ऑपइंडिया के सारे लेख (Archives)

पाक: कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 1000, लापरवाही पर इमरान सरकार को कोर्ट ने फटकारा

अदालत ने कहा कि सरकार पूरे मामले को लेकर गंभीर नहीं है। ईरान से समय पर तीर्थयात्रियों को वापस लाने के प्रयास नहीं किए गए। जब वे लौटे तो उन्हें घर जाने दिया गया, जबकि उन्‍हें 14 दिन तक अलग-थलग रखने की जरूरत थी। अब यही लोग संक्रमण के बड़े स्रोत बन गए हैं।

‘भय से मुक्त रहें, क्योंकि भय सबसे बड़ा पाप है’: कोरोना से जंग में जरूरी है स्वामी विवेकानंद का ‘प्लेग मैनिफेस्टो’ पढ़ना

स्वामी विवेकानंद ने प्लेग घोषणा पत्र में घर और उसके परिसर, कमरे, कपड़े, बिस्तर, नाली आदि को हमेशा स्वच्छ बनाए रखने की जो बात कही थी वह आज के लिए भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।

सड़क पर कोरोना संक्रमण के लिए चेकिंग: UP पुलिस लोगों को दे रही ग्लव्स व मास्क, गाड़ियों को कर रही सैनिटाइज

गाड़ी से उतरे व्यक्ति को मास्क और ग्लब्स दिए जाते हैं और उन्हें पहनने को कहा जाता है। इसके बाद मामला संदिग्ध पाया जाने पर पुलिस उन्हें लेकर हॉस्पिटल जाती हैं। लेकिन हाँ, हॉस्पिटल ले जाने से पहले पुलिस स्प्रे मार कर गाड़ी को सैनिटाइज करना नहीं भूलती। ये है यूपी पुलिस।

गुरुद्वारे पर IS का हमला: 27 की मौत, 6 घंटे की मुठभेड़ के बाद 4 आतंकी भी मार गिराए गए

हमला सुबह-सुबह हुआ। उस समय अरदास के लिए गुरुद्वारे में छोटे बच्चों समेत करीब 150 लोग मौजूद थे। मोहन सिंह ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुन उन्होंने खुद को टेबल के नीचे छिपा लिया। अचानक धमाका हुआ और छत का एक टुकड़ा उन पर आ गिरा।

गुजरात की अच्छाई गिरोह विशेष को स्वीकार नहीं: वहाँ की तस्वीर को पुडुचेरी का बता कर शेयर कर रहा गिरोह विशेष

दुकान का नाम गुजराती में लिखा हुआ है। ऑपइंडिया ने इस फोटो को लेकर और चीजें पता लगाने की कोशिश की और पाया कि बोर्ड पर 'चन्द्रमानवाला' लिखा हुआ है, जो गुजरात के पाटन के पास स्थित है।

37 लोगों के साथ 20 मार्च को सऊदी अरब से लौटी अम्मा, बेटे को भी हुआ संक्रमण: UP के पीलीभीत का मामला

पीलीभीत निवासी पीड़ित युवक की माँ 25 फरवरी को 37 लोगों के एक ग्रुप के साथ सऊदी अरब की यात्रा पर गई थी। 20 मार्च को ये लोग लौट आए थे। जाँच में युवक की माँ को कोरोना पॉजीटिव पाया गया था।

Covid-19: भारत के राष्ट्रीय चरित्र और संकल्प की प्रयोगशाला सिद्ध होगी यह परीक्षा

अगर भारतवासी इन मुश्किल दिनों और कठिन परीक्षाओं के लिए एक परिवार के रूप में, एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होते हैं, तो कोरोना को निश्चित रूप से पराजित होना पड़ेगा। भारतीय संस्कृति के आधारभूत विचार ‘वसुधैव कुटुम्बकम्' के निर्णायक आत्मसातीकरण का क्षण निकट है।

कारवाँ के संपादक ने फैलाया झूठ, कहा- देश में नहीं है कोरोना के फ्री टेस्ट की सुविधा

जोस ने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें दावा किया गया है कि अन्य मुल्कों में कोरोना का टेस्ट फ्री है, जबकि भारत में नहीं। हकीकत यह है कि सरकारी लैब में टेस्ट फ्री हो रहे हैं। 4500 रुपए का जो अधिकतम शुल्क तय किया गया है वह प्राइवेट लैब के लिए है।

कमलनाथ हुए क्वारंटाइन: इस्तीफे वाली प्रेस वार्ता में था संक्रमित पत्रकार, दिग्विजय समेत 200 अन्य पर भी खतरा

20 मार्च को इस्तीफे की घोषणा करने के लिए मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने आवास पर एक पत्रकार वार्ता की थी। जिसमें से एक पत्रकार की बेटी की कोरोना वायरस की जाँच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

शाहीन बाग़ के कारण रोज खर्च होते थे 6 घंटे: कैंसर मरीज की मौत, बेटे ने की थी अमित शाह से अपील

उन्होंने 16 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की थी कि वो इस 'पागलपन' पर लगाम लगाएँ और साथ ही अपने पिता के दुःख को साझा किया था। लेकिन, शाहीन बाग़ वालों का सीएए विरोधी प्रदर्शन अनवरत जारी रहा और मिन्टी के पिता की मृत्यु हो गई।

AIIMS में 14 दिन से लगातार लोगों की सेवा में लगे डॉक्टर का भावुक करने वाला यह वीडियो हम सबके लिए है

