ऑपइंडिया के सारे लेख (Archives)

आजम खान को ‘मोगेंबो’ बोलना नकवी को पड़ा भारी, हुआ केस दर्ज

जनसभा में मौजूद रहे मजिस्ट्रेट महेश चंद्र गुप्ता की ओर से नकवी के ख़िलाफ़ केस दर्ज कराया गया है।

रिटायर्ड कर्नल की कविता से चुराया कॉन्ग्रेस ने अपना थीम सॉन्ग, क्या ‘अब होगा न्याय’?

इस गीत के लॉन्च होने से पहले चुनाव आयोग की आपत्ति के कारण इसकी कुछ पंक्तियाँ हटानी पड़ी थी। इसे 'अब होगा न्याय' टाइटल के अंतर्गत रिलीज किया गया है।

₹300 करोड़ तक के हथियार खरीदने के लिए सशस्त्र सेनाओं को अनुमति नहीं लेनी होगी: रक्षा मंत्रालय

अपनी आपातकालीन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सेना ने इस्राएल से 250 स्पाईक मिसाईल खरीदने का प्रस्ताव भी रखा है जिनका प्रयोग दुश्मन के टैंक के ख़िलाफ़ किया जा सकता है।

Bar Council के नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए प्रशांत भूषण, NGOs से दिया इस्तीफा

प्रशांत भूषण कई बार इन संगठनों के लिए अदालत में जिरह कर चुके हैं, जिनके गवर्निंग बॉडी में वो शामिल हैं। मेजर सुरेंद्र पुनिया (रिटायर्ड) ने भूषण के ख़िलाफ़ शिकायत दायर की थी जिसके बाद उन्होंने ये क़दम उठाया।

‘सबरीमला पर निर्णय के कारण ही मामले को सुन रहे हैं’: SC ने मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर कहा

दंपति की याचिका में कहा गया है कि जमात-ए-इस्लामी और मुजाहिद वर्ग के लोग महिलाओं को मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अनुमति देते हैं जबकि सुन्नी समुदाय में महिलाओं के मस्जिद में जाने पर प्रतिबंध है।

VIDEO: ‘झाड़ू उठाओ और सेन्ट्रल फ़ोर्स को मार भगाओ’- तृणमूल विधायक का फरमान

नदिया ज़िले के सिमुराही की एक भरी सभा में बंद दरवाज़ों के बीच कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए तृणमूल विधायक ने 'किसी भी माध्यम का प्रयोग करते हुए' इस 'युद्ध' (चुनाव) को जीतने की बात कही।

Uber ड्राइवर आफ़ताब ने शिवाजी को दी माँ की गाली, यात्री के मना करने पर बौखलाया

आफताब का कहना था कि किसी को भी शिवाजी की पूजा नहीं करनी चाहिए। उसने समीर पर एहसान जताते हुआ कहा कि इतने ट्रैफिक के बावजूद वो उन्हें लेने आ गया, यही बहुत है।

द्रमुक प्रत्याशी से ₹11.5 करोड़ बरामद होने पर वेल्लोर संसदीय क्षेत्र में चुनाव रद्द

कुछ दिन पहले डीएमके प्रत्याशी के कार्यालय से भारी मात्रा में नकद राशि बरामद की गई थी। जिसके बाद वहाँ की जिला पुलिस ने डीएमके उम्मीदवार कातिर आनंद समेत दो अन्य अधिकारियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया था।

MHA ने बांग्लादेशी फिरदौस का वीसा किया रद्द, ममता ने प्रचार के लिए बुलाया दूसरा अभिनेता

भाजपा ने कहा कि अल्पसंख्यक वोटों को लुभाने के लिए ही बांग्लादेशी कलाकार को यहाँ प्रचार करने के लिए बुलाया गया, जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है।

मेहुल चौकसी की कम्पनी को बेचा जाएगा, भगोड़े ने गिनाई अपनी बीमारियाँ

चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी के ख़िलाफ़ $200 करोड़ से भी अधिक की धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। सरकारी एजेंसियाँ मामले की जाँच कर रही है। मामला पंजाब नेशनल बैंक से जुड़ा है।

कभी-कभी लगता है मैं स्वयं ही ‘बेरोज़गारी’ हूँ: रवीश, रोज़गार और आँकड़े

रवीश कुमार ने आँकड़ों को समझने की कोशिश किए बिना, अनुवाद कर दिया। वहाँ उनको 'जॉब' और 'स्लोडाउन' दिखा, बस अनुवाद कर के मोदी को लपेट लिए। जबकि इस लेख में एक ज़रूरी बात छुपा ली गई ताकि मोदी बुरा दिखे।

