ऑपइंडिया के सारे लेख (Archives)

अमृतसर हादसा: 59 मृतकों के परिवारों को 1 साल बाद भी नहीं मिला न्याय, कॉन्ग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

बीते वर्ष अमृतसर के जोड़ा फाटक पर दशहरा महोत्सव चल रहा था। वहाँ लोग रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन वहाँ से गुजरी और कई लोग काल के गाल में समा गए। इस हादसे ने 59 लोगों की ज़िंदगियाँ लील लीं। कई कॉन्ग्रेस नेता इस हादसे के लिए ज़िम्मेदार हैं लेकिन...

नवरात्रि के आखिरी दिन शिव मंदिर में तोड़फोड़: UP में आंदोलन की धमकी, इलाके में तनाव

उत्तर प्रदेश के बदायूं के उघैती में नवरात्रि के आखिरी दिन रविवार की देर रात कुछ अराजक तत्वों ने इलाके में स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने...

Pak ने किया था जिस Avenger को मार गिराने का दावा, IAF ने उड़ाया वही विमान

परेड का एक हिस्सा था वायुसेना का battle formation, इसमें शामिल थे तीन मिराज-2000, और उन्हें अपने सुरक्षा घेरे में लिए हुए दो Sukhoi-30MKI और इन्हीं Sukhoi-30MKI में से एक का नाम है Avenger-1, जिसके लिए पाकिस्तानी वायु सेना ने दावा किया था कि उसने इस विमान को 27 फरवरी की झड़प में मार गिराया था।

हिन्दू महिला और मुस्लिम प्रोफेसर को OYO होटल ने नहीं दिया रूम, कहा – ‘अलग-अलग धर्म के हो’: मीडिया रिपोर्ट्स

जयपुर के एक होटल ने एक जोड़े को रूम देने से सिर्फ़ इसीलिए मना कर दिया क्योंकि वो दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। उक्त पुरुष मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है तो महिला हिन्दू है। होटल के रिसेप्शन पर दोनों को कहा गया कि उन्हें चेक-इन नहीं करने दिया जाएगा लेकिन क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म से हैं।

अमेरिका ने चीन की 28 संस्थाओं को किया ब्लैकलिस्ट, उइगर मुस्लिमों के साथ अत्याचार करने पर लिया एक्शन

चीन में उइगर और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ होते अत्याचार को देखते हुए अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने चीन की 28 संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट कर दिया। अब चीन की ये 28 संस्थाएँ अमेरिकी सामान नहीं खरीद पाएँगी।

119 जज और 1372 वकील… सब के सब हो गए फेल: जिला न्यायाधीश बनने के लिए दी थी परीक्षा

परीक्षा में 1372 वकीलों ने भाग लिया। ऑनलाइन हुई इस परीक्षा में सिर्फ़ 494 वकील ही लिखित परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हो सके। हास्यास्पद यह रहा कि जिन न्यायिक अधिकारियों ने वकीलों की ऑनलाइन परीक्षा ली थी, वे खुद भी लिखित परीक्षा में फेल हो गए।

लड़की की हत्या कर पुलिस के बगल में खड़ा हो गया दाढ़ी वाला हत्यारा: ब्रिटिश नेता ने ट्वीट किया Video

ब्रिटेन के नेता डेविड वांस ने लन्दन की सड़क पर खुलेआम हत्या का एक दिल दहला देने वाला वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में एक शख्स किसी महिला पर प्रत्यक्षदर्शियों से भरी सड़क पर चाकू से हमला करता है और 5 बार उस पर वार करता है।

प्रेमी जोड़े को जबरन रोका, युवती का दुपट्टा हटा कर वीडियो बनाने का प्रयास: हैदर और गुरफान गिरफ़्तार

पीड़िता अपने प्रेमी के साथ बाइक पर जा रही थी। बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और युवती के साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया गया। युवती ने अपना चेहरा दुपट्टे से ढक रखा था। बदमाशों ने जबरन दुपट्टा हटा कर वीडियो बनाने का प्रयास किया। बाद में आरोपितों ने लड़के को पकड़ लिया।

आस्था के साथ बेहूदा खिलवाड़: हिंदू दम्पति को PoK बुलाया, लेकिन शारदा माँ के दर्शन से रोक दिया

