Home Blog Page 6042

राजदीप ने बरखा, दुआ और गुप्ता की लगाई क्लास, सबने कहा – हेल हिटलर! Video में सब क्लियर है

मोदी अगर अपनी माँ को पीएम हाउस में घुमाते हैं तब उन पर फ्री होने की आलोचना होती है। विदेश जाते हैं तो ‘फालतू’ के घूमने पर आलोचना। लेकिन यहाँ तो पाकिस्तान के घर में घुसने की ‘हिम्मत’ कर दी प्रधानमंत्री ने! ऐसे में पाक-प्रेमी भला कैसे शांत बैठते! तय रणनीति के तहत वामपंथी पत्रकारों और विरोधियों ने एयर स्ट्राइक के बाद मोदी सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की। और उनके तर्क ऐसे-ऐसे थे कि किसी भी व्यक्ति को, जो देशहित में सोचता है, जिसकी जवानों और सेना में आस्था है, उसे शर्म आएगी।

पाक-प्रेमी मीडिया मठाधीश यहीं मात खा जाते हैं। वो अभी तक मीडिया को न्यूज़ मीडिया ही मानते आ रहे हैं। जबकि जमाना सोशल मीडिया का है। अभिव्यक्ति और संप्रेषण अब एकतरफा नहीं। इसलिए लोगों ने पाक-प्रेमियों को देश प्रेम का पाठ पढ़ाया – क्रिएटिव होकर।

2004 में एक फिल्म आई थी – Downfall/Der Untergang – हिटलर के ऊपर। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से बौखलाए गैंग और उनकी प्रतिक्रियाओं को थीम बनाकर इसी फिल्म के एक फेमस सीन को लोगों ने थोड़ा एडिट किया है। 3 मिनट 58 सेकंड के इस वीडियो में आप बार-बार हँसने को मजबूर होंगे। और तरस खाएँगे उन लोगों पर जिन्होंने एकाध फ्लैट-जमीन और कुछ पद-सम्मान के लिए अपना ज़मीर तक बेच दिया है।

MP: OBC आरक्षण हुआ दोगुना, कुल कोटा 70% के पार, बेरोज़गारी भत्ते पर वादे से मुकरे कमलनाथ

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को मिलने वाले आरक्षण को 14% से बढ़ा कर 27% करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही राज्य में आरक्षण का कुल कोटा बढ़ कर 70% को पार कर गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सामान्य वर्ग के ग़रीबों को 10% आरक्षण वाले प्रावधान को भी लागू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में सृजित होने वाली नौकरियों में सामान्य वर्ग के ग़रीबों को 10% आरक्षण का लाभ देगी। सागर जिले में ‘जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना’ के मौके पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा:

“समाज में सभी वर्गों को आगे बढ़ने के अवसर मिले, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मैंने ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का ऐलान किया है। यह एक बड़ा मसला है। भाजपा नेता पिछड़े वर्ग के हित की बातें ही करते रहते हैं, लेकिन 15 सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद वे इस वर्ग के कोटा को बढ़ा नहीं सके। लेकिन हमारी सरकार ने ओबीसी कोटे को बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने का फ़ैसला किया है।”

उन्होंने राज्य में खाली पड़ी 60,000 सरकारी सीटों को भरने का भी ऐलान किया। उन्होंने युवाओं से छोटे उद्योग खोलने और ‘युवा स्वाभिमान योजना’ का लाभ उठाने की अपील की। इस योजना के तहत 100 दिनों का काम और ₹4,000 मासिक भत्ते के रूप में मिलता है। बता दें कि चुनाव पूर्व घोषणापत्र में कॉन्ग्रेस ने प्रत्येक परिवार के एक बेरोज़गार युवा सदस्य को 3 वर्ष के लिए ₹10,000 मासिक बेरोज़गारी भत्ते के रूप में देने का वादा किया था। लेकिन, अब घोषणा के उलट 3 वर्ष की जगह 3 महीने के लिए और ₹10,000 की जगह ₹4,000 ही मिलेंगे।

