Home Blog Page 1626

भ्रष्टाचार INDIA छोड़ो, परिवारवाद INDIA छोड़ो, तुष्टीकरण INDIA छोड़ो: गाँधीजी को याद कर PM मोदी ने दिया I.N.D.I.A. को मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन और महात्मा गाँधी को याद कर इंडिया को एक नया मंत्र दिया है – भ्रष्टाचार INDIA छोड़ो, परिवारवाद INDIA छोड़ो, तुष्टीकरण INDIA छोड़ो। 9 अगस्त 1942 के ऐतिहासिक दिन की याद दिलाते हुए PM मोदी ने अब के इंडिया में व्याप्त बुराइयों को मिटाने का मंत्र दिया।

Quit India मतलब ‘इंडिया छोड़ो आंदोलन’ को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (9 अगस्त 2023) को महात्मा गाँधी को याद करते हुए कहा:

“पूज्य बापू को याद करते हुए, आज समय की माँग है कि हमें उनकी इच्छाशक्ति को आगे बढ़ाना ही है। आज हमारे सामने विकसित भारत निर्माण का स्वप्न है, संकल्प है। इस संकल्प के सामने कुछ बुराइयाँ रोड़ा बनी हुई हैं। इसलिए आज भारत एक सुर में इन बुराइयों को कह रहा है – Quit India. आज भारत कह रहा है – Corruption Quit India मतलब भ्रष्टाचार इंडिया छोड़ो। आज भारत कह रहा है – Dynasty Quit India मतलब परिवारवाद इंडिया छोड़ो। आज भारत कह रहा है – Appeasement Quit India मतलब तुष्टीकरण इंडिया छोड़ो।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट के तुरंत बाद भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। रविशंकर प्रसाद ने विस्तार से समझाया कि परिवारवाद क्या होता है। उनके अनुसार नेता का बेटा ही नेता बनेगा, परिवारवाद है। उन्होंने बताया कि साधारण कार्यकर्ता के लिए पार्टी में जब कोई जगह नहीं होती, तो ऐसे को परिवारवाद कहते हैं।

राहुल गाँधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव जैसे नेताओं पर निशाना लगाते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्षमता हो या न हो, अपनी पार्टी की ओर से पीएम/सीएम के दावेदार यही लोग बनेंगे… पूरी पार्टी के बॉस यही लोग रहेंगे।

क्या है I.N.D.I.A.

I.N.D.I.A.: Indian National Developmental Inclusive Alliance मतलब भारतीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक समावेशी गठबंधन। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ 26 विपक्षी दलों का गठबंधन है यह।

  1. कॉन्ग्रेस (Congress)
  2. डीएमके (Dravida Munnetra Kazhagam)
  3. तृणमूल (All India Trinamool Congress)
  4. जदयू [Janata Dal (United)]
  5. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)
  6. राजद (Rashtriya Janata Dal)
  7. झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha)
  8. एनसीपी (शरद पवार ग्रुप) (Nationalist Congress Party – Sharad Pawar faction)
  9. शिवसेना (उद्धव ठाकरे) [Shiv Sena (UBT)]
  10. सपा (Samajwadi Party)
  11. आरएलडी (Rashtriya Lok Dal)
  12. अपना दल (कमेरावादी) [Apna Dal (Kamerawadi)]
  13. जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (Jammu and Kashmir National Conference)
  14. पीडीपी (Peoples Democratic Party)
  15. सीपीआई (मार्क्सिस्ट) [Communist Party of India (Marxist)]
  16. सीपाआई (Communist Party of India)
  17. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी [(Revolutionary Socialist Party (RSP)]
  18. एमडीएमके (Marumalarchi Dravida Munnetra Kazhagam )
  19. विदुथलाई चिरुथिगल काची (Viduthalai Chiruthaigal Katchi)
  20. कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (Kongunadu Makkal Desia Katchi)
  21. सीपीआई (मार्क्सिस्ट-लेनिन) लिबरेशन [Communist Party of India (Marxist-Leninist) Liberation]
  22. मनिथनेया मक्कल काची (Manithaneya Makkal Katchi)
  23. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (Indian Union Muslim League)
  24. केरल कॉन्ग्रेस (एम) [Kerala Congress (M)]
  25. केरल कॉन्ग्रेस (जोसेफ) [Kerala Congress (Joseph)]
  26. ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक (All India Forward Bloc)

I.N.D.I.A. में शामिल ऊपर के तमाम दल किसी एक आदमी या परिवार के इशारे पर चलता है। हर एक दल के नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हुए हैं। क्षेत्रीय, धार्मिक, भाषाई आधारों पर हर एक दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

जज ने दिया शिवलिंग हटाने का आदेश, फैसला रिकॉर्ड करते हुए बेहोश हो गए सहायक रजिस्ट्रार: फिर कलकत्ता हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से कर दिया इनकार

कलकत्ता हाई कोर्ट में सोमवार (7 अगस्त 2023) को एक अजीबोगरीब घटना हुई। एक जमीन विवाद में हाई कोर्ट के जस्टिस जय सेनगुप्ता ने शि​वलिंग हटाने का आदेश दिया। लेकिन फैसला रिकॉर्ड करते हुए सहायक रजिस्ट्रार बिश्वनाथ राय अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद जज सेनगुप्ता ने मामले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार बेहोश होने के बाद हाईकोर्ट के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जज अपने चेंबर में चले गए। थोड़ी बाद जज सेनगुप्ता कोर्ट रूम में लौटे। लेकिन इस बार उन्होंने मामले में हस्तक्षेप से मना कर दिया। वहीं सहायक रजिस्ट्रार के अचानक बेहोश होने के कारण का भी पता नहीं चला है।