पाकिस्तान ने हिन्दुओं की आस्था का एक बार फिर से अपमान किया है। पाकिस्तान की सरकार ने एक हिन्दू दम्पति को PoK स्थित माँ शारदा पीठ के दर्शन के लिए अनुमति तो दे दी लेकिन मन्दिर में जाने से रोक दिया। उन्हें मन्दिर के पास की नदी में ही पूजा-अर्चना कर लौटना पड़ा।

हिन्दुओं को बदनाम करने के लिए की गई ‘मॉब लिंचिंग’ की ब्रांडिंग: विजयदशमी उत्सव पर भागवत

कार्यक्रम के दौरान सरसंघचालक ने शस्त्र-पूजन भी किया। एचसीएल के संस्थापक और अरबपति कारोबारी शिव नादर इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मोहन भागवत ने 'मॉब लिंचिंग' गिरोह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछेक सामाजिक अपराध की घटनाओं को 'मॉब लिंचिंग' के रूप में ब्रांड किया गया।

17 महीने तालिबान की कैद में रहने के बाद 3 भारतीय इंजीनियर रिहा, छोड़ना पड़ा 11 आतंकियों को

तालिबान द्वारा आजाद किए गए तीनों इंजीनियर, उन्हीं 7 भारतीयों में से हैं, जिनका पिछले वर्ष अफगानिस्तान में अपहरण हुआ था। इन्हें अफगानिस्तान के बघनाल प्रांत से अगवा किया गया था। सातों इंजीनियर केईसी कंपनी की ओर से वहाँ में एक पॉवर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।

सरकारी आवास कब्जाए बैठे 50 पूर्व सांसदों को दिल्ली पुलिस की मदद से निकाल बाहर करने की प्रक्रिया शुरू

कुछ पूर्व सांसदों ने कहा था कि उनके बच्चे दिल्ली में पढ़ रहे हैं, इसलिए वे सरकारी आवास खाली नहीं कर सकते। कुछ पूर्व सांसदों ने अपने किसी परिवारजन के स्थानीय अस्पताल में भर्ती होने का बहाना बनाया था। कुछ अन्य पूर्व सांसदों ने कहा था कि वे दिल्ली में कहीं और आवास नहीं ढूँढ पा रहे हैं।

Aarey में काटे जाने थे कुल 2185 पेड़, 2 दिनों में काट डाले 2141 पेड़: मुंबई मेट्रो

मुंबई मेट्रो ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करता है। उसने साफ़ किया कि आरे मिल कॉलोनी क्षेत्र में अब एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। हालाँकि, काटे गए पेड़ों, लड़कियों व अन्य चीजों को वहाँ से साफ़ करने और हटाने का काम अनवरत चालू रहेगा।

13 महीने में ही उतावले हो गए पाकिस्तानी, इतने कम समय में Pak को मदीना कैसे बनाऊँ: इमरान खान

इमरान खान नया पाकिस्तान बनाने का वादा कर सत्ता में आए थे। अब पाकिस्तान डूबने की कगार पर है। अर्थव्यवस्था के बुरे हाल हैं। महॅंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। सो, लोग सरकार से सवाल पूछ रहे और इन सवालों ने पाकिस्तानी पीएम को परेशान कर दिया है।

स्विस बैंक ने दिए 31 लाख खातों के डिटेल, काला धन रखने वालों के उतरेंगे नक़ाब

इसी साल जून में वित्त मामलों की स्थायी समिति की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि 1980 से लेकर साल 2010 के बीच भारतीयों ने 246.48 अरब डॉलर से लेकर 490 अरब डॉलर के बीच काला धन देश के बाहर भेजा था।

हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ कब तक: त्रिपुरा हाईकोर्ट ने बलि-प्रथा बैन करने के पीछे दिए अजीब तर्क

किसी भी अदालत का काम धार्मिक मान्यताओं, रीति-रिवाजों और उसमे लोगों की आस्था से छेड़छाड़ करना नहीं है। पशुओं पर अत्याचार की बात करने वाले पहले देखें कि मांस उद्योग के लिए जानवरों पर होने वाला क्रूरतापूर्ण व्यवहार कितना जायज़ है?

