Home Blog Page 5287

गैंग रेप व हत्या के आरोपितों को डिनर में परोसी गई मटन-करी, लोगों ने जेल प्रशासन से जताई नाराज़गी

हैदराबाद के साइबराबाद क्षेत्र में डॉक्टर प्रीति रेड्डी (बदला हुआ नाम) का गैंगरेप और उनकी हत्या को लेकर जनाक्रोश अभी थमा नहीं है। लोग बलात्कारियों को फाँसी देने से लेकर उन्हें भीड़ के हवाले करने तक की माँग कर रहे हैं। हैदराबाद में जिस जेल में उनलोगों को रखा गया था, उसके बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। ‘न्याय’ की माँग करते हुए लोगों ने जेल में घुस कर बलात्कारियों को अपने शिकंजे में लेने की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहाँ से भगाया। मुख्य आरोपित मोहम्मद आरिफ और जोल्लू शिवा सहित इस मामले में 4 आरोपितों को 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

ख़बर आई है कि चारों बलात्कार आरोपितों को जेल में मटन करी-खिलाई गई। चेरापल्ली की हाई सिक्योरिटी जेल में रखे गए चारों दरिंदों को रात के खाने में मटन-करी दिए जाने की सूचना के बाद लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन के प्रति गुस्सा जताया। आरोपितों को दिन के खाने में चावल दाल दिया गया था। हालाँकि, जेल प्रशासन ने कहा है कि ऐसा जेल के मेनू के अनुरूप ही किया गया। जेल की मेनू में उस दिन मटन-करी था, इसीलिए इन आरोपितों को भी वही खिलाया गया।

चारों ने बुधवार (नवंबर 27, 2019) को इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था। डॉक्टर रेड्डी के साथ न सिर्फ़ गैंगरेप किया गया बल्कि उसके बाद उन्हें मार भी डाला गया। दरिंदगी का आलम ये था कि आरोपितों ने लाश के साथ भी बलात्कार किया। इसके बाद डेड बॉडी पर पेट्रोल व डीजल छिड़क कर आग लगा दी गई। शुक्रवार को जली हुई बॉडी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और चारों आरोपितों की गिरफ़्तारी हुई।

घटना के 4 दिन बाद मुख्यमंत्री केसीआर ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि वो इस ख़बर से व्यथित हैं। मुख्यमंत्री ने फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के बाद दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा दिलाए जाने की बात कही है। उससे पहले पीड़िता के चाचा ने आरोप लगाया था कि सीएम केसीआर के पास परिजनों को एक कोंडोलेंस लेटर तक भेजने का समय नहीं है। इस घटना के सामने आने के अगले दिन केसीआर एक हाई प्रोफाइल शादी अटेंड करते दिखे थे।

शिवसेना MP की गाड़ी से कुचल कर मारा गया हिरण, AAREY जंगल पर पर्यावरण बचाने का दावा कर रही है पार्टी

आरे में मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट को उद्धव ठाकरे की सरकार ने रोक दिया है। शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार ने पर्यावरण एक्टिविस्ट्स की माँगों पर मुहर लगाते हुए कहा है कि आरे में अब एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। इधर उद्धव सरकार पर्यावरण बचाने का दावा कर रही है, उधर शिवसेना नेता की कार ने हिरण को कुचल डाला। संजय गाँधी नेशनल पार्क में शिवसेना सांसद राजेंद्र गावित की एसयूवी गाड़ी से कुचल कर एक स्पॉटेड हिरन की मौत हो गई।

