बिहार के अररिया में पूर्व लोकसभा सांसद सरफ़राज़ आलम मंच पर ही रोने लगे। कटिहार में सक्रिय पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम ने लालू यादव पर मुस्लिमों का हक़ मारने का आरोप लगाया।
इंदौर में लव जिहाद का नया मामला सामने आया है, जहाँ अमान नाम के युवक ने हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात करने पर उसने धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी।
ईरान-इजरायल में तनाव के बीच भारत सरकार ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और दोनों देशों की यात्रा से बचने के लिए कहा है। सरकार ने दोनों देशों में मौजूद अपने नागरिकों से दूतावास के संपर्क में बने रहने की भी सलाह दी है।
खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के ऑपरेटिव प्रभप्रीत सिंह सिद्धू को राज्य विशेष ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे से बुधवार (10 अप्रैल 2024) को गिरफ्तार किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स में इन आईएसआईएस आतंकियों की पहचान एशिया R.A. और ट्वाना H.S. के रूप में हुई है। जर्मनी में दोनों को रेगेन्सबर्ग और दक्षिणी बवेरिया के रोथ जिले से गिरफ्तार किया गया।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी नेताओं के नवरात्रि-सावन में मांस खाने की वीडियो पोस्ट करने को मुगलों जैसी मानसिकता बताया है। उन्होंने इसे देश की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।
पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री जोगेंद्र नाथ मंडल ने खुद पर किसी को शक करने का मौका दिए बिना पाकिस्तान से सुरक्षित निकलने के लिए अपने बेटे की बीमारी का इस्तेमाल किया और पाकिस्तान सरकार से इस्तीफा देकर पाकिस्तान को छोड़ दिया। वो हिंदू विरोधी दंगों और दलितों पर हो रहे अत्याचारों से बेहद दुखी थे। उन्होंने अपने इस्तीफे में इसपर विस्तार से लिखा था।
इस्लामिक किताबों के मुताबिक गाजी का मतलब अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने वाला इस्लामिक लड़ाका होता है। एक गाजी काफिरों (मतलब इस्लाम को न मानने वालों) के खिलाफ लड़ता है।
बीजेपी की वरिष्ठ नेता मेनका गाँधी ने रॉबर्ट वाड्रा पर तंज कसते हुए कहा कि देश दामादों से आगे बढ़ चुका है। रॉबर्ट वाड्रा कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा के पति हैं।
पाकिस्तान में बलोच समुदाय समुदाय ने फौज के अत्याचारों और दमन के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन किया। उन्होंने ईद के दिन त्यौहार मनाने की जगह अगवा किए गए अपने लोगों को लौटाने की माँग को लेकर सड़कों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।