ऑपइंडिया के सारे लेख (Archives)

EC से चुनाव में धांधली की ‘अनुमति’ माँगने वाले TMC नेता पर आयोग रखेगा निगरानी

2016 में भी, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान, अनुब्रत मंडल को चुनाव आयोग ने 24 घंटे निगरानी में रखा था। जुलाई 2013 में, उन्होंने बीरभूम में एक सार्वजनिक बैठक में अपने समर्थकों से पुलिस पर बम फेंकने और पंचायत चुनावों में TMC विद्रोही उम्मीदवारों के घर जलाने को कहा था।

महागठबंधन ने वाराणसी से बदला उम्मीदवार, BSF से बर्ख़ास्त तेज बहादुर यादव को टिकट

तेज बहादुर यादव के ख़िलाफ़ 2 मोबाइल फोन लेकर ऑपरेशनल ड्यूटी पर जाने और भोजन की गुणवत्ता को लेकर ग़लत अफवाह फैलाने का मामला साबित हुआ था, जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया था। कॉन्ग्रेस ने अजय राय को यहाँ से उम्मीदवार बनाया है।

अमेठी से राहुल गाँधी हारे तो छोड़ दूँगा राजनीति: पाकिस्तानी PM के ‘दोस्त’ का बड़ा बयान

"ज्यादातर आर्थिक विकास कॉन्ग्रेस के शासन काल में ही हुआ है और सूई से लेकर विमान तक सब कुछ कॉन्ग्रेस के कार्यकाल में ही बना है। राफेल सौदे को लेकर हुए विवाद की वजह से इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार तय है।"

दिल्ली कॉन्ग्रेस में भूचाल: शीला के विरोध में 12 नेताओं का इस्तीफा, मनोज तिवारी से मिले

कॉन्ग्रेस ने भीष्म शर्मा को नज़रअंदाज़ करते हुए शीला दीक्षित को उतार दिया। शीला और भीष्म में पुरानी प्रतिद्वंद्विता है और इसीलिए शीला ने प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालते ही सबसे पहले भीष्म शर्मा पर गाज गिराई। उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

जब हुआ 2 साध्वियों का मिलन और भावुक हो रो पड़ीं प्रज्ञा ठाकुर, भोपाल के रण में नया मोड़

कुछ दिनों से ख़बरें चलाई जा रही थीं कि उमा और प्रज्ञा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों के बयानों के ग़लत मतलब निकाले जा रहे थे लेकिन आज इन अटकलों पर विराम लग गया। भोपाल से सांसद रहीं उमा ने प्रज्ञा सिंह के पाँव छुए और उन्हें टिका लगाकर खीर भी खिलाई।

बंगाल में पोलिंग बूथ पर TMC कार्यकर्ताओं की मनमानी, पास जाकर देख रहे हैं किसको दिया वोट

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के कई अन्य मतदान केंद्रों जैसे रानाघाट, उत्तर पारा बूथ और चकदाहा विधानसभा बूथों में धांधली का आरोप लगाया है।

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहाँ गिरफ्तार, शांति भंग करने का आरोप

हसीन जहाँ ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहम्मद शमी की ऊँची पहुँच और पैसे के कारण उनको परेशान किया जा रहा है। उन्हें बिना किसी अपराध के रात के 12 बजे बिस्तर से खींच कर धक्के मार कर लाया गया है और कुछ खाने-पीने को भी नहीं दिया गया है।

वायनाड: शौहर गया था नमाज़ पढ़ने, प्रेमी-प्रेमिका ने बम बाँधकर खुद को उड़ाया

मृतकों के पहचान 45 साल के बेन्नी और 38 साल की अमला के रूप में हुई है। खबरों के अनुसार दोनों की शादी अलग-अलग जगह हो चुकी है, लेकिन उनके बीच अवैध संबंध था।

‘पिता ने मवेशियों का चारा खाया ताकि मैं खाना खा सकूँ’: गोल्ड मेडलिस्ट गोमती मारीमुथु