भाजपा ने राज्य सरकार के फ़ैसले पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ की नीयत में खोट है। भाजपा ने उन पर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए ग़रीबों को 10% आरक्षण वाले प्रावधान को लटकाने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के आरक्षण को आगे बढ़ाना सिर्फ़ एक चुनावी शिगूफा है। आचार संहिता को देखते हुए इसके लागू होने के आसार भी कम हैं।

मेरठ में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, 200 झुग्गियाँ जलीं, नदीम, समर, मुमताज़ समेत 250 पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के मेरठ के सदर थाना क्षेत्र की भूसा मंडी में कल (मार्च 6, 2019) अवैध निर्माण तोड़ने पर बवाल और आगजनी की घटना सामने आई। भूसा मंडी में स्थानीय लोगों ने अवैध निर्माण हटाने के लिए गई कैंटोनमेंट बोर्ड और पुलिस की टीम से विरोध जताते हुए हाथापाई शुरू कर दी और पुलिसकर्मियों का वायरलेस भी छीन लिया।

इतना ही नहीं, उग्र भीड़ ने पुलिस को पीटा भी और दिल्ली रोड पर पथराव करके काफ़ी अराजकता भी फैलाई। इसके बाद उपद्रवियों ने करीब 200 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे वहाँ कई सिलेंडरों के फटने से स्थिति और भी अधिक भयावह हो गई। साथ ही इन आग की लपटों की चपेट में एक धार्मिक स्थल भी आ गया।

उत्पात मचाने के बाद भीड़ ने दिल्ली रोड पर निजी वाहनों और रोडवेज बसों में भी तोड़फोड़ करके जमकर लूटपाट की। गनीमत सिर्फ़ इतनी रही कि वहाँ आम लोगों के संयम और सूझ-बूझ से शहर दंगे की आग में जलने से बच गया।

इस मामले में कैंट बोर्ड के सीईओ प्रसाद चव्हाण की ओर से मछेरान निवासी नदीम, समर, मुमताज, रहीसुद्दीन समेत 250 लोगों के ख़िलाफ़ थाना सदर में केस दर्ज कराया गया है। साथ ही 7 लोगों को हिरासत में भी लिया गया। बताया जा रहा है कि हमले में कैंट बोर्ड सुपरवाइजर राजकुमार, मोहन, हीरालाल, एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता समेत कई लोगों को चोटें भी आईं हैं।

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार पूरा मामला कुछ यूँ है कि, भूसा मंडी में बड़ी संख्या में झुग्गी-झोंपडी सहित पक्के मकान बने हुए हैं। जहाँ रहीसु नाम का व्यक्ति अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। बुधवार (मार्च 6,2019) दोपहर कैंटोनमेंट बोर्ड की टीम और सदर थाने की पुलिस ने निर्माण को अवैध बताकर ध्वस्त कर दिया। इसे लेकर वहाँ रहने वाले लोगों और टीम के अधिकारियों में झड़प शुरू हो गई।

इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कैंट बोर्ड के एक कर्मचारी को पीट दिया। बवाल बढ़ने की सूचना मिलने पर पहुँची सदर थाने की पुलिस से भी हाथापाई हुई। इसके बाद बवाल बढ़ता ही चला गया। आग से घरों में बड़ी संख्या में बकरियों और अन्य पशु जो बँधे रह गए आग में जलकर मर गए। डीएम-एसएसपी सहित पूरे जिले के पुलिस-प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुँचकर भीड़ को शांत कराया और आग बुझाने का प्रयास किया।

नोटबंदी के दौरान खातों में बड़ी राशि जमा कराने वाले 80,000 लोग IT विभाग के रडार पर

इनकम टैक्स विभाग ने ऐसे 80,000 लोगों की सूची तैयार की है, जिन्होंने नोटबंदी के दौरान अपने बैंक खतों में अच्छी-ख़ासी रकम जमा कराई थी। इन सभी के ट्रांजैक्शंस की जाँच की जा रही है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने आयकर विभाग की नोटिस का जवाब नहीं दिया और वित्तीय वर्ष 2016-17 का टैक्स रिटर्न प्रस्तुत नहीं किया। अब ये सभी आयकर विभाग की स्क्रूटनी की जद में होंगे। 5 मार्च को अपने सीनियर कैडर को जारी किए गए नोटिस में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने इस बाबत स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार किया है।

