बीजेपी ने गजेंद्र झा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी की जुबान काटने पर 11 लाख रुपए देने का ऐलान किया था।
मद्रास हाईकोर्ट ने आरडी संथन कृष्णन नामक वकील के ख़िलाफ़ कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज किया है। वह अदालत की सुनवाई के दौरान अश्लील अवस्था में पाए गए थे।
पन्नू ने पत्र में कहा कि हम पाकिस्तान सरकार और अन्य लोगों से आग्रह करते हैं कि भारतीय कब्जे से पंजाब की मुक्ति के के लिए सिख लोगों के जनमत संग्रह के अधिकार का अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समर्थन दें।
कपूरथला 'बेअदबी' मामले में निजामपुर गुरुद्वारा के ग्रंथी द्वारा जो दावा किया गया था अब उसमें नया मोड़ आ गया है। अब मॉब लिंचिंग के शिकार युवक को भूखा बताया जा रहा है।
केरल हाईकोर्ट में कुछ दिन पहले एक याचिका दायर हुई थी, जिसमें माँग की गई थी कि वैक्सीन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की तस्वीर हटे। अब इसी याचिका को कोर्ट ने खारिज किया है।
दशकों से लक्षद्वीप के स्कूलों में शुक्रवार का अवकाश छात्रों को दिया जाता था और शनिवार को उन्हें हाफ डे मिलता था। अब शिक्षा विभाग ने इस नियम को बदल दिया है।