शिवलिंग हटाने का आदेश मुर्शिदाबाद बेलडांगा के खिदिरपुर के दो लोगों के बीच जमीनी विवाद में दिया गया था। खिदिरपुर के सुदीप पाल और गोविंद मंडल के बीच यह विवाद चल रहा है। इसको लेकर इसी साल मई में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने बेलडांगा थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में निचली अदालत से दोनों को जमानत दे दी थी।

लेकिन विवाद में नया मोड़ तब आ गया जब सुदीप ने गोविंद मंडल पर विवादित जमीन पर शिवलिंग रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। उसने शिवलिंग हटाने की माँग की। उसका आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ सुदीप पाल हाई कोर्ट पहुँच गया।

हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस जय सेनगुप्ता ने गोविंद मंडल के वकील से पूछा कि उनके मुवक्किल ने विवादित वाली जमीन पर शिवलिंग क्यों स्थापित किया? इस पर गोविंद के वकील मृत्युंजय चटर्जी ने कहा कि उनके मुवक्किल ने शिवलिंग स्थापित नहीं किया, बल्कि ये खुद ही जमीन से निकल आया है। इसके बाद जज सेनगुप्ता ने शिवलिंग हटाने का निर्देश दिया। लेकिन जिस वक्त सहायक रजिस्ट्रार इस फैसले को रिकॉर्ड कर रहे थे वे अचानक से बेहोश हो गए।

‘मेरी बेटी नाबालिग है, मैं डरा हुआ हूँ’: प्रशांत भूषण के फेक न्यूज से प्रताड़ित पिता का दर्द जानिए, उत्तराखंड के DGP से ​की शिकायत

फेक न्यूज फैलाने के लिए कुख्यात वामपंथी कार्यकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) से शिकायत की गई थी। शिकायत देहरादून की गायिका शिकायना मुखिया (Shekinah Mukhiya) के पिता ने की है। भूषण ने गायिका पिता-पुत्री का एक वीडियो ट्वीट करते हुए झूठा दावा किया था और इन्हें मणिपुर से जोड़ दिया था।

शिकायना के पिता ने 8 अगस्त 2023 को प्रशांत भूषण के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने कहा है, “मेरी बेटी नाबालिग है। उन्हें उसके बारे में झूठे दावे करने से पहले थोड़ी पड़ताल कर लेनी चाहिए थी। ये बिल्कुल ठीक नहीं है। एक पिता के तौर पर अपनी बेटी का नाम मणिपुर विवाद से जोड़े जाने के कारण मैं चितित हूँ।”

प्रशांत भूषण और अन्य कॉन्ग्रेसी हैंडल ने 6 अगस्त को मुखिया पिता-पुत्री का वीडियो साझा करते हुए गलत दावे किए थे। इसमें पिता-पुत्री बॉलीवुड का एक पुराना गाना गाते दिख रहे थे। इनके लिए दावा किया गया था कि दोनों मणिपुर के अलग-अलग समुदाय से हैं। इनमें से एक कुकी और दूसरा मैतेई है।

लेकिन इस वामपंथी प्रोपेगेंडे का कुछ ही घंटों में पर्दाफाश हो गया, जब नाबालिग गायिका ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि वह अपने पिता के साथ गा रही है और वे मणिपुर से ताल्लुक नहीं रखते हैं। उसने लिखा, “वीडियो में दिख रहे व्यक्ति विकास मुखिया और उनकी बेटी शिकायना मुखिया हैं। हम ​मणिपुर से नहीं हैं। न ही हमारा संबंध कुकी या मैतेई समुदाय से है।” शिकायना ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया में किए जा रहे दावे पूरी तरह से झूठे हैं।

इस प्रकरण पर विकास मुखिया ने ऑपइंडिया से विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रशांत भूषण की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि झूठे दावों के साथ ट्वीट करने वाले वे पहले व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि प्रशांत भूषण खुद एक वकील हैं। उनके सोशल मीडिया में काफी फॉलोअर्स हैं। ऐसे में गलत दावा करने से पहले उन्हें तथ्यों की जाँच कर लेनी चाहिए थी।

उत्तराखंड के देहरादून में अपने परिवार के साथ रहने वाले विकास मुखिया ने कहा, “मेरी बेटी नाबालिग है। अभी अपना करियर बना रही है। उसके बारे में ऐसे दावे स्वीकार्य नहीं है। मुझे नहीं पता है कि किस मंशा के साथ ऐसा किया गया। लेकिन मणिपुर हिंसा के बीच उसका नाम इस तरह से घसीटे जाने से मैं चिंतित हूँ। मुझे डर लग रहा है कि वह केवल 17 साल की है और मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दे से उसका नाम जोड़ा गया। इस समय मैं बेहद डरा हुआ हूँ।”

मुखिया ने यह भी बताया कि इस घटना से पहले वे नहीं जानते थे कि प्रशांत भूषण कौन हैं। ट्वीट वायरल होने के बाद उन्होंने भूषण के बारे में गूगल कर जानकारी इकट्ठा की। उन्होंने बताया, “उनके जैसे वरिष्ठ पेशेवर से यह उम्मीद नहीं की जाती है।” उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार को उन्होंने जो शिकायत दी है उसकी कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है। इसमें कहा गया है, “हमारा मानना है कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे से हमारा नाम जोड़ने से पहले इसकी पड़ताल की जानी चाहिए थी। मेरी बेटी नाबालिग है। हम पूरे देश में यात्रा करते रहते हैं। ऐसे में हम अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।”