इससे पहले आयकर विभाग ने धारा 142 (1) के तहत लगभग 3 लाख व्यक्तियों को नोटिस जारी किया था। उस नोटिस में उन्हें अपने नक़दी जमा से संबंधित विवरण प्रदान करने और 2016-17 के लिए अपने I-T रिटर्न को प्रस्तुत करने को कहा गया था। 87,000 मामलों में आयकर विभाग को कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी या तकनीकी शब्दों में यूँ कहें कि नोटिस का अनुपालन नहीं किया गया था। CBDT ने अनुमान के मुताबिक़, ‘Best Judgement Assessment’ मार्च से जून के बीच पूरा हो जाना चाहिए।

ये सभी 80,000 लोग अब आयकर विभाग के रडार पर हैं। आयकर अधिकारी उनके बारे में अधिकतम जानकारी जुटाएँगे और इन जानकारियों के आधार पर उनकी कुल आय का विवरण पता किया जाएगा। इस कार्य के लिए अधिकारियों को अधिकृत कर दिया गया है। उनकी कुल आय-व्यय का आकलन किया जाएगा।

CBDT की अधिसूचना के अनुसार, ये अधिकारी अब किसी भी व्यक्ति को धारा 133 (6) के तहत नोटिस भेज कर अतिरिक्त जानकारी की माँग कर सकते हैं। उनके बैंकों के लेनदेन का विवरण, फंड फ्लो इत्यादि से जुड़े विवरण माँगे जा सकते हैं। इस अधिसूचना में कहा गया है:

“इस तरह के नोटिस संबंधित आई-टी अधिकारी द्वारा उपलब्ध सूचना के सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के बाद जारी किए जाएँगे ताकि अधिकतम संभव अतिरिक्त जानकारी को बाहर निकाला जा सके। इसके अलावा, पिछले आयकर रिटर्न का एक विस्तृत विश्लेषण के आधार पर नोटबंदी के दौरान किए गए लेनदेन की प्रकृति के बारे में जानने के लिए अधिकारी इन विवरण की माँग कर सकते हैं।”

करदाताओं को उनका पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाएगा। सीबीडीटी के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने कहा कि नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद वास्तव में देश में कर आधार बढ़ाने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष करों से देश का शुद्ध राजस्व बढ़ा है। इस से पहले अप्रत्यक्ष करों का योगदान प्रत्यक्ष करों से ज्यादा हुआ करता था। लेकिन, पिछले साल ऐसा पहली बार हुआ है जब अप्रत्यक्ष करों (48%) का योगदान प्रत्यक्ष करों (52%) के योगदान से कम रहा।

AAP विधायक पर बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज

आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। मोहिंदर दिल्ली के रिठाला से विधायक हैं। उन्होंने 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता कुलवंत राणा को हराया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित ने 2 वर्ष पूर्व इस वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता ने कहा कि गोयल उसे जानते हैं और उन्होंने 2 साल पहले उस से दुष्कर्म किया था।

पीड़िता ने विधायक पर एक नहीं बल्कि कई बार जबरन सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया। प्रशांत विहार में विधायक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है और ‘महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध’ प्रकोष्ठ के अधिकारी मामले की जाँच कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत सिंह चहल ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वे इसी तरह दिल्ली की महिलाओं को सुरक्षा देंगे? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए।

40 वर्षीय पीड़िता ने विधायक के भाई पर अश्लील वीडियो भेजने और धमकाने का आरोप लगाया। आप नेता मोहिंदर गोयल ने ख़ुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए इसे साज़िश करार दिया। इस से पहले 2016 में अन्य दो आप नेताओं पर गैंगरेप के आरोप लगे थे। आप नेता राम प्रताप और भूपेंदर पर एक 24 वर्षीय महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया था।

झारखंड: दुमका में नक्सली ठिकानों से पुलिस ने जब्त किए 60 क्रूड बम और 12 kg विस्फोटक