जंगल के मुख्य कंजर्वेटर और पार्क के डायरेक्टर अनवर अहमद ने बताया कि एक व्यक्ति के ख़िलाफ़ अंधाधुंध गाडी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। जाँच अभी भी जारी है। ये घटना बुधवार (नवंबर 30, 2019) को हुई। राजेंद्र गावित की गाड़ी त्रिमूर्ति स्टेशन के पास से गुजर रही थी। तभी एक स्पॉटेड डियर वहाँ से सड़क पार कर रहा था। शिवसेना सांसद की गाड़ी ने हिरण को कुचल डाला, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ये घटना शाम के 6-6.30 बजे हुई। हिरण को नेशनल पार्क में स्थित वेटेरनरी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पार्क के डायरेक्टर अनवर ने अपील की है कि गाड़ी चलाने वाले उद्यान के भीतर ट्रैफिक नियमों का पालन करें। एसयूवी को जब्त कर लिया गया है। उजले रंग की एसयूवी को डायरेक्टर के दफ्तर के बाहर पार्क किया गया था। फॉरेस्ट ऑफेंस का मामला भी दर्ज किया गया है।

आरे जंगलों पर पर्यावरण संरक्षण का दावा कर रहे शिवसेना ने अभी तक अपने सांसद की गाड़ी से कुचल कर मारे गए हिरण को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। राजेंद्र गावित की जिस गाड़ी से ये घटना हुई, उसका नंबर है- MH 48 BH 9909। रविवार तक इस गाड़ी को जब्त कर के नेशनल पार्क के डायरेक्टर के दफ्तर के बाहर रखा गया था।

आतंकियों का सामना कर बने थे हीरो, पुलिस ने इस्लाम विरोधी बनने के डर से करवाया ‘क्लास’

लंदन में जून 2017 में हुए आतंकी हमले में 11 लोग मारे गए थे और लगभग 50 घायल हुए थे। उस हमले के बाद यूरोप में पाँव पसारते इस्लामिक आतंकवाद को लेकर चिंता जताई जाने लगी थी। उस हमले में एक व्यक्ति ने आतंकियों के साथ संघर्ष किया था। उसे 8 बार चाकू गोदा गया था लेकिन फिर भी उसने कई लोगों की जान बचाई थी। यूके में उसे हीरो कहा जाने लगा था। इस्लामिक जिहादियों ने एक वैन को भीड़ के बीच में घुसा दिया था और चाकू लेकर लोगों को मारने लगे थे। 49 वर्षीय रॉय लर्नर को उनसे मुक़ाबला करने के बाद लोगों ने ‘लायन ऑफ द लंदन’ कहना शुरू कर दिया था।

यूके पुलिस को डर था कि कहीं इस्लामिक आतंकियों के इस कृत्य के शिकार बने लर्नर इस्लाम विरोधी न हो जाएँ। उन्हें जबरन ‘डीरैडिकलाइजेशन क्लासेज’ में भेजा गया, ताकि वो इस्लाम विरोधी होने से बच सकें। जब वो हमला हुआ था, तब 7 लोगों को कुचलती हुई वो वैन आगे बढ़ी चली जा रही थी। उस समय लर्नर एक पब में बैठ कर शराब पी रहे थे। तभी ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए आतंकियों ने लोगों को ताबड़तोड़ चाकुओं से गोदना शुरू कर दिया।

आतंकी वहाँ पर ‘इस्लाम, इस्लाम, इस्लाम’ के नारे भी लगा रहे थे। इसके बाद लर्नर ने चिल्लाते हुए उन आतंकियों पर झपट्टा मारा। उन्होंने निहत्थे उन आतंकियों का समाना किया, जिससे वहाँ उपस्थित बाकी लोग अपनी जान बचा कर भाग सकें। हालाँकि, इस दौरान उनके शरीर पर 8 बार चाकू के वार हुए। बीबीसी ने उन्हें ‘हीरो’ बताया। इंग्लैंड ने उन्हें जॉर्ज क्रॉस मैडल से सम्मानित किया। स्वीडेन के एक ब्रेवरी ने एक शराब का नाम उनके नाम पर रखा।

