Homeदेश-समाज'पवार' पर 1 पोस्ट, 22 FIR ठोके- 40 दिन हिरोइन के जेल में बीते:...

‘पवार’ पर 1 पोस्ट, 22 FIR ठोके- 40 दिन हिरोइन के जेल में बीते: अब कोर्ट में महाराष्ट्र पुलिस ने कहा- नहीं करेंगे गिरफ्तार

केतकी के वकीलों ने महाराष्ट्र की ठाणे सत्र अदालत को बताया था कि गिरफ्तारी से पहले उन्हें नोटिस नहीं भेजा गया था। जिसके बाद कोर्ट ने कहा था कि दस्तावेजों से पता चलता है कि महाराष्ट्र पुलिस ने केतकी को गिरफ्तार करते वक्त उचित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया था।

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के कथित अपमान से जुड़े मामलों में मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं करेगी। यह बात पुलिस ने सोमवार (27 जून 2022) को बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) से कही। इसके अनुसार चितले के खिलाफ 21 FIR में अगले आदेश तक कार्रवाई नहीं होगी। मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी।

केतकी के खिलाफ महाराष्ट्र के अलग-अलग जगहों पर कुल 22 एफआईआर दर्ज किए गए थे। इनमें से एक मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी। लेकिन, उससे पहले उन्हें करीब 40 दिन जेल में बिताने पड़े थे।

सोमवार को चितले को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज 21 पेंडिंग FIR में भी अंतरिम राहत मिल गई। हाई कोर्ट ने पुलिस को उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया। इससे पहले ठाणे की एक अदालत ने कलवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में उन्हें जमानत दी थी।

केतकी के वकीलों ने महाराष्ट्र की ठाणे सत्र अदालत को बताया था कि गिरफ्तारी से पहले उन्हें नोटिस नहीं भेजा गया था। जिसके बाद कोर्ट ने कहा था कि दस्तावेजों से पता चलता है कि महाराष्ट्र पुलिस ने केतकी को गिरफ्तार करते वक्त उचित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया था। अदालत ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने शुरू में चितले की जमानत याचिका का विरोध किया था, लेकिन बाद में अचानक से यूटर्न लेते हुए एक्ट्रेस की जमानत का विरोध नहीं करने का फैसला किया।

अब बॉम्बे हाई कोर्ट 12 जुलाई को चितले की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उनके खिलाफ FIR रद्द करने की माँग की गई है। मुख्य लोक अभियोजक अरुणा पई ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस मामलों में सुनवाई की अगली तारीख तक चितले को गिरफ्तार नहीं करेगी

गौरतलब है कि चितले को 14 मई को 2022 को महाराष्ट्र पुलिस ने शरद पवार पर कमेंट करने को लेकर उठाया था। चितले ने अपने फेसबुक पोस्ट पर एक मराठी में लिखी कविता शेयर की थी। इसमें कथित तौर पर शरद पवार के लिए ‘नरक इंतजार कर रहा है’, ‘तुम ब्रह्मणों से नफरत करते हो’, ‘तुम्हारा मुँह टेढ़ा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -