प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आँकड़े गिनाते हुए जिक्र किया कि 2014 के पहले कुछ सौ स्टार्टअप्स थे, आज सवा लाख स्टार्टअप्स हैं, 100 यूनिकॉर्न्स हैं। उन्होंने PLFS के डेटा का जिक्र करते हुए कहा कि बेरोजगारी आधी हो गई है, 6-7 साल में 6 करोड़ नई नौकरियाँ सृजित हुई हैं।
मई 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद उन्होंने ग्रुप के चेयरमैन के पद का कार्यभार सँभाला। उन्होंने मुंबई के जय हिन्द कॉलेज से स्नातक किया था।
बापूनगर स्मृति विद्यालय के आचार्य संदीप पाटिल की भी ड्यूटी लगी है। वो सुल्तान मोहल्ला के मदरसे में सर्वे करने पहुँचे थे। तभी भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया।
स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को जो एफआईआर की है, उसके फैक्टशीट के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने कहा है कि उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। उनको मुक्के मारे गए, घूँसे मारे गए। उनसे बोला नहीं जा रहा था। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि उनका सर टेबल पर मारा गया, जो फट गया। उनके कपड़े फाड़े गए। लेकिन जो वीडियो सामने आया है, वो उनके दावे के एकदम विपरीत है।"