ऑपइंडिया के सारे लेख (Archives)

UP में भीषण गर्मी में दिमाग की नस फटने के कारण बस यात्री की मौत

मृतक शिवराज के बेटे ने पुलिस को सूचना दी। इस पर चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार बेहोश शिवराज को जिला अस्पताल लेकर गए, जहाँ डॉक्टरोंं ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदुओं को वोट देने की अनुमति न दी जाए: तृणमूल सांसद ने जारी किया निर्देश, वीडियो वायरल

तृणमूल राज्यसभा सांसद शुभाशीष चक्रवर्ती का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपने सहयोगियों से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि आगामी चुनाव में हिंदुओं को वोट देने की अनुमति न दी जाए।

हमारी सरकार का पहला फैसला रक्षकों को समर्पित: मोदी कैबिनेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सरकार का पहला निर्णय उनके लिए है, जो हमारी सुरक्षा करते हैं।

मंत्रियों के जाति-धर्म पर चल रहे मीडिया शोध से आखिर कौन-सी अच्छी बात हो जाएगी?

30 मई को जिन मंत्रियों ने शपथ ली, उनकी जाति-धर्म पर शोध हुए और खबरें बना दी गईं। जाति और धर्म का एंगल देकर निष्कर्ष ये निकाला गया कि मोदी सरकार ने भले ही ‘सबका साथ-सबका विकास’ करने की कितनी ही कोशिश क्यों न की हो, लेकिन उनकी मंत्रिपरिषद में ऊँची जाति वालों का ही आधिपत्य है।

पहली महिला वित्त मंत्री, IFS बने विदेश मंत्री, मंत्रिमंडल 2.0 की ये हैं खास बातें

देश की पहली रक्षा मंत्री बनकर इतिहास रचने वाली निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर से पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनने का गौरव अपने नाम कर लिया है। हालाँकि, इससे पहले प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गाँधी ने 1970 से 1971 के बीच वित्‍त मंत्री का अतिरिक्‍त कार्यभाल संभाला था।

सच हुई गृहमंत्री अमित शाह को लेकर अरविन्द केजरीवाल की भविष्यवाणी

आज सुबह ही अमित शाह को गृह मंत्री बनाए जाने की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने अरविन्द केजरीवाल के 21 दिन पुराने उस ट्वीट को ढूँढ निकाला और अमित शाह की जगह एक बार फिर सारी अटेंशन अरविन्द केजरीवाल ले गए।

‘जल शक्ति’ मंत्रालय बनाकर PM मोदी ने निभाया अपना वादा

पिछले महीने तमिलनाडु में एक चुनावी रैली के दौरान, पीएम मोदी ने आश्वासन दिया था कि अगर वो सत्ता में वापस आए, तो उनकी सरकार एक अलग जल शक्ति मंत्रालय की स्थापना करेगी।

ममता नारेबाजों की चमड़ी उधड़वाने में व्यस्त, बंगाल में एक और नाबलिग का रेप

पश्चिम बंगाल में हिंसा और बलात्कार की घटनाएँ सामने आ रही हैं। देश में बच्चियों के साथ होती रेप की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

प्रगतिशील (सेक्युलर/लिबरल) बुद्धिजीवी बनने के 10 नुस्खे

चर्चा के विषय से इतर बीच-बीच में दार्शनिक ज्ञान अवश्य बघारें। जरूरत के हिसाब से नास्तिक की अलग-अलग श्रेणियों यथा ईश्वरद्रोही, ईश्वर को न मानने वाला या सिद्ध होने पर ईश्वर को मान लेने की श्रेणी में कूद-फांद करते रहें।

स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह की हत्या का मुख्य आरोपित वसीम गिरफ्तार

जामो थाना क्षेत्र में ही पुलिस और वसीम के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों ओर से गोलियाँ चली। इस दौरान वसीम के पैर में गोली लगी। जिसके बाद वसीम को घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार करक लिया।

शपथग्रहण समारोह का मिला था न्योता लेकिन शामिल नहीं हुए शरद पवार

तय प्रोटोकॉल के अनुसार सीट न मिलने की वजह से शरद पवार प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

मोदी सरकार 2.0 में जानिए किसको मिला कौन-सा मंत्रालय

अर्जुन मुंडा को आदिवासी मामलों का मंत्री बनाया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री बनाया गया है इसके अलावा, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय का भी ये काम देखेंगे।

