहे थे घुड़की, कहा था – बॉलीवुड ने बहुत बर्दाश्त किया

अर्जुन कपूर की ‘कुत्ते’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही ‘डिजास्टर’ की श्रेणी में आ गई है। फिल्म ‘कुत्ते’ शुक्रवार (13 जनवरी, 2023) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और कुमुद मिश्रा के अलावा 3 अभिनेत्रियाँ तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा और राधिका मदान भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन आसमान भरद्वाज ने किया है जो वरिष्ठ फिल्म निर्देशक िशाल भरद्वाज के बेटे हैं। विशाल ‘मकबूल (2003)’, ‘ओंकारा (2006)’, ‘इश्किया (2010)’ और ‘हैदर (2014)’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

‘कुत्ते’ के बारे में बताया जा रहा है कि पहले दिन इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 करोड़ से भी कम रहने की उम्मीद है। फिल्म के कहानी के सह-लेखन के साथ-साथ इसका संगीत भी विशाल भरद्वाज ने ही दिया है। साथ ही वो इसके निर्माताओं में से भी एक हैं। इतना कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहने का अर्थ है कि 20 करोड़ रुपए बजट वाली ये फिल्म अपने लागत का एक चौथाई भी लाइफटाइम में कमा ले तो ये बहुत बड़ी बात होगी।

दक्षिण भारत में पिछले 3 दिनों में 4 बड़ी फ़िल्में रिलीज हुई हैं। तमिल इंडस्ट्री में ‘थाला’ अजीत कुमार की ‘थुनीवु’ बनाम ‘थलापति’ विजय की ‘वरिसु’ की टक्कर चल रही है। दोनों ही फ़िल्में 100 करोड़ रुपए की कमाई की तरफ बढ़ रही है। उधर नंदमुरि बालाकृष्णा की फिल्म ‘वीरा नरसिंहा रेड्डी’ ने पहले ही दिन 48 करोड़ रुपए कमा कर इतिहास रच दिया है। ये उनका करियर बेस्ट है। उनके फैंस थिएटरों में ‘जय बलैय्या’ पर झूमते नजर आए।

अब इस फिल्म को टक्कर देने के लिए ‘मेगास्टार’ चिरंजीवी और ‘मास महाराजा’ रवि तेजा की तेलुगु फिल्म ‘वालटर वीरैया’ सिनेमाघरों में आ गई है। अर्जुन कपूर की फिल्म हिंदी में खास कम्पटीशन न होने के बावजूद पिट गई। अर्जुन कपूर ने कुछ दिनों पहले कहा था, “मुझे लगता है कि हमने बायकॉट के बारे में चुप रहकर गलती की और यह हमारी शालीनता थी लेकिन लोगों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि हमने यह सोचकर गलती की है कि ‘हमारा काम खुद बोलेगा’।”

हथियार लहरा कर दिखाती थी रौब, बनाती थी वीडियो: MP पुलिस ने चाकू से लोगों को धमका रही 19 साल की ‘लेडी डॉन’ को किया गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस ने हथियार लहरा कर लोगों पर रौब जमाने वाली एक लड़की सोनिया उर्फ़ नेपु थापा को गिरफ्तार किया है। वहीं सोनिया ने सोशल मीडिया साइट इन्स्टाग्राम पर हथियारों के साथ कई पोस्ट किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया गैंगवार में मारे गए गैंग्स्टर दुर्लभ कश्यप को अपना आदर्श मानती है। वह उसी की तरह अपने गले में गमछा डालती है और माथे पर टीका लगाती है। पुलिस ने सोनिया के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा किया है।

वहीं उज्जैन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि थाना पंवासा क्षेत्र में मल्टी के पास एक आरोपित को धारदार चाकू से लोगों को डराने व धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित सोशल मीडिया पर नकली पिस्तौल और धारदार हथियारों के लोगों के बीच भय पैदा करने के लिए फोटो डालती थी।

वहीं पंवासा थाने के थाना प्रभारी ने बताया, “मुझे सूचना मिली थी कि पंवासा मल्टी के कॉर्नर पर एक महिला चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रही है। आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगी। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही जिस सोशल मीडिया से वह नकली पिस्तौल और धारदार हथियार पोस्ट करती थी, उसे भी हटा दिया गया है।”

आरोपित सोनिया के इंस्टा पेज से लिया गया स्क्रीनशॉट (साभार: NBT)

आरोपित सोनिया की उम्र महज 19 साल है। वह अपनी माँ के साथ नानाखेड़ा क्षेत्र के आनंद नगर में रहती है। बचपन में ही उसके पिता का देहांत हो गया था। पुलिस अधिकारियों ने जब उसका इन्स्टा अकाउंट खँगाला था तो वह भी हैरान रह गए थे। युवती हथियारों के साथ तो फोटो पोस्ट करती ही थी, साथ ही रौब दिखाने वाली चीजें भी लिखती थी। एक पोस्ट में उसने ‘307 = 302’ भी लिखा था।