शख्स ने बताया कि जब वह पहले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाते थे, तो हमेशा अपने फ़ोन पर ही लगी रहती थी, लेकिन मोची उनमें से नहीं है। वह सिर्फ उसी को अपना पूरा समय देती है।
लाल किले पर धार्मिक झंडे फहराए जाने और गिरफ्तार किए गए किसानों को लेकर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा है, “निशान साहिब सिख पहचान का प्रतीक है। झंडा फहराना अपराध नहीं बनता।”
गंगा आरती को गाँव और कस्बों से जोड़ कर योगी सरकार गंगा स्वच्छता अभियान को सबसे बड़े जन आंदोलन का रूप देना चाहती है। इस अभियान के जरिए राज्य सरकार युवा पीढ़ी के बीच अपनी संस्कृति के प्रति लगाव को और मजबूत करना चाहती है।
“मैं पुलिस के वर्जन को नहीं मानूँगा। मैं सिर्फ इसलिए भरोसा नहीं कर लूँगा कि पुलिस कह रही है तो सही कह रही है। पुलिस का वर्जन सरकारी वर्जन होता है। जो सरकार कहेगी वो पुलिस करेगी।”
'क्रांतिकारी' पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और इच्छाधारी आंदोलनकारी योगेन्द्र यादव को मशविरा दिया है।
हर एक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को प्रदर्शन में दिल्ली पहुँचने का फरमान दिया गया है। ऐसा न करने पर जुर्माने और गाँव-समाज से बहिष्कार की धमकी दी गई है।
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ कोलकाता में शेख मतलाब ने अपने बेटे शेख नज़ीर पर क्रूड बम से हमला कर दिया। शेख मतलाब की मौत हो गई, वहीं उसका बेटा बुरी तरह घायल है।
"चूँकि मुझे सरकार से एक सवाल पूछना था, इसीलिए मैं अपने फोन में कुछ चीजें चेक कर रहा था। मेरा स्टोरेज भर गया था और मैं उसमें से अवांछित चीजें हटा रहा था।"
महापंचयात में सैंकड़ों लोग शामिल हुए। सबकी मौजूदगी में हुई मुजफ्फरनगर महापंचायत में फैसला लिया गया कि आज सीधा दिल्ली नहीं जाना है। गाजीपुर बॉर्डर पर पहले से ही बहुत लोग पहुँच गए हैं।
भारी संख्या में गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस बल, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए है। गाजीपुर बॉर्डर पर कल से मचे बवाल को लेकर यूपी पुलिस का कहना है कि किसानों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगाई गई।
"हम यहाँ पर अपनी सरकार द्वारा किए गए पानी और शौचालय के इंतज़ाम देखने के लिए आए हैं। पुलिस ने पानी के टैंक को रोकने का प्रयास किया जिससे टैंक तय जगह पर नहीं पहुँच पाएँ।"
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो गई। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पिछले दिनों सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं व उपलब्धियों का ब्यौरा दिया।
"भारत में बड़े पैमाने पर वैक्सीन का उत्पादन हो रहा है इसलिए हम भारतीय संस्थानों के लगातार संपर्क में हैं। दुनिया को समझना चाहिए कि इसका पूरी तरह से उपयोग किया जाना चाहिए।"
वाशिंगटन एक अमेरिकी नागरिक पर हुए भीषण अत्याचार के लिए उमर शेख पर मुकदमा चलाने के लिए तैयार है। पाकिस्तान को उस पर सख्त कार्रवाई करनी होगी, उमर शेख अलकायदा का आतंकवादी है।
उधर जींद में राकेश टिकैत के समर्थन में किसानों ने जींद-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया है। कहा जा रहा कि दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई से किसानों में काफी नाराजगी है और आज उन्होंने महापंचायत भी बुलाई है।
'देशद्रोही' योगेन्द्र यादव को उनकी सोसायटी के लोग कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण सोसायटी से बाहर निकालने के लिए सड़क पर उतर आए हैं।
राकेश टिकैत ने घोषणा की कि गाजीपुर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, वहीं उनके भाई बीकेयू प्रमुख नरेश टिकैत ने कहा कि इस धरना प्रदर्शन को समाप्त कर देना चाहिए।