चुनाव आयोग की सिफारिश पर वेल्लोर चुनाव रद्द, द्रमुक नेता के पास से बरामद हुए थे ₹11 करोड़ से ज़्यादा

द्रमुक ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। पार्टी ने मतदान रद्द करने के निर्णय को चुनौती देने की बात भी कही है।

ईसाईयों ने सबरीमाला को 1950 में आग लगा दी थी, आज भी नफरती चिंटुओं की नज़र पर है आस्था

सवाल यह भी है कि क्या हम खुद अपने मंदिरों पर जारी हमलों को उसी तरह देखने और बयान करने की हिम्मत जुटाएँगे जैसा वो सचमुच हैं? सेकुलरिज्म का टिन का चश्मा हम अपनी आँख से उतारेंगे क्या?

मतदाताओं को बरगलाने के लिए चिदंबरम पिता-पुत्र शिवगंगा में किराने की दुकानों में छिपा रहे हैं कालाधन: IT अधिकारी

श्रीवास्तव ने कार्ति चिदंबरम पर चुनावी धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया और कहा कि उनका शपथपत्र झूठा है। उन्होंने वह संपत्ति तो घोषित ही नहीं की है जो आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारकर सामने लाई थी।

एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जाँच जारी

रोहित शेखर ने लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद एनडी के नाम का हक़ जीता था। एक लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद तिवारी ने उन्हें पुत्र के रूप में स्वीकार किया था।

फ्रीलांस प्रोटेस्टर शेहला रशीद ने पुराना वीडियो रीट्वीट कर भाजपा की छवि बिगाड़ने की कोशिश की

ट्वीटर यूजर द्वारा किया गया ये दावा पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद है। सच्चाई तो ये है कि इस वीडियो या फिर इस मुद्दे को किसी मेनस्ट्रीम मीडिया ने इसलिए कवर नहीं किया, क्योंकि आज सूरत में भाजपा समर्थकों द्वारा कोई बाइक रैली नहीं की गई थी।

भाजपा के खिलाफ़ हिंसा बदस्तूर जारी, भाजपा नेता के दफ्तर पर हमला, मीडिया खामोश

यह पिछले 8 दिनों में भाजपा पर हिंसक हमले की सातवीं घटना है, पर मीडिया पूरी तरह ‘मौन-संहिता’ का पालन कर रहा है।

Tik Tok पर सरकार का बड़ा फैसला, Google और Apple से कहा- App Store से डिलीट करे ऐप

टिक टॉक ने अपने बचाव में कहा कि उसे ‘अश्लील और अनुचित सामग्री’ के लिए उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता है, जो प्लेटफ़ॉर्म पर थर्ड-पार्टीज अपलोड करती है। टिक टॉक ने इस आदेश को भेदभावपूर्ण और मनमाना बताया है।

अख्तर शेख ने नाबालिग को रेप के बाद दरगाह में रखा, फिर दोस्त के घर, मीडिया गिरोह ने किया इग्नोर

अख्तर शेख को घटना के 10 दिन बाद यानी 28 मार्च को गिरफ्तार किया गया और जल्द ही जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।

इस चुनाव में ऐसा छक्का मारो कि मोदी बाउंड्री से पार चला जाए: सिद्धू की बेलगाम जवान

कुछ दिन पहले मायावती भी समुदाय विशेष से एकजुट हो बसपा-सपा गठबंधन को वोट देने की अपील कर चुकी हैं। अब देखना ये है कि ध्रुवीकरण की अपील करने वाले सिद्धू पर राजनीतिक पार्टियों के साथ चुनाव आयोग की क्या प्रतिक्रिया आती है।

निर्मला सीतारमण ने जो किया, वो आजम खान जैसों के मुँह पर ‘तमाचा’ है – शशि थरूर ने भी किया सैल्यूट!

दोनों नेताओं की पार्टी के मध्य अनेकों मतभेदों के बाद भी निर्मला सीतारमण का थरूर से मिलना उन्हें भावुक कर गया। उन्होंने ट्विटर पर अपनी तस्वीर को साझा करने के साथ कहा कि राजनीति में शिष्टाचार एक दुर्लभ गुण है।

धूँ-धूँ कर जला 800 साल पुराना नॉट्र डाम चर्च, मुस्लिमों ने मनाई ख़ुशी, रिएक्ट किया ‘हा-हा’

कुछ मुस्लिमों ने तो यहाँ तक कहा कि नॉन-मुस्लिम इमारतों व पूजा घरों का इस तरह से बर्बाद होना इस्लाम की सत्यता की पुष्टि करता है। कुछ ने कहा कि ये अल्लाह का दंड है जो इस्लाम न मानने वालों को मिलता है। दुनिया भर के कई हिस्सों के मुस्लिमों ने इस आग को लेकर ख़ुशी मनाई।