गौरतलब है कि शिकायना मुखिया उत्तराखंड के देहरादून की मशहूर सिंगर हैं। 5 साल पहले ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ नामक टीवी रियलिटी शो में आने के बाद से उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है। इसके 126K से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

‘अंडरवियर उतारो, पैर फैलाओ’: ‘मिस यूनिवर्स’ में सबके सामने लड़कियों से उतरवाए टॉप, चेकअप के नाम पर शूट किए अश्लील वीडियो

मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कॉम्पिटिशन में भाग लेने वाली 6 लड़कियों ने आयोजकों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। लड़कियों का आरोप कि प्रतियोगिता के दौरान आयोजकों ने उनके कपड़े उतरवाए थे। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए तेजी से जाँच करने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडोनेशियाई की राजधानी जकार्ता में 29 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल हुई 6 लड़कियों का आरोप है कि उनमें से 5 लड़कियों को आयोजकों ने 20 से अधिक लोगों के सामने एक कमरे में बॉडी चेकअप के नाम पर अंडरवियर उतारने के लिए कहा था। इसके बाद उनके फोटो, वीडियो भी लिए गए। यह सब जब हुआ तब कमरे में पुरूष भी मौजूद थे।

शिकायत करने वाली लड़कियों की वकील, मेलिसा एंगग्रेनी का कहना है कि कॉम्पटीशन के नाम पर कपड़े उतारकर जाँच की गई। लेकिन इस तरह की जाँच की कोई आवश्यकता नहीं थी। रिपोर्ट के अनुसार, वहीं एक शिकायतकर्ता ने कोम्पास टीवी द्वारा प्रसारित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि उसे पैर खोलकर पोज देने समेत कई तरह से पोज देने के लिए कहा गया था। उसने यह भी कहा है, “मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मुझे घूरा जा रहा है। उस समय मैं बेहद असहज महसूस कर रही थी।”

इस मामले में रायटर्स ने मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कॉम्पटीशन चलाने वाली कंपनी पीटी कैपेला स्वास्तिका कर्या और कंपनी के संस्थापक पॉपी कैपेला से बात करने की कोशिश की। हालाँकि कंपनी और कंपनी के संस्थापक दोनों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। वहीं, जकार्ता पुलिस के प्रवक्ता ट्रूनोयुडो विस्नु एंडिको का कहना है कि सोमवार (7 अगस्त, 2023) को मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया में शामिल रहीं 6 लड़कियों की ओर से को एक शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जाँच की जाएगी।

गौरतलब है कि दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में कई धार्मिक संगठन मिस यूनिवर्स कॉम्पटीशन को लेकर आपत्ति जताते रहे हैं।

‘सनातन परंपरा में आस्था रखने वालों की भावना आहत हुई: CM योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर यूट्यूबर और कथित पत्रकार श्याम सिंह मीरा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि श्याम मीरा ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के राहुल गाँधी से शादी वाले बयान को सीएम योगी से जोड़ा था। इसके बाद मंगलवार (8 अगस्त, 2023) को गाजियाबाद में शिकायत दर्ज हुई।

गाजियाबाद के साहिबाबाद में रहने वाले चंदन राय नामक व्यक्ति ने श्याम मीरा सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। चंदन राय की शिकायत के आधार पर साहिबाबाद पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत FIR दर्ज हुई। ऑपइंडिया को मिली FIR में चंदन राय ने कहा है कि वह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ है। उन्हें सोमवार (7 अगस्त, 2023) को श्याम मीरा सिंह नामक ट्विटर अकाउंट द्वारा किया गया एक ट्वीट दिखा।

शिकायत में आगे कहा गया है, “इस ट्वीट में News24 द्वारा की गई एक खबर को कोट करते हुए ट्वीट गया है कि आप योगी जी से शादी कर लीजिए। विचार से विचार तो मिल ही रहा है। मन से मन का मिलन भी हो जाए, सरनेम भी नहीं बदलना पड़ेगा, वो तो ये कहते भी हैं कि Changing your name will not change your game. मुख्यमंत्री योगी जी के खिलाफ किए गए इस अशोभनीय ट्वीट का ट्विटर हैंडल पर आम जनमानस द्वारा काफी विरोध भी किया जा रहा है।”

FIR में यह भी कहा है, “यह ट्वीट हमारे प्रदेश के करीब 25 करोड़ लोगों का नेतृत्व कर रहे हमारे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी है। इस अश्लील टिप्पणी से न केवल मेरी ही भावना आहत हुई बल्कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनसंख्या के साथ ही साथ पूरे देश के ऐसे लोगों की जिनकी सनातन परंपरा मैं आस्था है। उनकी भी भावना आहत हुई है तथा लोगों के अन्दर गुस्सा है। ऐसे में मेरा मानना है कि अगर इस ट्विटर हैंडल को चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं होती है तो कानून व्यवस्था भी बिगड़ सकती है।” फिलहाल इस मामले में पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर श्याम मीरा सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए जाँच शुरू कर दी है।