लर्नर को यूके ने टेररिस्ट वॉचलिस्ट ‘प्रिवेंट’ प्रोग्राम के अंतर्गत ‘डी रैडिकलाइजेशन’ क्लास का हिस्सा बनाया। लर्नर ने बताया कि इस दौरान उनके साथ एक आतंकी की तरह व्यवहार किया गया। आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बाद उनके शरीर पर 80 टाँके लगे थे। लंदन पुलिस ने उन पर अवैध पेनकिलर रखने का मामला चलाया। वो एक बार जेल जाते-जाते बचे। लंदन के मेयर सादिक़ खान पर अक्सर इस्लामिक कट्टरपंथियों के प्रति नरम रवैया अख्तियार करने के आरोप लगते रहते हैं।

मोदी-शाह को घुसपैठिया बताने के बाद कॉन्ग्रेस नेता अधीर ने निर्मला को कहा- ‘निर्बला सीतारमण’

अपने बयानों के चलते आए दिन चर्चा में रहने वाले कॉन्ग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुपैठिया बताने वाले अधीर रंजन चौधरी ने इस बार केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दरअसल कॉन्ग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कोर्पोरेट टैक्स में होने वाली कटौती का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान बोलते हुए अधीर कह गए कि “आपको निर्बला सीतारमण कहने का मन करता है।”

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संसद में बोलते हुए चौधरी ने कहा कि हम आपका सम्मान करते हैं मगर कभी-कभी आपको ‘निर्बला सीतारमण’ कहने का मन करता है, क्योंकि आप मंत्री पद पर तो हैं, लेकिन जो आपके मन में है वह कह भी नहीं पाती हैं।

यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब अधीर होकर उन्होंने ऐसा बयान दिया हो। इससे पहले वह पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुसपैठिया तक कह चुके हैं। संसद में पहले ही दिन एनआरसी का विरोध करते हुए उन्होंने कहा था कि मोदी और शाह दोनों खुद गुजरात से आकर दिल्ली में बस गए। वहीं उनके इससे पहले दिए बयान पर भी संसद में खूब हंगामा हुआ था। इसके जवाब में केन्द्रीय मंत्री प्रह्लालाद जोशी ने पलटकर कॉन्ग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी को घुसपैठिया कह दिया था।

बता दें कि कोर्पोरेट टैक्स पर केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बयान देते हुए कहा कि यूएस-चीन के बीच व्यापार युद्ध के संकेत मिल रहे हैं जिसके चलते कई बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ और कॉर्पोरेट चीन से बाहर निकलना चाह रही हैं। ऐसे में सरकार द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स कम करने का समय आ गया है।

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ‘निर्बला’ वाले बयान पर जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- ‘हमारी पार्टी में कोई ‘निर्बला’ नहीं है, हमारी पार्टी में हर महिला ‘सबला’ है।’

बलात्कार पीड़िता भौतिकी की लेक्चरर ने की ख़ुदकुशी: पुलिस द्वारा जाँच में लापरवाही के चलते उठाया ये कदम, मामला दर्ज

ओडिशा में, भौतिकी विषय की लेक्चरर (रेप पीड़िता) ने पुलिस की लापरवाही के चलते ख़ुदकुशी कर ली। महिला की आत्महत्या के बाद, पुलिस ने एक इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया और ASI को निलंबित करते हुए मामले की कार्रवाई शुरू कर दी।

झार्पोखरिया थाने के SI प्रशांत स्वाइन को जाँच में देरी के लिए निलंबित कर दिया गया है और उनका ट्रांसफर IIC शरत महली ज़िला मुख्यालय में कर दिया गया। पीड़िता, जो भौतिकी विषय की लेक्चरर थीं, वो रायरंगपुर कॉलेज में एक छात्रावास के कमरे में शनिवार (29 नवंबर) को करीब 8.30 बजे पंखे से फाँसी पर लटकी पाई गईं।

ख़बर के मुताबिक, ओडिशा के मयूरभंज ज़िले के पंधड़ा गाँव की रहने वाली महिला 26 अक्टूबर को काली पूजा मनाने के लिए अपनी भाभी और भाई के घर गई थी। उसी दौरान उनकी भाभी के भाई सौम्य रंजन साहू ने उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। इस बारे में जब उन्होंने अपनी भाभी को बताया तो उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी बनाए रखने को कहा।

लेकिन, आरोपित ने पीड़िता से सम्पर्क किया और कथित तौर पर घटना के दौरान दर्ज उनकी अश्लील तस्वीरें भेजीं, उन्हें डराया-धमकाया और इस बारे में किसी को कुछ न बताने को कहा, नहीं तो वो उनकी सारी तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। महिला ने 30 अक्टूबर को झार्पोखरिया पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा-376 और 506 के तहत FIR दर्ज की और पीड़िता को पीआरएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा। पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया, लेकिन एक महीने तक अपराधी के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। 

पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी के छात्रावास के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया था। घटना से आहत पीड़िता के पिता के अलावा कॉलेज के कुछ अन्य छात्रों ने शव को लगभग 12 घंटे तक पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। आंदोलनकारियों को रायरंगपुर टाउन IIC रंजन कुमार सेठी और SDPO स्नेहाशीष साहू द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

चूँकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है, इसलिए एसपी ने कहा कि प्राथमिक अभियुक्तों को उनके अन्य दो साथियों, देवव्रत मंडल और सुजीत मंडल को कटक ज़िले के धनमंडल से गिरफ़्तार कर लिया गया है। देवव्रत और सुजीत ने कथित तौर पर पीड़िता को धमकी दी थी। पीड़िता के पिता द्वारा दायर शिक़ायत में 6 लोगों को आरोपित बताया गया है। पुलिस ने उनमें से तीन को पकड़ लिया है जबकि बाकी तीन को गिरफ़्तार किया जाना बाकी है।

महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को पब्लिक के हवाले करो, उनकी लिंचिंग होनी चाहिए: जया बच्चन

हैदराबाद में हुई बलात्कार की दर्दनाक घटना पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा है कि बलात्कारियों को सरे-आम मार देना चाहिए। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद और पूर्व अभिनेत्री जया बच्चन ने इस घटना पर संसद में अपनी बात रखते हुए कड़े शब्दों में इसकी निंदा की। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि हमें ऐसे लोगों को सरे-आम सबके सामने लाना चाहिए, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही उन्होंने कहा- “महिलाओं के साथ आपराधिक कृत्य करने वालों को पब्लिक में लिंच कर दिया जाना चाहिए। इससे ऐसी घटनाओं पर भी रोक लगेगी।”

उन्होंने इस घटना पर बोलते हुए घटनास्थल के सम्बंधित सिक्योरिटी इंचार्ज को भी लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि मैं नाम नहीं लूँगी मगर जो भी हैं उनसे भी इस मामले पर सवाल किया जाना चाहिए। सरे-आम उनसे उनकी इस लापरवाही पर सवाल किया जाना चाहिए।

हैदराबाद की इस घटना के बाद पूरे देशभर में प्रदर्शन और आक्रोश का माहौल है। इसका असर सोमवार (दिसंबर 2, 2019) को संसद के दोनों सदनों में भी देखने को मिला। दोनों सदनों में इस वीभत्स घटना को लेकर सभी पार्टियों के सांसदों ने क्षोभ प्रकट किया। संसद के शून्य काल में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस प्रकार के जघन्य अपराधों की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार सुझावों का स्वागत करती है।

महाराष्ट्र के विकास को पीछे धकेल रहा है महा ‘विकास’ अघाड़ी: रद्द किए जा रहे हैं कई अहम प्रोजेक्ट

महाराष्ट्र में तीस दिन तक चली खींचतान के बाद एक त्रिशंकु सरकार सत्ता में आई। सत्ता हासिल करने के बाद से ही अपना-अपना कुनबा जोड़कर सरकार बनाने वाली यह पार्टियाँ अब बदले की राजनीति में लग गई हैं। बदले की इस सियासत का सबसे ज्यादा नुकसान राज्य के विकास पर पड़ेगा। ठाकरे के नेतृत्व में राज्य की सत्ता पर काबिज हुआ यह महाविकास अघाड़ी गठबंधन अब बदले की राजनीति करने पर उतर आया है। राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के कार्यकाल में हुए सभी कार्यों को लेकर इस सरकार का उदासीन रवैया साफ दिखने लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अरे जंगल से होकर गुजरने वाले मेट्रो प्रोजेक्ट से लेकर पिछली सरकार द्वारा विकास के कई अन्य कार्यों को रोक दिया गया है।

हाल ही में एनसीपी चीफ शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री ठाकरे को चिट्ठी लिखकर उस पोर्टल को भी बंद करने की माँग की है जिसे पिछली सरकार ने युवाओं को रोज़गार मुहैया कराने के लिए शुरू किया था। बता दें कि महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के दौरान यह महापोर्टल रोज़गार सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था जिसे सुप्रिया अब बंद करवा देना चाहती हैं। मुख्यमंत्री ठाकरे को लिखी अपनी इस चिट्ठी में सुले ने इसके लिए पोर्टल के ठीक से संचालित न होने का तर्क पेश किया है।

सरकार के इस रवैय्ये के क्रम में महाराष्ट्र के कई विकास कार्यों को स्थगित कर दिया गया है। इनमें पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना का स्थगित होना भी शामिल है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस सम्बन्ध में दिए अपने बयान में कहा है कि इसे लेकर उनकी सरकार पुनर्विचार करेगी। बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही उद्धव ने आरे में मेट्रो प्रोजेक्ट से सम्बंधित काम रोकने के आदेश दिए थे।

‘BJP नहीं छोड़ रहीं पंकजा मुंडे, महाराष्ट्र में दुर्घटनावश बनी सरकार फैला रही अफवाह’

पंकजा मुंडे के पार्टी छोड़ने की अटकलों को भाजपा ने खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि उनके पार्टी छोड़ने की बातें सिर्फ अफवाह है। उन्होंने कहा, “भाजपा के नेता पंकजा मुंडे से संपर्क में हैं। वह हार के बाद आत्मनिरीक्षण कर रही हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह भाजपा छोड़ रही हैं।”

उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत के इस दावे को खारिज किया कि कई नेता शिवसेना में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। पाटिल ने कहा, “महाराष्ट्र में दुर्घटनावश बनी सरकार निराधार खबरें फैला रही है। उनके ठाकरे परिवार से अच्छे पारिवारिक रिश्ते हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि वह शिवसेना में शामिल होने जा रही हैं।”

दरअसल, रविवार (दिसंबर 1, 2019) को पंकजा मुंडे ने फेसबुक पोस्ट किया था, ‘‘अब सोचने और निर्णय लेने की जरूरत है कि आगे क्या किया जाए?’’ पंकजा ने 12 दिसंबर को समर्थकों को बीड के गोपीनाथगढ़ पहुँचने की अपील की है। 12 दिसंबर को पंकजा के पिता दिवंगत गोपनाथ मुंडे का जन्मदिवस है।

इसके बाद पंकजा मुंडे ने सोमवार (दिसंबर 2, 2019) को ट्विटर पर अपने ‘बॉयो’ से भाजपा का नाम हटा दिया। इसके बाद उनके भाजपा छोड़ने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया।

इसके बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी यह कहकर सस्पेंस और बढ़ा दिया कि कई नेता उनके संपर्क में हैं। वहीं शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा, “12 दिसंबर को, पंकजा मुंडे तय करेगी कि वह आगे किस तरफ जाएँगी। अगर वह शिवसेना में शामिल होती हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे। गोपीनाथ जी और बालासाहेब जी के सौहार्दपूर्ण संबंध रहे थे।” गौरतलब है कि पंकजा मुंडे को विधानसभा चुनाव में अपने चचेरे भाई और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। परली से विधायक रहीं पंकजा फडणवीस कैबिनेट में मंत्री थीं।

NCP नेता धनंजय मुंडे ने बहन पंकजा पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला दर्ज