30 वर्षीय मारीमुथु ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए व्यक्तिगत रुप से 2.02.70 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “जब मैं खेलों में थी, तो उस समय मेरे पिता को पैर की बीमारी थी, और वह चलने में असमर्थ थे।

प्रियंका गाँधी के रोड शो में घंटों जाम में फँसने के कारण एंबुलेंस में महिला की मौत

रामकली के परिजन ने ऐम्बुलेंस से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, मगर प्रियंका के रोड शो की वजह से एंबुलेंस तकरीबन 1 घंटे तक जाम में फँसी रही और जब घंटे भर बाद जाम खुलने पर एंबुलेंस अस्पताल पहुँची, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घषित कर दिया।

आसनसोल में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, TMC के गुंडों ने तोड़ी बाबुल की कार

खबर दुर्गापुर के जेमुआ गाँव की है, जो आसानसोल संसदीय क्षेत्र में आता है। बीते मतदान चरणों में हुई हिंसा की खबरों को सुनते हुए गाँव वालों ने यह फैसला लिया है।

जब तुर्की में कमाल पाशा ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपनाया था नायाब तरीका

अरबी अक्षर इस्तेमाल करने के बदले 1 नवम्बर 1928 को कमाल पाशा ने तुर्की वर्णमाला भी लागू कर दी और इसके साथ ही तुर्की ज़ुबान को अरबी में लिखना बंद करवा दिया।

श्री लंका में बुर्क़ा समेत हर तरह का नक़ाब पहनने पर लगा प्रतिबंध, राष्ट्रपति ने लिया फैसला

राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखने हुए श्री लंका सरकार ने यह कड़ा फैसला लिया है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वहाँ के राष्ट्रपति ऐसा करने की अनुमति नहीं देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

गूँगे-बहरे दलित को राष्ट्रपति बनाती है BJP: ‘सबसे बड़े’ दलित नेता उदित राज ने किया राष्ट्रपति पद का अपमान

हंस राज हंस दलित वाल्मीकि समुदाय से आते हैं। इससे बिफरे उदित राज ने भाजपा छोड़कर कॉन्ग्रेस ज्वाइन कर लिया था। उदित राज टिकट की घोषणा में हुई देरी के बाद से ही पार्टी को धमकाने लगे थे लगातार विवादित बयानों के कारण पार्टी ने उनसे किनारा कर लिया।

कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा: मैं आपका बहिष्कार कर रहा हूँ, बेटे को मीडिया द्वारा भाव नहीं देने से हैं नाराज़

नाराजगी की बड़ी वजह उनके बेटे को मीडिया का उतना अटेंशन नहीं मिलना है। मांड्या लोकसभा सीट से उनके बेटे निखिल गौड़ा को जद(एस) की टिकट पर निर्दलीय उम्मीदवार एवं बहुभाषी अभिनेत्री सुमालता अंबरीश के खिलाफ उतारा गया है।

अमेठी: जब चुनाव प्रचार छोड़ ग्रामीणों के साथ फसल में लगी आग बुझाने पहुँची स्मृति ईरानी

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्मृति ईरानी ख़ुद हैंडपंप चलाकर आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद कर रही हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों व महिलाओं से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। अधिकारियों के समय से मौके पर न पहुँचने के कारण स्मृति नाराज़ दिखीं।

Easter Blasts: ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के बाद भारत ने श्री लंका को किया था आगाह

ये वीडियो कोयम्बटूर में गिरफ़्तार किए गए खूँखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के गुर्गों के पास से ज़ब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से प्राप्त किए गए थे। एनआईए ने देश के कई हिस्सों में छापा मारकर आतंकियों द्वारा हिन्दू संगठन के नेताओं को मारे जाने की साज़िश का ख़ुलासा किया था।

UPA काल में विदेश में बैठ ₹5 लाख प्रति महीना पाने वाले अमर्त्य सेन और मनमोहन का काला रिश्ता

अमर्त्य सेन को तत्कालीन यूपीए सरकार द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति नियुक्त किया गया। उन्हें पाँच लाख रुपए प्रति महीने का वेतन दिया जाता था। बेहिसाब विदेशी दौरे, सीधी नियुक्तियाँ करने का अधिकार सहित उन्हें कई अन्य सुविधाओ से नवाजा गया था।

