हैदराबाद में शादी करने के लिए 31 साल की एक महिला ने टीवी म्यूजिक चैनल के एंकर को भाड़े के गुंडों से उठवा लिया। वह 5 स्टार्टअप कंपनियों में डायरेक्टर है।
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में टीएमसी नेता शेख शाहजहाँ के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा एक बार फिर से फूट पड़ा। महिलाओं ने शेख शाहजहाँ के करीबी अजीत मेईती के घर पर तोड़फोड़ की और उनकी पिटाई भी कर दी।
अमेरिका के शीर्ष टेक सिक्योरिटी अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार ने टिकटॉक पर बैन लगाकर जिस तरह से चीन को चुनौती दी, वो एक तरह से गोल्ड स्टैंडर्ड है। ऐसा सभी देशों को करना चाहिए।
इंटरनेशनल फास्ट फूड ब्रांड मैक्डोनाल्ड्स के खिलाफ महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई हुई है। जाँच में पाया गया है कि ये कंपनी चीज के नाम पर ग्राहकों को धोखा दे रही थी और चीज की जगह ग्राहकों को सस्ते रिफाइंड से बना 'सब्सिट्यूट' परोस रही थी, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी पहुँचे हुए हैं। यहाँ उन्होंने काशी सांसद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरष्कृत और संबोधित किया। इसके बाद वह अन्य कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
बांग्लादेश में रूह अफ़ज़ा की धोखाधड़ी पकड़ी गई है। कोर्ट ने जुर्माने की सजा भी सुनाई, लेकिन इस मामले को कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रहे अधिकारी को रिश्वत की पेशकश की बात सामने आई है।
मणिपुर हाई कोर्ट ने अपने आदेश के उस हिस्से को डिलीट कर दिया है, जिसमें उसने सरकार को निर्देश दिए थे कि सरकार को मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करना चाहिए।
ट्विंकल खन्ना ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पुरुषों की ज्यादा जरूरत नहीं लगती। इसी इंटरव्यू की क्लिप शेयर करके कंगना ने उन्हें सुनाया है।
आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है और इस बीच एक अनोखी खबर सामने आई है। YSR कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) दोनों ही कंडोम पैकेट पर अपने पार्टी चिह्न छापकर वितरित कर रही हैं।