एयरफ़ोर्स चीफ़ के घर के बाहर लगा राफ़ेल, कॉन्ग्रेस दफ़्तर है बगल में

कॉन्ग्रेस अध्यक्ष बार-बार राफेल जैसे मुद्दे को जनता के बीच उछालकर प्रधानमंत्री की छवि बिगाड़ने की लगातार कोशिश करते रहे, लेकिन परिणाम स्वरूप उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ।

वरिष्ठता को दरकिनार कर प्रतिभा के आधार पर एडमिरल करमबीर सिंह बने नए नौसेना प्रमुख

वाइस एडमिरल सिंह की नियुक्ति से पहले भी केंद्र सरकार ने ऐसे ठोस क़दम उठाए हैं, जिनसे यह साफ झलकता है कि महत्वपूर्ण पदों पर सिर्फ वरिष्ठता को आधार न मानते हुए प्रतिभा को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए।

कॉन्ग्रेस समर्थक गौरव पांधी ने डिलीट किए ट्वीट्स, UP पुलिस ने कहा- ‘छोड़ेंगे नहीं’

अमेठी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इस मामले की आगे जाँच की जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी होगी।

UPPSC पेपर लीक: पहले सॉल्वड पेपर दिए गए, फिर वापस लेकर जला दिए गए, ऐसे रची गई थी साज़िश

29 जुलाई 2018 को आयोजित यूपीपीएससी की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर एग्जाम से एक दिन पहले आउट हुआ था। कोलकाता निवासी अशोक देव ने इसकी शिकायत पश्चिम बंगाल की सीआईडी से की थी।

UAE ने भी नरेंद्र मोदी के PM बनने पर जताई ख़ुशी, ADNOC टॉवर तिरंगे में रंगा

मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी की आलीशान एडनॉक ग्रुप टॉवर बिल्डिंग भारत और अबु धाबी के झंडे में रंगी नजर आई।

भारतीय मीडिया की गलती पर भड़के भूटान के पूर्व PM, कहा: ‘ये देश का घोर अपमान है’

भूटान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि ये उनके देश के लिए बहुत घोर अपमान की बात है। भले ही भूटान थोड़ा छोटा है, लेकिन वह भारत का एक अच्छा दोस्त है।

‘बंगाली और बिहारी में भेदभाव नहीं करती हूँ’ कहकर जय श्री राम नारा लगाने वालों को ममता ने फिर किया गिरफ्तार

बृहस्पतिवार शाम को ममता बनर्जी नैहाटी में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेने जा रही थी। रास्ते में रिलायंस जूट मिल के सामने कुछ लोगों ने ममता बनर्जी के काफिले के सामने जय श्री राम का नारा लगाया।

अनुभव और युवा शक्ति है मोदी 2.0 कैबिनेट में, देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए कैबिनेट में रविशंकर प्रसाद, सदानंद गौड़ा, पीयूष गोयल, प्रकाश जावेड़कर, जी किशन रेड्डी, साध्वी निरंजन ज्योति, पुरुषोत्तम रुपाला, राम विलास पासवान, रमेश पोखरियाल और मुख्तार अब्बास नकवी मंत्री बनेंगे।

‘जय श्री राम’ कहने पर BJP कार्यकर्ता की चाकू मार कर हत्या, TMC पर हत्या का आरोप

बीजेपी ने अपने कार्यकर्ता की हत्या का जिम्मेदार TMC को बताया है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुशील मंडल के रूप में हुई है। पांडुग्राम पुलिस थाने में मामले को औपचारिक रूप से दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस, मामले की जाँच में जुट गई है।

मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद की शपथ दिलवाई। नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी आदि मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

कॉन्ग्रेस ने अमेठी मर्डर केस में फर्जी खबर शेयर की, उप्र पुलिस करेगी कार्रवाई

जाँच अभी चल ही रही थी कि कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जाने लगी कि यह हत्या भाजपा के ही किसी कार्यकर्ता द्वारा करवाई गई है।

कामरा-राठी आदि भी शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित, गेट पर मेहमानों को मारेंगे सेंट वाला स्प्रे

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भारी मात्रा में लोगों की उपस्थिति में 8000 लोगों के 16,000 कान देखकर कुणाल कामरा की आँखें छलक पड़ीं और ध्रुव राठी के गले लग कर रो पड़े जिससे राठी की टी-शर्ट भींग गई। राठी जी को पंचर लगाने का काम मिला है।

द इलेक्टोरल मशीन: TsuNaMo के बावजूद ओडिशा में नवीन पटनायक क्यों जीते?