पुलवामा में जैश, लश्कर और हिज़्बुल की गुप्त बैठक, Pak ने आतंकियों को सौंपे अलग-अलग टास्क

जैश को नेशनल हाइवे पर हमला करने, लश्कर को सुरक्षा बलों और उनके कैम्पों को निशाना बनाने और हिज़्बुल को राजनेताओं व सुरक्षा बलों पर हमले का टास्क दिया गया है। पाकिस्तानी फ़ौज और आईएसआई के इशारे पर ऐसा किया गया है।

कॉन्ग्रेस का सफाया हो चुका है, सबसे अच्छा कैल्शियम इंजेक्शन भी इसे नहीं बचा सकता: ओवैसी

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने दावा किया कि कॉन्ग्रेस आलाकमान हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस नीचे जा रही है। कोई उसे बचा नहीं सकता, क्योंकि पार्टी ख़ुद लड़ाई लड़ने के लिए तैयार नहीं है।

अल्लाह के अलावा किसी और की इबादत हराम, नाम बदल लें नुसरत जहाँ: देवबंदी उलेमा

नुसरत ने उलेमा के बयान का जवाब देते हुए कहा कि वह विवादों पर ध्यान नहीं देती हैं। उन्हें जो सही लगता है वह करती हैं। नुसरत ने कहा कि बंगाल में सभी लोग एक परिवार की तरह दुर्गा पूजा मनाते हैं।

अगले 3 महीनों में कर्ज चुकाना चाहती है ZEE: निवेशकों को MD पुनीत गोयनका ने दिलाया भरोसा

घरेलू ऋण को चुकता करने के लिए कंपनी अपनी संपत्तियों को बेचने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 205 मेगावाट के सोलर प्लांट की ब्रिकी से 1,300 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। 80 मेगावाट पावर प्लांट सहित अन्य संपत्तियों की ब्रिकी को लेकर भी बातचीत चल रही है।

‘वन्दे भारत’ के बाद अब तेजस एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, 3 खिड़कियों के शीशे चटके

इसी रेल खंड पर फ़रवरी 2019 में जब 'वन्दे भारत' का ट्रायल किया जा रहा था तो उस पर भी पत्थर फेंके गए थे। उस घटना में ट्रेन का साइड विंडो क्षतिग्रस्त हो गया था। मार्च में दोबारा यूपी के बदायूँ में इस ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई थी।

78 साल में पहुॅंचेंगे 5 ट्रिलियन डॉलर पर, 200 साल में अंग्रेज लूट कर ले गए $45 ट्रिलियन

"ब्रिटिश राज के शुरुआत में भारत की अर्थव्यवस्था सम्पूर्ण वैश्विक इकॉनमी का 23% थी। जब आज़ादी मिली तो यह मात्र 4% रह गई थी। ब्रिटेन का औद्योगीकरण भारत के डी-इंडस्ट्रियलाइजेशन पर आधारित था। ब्रिटिश भारत से कच्चा माल ले जाते और अपने देश में कपड़े बना पूरी दुनिया में माल कमाते थे।"

चुनाव लड़ने का मतलब CM बनना नहीं: बेटे आदित्य की दावेदारी पर उद्धव ठाकरे

आदित्य चुनाव मैदान में उतरने वाले पहले ठाकरे हैं। उनके चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से ही कई तरह के कयास लग रहे हैं। पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा था कि आदित्य को डिप्टी सीएम बनाने में उन्हें खुशी होगी।

गाँधी परिवार को विदेश में भी SPG सुरक्षा: मोदी सरकार का फैसला, कॉन्ग्रेस ने कहा – ‘ये तो निगरानी करवाना है’

सोनिया, राहुल और प्रियंका अगर विदेश दौरों पर भी जाते हैं तो एसपीजी दस्ता उनके साथ ही जाएगा। कॉन्ग्रेस ने इस फ़ैसले का विरोध करते हुए कहा कि मोदी सरकार गाँधी परिवार की निगरानी कराने के लिए ऐसा कर रही है।

JNU में विरोध-प्रदर्शन: शेहला रशीद होंगी शामिल, उपाध्यक्ष ने कहा – हम दिखाएँगे J&K के असली हालात