अगर अनुच्छेद 370 बुरा है, PM मोदी छोड़ दें कश्मीर, क्यों ख़तरे मोल ले रहे हैं: महबूबा मुफ्ती

पीएम मोदी ने कहा था कि कश्‍मीर में एम्स और आईआईएम की स्थापना की गई, लेकिन अच्छे प्रोफेसर वहाँ जाने के लिए तैयार नहीं हैं, क्‍योंकि वो वहाँ पर कोई इनवेस्टमेंट नहीं कर सकते, संपत्ति नहीं खरीद सकते हैं।

फैक्ट चेक: गोरखनाथ मंदिर के बारे में ‘द वायर’ की पत्रकार ने फैलाया फेक न्यूज़, ट्विटर पर छिड़ा घमासान

आरफ़ा खानम के ट्वीट एक नैरेटिव बुनने के लिए था- हिन्दुओं को मानसिक रूप से दबाने और इस्लामी संप्रभुता को अपने ऊपर स्वीकार कर लेने का नैरेटिव।

मैं कन्हैया समर्थक, उसे टिकट न देकर RJD ने की बहुत बड़ी ग़लती, गाँधी-मार्क्स एक जैसे: दिग्विजय

दिग्विजय ने महात्मा गाँधी और कार्ल मार्क्स की तुलना करते हुए कहा कि दोनों में थोड़ा ही फ़र्क़ था। भारतीय कम्युनियस्ट पार्टी की भोपाल इकाई ने दिग्विजय सिंह का समर्थन करने की बात कही है।

भाजपा को हराने के लिए डाल आओ महागठबंधन के गुंडे को भी वोट: आप नेता

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल राहुल गाँधी से गठबंधन के लिए मनुहार करने से लेकर लालू यादव के गले लगने तक सब कर चुके हैं।

लिंगलहरी कन्हैया कुमार के गुंडे चुनावी गाड़ियों में डंडे-ईंट-पत्थर लेकर क्यों चलते हैं?

हिंसा और सेक्स तो कामरेडों का प्रमुख हथियार है, यूनिवर्सिटी में तो जबरदस्ती करते ही हैं, बाद में, विद्यार्थी से नक्सली बनने तक, जंगलों में 'नारी देह कम्यून की प्रॉपर्टी है' के नाम पर महिला काडरों को आईसिस की तर्ज़ पर सेक्स स्लेव बना कर रखते हैं।

CRPF की वर्दी में संदिग्ध नदीम ख़ान को CISF ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पकड़े गए संदिग्ध शख्स को पूछताछ के लिए CISF के सुरक्षा कक्ष में ले जाया गया, जहाँ उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और ना ही उसके पास से CRPF का कोई आईडी कार्ड या फिर फोर्स से जुड़ा कोई सबूत मिला।

शिकायत के बाद सचिन ने कहा: Mumbai Indians से एक रुपया भी नहीं लेता

मेरा किरदार मुंबई इंडियंस का मार्गदर्शन करने तक सीमित है। मैं मुंबईं इंडियंस के 'मैनेजमेंट', 'गवर्नेंस' या फिर 'एम्प्लॉयमेंट' में शामिल नहीं हूँ। मेरी भूमिका खिलाड़ियों ख़ासकर युवाओं को सिखाने, उनका मार्गदर्शन करने, अपनी अंतर्दृष्टि रखने और अपने अनुभव साझा करने तक सीमित है।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जिन्ना का अहम योगदान: राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस नेता ने चला मुस्लिम कार्ड

जिन्ना का बचाव करते हुए मेमन ने भारत की स्वतंत्रता संग्राम में उनका 'अहम योगदान' बताया। उन्होंने कहा कि जिन्ना को लेकर सिन्हा द्वारा बयान से लोग आपत्ति इसीलिए जता रहे हैं क्योंकि जिन्ना एक मुस्लिम थे।