इसमें कोई संदेह नहीं है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 में ओडिशा में जबरदस्त सफलता पाई है। संसदीय सीटों में 8 गुना वृद्धि और विधानसभा चुनावों में दोगुने से अधिक लाभ प्राप्त किया है। दोनों चुनावों में वोट शेयर भी लगभग दोगुना है।

बाल-विवाह जैसी कुरीतियों की जकड़ से बाहर निकल रहा है देश, रिपोर्ट में हुआ साफ़

रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 19 वर्षों में 15 से 19 साल की उम्र वाली लड़कियों की शादी में 51 प्रतिशत की गिरावट आई है। नतीजतन बाल विवाह के कारण किशोरियों के माँ बनने की संख्या में भी 20 लाख की कमी आई।

बुलंदशहर: 3 मासूमों की हत्या का मुख्य आरोपित सलमान गिरफ़्तार, इफ्तार को लेकर हुई थी तकरार

सलमान मलिक नामक मुख्य आरोपित को दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र से गिरफ़्तार किया गया। इससे पहले पुलिस बिलाल नामक आरोपित को शिकंजे में ले चुकी है, जिसनें तीन मासूमों के हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, सलमान 15 दिनों पहले बुलंदशहर आया था।

घोर कम्युनिस्ट लेकिन ‘मोदी प्रशंसक’ को शपथग्रहण समारोह का मिला न्योता

रीना साहा भगवान कृष्ण की भक्त हैं और गले में तुलसी माला पहनती हैं। वो गुजरात के विकास मॉडल की प्रशसंक हैं। उनके अनुसार बंगाल आज भी गुजरात से इतना पिछड़ा है कि वहाँ तक पहुँचने में बंगाल को अभी सौ साल लगेंगे।

एयरसेल मैक्सिस केस: चिदंबरम पिता-पुत्र को सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त तक दी गिरफ़्तारी से राहत

इससे पहले छह मई को पी चिदंबरम और कार्ति को दिल्ली की अदालत ने 30 मई तक गिरफ्तारी से छूट प्रदान की थी। एजेंसियों ने अदालत में कहा था कि मामले की पूरी जाँच के लिए उनकी टीमें ब्रिटेन और सिंगापुर गई हुई हैं।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले मुश्ताक ने खोले कई राज

डोडा से मजदूरों को हिमाचल प्रदेश ले जाने वाला मुश्ताक पेशे से ठेकेदार है। शिमला में उसका संपर्क नदीम से हुआ था और उसने उसे हिजबुल के लिए काम करने के लिए तैयार किया। इतना ही नहीं, मुश्ताक कई अन्य युवकों को भी हिजबुल के लिए काम करने के लिए तैयार कर रहा था।

कॉन्ग्रेस नेता दे रहे थे जनता को धन्यवाद, कट गई उनकी जेब, जानें क्या है माजरा

जेबकतरे नवनिर्वाचित सांसद के साथ सेल्फी खींचने के बहाने कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अमर सिंह ने अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु को करीब 94,000 मतों से हराया। इसके बाद जनता को धन्यवाद् करने के लिए उन्होंने क्षेत्र में अन्य स्थानीय नेताओं के साथ एक कार्यक्रम रखा।

ईश्वर की योजना है नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना, प्रधानसेवक हमारे अभिभावक हैं: शिवसेना

शिवसेना ने कहा, "जीत के बाद पीएम मोदी ने विपक्ष के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा, इस पर गौर किया जाना चाहिए। पीएम मोदी की कार्यशैली से साफ हो गया है कि ये नई सरकार मानवता और संयम की भावना के साथ काम करेगी।"

‘ये जो दहशतगर्दी है, उसके पीछे वर्दी है’: Pak में पश्तून आंदोलन और प्रेस पर ज़ुल्म

पाकिस्तान की सरकार ने पश्तूनों को सारे अधिकारों से वंचित कर रखा है। लोगों को बिना किसी अपराध के उठा लिया जाता है और उनपर ज़ुल्म किए जाते हैं। पीटीएम की माँग रही है कि ट्राइबल बेल्ट में अनावश्यक चेक पोस्ट और जानलेवा लैंडमाइन हटाई जाएँ, और उन्हें वापस लौटाया जाए जिन्हें पाकिस्तानी फ़ौज जबरन उठा ले गई।

बाइक, सिगरेट, हेयर जेल, डियोडरेंट, जूते… आतंकी ज़ाकिर मूसा के शौक़ पर मर-मिटा मेनस्ट्रीम मीडिया

मेनस्ट्रीम मीडिया और कुछ तथाकथित-धर्मनिरपेक्ष-उदारवादी मारे गए आतंकियों की मौत का शोक मनाने में कभी विफल नहीं होते। वो अक्सर कुख़्यात आतंकियों के अपराधों पर पर्दा डालने पर उतारू हो जाते हैं। मेनस्ट्रीम मीडिया ऐसे आतंकियों को ‘नायक’ या ‘शहीद’ का दर्जा...