मोदी बायोपिक, योगी पर बैन के बाद अब चुनाव आयोग ने किया ‘Saffron Swords’ का विमोचन रद्द

चुनाव आयोग ने दो किताबों का जेएनयू में विमोचन करने को लेकर आयोजकों को नोटिस थमाया है। लेखकों, पत्रकारों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है।

AAP-कॉन्ग्रेस एक-दूसरे पर थूक कर चाटने की रेस में, बीच में कूदे 4 महान दरबारी पक्षकार

लड़ाई मजेदार है। इस चुनाव में AAP-कॉन्ग्रेस से लेकर उन तमाम न्यूट्रल पक्षकारों की भी अस्मिता दाँव पर लगी है जो अभी तक विभिन्न संस्थाओं पर कब्ज़ा जमाकर सत्ता की मलाई खा रहे थे।

‘आजम खान की ये औकात कि हमारी चड्डी नापेगा, वो पापी है, उनका संहार होगा’

"आजम पापी है, उनका संहार होगा। जया प्रदा मेरी छाया की तरह हैं, इसलिए आजम खान को खुजली हो रही है। पार्टी का हर कार्यकर्ता जया प्रदा के लिए काम कर रहा है।"

एक छोटी सी फ़िल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ की सफलता से क्यों भयभीत हैं वामपंथी समीक्षक?

फ़िल्म को समीक्षकों के एक गिरोह ने रिव्यु करने से या तो मना कर दिया या नेगेटिव रिव्यु दिया। मीडिया गिरोह ने इसे प्रोपेगंडा बताया। बस 250 स्क्रीन्स में रिलीज होने वाली एक छोटी सी फ़िल्म से इतना ज्यादा भय? इसका अर्थ है कि इसके निर्माण के पीछे का मोटिव सफ़ल रहा।

‘BJP का डर दिखा कॉन्ग्रेस माँग रही है समुदाय विशेष से वोट, जबकि भागलपुर दंगे और बाबरी मस्जिद कांड के हैं जिम्मेदार’

किशनगंज में जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कॉन्ग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कॉन्ग्रेस भाजपा का डर दिखाकर लोगों से वोट माँग रही है। जबकि उसके खुद के शासन काल में भागलपुर के दंगे और बाबरी मस्जिद जैसी घटनाएँ हुईं थीं।

पाकिस्तान में पिछले सिर्फ एक साल में 1000 से अधिक हिन्दू-ईसाई लड़कियों का जबरन धर्मान्तरण: HRPC

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में पाकिस्तान में अपनी आस्था के मुताबिक जिदंगी गुजारने पर अल्पसंख्यकों ने उत्पीड़न का सामना किया, उन्हें गिरफ्तार किया गया। यहाँ तक की कई मामले में उनकी मौत भी हुई।

मस्जिद में महिलाएँ Vs मर्द: बहनो… एक साथ खड़े होने का समय अब नहीं तो कब?

बहनो! यह सही वक्त है चोट करने का। मस्जिद में पल रही मर्दवादी सोच पर प्रहार करने का। एक साथ उठ खड़ी हो, हजारों किलोमीटर लंबी ह्यूमन चेन बनाओ। अल्लाह ने चाहा तो सुप्रीम कोर्ट भी आपके हक में फैसला सुनाएगा!

समाजवादियों के फिर बिगड़े बोल, एक और मंत्री का जया प्रदा पर विवादित बयान

सपा नेता पंडित सिंह से जब मीडिया वालों ने पूछा कि आपको नहीं लगता है कि आजम खान का एक महिला के लिए इस तरह से बोलना गलत है, तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, “आपको लगता है कि वो महिला है, वो महिला नहीं है, उनका बहुत ऊँचा है सोच।”

U-Turn: चुनावी ‘धंधे’ में अब उतरा मूँछ वाला ‘गुंडा’, अभिनेताओं की राजनीति को कभी बताया था दुर्भाग्य!

प्रकाश राज ने नवंबर 2017 में अभिनेताओं के राजनीति में आने को देश का दुर्भाग्य बताते हुए कहा था कि वो अभिनेताओं के राजनीति में आने को सही नहीं मानते। आज वो ख़ुद यू-टर्न लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी किरदारों से शायद बहुत कुछ सीखा है!