दुमका जिले के नक्सल प्रभावित काठीकुंड प्रखंड के लकड़ापहाड़ी गाँव से मंगलवार (मार्च 05, 2019) को पुलिस ने 60 क्रूड बम (देशी ग्रेनेड) समेत तकरीबन 12 किलो विस्फोटक बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह 10 दिनों के अंदर तीसरा मौका है जब पुलिस को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दुमका के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चल रहे जोरदार अभियान के दौरान काठीकुंड में पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि सभी बरामद बमों को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि 12 किलो विस्फोटक में 10 किलो टीईटीएन और 2 किलो लाल रंग का विस्फोटक बरामद किया गया है। एसपी ने कहा कि क्रूड बम के इस्तेमाल से जानमाल को भारी क्षति हो सकती थी। बता दें कि बीते 27 फरवरी को पुलिस काठीकुंड के जोड़ाआम से भी बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त करने में सफलता हासिल की थी। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली संगठन ने लोक सभा चुनाव में हिंसा फैलाने की तैयारी कर रखी थी।

रहीसु के ‘अवैध निर्माण’ को अधिकारियों ने गिराया, 100 से ज़्यादा झुग्गियाँ के साथ धार्मिक स्थल को लगा दी आग

उत्तर प्रदेश के मेरठ के सदर थाना क्षेत्र की भूसा मंडी में अवैध निर्माण तोड़ने पर बवाल और आगजनी की घटना सामने आई है। भूसा मंडी में अतिक्रमण हटाने के लिए गई कैंटोमेंट बोर्ड और पुलिस की टीम से स्थानीय लोगों ने बदतमीजी करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। यहाँ तक कि पुलिसकर्मियों का वायरलेस भी छीन लिया।

इतना ही नहीं, इसके बाद वहाँ उपद्रवियों ने करीब 100 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ी में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि एक धार्मिक स्थल भी आग की चपेट में आ गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मकानों में बड़ी संख्या में रखे सिलेंडर विस्फोट में विस्फोट से आग और भी ज़्यादा आक्रामक हो गई। यहाँ तक कि उपद्रवियों ने कई दुकानों में लूटपाट भी शुरू कर दी। जिससे अफरा-तफरी मच गई और पूरे शहर में दंगे की अफवाह फैल गई। कई बसों और वाहनो में तोड़फोड़ करने के साथ उन्हें आग के हवाले कर दिया गया।

मीडिया के अनुसार पूरा मामला कुछ यूँ है कि, भूसा मंडी में बड़ी संख्या में झुग्गी-झोंपडी सहित पक्के मकान बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि रहीसु नाम का व्यक्ति अपने मकान का निर्माण कर रहा था। बुधवार (मार्च 6,2019) दोपहर कैंटोमेंट बोर्ड के सीईई और सदर थाने की पुलिस ने निर्माण को अवैध बताकर ध्वस्त कर दिया। इसे लेकर वहाँ रहने वाले लोगों और टीम के अधिकारियों में झड़प शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने कैंट बोर्ड के एक कर्मचारी को पीट दिया। बवाल बढ़ने की सूचना मिलने पर पहुँची सदर थाने की पुलिस से भी हाथापाई हुई। इसके बाद बवाल बढ़ता ही चला गया। आग से घरों में बड़ी संख्या में बकरियों और अन्य पशु जो बँधे रह गए आग में जलकर मर गए।

बताया जा रहा है कि डीएम-एसएसपी सहित पूरे जिले का पुलिस-प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुँचकर भीड़ को शांत कराया। अभी तक कि सूचना के आधार पर फिलहाल आग लगी हुई है और उसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का वजूद ही नहीं है: पाकिस्तानी सेना

IAF द्वारा पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी संगठनों को ख़त्म करने की घटना के बाद से पाकिस्तान अपने को ‘जोकर’ साबित करने के पूरे सबूत दे चुका है। इसी श्रृंखला में पाकिस्तान की सेना ने आज बयान दिया है कि उनके मुल्क में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का वजूद ही नहीं है। यह चौंकाने वाला दावा पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने किया है। उन्होंने कहा कि इस संगठन को उनके मुल्क और संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंधित किया है।