अयोध्या में बनेगा आसमान छूने वाला भव्य राम मंदिर, रोड़े अटका रही थी कॉन्ग्रेस: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार (दिसंबर 2, 2019) को झारखंड के चक्रधरपुर में सभा को संबोधित किया। उन्होंने राम मंदिर के मसले पर कॉन्ग्रेस को घेरते हुए कहा कि वह राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई को लटकाना चाहती थी। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पॉंच चरणों में चुनाव हो रहे हैं। 30 नवंबर को 13 सीटों पर वोट डाले गए थे। दूसरे चरण का मतदान सात दिसंबर को है। भाजपा फिर से सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त दिख रही है।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “कॉन्ग्रेस ने अयोध्या मामले में अड़चनें पैदा की। कॉन्ग्रेस पार्टी के नेता कपिल सिब्बल सर्वोच्च अदालत में जाकर कहते हैं कि राम जन्मभूमि का केस चलाने की जरूरत नहीं है। जल्दबाजी मत करो। मगर जनता ने पीएम मोदी को चुना और हमने कोर्ट से आग्रह किया कि केस जल्दी चलना चाहिए और अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। कोर्ट के फैसले से अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है और अब वहाँ आसमान छूने वाला भव्य मंदिर बनेगा।”

आर्टिकल 370 हटाने के फैसले का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि झारखंड भी चाहता है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हो। झारखंड भी आतंकवाद और नक्सलवाद से छुटकारा चाहता है। चाहता है कि अयोध्या में रामलला का मंदिर बने। उन्होंने बीजेपी सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देवघर में AIIMS बनाया। देवघर, बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में एयरपोर्ट बनाए। राँची में कैंसर अस्पताल बनाया। हजारीबाग-पलामू और दुमका में मेडिकल कॉलेज बनाए और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 20 लाख किसानों को लाभ पहुँचाने का काम किया।

साथ ही अमित शाह ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी को झारखंड के विकास पर बहस की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि पिछले पाँच सालों में झारखंड में रघुवर दास के शासनकाल में न कोई घोटाला हुआ और न उनके ऊपर भ्रष्टाचार के कोई आरोप लगे। राहुल गाँधी की सोमवार को झारखंड के सिमडेगा में हुई चुनावी सभा का ज़िक्र करते हुए शाह ने कहा, “राहुल गाँधी यहाँ पर हैं, मैं आज उनको चैलेंज देने आया हूँ कि राहुल बाबा आपके 55 साल का शासन और हमारे पाँच साल का शासन का हिसाब लेकर मैदान में आ जाओ।”

अमित शाह ने विपक्ष के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता हेमंत सोरेन को भी आड़े हाथ लिया। शाह ने कहा, “जब झारखंड राज्य के लिए आंदोलन चल रहा था तो उस समय यहाँ के युवाओं पर कॉन्ग्रेस पार्टी ने गोलियाँ और डंडे चलवाए थे। कॉन्ग्रेस झारखंड बनने का विरोध करती थी और आज हेमंत सोरेन उसी कॉन्ग्रेस पार्टी की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने के लिए निकले हैं।”

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि जो पार्टियाँ टिकट बाँटने में खरीद-फरोख्त करती हैं, आदिवासियों का शोषण करती हैं, भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं उनको वोट देकर झारखंड का विकास नहीं हो सकता।

झारखंड: कॉन्ग्रेस कैंडिडेट ने बूथ के बाहर लहराए हथियार, समर्थकों ने पत्रकारों को पीटा

झारखंड: टिकट के नाम पर वसूली कर रही कॉन्ग्रेस, धनबाद में 40 लोगों से लिए ₹5-5 हजार

कॉन्ग्रेसी मुखपत्र को खटका ‘अयोध्या में रामलला विराजमान’, फैसले को पाकिस्तानी कोर्ट के आदेश जैसा बताया

शर्मनाक: पोर्न साइट्स पर हैदराबाद बलात्कार पीड़िता का नाम ‘ट्रेंड’ में, सोशल मीडिया यूज़र्स ने जताया दु:ख