शर्लिन चोपड़ा ने राहुल गाँधी से शादी को लेकर दिया था बयान

अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाली हिरोइन शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उनसे कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी से शादी करने को लेकर सवाल पूछा गया था। जवाब में उन्होंने कहा था कि वह शादी तो कर सकती हैं, लेकिन एक शर्त भी है। शर्त यह है कि शादी के बाद भी वह अपना सरनेम नहीं बदलेंगी।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शर्लिन चोपड़ा फैंस से घिरी हुई हैं। इसी दौरान एक पैपराजी उनसे पूछता है – आप राहुल गाँधी से शादी करना चाहेंगी? जवाब में शर्लिन कहती हैं, “हाँ क्यों नहीं। लेकिन मैं चाहूँगी कि शादी के बाद मेरा सरनेम चोपड़ा ही रहे।”

स्वीडन, डेनमार्क के बाद अब इस इस्लामी मुल्क में ही जलाई गई कुरान की 45 पुस्तकें: सड़क पर उतरे 10000 लोग, पुलिस पर भी हमला

स्वीडन और डेनमार्क के बाद अब इस्लामिक देश बांग्लादेश में कुरान की दर्जनों प्रतियाँ जलाई गईं। नुरूर रहमान और महबूब आलम नामक दो व्यक्तियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी सामने आने के बाद करीब 10 हजार लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। साथ ही दोनों आरोपितों को मारने की कोशिश की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुरान जलाने के आरोप में बांग्लादेश के पूर्वोत्तर शहर सिलहट से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान स्कूल के प्रिंसिपल नुरूर रहमान और उसके सहयोगी महबूब आलम नामक के रूप में हुई। आरोपितों का कहना है कि कुरान की प्रतियाँ बहुत पुरानी और कुछ में प्रिंटिंग मिस्टेक थी। इसलिए उन्होंने उनमें आग लगा दी। पुलिस ने दोनों के पास से कुरान की जली हुई 45 प्रतियाँ जब्त की हैं।

एएफपी ने पुलिस अधिकारी अजबहार अली शेख के हवाले से कहा है कि रविवार से लेकर सोमवार रात (6-7 अगस्त 2023) तक कुरान जलाने के विरोध में 10 हजार लोग प्रदर्शन कर रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रबर की गोलियाँ और आँसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Wion ने ढाका ट्रिब्यून के हवाले से कहा है कि सिलहट मेट्रोपोलिटन पुलिस आयुक्त मोहम्मद एलियास शरीफ का कहना है कि कुरान जलाए जाने को लेकर स्कूल के शिक्षक, छात्र व क्षेत्र के अन्य लोग प्रिंसिपल व अन्य आरोपित से नाराज थे। इसलिए भीड़ ने दोनों को घेरकर पिटाई कर दी। हालाँकि बाद में पुलिस ने दोनों को बचा लिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया। हमले में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस और इस्लामवादियों के बीच हुई झड़प में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। हालाँकि घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई।

बता दें कि बीते कुछ महीनों में यूरोपीय देश स्वीडन और डेनमार्क में कई बार कुरान जलाई गई है। कई इस्लामिक देश इसका विरोध करते हुए दोनों देशों की सरकारों से रोक लगाने व कार्रवाई करने की माँग कर चुके हैं। हालाँकि स्वीडन और डेनमार्क दोनों ही देशों का कहना है कि वह देश के कानून के चलते कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, स्वीडन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर मजबूत कानून है। इसके तहत ही लोग वहाँ कुरान जला रहे हैं।

भारत-चीन सीमा विवाद पर ऐसे चलाया जाता था ड्रैगन का प्रोपेगंडा: न्यूज़क्लिक के संपादक को निर्देश देता था कम्युनिस्ट कारोबारी, ऑफिस के रख-रखाव का बहाना बना कर लिए ₹1.5 करोड़

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की प्रोपेगेंडा शाखा से जुड़े अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम भारत सहित दुनिया भर में चीन का प्रचार ही नहीं करते बल्कि वो दुनिया का रुख चीन की तरफ मोड़ने का काम भी करते हैं। चीन का प्रचार करने के लिए दुनिया भर के समाचार प्रकाशनों को पैसे की मदद देने वाले सिंघम ने इस संबंध में कुछ न्यूजक्लिक के एडिटर इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को भी बताया था कि किस एंगल से प्रोपेगंडा फैलाना था।

‘टाइम्स नाउ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजक्लिक के पुरकायस्थ और सिंघम के बीच भारत-चीन सीमा विवाद को खबरों में कैसे रिपोर्ट करना है इसे लेकर ईमेल के जरिए बात हुई है। इसके अलावा भी भारत में चीन से संबंधित अन्य खबरें कैसे दिखाईं और पब्लिश की जाएँ, इस बारे में दोनों के बीच बातचीत हुई। ‘टाइम्स नाउ’ ने दावा किया है कि उसने उन कुछ ईमेलों को एक्सेस कर लिया है जो उन्होंने एक-दूसरे के भेजे थे।

दरअसल चीन के इशारों पर भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वाले वामपंथी मीडिया पोर्टल न्यूजक्लिक का चीनी कनेक्शन का खुलासा न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है। इसमें दावा किया गया है कि न्यूज क्लिक को भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलाने के लिए चीन की तरफ से फंडिंग दी जाती है। इसमें भारत के कई पत्रकारों सहित कई दूसरे लोग भी शामिल हैं।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के पेरोल पर पर काम करने वाले अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम और विवादास्पद वामपंथी मीडिया पोर्टल न्यूज़क्लिक की भारत में चीन के नजरिए को बढ़ावा देने के लिए बातचीत हुई। 6 जनवरी, 2021 की शाम 5:09 बजे, सिंघम ने कई व्यक्तियों को एक ईमेल भेजा था। इसमें न्यूज़क्लिक के एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ उन कई रिसीवरों में से एक थे।