JNU में '64 डेज ऑफ शटडाउन' नाम से विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। विरोध सभा में शेहला रशीद शोरा, एनी राजा, प्रदीपिका सारस्वत, संजय काक और एजाज अहमद राथर को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है।

‘BBC में लोग समुदाय विशेष को नाराज करने से डरते हैं, मुस्लिम समुदाय के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता’

BBC के प्रजेंटर व होस्ट और ब्रिटेन में सिख समुदाय की आवाज माने जाने वाले लॉर्ड इंद्रजीत सिंह ने सिख गुरु तेग बहादुर पर एक कार्यक्रम किया था। BBC ने उनके इस कार्यक्रम को सेंसर कर दिया। क्यों किया?

Aarey पर अब नहीं चलेगी आरी: सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ ने लगाई रोक

मुंबई के आरे कॉलोनी में मेट्रो शेड के निर्माण के लिए पेड़ काटे जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। इसके चंद मिनटों के भीतर ही सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस अशोक भूषण की विशेष पीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है।

BJP नेता रविंद्र खरात, 2 बेटे और भाई समेत 5 लोगों की निर्मम हत्या: महाराष्ट्र चुनाव से पहले साजिश या रंजिश?

हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने पहले खरात पर गोली चलाई। गोलीबारी की आवाज सुनकर उनके भाई सुनील बाबू बाहर आए। हमलावरों ने उन पर भी गोली चलाई। वो जान बचाने के लिए घर में भागे। मगर हमलावरों ने उनका पीछा किया और चाकू से उनका गला काट दिया।

पाकिस्तान का ब्लैकलिस्ट होना तय… 10 में 9 रेटिंग में फिसड्डी: FATF रिपोर्ट में खुलासा

FATF की APG रिपोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग तथा टेरर फंडिंग के खिलाफ कार्रवाई के 10 मानदंडों में से पाकिस्तान 9 में फिसड्डी साबित हुआ है जबकि एक में उसे 'मध्यम' स्थान प्राप्त हुआ है।

‘हम कहते हैं भारत माता की जय, कॉन्ग्रेस कहती है सोनिया माता की जय’

एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गुड़गाँव विधानसभा क्षेत्र से कॉन्ग्रेस के उम्मीदवार सुखबीर कटारिया कह रहे हैं - "गुड़गाँव के लोग अब 'भारत माता की जय' नहीं बोलेंगे। ‘भारत माता की जय’ की जगह अब लोग ‘सोनिया माता की जय' कहेंगे।"

पाकिस्तानी ट्रेन चली Los Angeles, मंत्री ने कहा- ‘अल्लाह ने चाहा तो ज़रूर जाएँगे’ – देखें Viral Video

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने इससे जुड़े सवालों के जवाब में कहा कि अगर अल्लाह ने चाहा तो ज़रूर लॉस एंजेल्स भी जाएँगे। उन्होंने यात्रियों की शरारत करार देते हुए कहा कि ट्रेन की स्क्रीन से छेड़छाड़ के लिए बस अंदर जाकर 'टिक-टिक' करना होता है।

इमरान के फ्लाइट में नहीं आई थी तकनीकी ख़राबी, नाराज़ सऊदी प्रिंस ने निकाल बाहर किया था: पाक मीडिया

इमरान ख़ान के भाषण में कही गई कुछ बातों से सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इतने ख़फ़ा थे कि उन्होंने तुरंत इमरान सहित पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को अपने प्राइवेट जेट से निकाल बाहर करने का आदेश दे दिया।

Bigg Boss में ‘बेड फ्रेंड फॉरएवर’ है हद दर्जे की अश्लीलता: बैन करने के लिए प्रकाश जावड़ेकर को पत्र

"Bigg Boss बिना शक हमेशा से विवादित कार्यक्रम रहा है और हमारे देश के नैतिक मूल्यों को नुकसान पहुँचाता रहा है। कॉन्फ़ेडरेशन को मुख्य आपत्ति शो के नए कॉन्सेप्ट 'बेड फ्रेंड फॉरएवर' से है। इसके तहत दो लोगों को एक बेड पर सोने का टास्क दिया जाता है।"

सुप्रीम कोर्ट ने Aarey मामले पर लिया स्वतः संज्ञान, मुंबई मेट्रो ने कहा- ‘हमने 24000 पेड़ लगाए’