PM मोदी की प्रस्तावक डॉ अन्नपूर्णा शुक्ला: वो महिला जिसने ब्रिटेन की एक इंडस्ट्री को झुका दिया था

डॉ अन्नपूर्णा शुक्ला को मदन मोहन मालवीय की मानस पुत्री माना जाता है। वो मदन मोहन मालवीय का आशीर्वाद पाने वाली एकमात्र जीवित पूर्व प्राचार्या हैं। यही वजह है कि उन्हें मालवीय की दत्तक पुत्री भी कहा जाता है। 91 वर्षीय अन्नपूर्णा शुक्ला पीएम की प्रस्तावक बनकर बेहद खुश दिखीं।

नशे में धुत्त कन्हैया कुमार की गुंडई: कमल निशान देख कर BJP समर्थकों को पीटा, Video से हुआ खुलासा

"मेरी शर्ट पर लगे फूल निशान को देख कर कन्हैया हमसे ठेठ भाषा में बोला कि ये क्या है। हम कुछ नहीं बोले, लेकिन इतने में ही उसके गुंडे कार्यकर्ता लोग गाली-गलौच करते हुए गाड़ी से नीचे उतर आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। मेरी जान बचाने के लिए आए मेरे 2-3 दोस्तों को भी लाठी-डंडे से मारा।”

फैक्ट चेक: आर्मी, PM मोदी और सर्जिकल स्ट्राइक पर काल्पनिक कहानीकार रामचंद्र गुहा ने बोला झूठ

लेफ्ट विंग मीडिया 'द टेलीग्राफ' में लिखे गए एक प्रोपेगंडा पोस्ट में गुहा ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी और उनके ख़ेमे ने एक अजेंडे के तहत पाकिस्तान के भीतर भारतीय सेना द्वारा किए गए आतंकरोधी ऑपरेशन को 'सर्जिकल स्ट्राइक' नाम दिया।

राहुल गाँधी ने अज़ान के लिए रोका भाषण: वायनाड की ‘अल्पसंख्यक’ राजनीति अब अमेठी में

राहुल गाँधी के वायनाड को चुनने के पीछे समुदाय विशेष के तुष्टिकरण से लेकर हिन्दुओं को ‘सन्देश’ तक बहुतेरे कयास लगाए जा रहे हैं।

‘माया, ममता या नायडू हैं PM पद के प्रमुख दावेदार, मैं खुद इस रेस में नहीं’

"प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी भी एक मुख्यमंत्री ही थे। ये तीनों भी मुख्यमंत्री हैं या रह चुके हैं। मायावती या चंद्रबाबू नायडू या ममता बनर्जी देश के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त कैंडिडेट हैं।"

फैक्ट-चेक: 60 सेकेंड से कम समय में प्रियंका गाँधी झूठी साबित, जनता को बना रही थीं मूर्ख

एक तरफ भाई राहुल गाँधी झूठ का कटोरा लिए राफ़ेल-राफ़ेल करते देश में घूम रहे हैं और अब प्रियंका का यह सड़क वाला झूठ… लगता है झूठ-झूठ खेलना कॉन्ग्रेस की आखिरी रणनीति का हिस्सा है - झूठ बोलो, जनता को मूर्ख बनाओ, कुर्सी पाओ!

सोना से लेकर सोने वाली ‘दवाई’ तक, नकद से लेकर शराब तक: EC द्वारा ₹3205 करोड़ की ज़ब्ती

अब तक ₹3205.72 करोड़ की बरामदगी को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें नकदी, शराब, ड्रग्स मादक पदार्थ, सोना और अन्य कीमती वस्तुएँ शामिल हैं। 2014 के चुनावों के मुक़ाबले नकद बरामदगी में इस बार अब तक 156.3% का इज़ाफ़ा हुआ है।

बुरे फँसे राहुल गाँधी! 20 मई को व्यक्तिगत रूप से पटना कोर्ट में उपस्थित होने का आया आदेश

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुशील मोदी के शपथ-पत्र पर दिए गए बयान और राहुल गाँधी के भाषण की सीडी देखने के बाद आइपीसी की धारा 500 के तहत समन जारी किया है। आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज...