इस ईमेल में से एक में लिखा था, “मुझे लगता है कि भारत-चीन सीमा विवाद के मुद्दों पर चर्चा करते समय हम भारत और चीन के बीच (भूटान के बाईं तरफ) डॉटेड लाइन से चूक गए।” इसमें आगे कहा गया है, “साफ तौर पर चीन और भारत को अपने देशों के अंदर दो नक्शे रखने होंगे।”

दरअसल, चीन अपने नक़्शे में अरुणाचल प्रदेश को चीन के एक हिस्से के तौर पर दिखाता है। कभी-कभी इसे ‘तथाकथित अरुणाचल प्रदेश’ के रूप में संदर्भित भी करता है। चीन भारतीय क्षेत्र पर इस एकतरफा दावे को रेखांकित करने और भारतीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर भारत की संप्रभुता को कमजोर करने के लिए कोशिशें करता आया है।

चीनी एजेंडे को बढ़ावा देने वाले एक विवादास्पद नक्शे के साथ, ईमेल में ये भी कहा गया है, “ये नक्शा चीन के कूटनीतिज्ञों की तरफ से बनाया गया है जहाँ चीन अरुणाचल प्रदेश पर दावा करता है।”

इस ईमेल का एक-दूसरे को भेजा जाना न्यूज़क्लिक जैसे वामपंथी मीडिया पोर्टलों को चीनी की बातों को दोहराने के लिए चीनी निर्देश का एक हिस्से जैसे लगता है। वो भी पूरी तरीके से इस फैक्ट को दरकिनार करते हुए है कि ये राष्ट्रीय हित का उल्लंघन और अतिक्रमण करता है या हमारी घोषित संप्रभु सीमाओं के खिलाफ जाता है।

न्यूज़क्लिक के ख़िलाफ़ अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम के इशारे पर चीन के नजरिए को बढ़ावा देने के आरोप न्यूज़क्लिक और सिंघम से जुड़े कई संगठनों के बीच लेन-देन के इतिहास से साफ होता है। यह आरोप लगाया गया है कि न्यूज़क्लिक ने सिंघम से खुफिया तरीके से पैसे की बड़ी किश्त ली है, जो शी जिनपिंग सरकार से पैसे के बदले में दुनिया भर में सीसीपी के लिए बोली लगा रहा है

NYT ने किया भारत तक फैले बड़े चीनी जाल का खुलासा

आरोप है कि न्यूज़क्लिक को विदेशी स्रोतों से बेहिसाब पैसा मिला था। इसके साथ ही वह अन्य आपराधिक कामों के साथ-साथ वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त था। ये बातें इस समाचार पोर्टल पर ईडी के छापे के बाद सामने आई थीं। हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स के खुलासे के बाद यह मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया है।

शनिवार (5 अगस्त) को न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक विस्तृत लेख प्रकाशित किया था। इसमें एक अमेरिकी व्यवसायी के चीनी सरकार के साथ संबंधों और न्यूज़क्लिक नाम के भारतीय वामपंथी प्रचार आउटलेट के उससे वित्तीय मदद मिलने का खुलासा किया गया था। अमेरिका के इस अखबार के मुताबिक, नेविल रॉय सिंघम नाम का एक करोड़पति चीनी प्रचार को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर (भारत सहित) में कई समाचार प्रकाशनों को फंडिंग कर रहा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा, “नई दिल्ली में, कॉर्पोरेट फाइलिंग से पता चलता है कि सिंघम के नेटवर्क ने एक न्यूज साइट, न्यूज़क्लिक को वित्तपोषित किया, जिसने अपनी कवरेज को चीनी सरकार के मुद्दों से जोड़ा। अमेरिकी अखबार ने ये भी नोट किया कि एक वीडियो में कहा गया, “चीन का इतिहास श्रमिक वर्गों को प्रेरित करता रहा है।”

न्यूज़ क्लिक को मिली कई करोड़ रुपए की ‘बेहिसाब’ विदेशी फंडिंग

इससे पहले, 9 फरवरी, 2021 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने न्यूज क्लिक के फाउंडर और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के घर पर छापा मारा था। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, न्यूज़क्लिक को एक अमेरिकी कंपनी से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के तहत 10 करोड़ रुपए मिले थे। दिलचस्प बात यह है कि पुरकायस्थ को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि अमेरिकी कंपनी ने उनकी कंपनी के खाते में पैसे क्यों ट्रांसफर किए हैं। वह इस बात का कोई सबूत नहीं दे सके कि उन्होंने खास कंपनी के लिए क्या काम किया है।

आगे की जांच से पता चला कि एक अन्य अमेरिका बेस्ड कंपनी ने न्यूज़क्लिक को 20 करोड़ रुपए दिए और इसे ‘धन प्रेषण’ के तौर पर दिखाया था। इस कंपनी ने ये भुगतान न्यूज़क्लिक को पीपल्स डिस्पैच नाम के पोर्टल पर कंटेंट अपलोड करने की एवज में किया था।

इसके अलावा, यह भी पता चला कि पुरकायस्थ ने रखरखाव के नाम पर 1.5 करोड़ रुपए भी लिए थे। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने कार्यालय में रखरखाव के लिए नौवीं पास इलेक्ट्रीशियन को काम पर रखा था। उसे जो पैसा दिया गया वो बगैर किसी दस्तावेज के था। इस वजह से पुरकायस्थ इस लेनदेन के बारे में ईडी को बताना मुश्किल पड़ गया।

