चार राज्यों की जिन 16 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था, उनके नतीजे आ गए हैं। कर्नाटक में भाजपा को तीन और कॉन्ग्रेस को एक सीट मिली है। राजस्थान में कॉन्ग्रेस ने तीन और भाजपा ने एक सीट जीती है।
दिल्ली की अदालत में एक व्यक्ति ने याचिका दाखिल कर खुद को कुतुब मीनार मामले में पक्षकार बनाने की अपील की है। आगरा से गुरुग्राम तक जमीन पर अपना स्वामित्व बताया है।
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्री नवाब मलिक राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएँगे। हाई कोर्ट ने उन्हें इसके लिए जेल से रिहाई की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
राजस्थान के सीकर के एसडीएम कोर्ट में एक वकील ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। सुसाइड नोट में 40 वर्षीय वकील हंसराज मावलिया ने एसडीएम पर पैसे लेकर काम करने और एक एसएचओ पर खुद को धमकाने का आरोप लगाया है।
ईरान ने वह बयान वापस ले लिया है जिसमें दावा किया गया था कि भारत के NSA अजीत डोभाल ने पैंगबर मुहम्मद का अपमान करने वालों को सबक सिखाने का भरोसा दिलाया है।