मैं खुश हूँ कि वो मारा गया, वह गलत रास्ते और गलत लोगों के साथ था: श्री लंका आतंकी की अपनी बहन

वह दूसरे मज़हबों ही नहीं, उदारवादी मुसलामानों और सूफ़ियों को भी अपशब्द कहता था - उसके लिए सूफ़ी नशेड़ी थे। इस्लामिक पढ़ाई में उसकी रुचि इतनी ज्यादा थी कि उसने केवल कुरान रटने के लिए अरबी का कोर्स किया और 2006 में एक इस्लामिक अध्ययन केंद्र खोल डाला था।

188 केस है जिसके ऊपर, जो है जेल में बंद: PM मोदी के खिलाफ वाराणसी से लड़ेगा चुनाव!

"मैं जेल में हूँ। वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहता हूँ। इसके लिए मैंने नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया है। मगर जेल में रहकर चुनाव प्रचार नहीं कर सकता। इसलिए चुनाव प्रचार करने के लिए मुझे तीन सप्ताह के लिए जमानत पर रिहा किया जाए।"

मीडिया गिरोह केजरीवाल के बाद अब ‘लाल सलाम’ के साथ खेलना चाहता है ‘पुण्डा-पुण्डी’

कन्हैया कुमार के LPG सिलेंडर दिखाकर मीडिया गिरोह की TRP में भी उछाल आने के कारण कामरेड की गरीबी पर निष्पक्ष पत्रकारों को खूब चरमसुख मिलता नजर आ रहा है। लेकिन अचानक ‘वन फाइन डे’ इस LPG सिलेंडर न जुटा पाने वाले कामरेड की तस्वीरों से बेगूसराय के लगभग हर हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्र के पहले पन्ने भर गए।

भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने नामांकन लिया वापस, भाजपा ने ली राहत की साँस

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रज्ञा ठाकुर के घर पहुँचकर उन्हें भगवा शॉल भेंट करके उनका सम्मान भी किया। कुछ भी हो, प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव ना लड़ने के ऐलान के बाद अब बीजेपी और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राहत की साँस ली है।

BJP में शामिल हुए सेना के 7 रिटायर्ड अधिकारी, रक्षा मंत्री ने दिलाई सदस्यता

लेफ्टिनेंट जनरल जेबीएस यादव, लेफ्टिनेंट जनरल आर एन सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल एस के पटयाल, लेफ्टिनेंट जनरल सुनीत कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली, कर्नल आर के त्रिपाठी और विंग कमांडर नवनीत मेगन ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

फर्जी मदरसे की आड़ में ₹58 लाख का घोटाला, जाँच में हुआ खुलासा

मदरसे के नाम पर हुए लाखों के घोटाले के कारण जिला प्रशासन में हलचल मची हुई है। इस मामले में डीएम का कहना है कि रिपोर्ट सरकार के पास भेज दी गई है। जाँच में जो भी विभागीय अधिकारी संलिप्त पाया जाएँगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

CJI गोगोई के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न की ख़बरों पर प्रतिबंध के लिए HC में याचिका दायर

एंटी करप्शन काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने अपने वकीलों के माध्यम से, इस आधार पर मामले की तत्काल सूची के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया कि CJI के ख़िलाफ़ आरोपों का प्रसारण और प्रकाशन "भारतीय न्यायिक प्रणाली पर सीधा हमला है।"

भीम आर्मी चीफ अशोक कांबले ने साध्वी प्रज्ञा के मुँह पर कालिख पोतने के लिए रखा ₹5 लाख का ईनाम, गिरफ्तार

भीम आर्मी के महाराष्ट्र प्रमुख अशोक कांबले ने प्रज्ञा सिंह के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को ₹5 लाख का इनाम दिए जाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि जो प्रज्ञा ठाकुर को महाराष्ट्र के किसी गाँव में नहीं घुसने देगा, उसे भी सम्मानित किया जाएगा।

