जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए सुरक्षाबलों ने कुछ ही घंटों में दो जगह दो आतंकी मारे हैं। इनमें से एक का हाथ प्रदेश में हुई हत्याओं को अंजाम देने में था।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से निकाह का झाँसा दे मदरसे की छात्रा से रेप करने और बाद में उसका गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। आरोपित मदरसे का ही मौलवी है।
रोपड़ से आई वीडियो में रावण की वेशभूषा में स्टेज पर कलाकार बंदूक लेकर नाच रहा है। उसके पीछे पंजाबी गायक हरजीत हरमन का 'मित्रां दा नां चलदा' गीत बज रहा है।
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने राजस्थान के हनुमानगढ़ में हुई एक दलित की हत्या पर कॉन्ग्रेस को घेरा है। उन्होंने पूछा है कि क्या यहाँ कॉन्ग्रेस ₹50 लाख की मदद करेगी?
एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के लिए सेलेब्रिटीज को पकड़ना, उनसे पूछताछ करना, कार्रवाई करना कोई नई बात नहीं है। 2011 में उन्होंने शाहरुख खान को भी पकड़ा था।