एक विकृत सोच के रूप में हैदराबाद गैंगरेप की शिकार हुई पीड़िता का नाम पोर्न वेबसाइट्स पर नज़र आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। पोर्न वेबसाइट पर बलात्कार पीड़िता का नाम वीडियो क्लिप के लिए सबसे अधिक सर्च किया गया। ऐसा करने के पीछे मक़सद यह था कि इस जघन्य अपराध की क्लिप दिख जाए, जो शायद किसी ने अपलोड की हो।

पोर्न वेबसाइट XVideos.com पर बलात्कार पीड़िता का नाम सर्च किया गया (तस्वीर साभार: ट्विटर पर @purpleproze)

हैदराबाद के बाहरी इलाके शमसाबाद में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर की जली हुई लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। चार लोगों द्वारा उनके सामूहिक बलात्कार और निर्मम हत्या के बाद उन्हें जला देने के बाद आरोपित ये पता लगाने के लिए उसी स्थान पर वापस आए थे कि वो पूरी तरह से जल गईं या नहीं। इस घटना से जहाँ पूरा देश उबल रहा है, वहीं ऐसे भी कुछ निकृष्ट लोग हैं जो इस घटना का वीडियो देखने के लिए पोर्न साइट पर डॉक्टर का नाम सर्च कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी यूज़र्स भी हैं जिन्होंने इस तरह की शर्मनाक़ हरक़त पर दु:ख जताया।

पीड़िता के पोस्टमॉर्टम में पता चला है कि उनके साथ बलात्कार ही नहीं हुआ बल्कि उन्हें गला दबाकर हत्या करने के पहले बुरी तरह टॉर्चर भी किया गया था। और इसके बाद उन्हें जला दिया गया था। इस जघन्य अपराध के मुख्य आरोपित का नाम मोहम्मद आरिफ़ है, जबकि बाकि तीन हैं– जोल्लू शिवा, जोल्लू नवीन कुमार और चिन्ताकुट्टा चेन्ना केशवुलु। 

डॉक्टर प्रीति रेड्डी रेप और हत्याकांड में पुलिस ने जो रिमांड कॉपी तैयार की है, उसकी एक कॉपी ऑपइंडिया ने भी एक्सेस की है। इस पूरी वारदात से लेकर उसकी जाँच और फिर आरोपितों की धर-पकड़ तक, इसमें पुलिस ने सभी जानकारियाँ एक जगह लिखी हैं। इसमें बताया गया है कि कैसे सूचना मिलने पर जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे तो उन्होंने पीड़िता की झुलस चुकी लाश बरामद की। पुलिस ने बताया है कि डॉक्टरों को घटनास्थल पर ही बुला कर ‘स्पॉट ऑटोप्सी’ कराई गई।

यह भी पढ़ें: डॉ. प्रीति रेड्डी का आखिरी फोन कॉल… पहचान हुई उस लॉरी की जहाँ मौत के बाद भी दरिंदों ने उन्हें नोचा था

यह भी पढ़ें: ‘जैसे ‘डॉ प्रीति’ को मारा, मेरे हैवान बेटे को भी जिंदा जला कर मार दो… लोग मुझसे नफरत करेंगे’

यह भी पढ़ें:…वो पेट्रोल पम्प वर्कर, जिसकी मदद से ‘प्रीति रेड्डी’ के बलात्कारी-हत्यारे तक पहुँच पाई पुलिस

यह भी पढ़ें: प्रीति रेड्डी मर गई फिर भी रेप करते रहे दरिंदे: आरिफ के प्लानिंग की पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: ‘प्रीति’ रेड्डी केस: खेत में घसीट कर बारी-बारी से किया रेप, ट्रक में लाश डाल खरीदा था पेट्रोल-डीजल

यह भी पढ़ें: ‘पूरी तरह जली या नहीं’ – स्कूटर से बॉडी को वापस देखने आए थे आरोपित: ‘प्रीति’ रेड्डी केस में नया खुलासा