शहर नहीं, उइगरों का कैदखाना: हर 100 गज पर पुलिस, एक रोड पर 20 कैमरे – लेकिन मसूद अजहर है मसीहा

चीन ने उइगरों पर कई तरह की पाबंदियाँ लगाई रखी है। लाखों उइगरों को हिरासत केंद्रों में रखा गया है और चीन इन हिरासत केंद्रों को व्यावसायिक शिक्षा केंद्र कहता है। चीन उनके ऊपर नियंत्रण का जाल बिछा रहा है, जो कम्युनिस्ट पार्टी के स्वचालित तानाशाह के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

राहुल गाँधी के लिए ममता के दिल में कोई ‘ममता’ नहीं: कॉन्ग्रेस पर RSS से मदद लेने का लगा दिया आरोप

कभी विपक्ष को एकजुट करके रैली निकालने वाली ममता बनर्जी आज खुद कॉन्ग्रेस पर चुनाव जीतने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद लेने का आरोप लगा रही है। उनके अनुसार जंगीपुर में अभिजीत मुखर्जी के लिए और बहरामपुर में अधीर चौधरी के लिए RSS प्रचार कर रही है।

टीम इंडिया का वो प्लेयर जो खेलेगा वर्ल्ड कप लेकिन BJP संग मोदी को सपोर्ट कर मचा दी है ‘खलबली’

रवींद्र जडेजा का पूरा परिवार हाल ही में सक्रिय राजनीति में आया है। उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा ने 3 मार्च को बीजेपी का दामन थामा था। जडेजा के पिता और बहन 14 अप्रैल को कॉन्ग्रेस में शामिल हो गए। जिसके बाद अब जडेजा ने ट्वीट कर भाजपा का समर्थन किया है।

$33100 करोड़ पहुँचा निर्यात, 2018-19 में 9% की वृद्धि, टूटा पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड

निर्यात में 9 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। निर्यात अब 331 अरब डॉलर तक पहुँच गया है। पिछले वर्ष यह 303 बिलियन डॉलर था। इसके साथ ही 2013-14 का वो रिकॉर्ड भी धराशयी हो गया जब निर्यात 314.4 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।

किसी के बुरा लगने पर आस्था नहीं छोड़ सकता: CM योगी का EC को जवाब, चली हनुमान चालीसा की ‘चाल’

CM योगी ने अपने जवाब में स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपने भाषण (जिसके कारण उन पर साम्प्रदायिक होने का आरोप लगा) में केवल छद्म धर्मनिरपेक्षता को उजागर किया था, धर्म के नाम पर वोट नहीं माँगा था। अपने जवाब में उन्होंने यह भी लिखा कि हर नागरिक को अपने धर्म व आस्था की स्वतंत्रता है।

Jesus School में नाबालिग आदिवासी छात्राओं से रेप, ORS में मिला कर दिए जाते थे ड्रग्स

6 अप्रैल को हॉस्टल की 13 लड़कियाँ बेहोशी की हालत में थीं। लड़कियों को ORS के घोल में सेडेटिव ड्रग्स मिलाकर दिए जाते थे। उस हॉस्टल में 300 छात्र-छात्राएँ हैं जिसमें से 130 कक्षा पहली से दसवीं तक की लड़कियाँ हैं। हॉस्टल सुपरिटेंडेंट को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

‘सुन लो नचनिया राज बब्बर के कुत्तो, तुम्हें और तुम्हारे नेता को दौड़ा-दौड़ा कर जूता से मारूँगा’

इससे पहले भी गुड्डू पंडित पीएम मोदी व सीएम योगी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर चुके हैं। उन्होंने पूर्व विधायक अरिदमन सिंह के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया था। ये इस चुनाव के दौरान पाँचवा मौक़ा है जब उन्होंने ऐसी हरकत की है। उनके ऊपर रंगदारी सही सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हिन्दू त्योहारों पर आम होती इस्लामी पत्थरबाज़ी: ये भी मोदी के मत्थे मढ़ दूँ?

हर आतंकी और उसका संगठन एक ही नारा लेकर निकलता है, काले झंडे पर सफ़ेद रंग से लिखा वाक्य क्या है, सबको पता है। बोल नहीं सकते, वरना 'बिगट' और 'कम्यूनल' होने का ठप्पा तुरंत लग जाएगा। हमने पीढ़ियाँ निकाल दीं कहते हुए कि आतंक का कोई मज़हब नहीं होता।

मिल गया प्रमोशन, तो पति हो गया टेंशन?

