केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार किसी का अधिकार नहीं हथियाना चाहती है, आजादी पर आँच नहीं आने देना चाहती। लेकिन एक रिस्पांसिबल जर्नलिज्म हो। वो रिस्पांसिबिलिटी खुद तय करनी होती है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अब रिया चक्रवर्ती की जमानत के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। NCB के पास रिया की जमानत के विरोध में अपने तर्क हैं।
प्रवासी भारतीयों के विरोध प्रदर्शन के बाद ब्रिटेन के एक स्कूल ने इस वर्कबुक को हटा लिया गया है। उनका कहना है कि इस पुस्तक में हिंदुओं को आतंकवाद के साथ जोड़ा गया था।
योगी वो राजनेता बने हुए हैं, जिनसे मीडिया नफरत करना पसंद करती है। पहले लाल कृष्ण आडवाणी, फिर नरेंद्र मोदी और अब मीडिया ने योगी आदित्यनाथ को अपना पसंदीदा लक्ष्य बना लिया है।
अतीकुर्रहमान, आलम, सिद्दीक कप्पन और मसूद अहमद के पास गिरफ्तारी के दौरान 6 स्मार्टफोन, एक लैपटॉप व 'जस्टिस फॉर हाथरस' नाम के पैम्फ़्लिट पाए गए थे और ये लोग शांति भंग करने के लिए हाथरस जा रहे थे।
तमिलनाडु के कोडानाड और सिरुथवूर क्षेत्रों में पूर्व सीएम जे. जयललिता की सहयोगी शशिकला से जुड़ी संपत्ति को संलग्न किया। आयकर विभाग ने बताया कि 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति पर रोक लगा दिया गया है।
ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया है कि पीड़िता और मुख्य आरोपित फोन पर लगातार संपर्क में थे। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता के परिवार ने उनके कथित संबंध पर आपत्ति जताई थी।
यहाँ कट्टरपंथी और वामी-कामी गिरोह सत्तू-नमक बाँध कर बैठा है कि जब तक दो भी जिंदा रहेगा आपसे में ही लड़ मरेंगे, एक ही बचा तो हाथ में तलवार और पैर के अँगूठे और दूसरी उँगली के बीच में कटार फँसा कर लड़ता रहेगा। उसका जन्म ही अराजकता फैलाने के लिए हुआ है, हिंसा उसकी नियति है, हिन्दूघृणा उसका न बदल सकने वाला पाठ्यक्रम है, आग लगाना उसकी मनोवृत्ति है, दंगा उसके लिए मजहबी आयोजन है…
अपने हाथ में माइक लेकर और कैमरे की ओर देखते हुए चित्रा ने अधिकारी पर बदसलूकी का इल्जाम लगाया था और पूछा था कि उनकी हिम्मत कैसे हुई पत्रकार को उनका काम सिखाने की।
पार्टी बदली, इलाका बदला, जेल भी गया लेकिन फिर भी इस बाहुबली का दबदबा कायम रहा। 1987 से सालों तक मोस्ट वांटेड रहे मनोरंजन सिंह को लोग उनके इलाके में ‘धूमल सिंह’ के नाम से बुलाते हैं।
SC ने कहा कि धरना-प्रदर्शन का अधिकार अपनी जगह है लेकिन अंग्रेजों के राज वाली हरकत अभी करना सही नहीं है और धरना-प्रदर्शन निर्धारित जगहों पर ही होना चाहिए।
केंद्रीय जाँच एजेंसी को लिखे गए अपने पत्र में राजपूत के परिवार ने पैनल और एम्स फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता पर निशाना साधते हुए मीडिया में रिपोर्ट लीक करने का आरोप लगाया।
हाथरस के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुलदीप कुमार ने 29 सितंबर को कोरोनावायरस के संक्रमित होने की घोषणा की थी और 4 अक्टूबर को उन्होंने हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने के दौरान अपनी तस्वीर पोस्ट की थी।
राजस्थान में बलात्कार की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राजस्थान मीडिया में ऐसी कोई हैडलाइन नहीं है जिसमें दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र ना हो।
रिया चक्रवर्ती को 1 लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। रिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। वहीं अगर रिया को मुंबई से बाहर भी जाना होगा तो उसके लिए उन्हें मंजूरी लेनी होगी।
