अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि इनकी लाल टोपी ही सुरक्षा के लिए खतरा है। इस लाल टोपी का मतलब दंगा, राहजनी और किसानों की ट्यूबवेल मोटर चोरी हो जाना है।
अरुणाचल प्रदेश से अगवा किए गए मिराम तरोन को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। तरोन के पिता ने चीनी सेना पर बेटे को हिरासत में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
मौलाना उस्मानी की तमाम वीडियोज हैं जिसमें वह मुस्लिमों को भड़काता है और साथ ही उन लोगों को सजा दिलाने की बात कर रहा है जो उसकी नजर में ईशनिंदा के आरोपित हैं।
केन-बेतवा परियोजना से 62 लाख लोगों को पेयजल की आपूर्ति, 103 मेगावाट हाइड्रो और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन प्राप्त होगा। कृषि बजट में और क्या-क्या?
राजस्थान के अलवर में मूक-बधिर नाबालिग के साथ दरिंदगी के मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि बलात्कार को हादसा बताने का दबाव डाला जा रहा।
पिराना से मुसलमानों का बड़े पैमाने पर पलायन नहीं हुआ है। उन्होंने लगातार कई ट्वीट्स और वीडियो के जरिए यह साबित किया कि यह पूरा वायरल घटनाक्रम मनगढंत है।
विरोध प्रदर्शन और लाठी चार्ज के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है। वहीं, राजकोट के पुलिस कमिश्नर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। पुलिस ने किया लाठीचार्ज। 'हिंदुस्तानी भाऊ' पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगा है।
अब्दुल्ला के आरोपों के बाद हैदर खान ने दावा किया कि अब्दुल्ला की जान को खतरा नहीं है बल्कि उनकी जान को खतरा है। उनके दादा की भी सड़क हादसे में मौत हुई थी।