बाद में, जुलाई 2021 में, ईडी ने बताया कि ‘न्यूज़क्लिक’ के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जाँच से पता चला है कि इस मीडिया आउटलेट के प्रमोटरों को संस्थाओं से लगभग 38 करोड़ रुपए मिले, जो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े हो सकते हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जाँच कर रहे एक अधिकारी ने खुलासा किया कि न्यूज़क्लिक का नेविल रॉय सिंघम नाम के एक श्रीलंकाई-क्यूबा-आधारित कारोबारी के साथ वित्तीय लेनदेन था। इसने कथित तौर पर 2018 और 2021 के बीच विदेश से पीपीके न्यूज़क्लिक स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड को 38 करोड़ रुपये दिए थे।

जैसा कि हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स की व्यापक रिपोर्ट में कहा गया है, ईडी अधिकारी, जिन्होंने मीडिया आउटलेट के धन प्रवाह का पता लगाया था, ने यह भी कहा था कि सिंघम चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की प्रचार शाखा से जुड़ा है।

‘पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं योगी आदित्यनाथ’: तेलंगाना में यूपी सीएम पर पुस्तक लॉन्च में बोलीं साइना नेहवाल, 600+ बच्चों की मौजूदगी में कार्यक्रम

बेस्ट-सेलर ग्राफिक उपन्यास ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’, उत्तर प्रदेश से लम्बा सफ़र तय करके तेलंगाना पहुँचा। मंगलवार (8 अगस्त, 2023) को लेखक शान्तनु गुप्ता ने हैदराबाद में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के विश्वेश्वरैया भवन में दिग्गज शटलर साइना नेहवाल, राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम, बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी और चिलकुर बालाजी के पुजारी सीएस रंगराजन और 600 से भी ज़्यादा बच्चों के साथ इसका भव्य विमोचन किया। 

प्रसिद्ध लेखक शांतनु गुप्ता, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दो बेस्टसेलर शीर्षक लिखे हैं, ने युवा पाठकों के लिए अपना नया ग्राफिक उपन्यास ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ मंगलवार को तेलंगाना में लॉन्च किया। 

जून के पहले हाई हफ़्ते में योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन यानी 5 जून को उत्तर प्रदेश के 51+ स्कूलों में इस ग्राफिक उपन्यास लॉन्च किया गया था। लेखक स्वयं लखनऊ के एक स्कूल में सैकड़ों बच्चों सहित उपस्थित थे। साथ ही इस रिकॉर्ड लॉन्च में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 51+ स्कूलों में 5100 से अधिक बच्चों ने किताब लॉन्च की थी। यह पहली बार था कि एक किताब को कई स्थानों पर एक साथ इतने प्रतिभागियों के साथ लॉन्च किया गया, और वो भी बच्चों ने। इस व्यापक लॉन्च ने ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ क़ायम किया। 

जब हमारी टीम ने लेखक शांतनु से संपर्क किया, तो लेखक ने अपने नए ग्राफिक उपन्यास के बारे में बारीक जानकारी साझा की। शांतनु ने बताया कि ‘अजय से योगी आदित्यनाथ तक’, उत्तराखंड के सुदूर गाँव में पैदा हुए एक युवा लड़के अजय सिंह बिष्ट की यात्रा है। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट एक जूनियर वन अधिकारी थे और माता सावित्री देवी एक गृहिणी थीं। अजय को बचपन से ही परिवार की गायों की देखभाल करने, स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियाँ सुनने और स्कूल की बहस में भाग लेने का शौक था।

वे सभी आज के उत्तराखंड में पंचूर नाम के एक सुदूर गाँव में डेढ़ कमरे के घर में रहते थे। यहीं से आगे चलकर अजय गोरखनाथ मठ के महंत बने, भारत की संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य और भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। लेखक ने आगे कहा कि ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ हर छात्र के अनुसरण करने और प्रेरणा लेने के लिए धैर्य, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की कहानी है।

लेखक ने बताया कि वह इस कहानी को उन प्रेरक क़िस्सों व उपाख्यानों के माध्यम से बता रहा हैं, जिन्हें उन्होंने अलग-अलग लोगों के साथ अपनी बातचीत के दौरान सुना और आलेखित किया। ये वो लोग हैं जो योगी आदित्यनाथ के जीवन का वर्षों तक हिस्सा रहे। इनमें उनके पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट, उनकी माँ सावित्री देवी, पंचूर गाँव के उनके दोस्त, कोटद्वार और ऋषिकेश में उनके कॉलेज के सहपाठी और शिक्षक और उनके साथ के विभिन्न साथी संत और नेता शामिल हैं। लेखक ने कहा की मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने योगी आदित्यनाथ की जीवन-कथा को आप सभी के सामने लाने में मुझे सक्षम बनाया।

साहित्य प्रेमियों के लिए, शांतनु ने विस्तृत साहित्यिक और कलात्मक यात्रा के बारे में बताया, जिससे ग्राफिक उपन्यास पिछले एक साल में गुजरा है। पहले लेखक ने अपने प्राथमिक शोध के आधार पर सभी पृष्ठों की स्टोरीबोर्डिंग की। संवादों के साथ-साथ उन्होंने कलाकारों को संभावित रूपरेखा का सुझाव दिया। वहाँ से कलाकारों और डिजाइनरों की टीम – नितेश कुशवाहा, आकाश जायसवाल और पल्लवी सक्सेना ने काम सँभाला। पहले कलाकारों ने पृष्ठ लेआउट के अनुमान के लिए थंबनेलिंग की, फिर उन्होंने सावधानीपूर्वक पेंसिल कला का काम किया, फिर उन्होंने इसे बाउंड्री दी, पैनलिंग की, संवाद जोड़े और फिर रंग।