मुंबई मेट्रो की प्रमुख अश्विनी भिड़े ने कहा है कि यह क़दम अनिवार्य था, इसे टाला नहीं जा सकता था। उन्होंने कहा कि कभी-कभी नए जीवन के फलने-फूलने के लिए और नए निर्माण के लिए तबाही अनिवार्य हो जाती है।

फ़िल्म सिटी ने हड़प रखी है नेशनल पार्क की 51 एकड़ ज़मीन, Aarey पर विरोध करने वाला बॉलिवुड भी चुप

1969 में फ़िल्म सिटी को वन विभाग की 51 एकड़ अतिरिक्त ज़मीन ग़लती से ट्रांसफर हो गई थी। उसके बाद से संजय गाँधी नेशनल पार्क ने कई बार फ़िल्म सिटी से वह ज़मीन लौटाने के लिए मिन्नतें कीं लेकिन सब बेकार। Aarey पर पर्यावरण का रोना रोने वाले बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर से शुरू करेंगे बदलाव?

MLA नाहिद हसन फ़रार, कोई भी उसके बारे में सूचना दे सकता है: भगोड़ा घोषित कर की गई मुनादी

उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले की कैराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी विधायक नाहिद हसन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट से कुर्की का नोटिस पारित होने के बाद तीन अलग-अलग मामलों में फ़रार चल रहे नाहिद हसन को शामली की विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।

देशद्रोही और गद्दार ओवैसी भाइयों को RSS में शामिल होकर देखनी चाहिए राष्ट्रभक्ति: राजा सिंह

"मैं असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई 'दशद्रोही' अकबरुद्दीन ओवैसी को कहना चाहूँगा कि तुम लोगों को भी RSS की शाखा में सम्मिलित होने की ज़रूरत है। तुम शाखा में सम्मिलित होकर ही समझ पाओगे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किस तरह देश के लिए काम करता है।"

‘छुट्टी चाहिए तो अंग्रेजी में लिखें आवेदन’ – SP साहेब के फरमान के बाद पुलिसकर्मी खरीद रहे डिक्शनरी

"इस फैसले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। एसपी ने अपने दम पर ऐसा किया है और जब तक हमें मुख्यमंत्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है, हम न तो इस पहल को मंजूरी देंगे और न ही इसे अस्वीकार करेंगे।”

दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान बजाई गई अजान: शिकायत दर्ज लेकिन चुप है कोलकाता पुलिस

TMC विधायक परेश पॉल इस दुर्गा पूजा पंडाल का मुख्य आयोजक है। इसी पंडाल से शांति-सद्भाव फैलाने के नाम पर अजान बजाने का मामला सामने आया है। कोलकाता हाईकोर्ट के वकील शांतनु के पास आरती के दौरान अजान बजाने वाला वीडियो...

ये दिवाली पटाखों वाली… केंद्र सरकार ने लॉन्च किए पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन क्रैकर्स, SC ने लगाई थी रोक

2017 में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पटाखों पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद इस तरह के पटाखों को बनाने के बारे में सोचा गया और इसी दिशा में काम करते हुए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने ग्रीन क्रैकर्स के विकास में अहम भूमिका निभाई। इस चुनौतीपूर्ण कार्य में...

दशहरे पर फ्रांस में शस्त्र पूजा करेंगे राजनाथ सिंह, 8 अक्टूबर को भारत को मिलेगा पहला राफेल

दशहरे के शुभ अवसर पर इस बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय मूल्यों को बरकरार रखते हुए पेरिस में शस्त्र पूजन करेंगे। 8 अक्टूबर को वह पेरिस में पहले राफेल फाइटर जेट को प्राप्त करके शस्त्र पूजन करेंगे और फिर उसी दिन वे उसमें उड़ान भी भरेंगे।

1 दिन में 3 बार ट्रांसफर: राजस्थान की कॉन्ग्रेस सरकार का फैसला, क्योंकि तहसीलदार ने नेताओं पर…

तहसीलदार फूलचंद कश्यप को 29 सितम्बर 2019 को अटरू तहसील ट्रांसफर किया गया। फिर एक संशोधित आदेश आया - उप-तहसील केलवाड़ा में भेजे जाने का। फिर एक और आदेश आया - वापस अटरू तहसील जाओ। ये सभी ट्रांसफर/आदेश 29 सितम्बर की तारीख को ही की गई।