सेब जितने वजन के साथ हुआ ‘सबसे छोटी’ बच्ची का जन्म, डॉक्टरों को लगा सिर्फ़ 1 घंटे का है समय…

40 हफ्तों का समय जहाँ किसी भी नवजात के विकास के लिए न्यूनतम माना जाता है वहीं 'saybie' 23 हफ्तों में ही दुनिया आ गई। जब वो पैदा हुई तो उसका वजन एक सेब जितना था - 245 ग्राम। सिर्फ़ एक घंटा है... ऐसा कह कर डॉक्टरों ने उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन...

जनादेश से बौखला कर जनता को ‘कॉलर पकड़ कर धमकाने’ वाले YoYa की दाढ़ी में कितने तिनके?

योगेन्द्र यादव ने जनता को भला-बुरा कहा, करोड़ों मतदाताओं को अनभिज्ञ, भटका हुआ, पूर्वग्रह से ग्रसित और सम्मोहित, बताते हुए पूछा है, "क्या मैं उन सबको कॉलर पकड़ कर बताऊँ कि तुम कट्टर हो, धर्मांध हो?"

CM रघुवर दास ने इतना गांजा फूँका है कि प्रेस वाली भी… आपत्तिजनक टिप्पणी पर कॉन्ग्रेसी नेता हिरासत में

इस फ़ोटो को शेयर करते समय यह दावा किया गया कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास कथित रूप से नशे की हालत में थे और वो ऐसी हालत में एक न्यूज़ चैनल की महिला पत्रकार को इंटरव्यू दे रहे थे। बता दें कि कॉन्ग्रेस नेता के इस पोस्ट को 1000 से अधिक लोग शेयर कर चुके हैं।

मीडिया का सामना नहीं करेंगे कॉन्ग्रेस व सपा नेता, टीवी चर्चाओं में हिस्सा न लेने का निर्णय

कॉन्ग्रेस अकेली पार्टी नहीं है जो मीडिया से भाग रही है। समाजवादी पार्टी ने भी अपने सभी मीडिया पैनलिस्ट का मनोनयन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इसका अर्थ है कि सपा द्वारा जब तक नए पैनलिस्ट के नामों की घोषणा नहीं की जाती, तब तक पार्टी का पक्ष रखने के लिए मीडिया चैनलों पर नेता नहीं जाएँगे।

विद्या लक्ष्मी योजना: 10 से अधिक विभागों की स्कॉलरशिप, 35 बैंकों की 95 लोन स्कीम – ऐसे उठाएँ फायदा

इस योजना के जरिए सरकार बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में दो तरह से सहायता करती है। पहला तो उन्हें केंद्र के 10 से अधिक मंत्रालयों और विभाग की स्कॉलरशिप योजनाओं के माध्यम से पैसे दिलाए जाते हैं और दूसरा 35 बैंकों द्वारा चलाई जा रही 95 लोन स्कीमों के द्वारा उन्हें लोन मिल सकता है।

BJP ने तोड़ा बड़ा मिथक, आधी से भी अधिक ‘अल्पसंख्यक बहुल’ सीटों पर किया कब्ज़ा

कुल 79 ऐसी लोकसभा सीटें हैं, जो अल्पसंख्यक बहुल हैं। इन 79 में से 41 पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। अर्थात, कुल अल्पसंख्यक बहुल लोकसभा सीटों में से 51.8% पर भाजपा ने कब्ज़ा किया। ये पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन है।

मोदी शपथ ग्रहण समारोह: पुलवामा में वीरगति को प्राप्त जवानों के परिजन भी होंगे शामिल

"वीरगति को प्राप्त जवानों व उनके परिवारों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से यह सम्मान देना उनके लिए सरकार का रुख दिखाता है, जो देश की सेवा करते हुए बलिदानी हो गए। ये ममता बनर्जी के उन आरोपों को भी ध्वस्त करता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस समारोह को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।"