ईडी की रिपोर्ट का हवाला देकर बताया जा रहा है कि इस कांड के बहाने जातीय दंगा फैलाने के लिए पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पास मॉरिशस से 50 करोड़ रुपए आए थे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। यह वीडियो कॉन्ग्रेस नेता व प्रत्याशी फूल सिंह बरैया का है। इस वीडियो में वह खासतौर पर सवर्णों के ख़िलाफ़ जम कर जहर उगलते नजर आ रहे हैं।
जिस ट्रेन की बॉगी में 59 हिन्दू कारसेवकों को जिंदा जला दिया गया, उसके बाद के दंगों का आरोप भी हिन्दुओं पर ही लगा, और अंततः मुख्यमंत्री मोदी पर जा कर चिपक गया। इन सबके बावजूद, सारी एजेंसियों को मोदी के पीछे लगा देने के बाद भी साबित कुछ नहीं हुआ।
हिंदू पक्ष ने वाराणसी की उस अदालत में 351 वर्ष एक महत्वपूर्ण कागज जमा कराया। इसके अनुसार, फरमान जारी किया था कि वो अपनी इच्छा से 'काफिरों के मंदिर और विद्यालय ध्वस्त कर दें।
एक ऐसा समय था जब पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के नाम पर अरबों डॉलर मिलते थे। धीरे-धीरे भारत ने उसे बेनकाब करना शुरू किया और अब इस्लामी मुल्क भी उसे लताड़ते हैं।
NIA ने केरल में गोल्ड तस्करी मामले की जाँच कर रही कोच्चि की एक विशेष अदालत को सूचित किया कि इस मामले में दो प्रमुख आरोपित फैसल फरीद और रब्बिन्स हमीद दुबई पुलिस की हिरासत में हैं, जबकि चार अन्य के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किए गए हैं।
NCW ने कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, स्वरा भास्कर और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को सोशल मीडिया पर हाथरस पीड़ित की पहचान उजागर करने के लिए तीन अलग-अलग नोटिस दिए।
बिहार में लालू-राबड़ी युग के जंगलराज की एक से बढ़ कर एक कहानियाँ हैं। इनमें से एक है छपरा जेल काण्ड। जी हाँ, जेल में रहने वाले कैदियों ने ही जेल पर कब्जा कर लिया था।
नीतीश कुमार ने बताया कि जेडीयू के हिस्से में 122 और बीजेपी के हिस्से में 121 सीटें आई हैं। जीतन राम मांझी की 'हम' पार्टी को जेडीयू अपने हिस्से से सीटें देगी।
राहुल गाँधी और प्रियंका कार से कथित तौर पर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए जा रहे थे। वीडियो में भाई-बहनों के ठहाके की आवाज सुनाई देती है।
राहुल गाँधी की रैली के दौरान वह स्टेज सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे। इस दौरान कई दफा वह प्रदेश सीएम अमरिंदर सिंह व राहुल गाँधी समेत कई नेताओं के संपर्क में आए थे।
उत्पाती युवक को पता था कि नीचे उन्हीं की सरकार है जिन्हें कोसने में उसने पिछले 5 साल बिताए हैं। अगले कई वर्षों तक भी यही व्यवस्था रहने वाली थी, ये भी उसे मालूम था।
अलीगढ़ के एसएसपी ने इगलास एसओ को इस मामले में सस्पेंड कर दिया है। इगलास थाना क्षेत्र के एक गाँव में बच्ची के साथ रेप की घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
अदालत ने ड्रग्स सिंडिकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार रिया, शोविक, सैमुएल मिरांडा, दीपेश, बासित परिहार और जैद कि न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।
सीआइडी ने मामले में मोहम्मद खुर्रम और गुलाब शेख नाम के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। खुर्रम को दिन में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि शेख को 5 अक्टूबर और 6 अक्टूबर की मध्यरात्रि को गिरफ्तार किया गया।