दुर्गा पूजा पंडाल गईं TMC सांसद नुसरत जहां को पड़ रही गालियाँ

"ये न तो हिंदू का सम्मान करती है और न ही मु###न का। ये सिर्फ दोनों धर्मों का अनादर कर रही है।"

बंदर को गोली मारने पर साम्प्रदायिक तनाव; आसिफ़, हाफ़िज़ और अनीस के ख़िलाफ़ FIR

"तीन भाइयों- आसिफ़, हाफिज़ और अनीस के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ये मृत बंदर के इर्द-गिर्द घूम रहे थे और उनमें से एक ने बंदर को गोली मार दी। बंदर की पीठ पर गोली लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।" हिंदू मान्यता के अनुसार बंदर को भगवान हनुमान का रूप कहा जाता है।

इमरान खान के UN में दिए भाषण की यूरोपियन थिंक टैंक ने की आलोचना, कहा- बीते जमाने की बात

यूपोरियन थिंक टैंक ने कहा कि पाकिस्तान के पिछले रवैये की तरह ही पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों के सच्चे दोस्त नहीं हैं। वे बस उनके लिए धोखा करते हुए विरोध और गुस्से का दिखावा कर रहे हैं।

अलगाववादी दुकान बंद रखने के लिए पहुँचाते है पैसे: J&K से लौटे डॉक्टर ने किए कई बड़े खुलासे

DMCH में कार्यरत डॉक्टर प्रशांत वत्स 5 दिन कश्मीर में गुजार कर हाल ही में लौटे हैं। ऑपइंडिया ने उनसे बातचीत की, वहाँ का हाल जाना। डॉक्टर वत्स ने मीडिया के तमाम प्रोपेगेंडे को ध्वस्त करते हुए कुछ ऐसी बातें बताई, जिन्हें आप लोगों तक पहुँचाना ज़रूरी है।

14 वर्षीय दलित लड़की का भाई के ही सामने यौन उत्पीड़न: कौशाम्बी की तरह किया Video वायरल

दलित बच्ची अपने भाई के साथ मंदिर जा रही थी। तभी 4-5 लोगों ने पहले लड़की के भाई को पकड़ा और फिर लड़की से छेड़खानी करने लगे। एक लड़का पीड़िता का दुपट्टा खींचते हुए कपड़े उतारने को भी बोलता है। उन्होंने मोबाइल से पूरी घटना की रिकॉर्डिंग भी की।

14 साल में पति सहित घर के 6 लोगों की कर दी हत्या, सबको साइनाइड से मारा

एसपी केजी साइमन ने बताया कि कूडाथई गाँव की जॉली जोसेफ ने परिवार के सभी 6 सदस्यों की हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया है। एसपी केजी साइमन ने कहा कि जॉली की गिरफ्तारी उसके 40 वर्षीय पति रॉय थॉमस की हत्या के मामले में हुई है, जिसमें पुलिस को 2011 में शव परीक्षण के दौरान हत्या के कुछ वैज्ञानिक साक्ष्य मिले थे।

बारामूला से पकड़ा गया जैश आतंकी मोहसिन, भारी मात्रा में मिले गोला-बारूद और हथियार

अमेरिकी एजेंसी से मिले इनपुट के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियाँ हाई अलर्ट पर हैं, जिसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 निष्क्रिय किए जाने के बाद आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISI) प्रायोजित आतंकी हमले हो सकते हैं।

पाक में इमरान से ‘आज़ादी’ का मार्च: Pok में भी ढीले पड़े तेवर, कहा- ना पार करें LoC

कट्टरपंथी जमीयत नेता फजलुर रहमान ने सरकार के खिलाफ 27 अक्टूबर को मार्च का किया ऐलान। कहा, "यह जंग तब तक जारी रहेगी जब तक इमरान ख़ान की सरकार चली नहीं जाती। पूरे देश से लोगों का जनसैलाब मार्च में भाग लेने आ रहा है और फ़र्ज़ी शासक इसमें एक तिनके की तरह डूब जाएँगे।"