टीम के सदस्यों के बीच प्रत्येक पैनल, प्रत्येक पृष्ठ और प्रत्येक संवाद के लिए विस्तृत समीक्षा और फीडबैक लूप चलाए पुस्तक को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए पुस्तक के अंत में योगी आदित्यनाथ पर कई पहेलियाँ और खेल भी हैं। पुस्तक में क्यूआर कोड पाठकों को एक वेबसाइट पर ले जाएगा, जहाँ युवा पाठक योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के बारे में अधिक जानने के लिए 100+ गेम और पहेलियाँ खेल सकते हैं।

हैदराबाद लॉन्च पर बोलते हुए, शीर्ष शटलर साइना नेहवाल, जो 2020 में भाजपा में शामिल हुई हैं, ने कहा कि योगी आदित्यनाथ पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं और छोटे गाँव के लड़के अजय से एक शक्तिशाली कुशल मुख्यमंत्री तक की यात्रा, उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रेरित करती है। उन्होंने भारत की पहली विश्व नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनने की अपनी यात्रा के बारे में बताया और बताया कि कैसे उनके परिवार ने इसके लिए उनका पूरा समर्थन किया। बच्चों को उनकी यूपी जड़ों के बारे में भी पता चला – उनके पिता गाजियाबाद से हैं और माँ मेरठ से हैं।

एक वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का जीवन उनके सहित सभी के लिए प्रेरणा है क्योंकि उनका जन्म भी झारखंड के एक छोटे शहर में हुआ था।

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाज़िया इल्मी ने कुछ बच्चों को मंच पर बुलाया और उन्हें उस पुस्तक से राम के विभिन्न गुणों का पाठ कराया, जिसने योगी आदित्यनाथ जी को प्रेरित किया, जब वे अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ जी से मिले। उन्होंने हॉल में खचाखच भरे बच्चों और युवाओं को लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

चिलकुर बालाजी के प्रधान पुजारी सीएस रंगराजन जी ने योगी आदित्यनाथ के अद्भुत और प्रेरणादायक जीवन को बच्चों तक पहुँचाने के लिए शांतनु को बधाई दी। उन्होंने बच्चों को भगवान हनुमान के महान जीवन के उपाख्यानों से प्रेरित किया। उन्होंने भद्राचलम से सीता राम की मूर्ति उपहार में दी। शांतनु ने योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश पर क्विज का आयोजन किया और सैकड़ों बच्चों से सीधे जुड़े।

शान्तनु अपनी किताबों को सभी भारतीय भाषाओं में लाने के लिए विख्यात हैं और इसी श्रृंखला में उन्होंने इस ग्राफ़िक नोवेल के तमिल कवर का भी अनावरण किया। उत्तर प्रदेश से ही आए स्पीड आर्टिस्ट अमित वर्मा ने कुछ ही मिनटों में योगी आदित्यनाथ का एक भव्य चित्र बनाकर बच्चों का माँ मोह लिया। सोशल मीडिया पर भी तेलंगाना लॉंच को लेकर भारी उत्साह दिखा – पूरे भारत में ट्विटर पर कई घंटों तक #YogiBookRocksHyderabad ट्रेंड होता रहा। 

पूर्व में शांतनु गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ पर दो बेस्टसेलिंग टाइटल लिखे हैं – द मोंक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर और द मॉन्क हू ट्रांसफॉर्मेड उत्तर प्रदेश। और अब उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के लिए यूपी के मुख्यमंत्री पर एक प्रेरणादायक ग्राफिक उपन्यास लिखा है- ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’। कार्यक्रम की पूर्व संध्या में शान्तनु गुप्ता ने ब्रह्मा श्री सद्गुरु पसरलापति श्रीनिवास बंगराय शर्मा से मुलाकात की और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश लॉन्च से पहले उनका आशीर्वाद लिया। किताब पहले से ही अमेज़न पर बेस्टसेलर सूची में रैंकिंग कर रही है।

गायों को काटते थे, पैक कर के भेजते थे विदेश… पंजाब में 12 रोहिंग्या धराए, सैकड़ों किलो गोमांस बरामद

पंजाब के जालंधर में हिंदू संगठनों ने काफी मशक्कत ने बाद ऐसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहाँ रोहिंग्या मुस्लिमों को लाकर गोमांस की पैकिंग कराई जाती थी। ये फैक्ट्री पहले बंद हो गई थी, लेकिन दिल्ली का मुस्लिम व्यापारी इमरान ने इसे किराए पर लेकर गोमांस पैकिंग का सेंटर बना दिया था। गोमांस कहीं और से आता था, यहाँ इसकी पैकिंग करके दिल्ली में खपत के लिए भेज दिया जाता था।

गौ रक्षा दल के सदस्यों ने बकायदा प्लानिंग के साथ आदमपुर पुलिस थाना इलाके के घोगड़ी गाँव में सड़क पर स्थित फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और पुलिस के साथ वहाँ छापेमारी की।

12 रोहिंग्या और बिहार के युवक समेत 13 मुस्लिम आरोपित गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान गेट पर गार्ड से पूछताछ हुई, तो वो फरार हो गया। इसके बाद फैक्ट्री के अंदर से 13 लोग पकड़े गए और सैकड़ों किलो गोमांस बरामद किया गया। इस 13 लोगों में से एक बिहार का मुस्लिम है, तो 12 रोहिंग्या मुस्लिम हैं। छापेमारी की इस कार्रवाई को अंजाम देने में गौ रक्षा दल की अहम भूमिका रही। इस दौरान पर मौजूद शिवसेना नेता ईशांत शर्मा ने दावा किया कि जालंधर की सड़कों पर घूमने वाली गायों को निशाना बनाया जाता था, उनकी हत्या कहीं और की जाती थी, लेकिन यहाँ से पैकिंग कर इसे विदेशों तक भेजा जाता था।