गोरों से स्वीकृति खोजते अमर्त्य सेन, नोबेल का मेडल घटिया तर्क को सुनहरा नहीं बना सकता

देश में बदलाव का दौर है और अमर्त्य सेन की रेवड़ीनॉमिक्स तो वैसे ही अप्रासंगिक है- बेहतर होगा वे खुद अप्रासंगिक हो जाने से खुद को बचाएँ।

बंगाल में हिंदू हो रहे हैं एकजुट और साथ कर रहे हैं वोट, आँकड़े तो यही बताते हैं

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के नतीजों ने देशवासियों को चौंकाया है। सभी पूर्वग्रह और अपेक्षाओं को झूठा साबित करते हुए, भाजपा ने पश्चिम बंगाल राज्य में 40.25% वोट-शेयर हासिल किया, जबकि वाम दल दहाई अंक के वोट-शेयर तक पहुँचने में भी नाकाम रहे।

मुलायम को नहीं दिए वोट तो दलित बस्ती वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आयोग ने लिया संज्ञान

“यह हमारे संज्ञान में आया है कि मैनपुरी के लोकसभा क्षेत्र में एससी-एसटी लोगों के साथ हिंसा की गई थी, जिन्होंने चुनाव में सपा उम्मीदवार मुलायम सिंह यादव को वोट नहीं दिया था, उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया और बंदूक से हवाई फायर करके डराया गया। इसी समुदाय के सदस्यों में से एक, बीएसएफ जवान रामनरेश (रिंकू) ने घटनास्थल से भागने के बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।”

नेशनल हेराल्ड मामले में गाँधी परिवार को लगा झटका, ED ने जब्त की पंचकूला स्थित प्रॉपर्टी

एक ओर कॉन्ग्रेस पार्टी के तमाम नेता अपने युवा अध्यक्ष राहुल गाँधी को इस्तीफ़ा वापस करने के लिए मनाने को लेकर संघर्षरत नजर आ रही है वहीं नेशनल हेराल्ड मामले में भी कुछ ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिन्हें सुनकर गाँधी परिवार को अच्छा नहीं महसूस होगा।

लाल सलाम से खेलने वाले बच्चे ने थामी भगवा लहर, कहानी एक Stupid Common बंगाली की

वो मामला (इसे आप धार्मिक कह लें या सांस्कृतिक) जिसने बंगाल की रगों में ममता के विरुद्ध सोच पनपने की जमीन तैयार की। वो मामला राजनीतिक नहीं था। वो मामला RSS या BJP के द्वारा तैयार नहीं किया गया था। बल्कि उस मामले को ममता ने खुद अपने हाथों से तैयार किया। छले गए बंगालियों ने...

ममता बनर्जी को जोर का झटका, विधायक सहित TMC के 4 नेताओं ने जॉइन की BJP

कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में तृणमूल कॉन्ग्रेस के विधायक मनिरुल इस्लाम ने बीजेपी जॉइन कर ली है। इसके अलावा टीएमसी नेता गदाधर हाज़रा, मोहम्मद आसिफ इकबाल और निमाई दास ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

राम, रामायण और BJP: कार्यकर्ताओं से पार्टी है, पार्टी से कार्यकर्ता नहीं

स्मृति इरानी से सुरेन्द्र के शव को कंधा दिया। बंगाल में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिवारों को मोदी के शपथग्रहण समरोह में बुलाया जा रहा है। किसी भी नेता या दल को अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, इसका उदाहरण रामायण में मिलता है।

स्वरा भास्कर का फ़र्ज़ी फेमिनिज़्म और आँकड़े: राहतें और भी हैं ऑर्गेज्म की राहत के सिवा

स्वरा भास्कर के लिए ऑर्गेज्म यानी संभोग के दौरान चरमसुख पाना लैंगिक समानता का मसला हो सकता है, उन तमाम औरतों को लिए नहीं जिनके लिए ज़िंदा रहना ही सबसे बड़ा संघर्ष है।

रिश्तेदारों ने खतना न होने का डर दिखाकर ‘नरेंद्र मोदी’ का नाम बदलकर रखा मोहम्मद मोदी

बच्चे की माँ मैनाज बेगम ने कहा कि समाज के डर से उन्होंने बच्चे का नाम बदल दिया है। बच्चे का नाम नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने की वजह से समाज के लोग काफी नाराज थे और नाम बदलने का दबाव बना रहे थे।