राहुल गाँधी ने अमित शाह को ‘हत्या का आरोपित’ कहा, कोर्ट ने दिए जाँच के आदेश

एक और मानहानि की शिकायत में, जो आरएसएस अध्यक्ष द्वारा राहुल की उस टिप्पणी के लिए दायर की गई थी कि जिसमें राहुल ने दावा किया था, “भगवा संगठन महात्मा गाँधी की हत्या के लिए जिम्मेदार था।’ इस मामले में भी राहुल गाँधी ने कोर्ट में यू-टर्न ले लिया था और दावा किया कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा था बल्कि उनकी टिप्पणियों की गलत व्याख्या की गई थी।”

‘NYAY’ योजना का फ़र्ज़ी फॉर्म बँटवा रही कॉन्ग्रेस, लोगों ने किया बेनक़ाब: रिपोर्ट

फॉर्म पर कॉन्ग्रेस के चुनाव चिन्ह के साथ-साथ कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की भी फोटो छपी थी। जब ग्रामीण-जन स्थानीय सरकारी कार्यालय में अपने फॉर्म जमा करने के लिए पहुँचे, तो उन्हें पता चला कि उन्हें जो फॉर्म वितरित किए गए वो नकली थे और इनका वितरण केवल उन्हें धोखा देने के लिए किया गया था।

‘जिसको आलू से सोना बनाना है वो उनके पास जाएँ, हम ऐसा नहीं कर सकते’ : PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा, "हमारे देश में ऐसे बुद्धिमान और तेजस्वी लोग हैं, जो आलू से सोना बनाते हैं। वो काम हम नहीं कर सकते, न मेरी पार्टी कर सकती। जिसको आलू से सोना बनाना है, वो उनके पास जाये, हम ऐसा नहीं कर सकते।"

‘1 Rupee clinic’ की मदद से युवती ने स्टेशन पर बच्चे को जन्म दिया, पीयूष गोयल ने किया रीट्वीट

"1 रुपए क्लिनिक" की इस उपलब्धि को रेल मंत्री ने अपने ट्वीटर अकॉउंट पर शेयर किया और साथ ही लिखा कि ठाणे के चौकीदार हमेशा राष्ट्र की सेवा में रहते हैं।

मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज के प्रोफेसर रवीन और टेनिसन यौन शोषण के दोषी करार

छात्रों ने समिति की रिपोर्ट, दृष्टिकोण और टिप्पणियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे अब इस रिपोर्ट के निष्कर्षों के अनुसार दोषी प्राध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कॉलेज के प्राचार्य का इंतजार कर रहे हैं।

जीसस एजुकेशन हॉस्टल में नाबालिग आदिवासी छात्राओं से दुष्‍कर्म की जाँच के लिए केंद्र ने CM फडणवीस को लिखा पत्र

बीते दिनों चंद्रपुर के राजुरा तहसील में 'इनफैंट जीसस एजुकेशन सोसाइटी' द्वारा संचालित छात्रावास में रहने वाली नाबालिग आदिवासी छात्राओं के साथ दुष्‍कर्म के मामले सामने आए थे। इन मामलों में FIR दर्ज करने में देरी हुई थी।

कॉन्ग्रेस को ‘जिन्नाह’ की पार्टी बताने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की सफाई, चिदंबरम ने कहा ‘ख़ामोश’

पी चिदंबरम ने भी एक तरह से सिन्हा से किनारा करते हुए कहा, “उनके (सिन्हा) जो भी विचार हैं, उसका स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए। कुछ दिन पहले वह भाजपा का हिस्सा थे। भाजपा को बताना चाहिए कि वह इतने साल तक पार्टी का हिस्सा क्यों थे।

फ़र्ज़ी डिफेंस पत्रकार अजय शुक्ला के झूठ का पर्दाफ़ाश, भारतीय वायुसेना ने दिया जवाब

इसके अलावा, अजय शुक्ला ने अपने ब्लॉग में भी लिखा था कि भारतीय वायु सेना ने इन वाहियात अटकलों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया था, यह कहते हुए कि पूछताछ अभी भी जारी है और किसी निष्कर्ष पर पहुँचने के लिए कोर्ट ऑफ़ एन्क्वायरी को समय लगता है।