पाक सेना के प्रवक्ता गफूर का ये बयान उस वक्त आया है, जब पाक विदेश मंत्री महमूद शाह कुरैशी ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि वह जैश के सरगना मसूद अजहर के संपर्क में हैं। इस बीच, बुधवार (मार्च 06, 2019) को ही पाक के वित्त सचिव ने कहा कि वित्तीय प्रतिबंधों से बचने के लिए प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा एक साक्षात्कार में पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था कि मसूद अजहर बहुत बीमार है और हम उसके संपर्क में हैं, साथ ही यह भी कहा था कि जैश लीडरशिप से हुई बातचीत में उन्होंने पुलवामा हमले को अंजाम देने से इनकार किया है।

पाकिस्तान की सरकार और सेना के बयानों में विरोधाभास दिख रहा है। पाकिस्तान ने मंगलवार को जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई और बेटे समेत 44 आतंकियों को हिरासत में लेने की बात की थी। पाक विदेश राज्य मंत्री शहरयार अफरीदी ने कहा था कि यह कार्रवाई किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव में नहीं, बल्कि देश हित में की गई है।

‘मेरा बूट सबसे मजबूत’ : भाजपा सांसद और विधायक में बहस के बाद हुई जमकर कुटाई

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध के बादल छँट चुके हैं लेकिन भाजपा के भीतर आज एक अलग किस्म की जंग देखने को मिली है। ख़बरों में आज उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो देखने को मिला है। वीडियों में संत कबीर नगर के विधायक और सांसद आपस में ही भिड़ गए। बातों की गरमा-गर्मी हाथापाई और एक दूसरे पर जूता-चप्पल चलाने पर भी आ गई। मामला इतना बढ़ गया कि बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने विधायक राकेश सिंह पर जूता फेंक दिया।

मामला एक प्रोजेक्ट के शिलापट्ट पर नाम लिखवाने को लेकर था। फाउंडेशन स्टोन पर किस का नाम होगा, इसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों लोग आपस में भिड़ पड़े। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी इंजिनियर से कुछ सवाल पूछ रहे हैं, इसी बीच विधायक राकेश सिंह उन सवालों के बीच में कूद पड़ते हैं। 

इस निंदनीय घटना पर उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, “हमने इस निंदनीय घटना का संज्ञान लिया है और दोनों को लखनऊ तलब किया गया है। सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

पुलवामा अटैक पर फेक ऑडियो वायरल करने वाला Avi Dandiya गिरफ्तार: रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने पुलवामा आतंकी हमले से संबंधित फेक ऑडियो क्लिप वायरल करने वाले आरोपित अवि डांडिया को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि एक मार्च को अवि डांडिया ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव के दौरान एक ऑडियो क्लिप पोस्ट किया था। इसमें अवि ने कैप्शन लिखा था, “क्या सच है सुनिए, अगर विश्वास न हो और देश की आवाम में दम हो तो पूछे उनसे, जिनकी आवाज है, जो सेना के नहीं, वे आवाम के क्या होंगे?”

दरअसल अवि के फेक ऑडियो क्लिप के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक महिला से बात कर रहे हैं। इस क्लिप को सुनकर ऐसा लग रहा है कि पुलवामा हमले की साजिश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रची है। बता दें कि अवि द्वारा पोस्ट की ऑडियो क्लिप की पड़ताल में सामने आया का यह फेक है। इस क्लिप को नेताओं के पुराने बयानों को जोड़-तोड़कर बनाया गया था।

पड़ताल में सामने आया कि अलग अलग चैनलों या अलग-अलग वक्त पर दिए गए बयानों में से शॉट्स लेकर ऑडियो क्लिप बनाई गई है। इस ऑडियो क्लिप में एक महिला के सवालों पर राजनाथ और अमित शाह के बयानों को ऐसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था कि जैसे पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रची जा रही हो। जिसका पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने के लिए इस्तेमाल किया था।

जिसमें दावा किया जा रहा था कि 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने ही कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कराया था।

इससे पहले भी अवि ने कई फेक वीडिओ जारी किया था। लम्बे समय तक डांडिया प्रो आप कैम्पेन चलाता रहा। डांडिया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन करता हुआ भी नज़र आया था।