लैंगिक संबंधों के मशहूर जानकार रॉलो तोमासी कहते हैं कि महिलाएँ अपना यौन और सामाजिक जोड़ीदार हमेशा अपने से ‘ऊँचे’ दर्जे का ही चाहतीं हैं- और यह उनकी प्राकृतिक-जेनेटिक प्रवृत्ति है। यह अनुवांशिक विकास से विकसित हुई विशेषता है।

VIDEO: ‘तुम्हारे बाप की मौत में आया था’ आज़म ख़ान ने अब पत्रकारों से की बदसलूकी

आज़म ख़ान ने यह विवादित बयान विदिशा में दिया। मध्य प्रदेश के विदिशा में दिवंगत सांसद मुनव्वर सलीम के अंतिम क्रिया-कर्म से लौटते वक़्त आज़म ने ऐसा कहा। जया प्रदा के बारे में सवाल पूछने पर आज़म ख़ान भड़क गए। जया प्रदा ने भी आज़म ख़ान पर पलटवार किया है।

7 दिन, 6 हमले, 5 हत्याएँ: संघी ही ‘फासिस्ट’, और संघी ही असुरक्षित

मुख्यधारा की मीडिया ने हमेशा की तरह मौन व्रत ले रखा है। किसी-किसी मामले में बोलना पड़ भी रहा है तो एक-एक शब्द इतनी कंजूसी से निकल रहा है कि मानों शोक जताने पर भी आचार संहिता लगी हुई है। न अब कहीं असहिष्णुता फ़ैल रही है, न ही प्राइम-टाइम डिबेट चल रहा है।

राहुल ने केजरी को कहा ‘U-Turn’ तो केजरी ने उन्हें बताया ‘दिखावटी’, Twitter पर रगड़े-झगड़े

अपनी पार्टी के 'त्याग' का जिक्र करते हुए राहुल गाँधी ने लिखा कि कॉन्ग्रेस AAP को 4 सीटें देने को राजी है लेकिन AAP नहीं मान रही। केजरीवाल के यू-टर्न का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि गठबंधन के लिए उनके दरवाजे खुले हैं लेकिन समय तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

बिहार में कॉन्ग्रेस को बड़ा झटका, बग़ावती शकील अहमद मधुबनी से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री शकील अहमद ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर पार्टी को सांसत में डाल दिया है। मधुबनी से 2 बार सांसद रहे शकील के बग़ावती तेवर से कॉन्ग्रेस को क्षेत्र में अच्छा-ख़ासा घाटा होने की उम्मीद है।

प्रथम स्वदेशी क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का सफल परीक्षण, DRDO ने किया कीर्तिमान स्थापित

भारत का वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (आईएडीई) के वैज्ञानिकों ने इसके सफल परीक्षण के बाद कहा कि निर्भय सब सोनिक क्रूज मिसाइल की मारक क्षमता 1,000 किलोमीटर है। यह स्वदेशी तकनीक पर विकसित भारत की पहली क्रूज मिसाइल है।

अखिलेश ने किया आज़म के अंडरवियर बयान का बचाव, कहा ‘उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया’

कॉन्ग्रेस प्रवक्ता सिंघवी, राष्ट्रीय महिला आयोग, मुलायम की बहू अपर्णा यादव और सुषमा स्वराज सहित कई नेताओं ने आज़म ख़ान के महिला-विरोधी बयान की निंदा की है। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका बचाव किया। आज़म ख़ान के खिलफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।

सागरिका जी, बता तो देतीं कि भारत में ‘अफ़्रीकी तानाशाह’ कौन है?

आपके आका सचमुच में इस सरकार की सही वाली कुछ खामियों की बात कर लेते तो मोदी को हराने के लिए ही आपको अफ्रीका से निंदा भी ‘इम्पोर्टेड’ न इस्तेमाल करनी पड़ती।

अल्पसंख्यकों में डर फैला रहे हैं केजरीवाल: भाजपा ने EC से की शिकायत

चुनाव आयोग को लिखे शिकायत पत्र में भाजपा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करके आचार संहिता का उल्लंघन किया।

तालाब में मिली भाजपा सदस्य की लाश, हत्या की आशंका से तमिलनाडु में तनाव

भाजपा नेताओं ने उनकी हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों की गिरफ़्तारी की माँग की है। घटना ने क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया है।

जब अम्मी-अब्बू ही ‘वेश्या’ कहकर हत्या कर दें, तो जहाँ में ‘बेटियोंं’ के लिए कोई जगह महफ़ूज़ नहीं

पिता इफ्तिख़ार अहमद और अम्मी फरजाना को बेटी के चाल-चलन पर शक़ था, जिसके चलते उसके मुँह में प्लास्टिक का बैग ठूंसकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। उनको लगता था कि बेटी छोटे कपड़े पहनती है तो ज़रूर कोई ग़लत काम करने लगी है। इसी शक़ ने शैफिला की जान ले ली।