एसएसपी भी मौके पर पहुँचे, रह गए हैरान

गोमांस बरामदगी और बड़ी संख्या में रोहिंग्या घुसपैठियों के पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद जालंधर (देहात) के एसएसपी मुखविंदर सिंह भी मौके पर पहुँचे और पुलिस की टीमों को कार्रवाई के निर्देश दिये। इस मौके पर पकड़े गए बिहार के युवक ने कहा कि उसे दो दिन पहले चिकन पैकिंग के काम के लिए कह कर लाया गया था, लेकिन यहाँ कुछ और ही चल रहा था। यहां पैकिंग यूनिट है। गोमांस कहाँ से आता है, उसे नहीं पता।

लोकेशन मिलने के बाद रेकी, फिर छापेमारी

इस मामले में गौ रक्षा दल के प्रधान सतीश ने बताया कि बिहार से लेकर दिल्ली तक गोमांस की फैक्ट्रियाँ पकड़ी गई थीं। वहीं से जानकारी मिली थी कि जालंधर में भी ये घिनौना काम अंजाम दिया जा रहा है, इसके बाद उन्होंने लोकेशन का पता किया और फिर पूरे मामले की रेकी गई। जब पूरी तरह से ये पता चल गया कि अंदर क्या हो रहा है, तब पुलिस को सूचना देकर छापेमारी कराई गई। स्थानीय पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीमा हैदर-सचिन मीणा और अंजू-नसरुल्लाह पर फिल्म: कन्हैया लाल हत्याकांड वाली फिल्म पूरी होने के बाद शुरू होगा काम, पालघर मॉब लिंचिंग पर भी मूवी

कन्हैया लाल की हत्या पर ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’ नामक फिल्म बना रहे अमित जानी दो और फिल्म बनाने जा रहे हैं। इनमें से एक फ़िल्म पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पर तथा दूसरी भारत से पाकिस्तान गई अंजू पर होगी। सीमा हैदर पर बनने वाली फ़िल्म का नाम ‘कराची टू नोएडा’ होगा। वहीं अंजू पर बनने वाली फिल्म का नाम ‘मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है’ होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोड्यूसर अमित जानी का कहना है कि ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’ की शूटिंग पूरी होने के बाद सीमा हैदर और अंजू पर बनने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू होगा। फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ में सीमा हैदर ही रोल में होगी। जल्द ही इस फिल्म का थीम सॉन्ग में लॉन्च होगा। ‘जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन’ की ओर से कहा गया है कि सीमा और अंजू पर बनने वाली फिल्मों के टाइटल बुक किए जा चुके हैं।

इसके अलावा, महाराष्ट्र के पालघर में हुई संतों की हत्या पर ‘मॉब लिंचिंग’ के नाम से वेब सीरीज बननी है। इसका टाइटल भी बुक हो चुका है।

गौरतलब है कि इससे पहले अमित जानी ने कन्हैया लाल की हत्या पर बन रही फिल्म ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’ में सीमा हैदर को काम करने का ऑफर दिया था। इसके लिए प्रोडक्शन प्रोड्यूसर जानी सिन्हा, डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भरत सिंह ने सीमा से मुलाकात कर उसका ऑडिशन भी लिया था। कथित तौर पर ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’ में सीमा हैदर रॉ एजेंट की भूमिका निभा सकती है। हालाँकि, सीमा हैदर ने फिल्म में काम करने के लिए अपनी सहमति नहीं दी है। सीमा का कहना है कि यूपी एटीएस से क्लीन चिट मिलने के बाद ही वह फ़िल्म में काम करने के लिए हामी भरेगी।

इस्लामिक कट्टरपंथियों की क्रूरता पर बन रही ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’

नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने के बाद इस्लामिक कट्टरपंथियों ने राजस्थान के उदयपुर में टेलर का काम करने वाले कन्हैया लाल की हत्या कर दी थी। इस्लामिक कट्टरपंथी मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस कन्हैया लाल की दुकान में ग्राहक बन कर घुसे थे। इसके बाद बेरहमी से सिर कलम कर हत्या कर दी थी।

बता दें कि पाकिस्तान के कराची में रहने वाली सीमा हैदर की मुलाकात पबजी गेम खेलते हुए नोएडा में रहने वाले सचिन से हुई थी। इसके बाद सचिन के प्यार में 4 बच्चों की अम्मी सीना कराची स्थित अपना घर बेचकर अपने बच्चों समेत भारत आकर सचिन के साथ रह रही थी। चूँकि उसने नेपाल बॉर्डर से अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश किया था। इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। फिलहाल यूपी एटीएस समेत अन्य जाँच एजेंसियाँ उसके खिलाफ जाँच कर रहीं हैं।

वहीं, राजस्थान के भिवाड़ी जिले की रहने वाली अंजू थॉमस की मुलाकात फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के दीर बाला जिले के नसरुल्लाह से हुई थी। उसने पाकिस्तान जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा बनवाया था। इसके बाद सीमा पार कर नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुँच गई। पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। उसका निकाह नामा व कई तस्वीरें भी सामने आईं थीं।