"मैं घर नहीं गया। पंद्रह दिन पहले शादी की सालगिरह थी तो उस समय दो दिन के लिए घर जाने का मौका मिला। मेरी घर पर एक बेटी है, उसे नहीं देख पा रहा हूँ।"

मंत्रियों से इस तरह सोशल डिस्टें​सिंग निभा रहे PM मोदी, 130 करोड़ जनता को भी कर रहे प्रोत्साहित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल कर रहे हैं और देश की जनता को भी इसके लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। आज उनकी कैबिनेट बैठक में इसकी झलक दिखी। साथ ही सोशल मीडिया में कई तस्वीरें सामने आई हैं जिससे पता चलता है कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर किस तरह लोग सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल कर रहे हैं।

कोरोना: मजहब की आड़ में जाहिलपना करते ‘धरती के सबसे बड़े मूर्खों’ के वीडियो

एक वीडियो में एक व्यक्ति कहता है कि वो नमाज पढ़ने तो जाएगा ही क्योंकि एक अच्छा काम करते समय अगर प्राण निकल भी जाएँ तो इससे अच्छी क्या बात होगी?

यही हाल रहा तो देने पड़ेंगे देखते ही गोली मारने के आदेश: लॉकडाउन उल्लंघन पर तेलंगाना के CM

"इसी तरह लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन होता रहा तो कर्फ्यू का आदेश देना पड़ेगा। ऐसे हालात मत पैदा कीजिए, जिससे सरकार को देखते ही गोली मारने का आदेश देना पड़े।"

ईरान से लाए गए 277 और भारतीय, जोधपुर मिलिट्री स्टेशन के आइसोलेशन वार्ड में रहेंगे 14-28 दिन

कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में ईरान भी शामिल है। इससे पहले 15 मार्च को ईरान से 234 भारतीय लाए गए थे। इन्हें जैसलमेर में आमी के वेलनेस सेंटर ले जाया गया था।

17 साल के प्रेमी से मिलने उत्तराखंड पहुॅंची 37 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई महिला, रेलवे स्टेशन से क्वारेंटाइन में भेजी गई

उत्तराखंड में 22 मार्च से ही पूरी तरह से लॉकडाउन है। बावजूद विदेशी महिला राज्य में दाखिल हो गई। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर अकेली महिला को देख अधिकारियों के होश उड़ गए।

गुरुद्वारे पर आतंकी हमला: फिदायीन ने खुद को उड़ाया, बंदूकधारियों से चल रही मुठभेड़, 4 की मौत

आत्मघाती धमाके के बाद बंदूकधारी गुरुद्वारे में दाखिल हो गए। सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारे के पहले तल को खाली करा लिया है। मुठभेड़ जारी है। अंदर फॅंसे कई लोग सकुशल बाहर निकाल लिए गए हैं।

LOC से सटे कुपवाड़ा में आतंकियों ने बना रखा था ठिकाना, हथियारों का जखीरा मिला, 6 गिरफ्तार

लश्कर और आईएसआई ने मिलकर बनाया TRF जेके। मकसद उत्तरी कश्मीर में कुछ खास लोगों की हत्या और सुरक्षाबलों पर हमले। लेकिन, यह संगठन अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता उससे पहले ही उसके पूरे मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया गया है।

CM योगी की गोद में बैठ अस्थायी मंदिर गए रामलला, भव्‍य राम मंदिर का निर्माण होने तक यहीं देंगे दर्शन

तड़के 3 बजे रामलला की मूर्ति को गोद में लेकर सीएम योगी अस्थायी मंदिर की ओर चले। 9.5 किलो चाँदी के सिंहासन पर पूरी मंत्रोच्चार के साथ उन्हें विराजमान किया। अब भव्य राम मंदिर का निर्माण मूल 'गर्भगृह' में किया जाएगा।

लॉकडाउन के बाद मदरसे में 500 बच्चियों को बना रखा था बंधक, ताला तोड़ पुलिस ने करवाया आजाद

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए 18 मार्च को ही छुट्टी कर दी गई थी। बावजूद इसके छात्राओं को जाने नहीं दिया गया। एक बच्ची ने जब अपने परिजनों को इस संबंध में सूचना दी तब पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें मुक्त कराया।

घर-घर जरूरत का सामान पहुँचाएगी योगी सरकार, आपूर्ति के काम में लगाए जाएँगे 10000 वाहन

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का फैसला किया है। यूपी सरकार ने इस दौरान सब्जी, फल, दूध, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुएँ लोगों के घर तक पहुॅंचाने की व्यवस्था का ऐलान किया है।

अब राँची की मस्जिद में छिपे मिले 11 विदेशी मौलवी, 3 चीनी: क्वारेंटाइन में भेजे गए

चीनियों के अलावा 4-4 मौलवी किर्गिस्तान और कजाकिस्तान से हैं। इन्होंने बताया है कि ये करीब एक महीने से भारत में हैं और कई मस्जिदों में पनाह ले चुके हैं। जहॉं से इन्हें पकड़ा गया उस मस्जिद में ये बीते पॉंच दिन से ठहरे थे।

मौलवियों ने कहा- काफिरों को इस्लाम में बदलो, लेकिन उसके कारण कामयाब न हो पाया मिरखशाह

भगवान झूलेलाल ने अपने चमत्कारिक जन्म और जीवन से सिंधी हिंदुओं के जान की रक्षा की। हिन्दू धर्म को बचाए रखा। मिरखशाह जैसे ना जाने कितने इस्लामिक कट्टरपंथी आए और धर्मांतरण का खूनी खेल खेला। लेकिन भगवान झूलेलाल की वजह से सिंध में एक दौर में ऐसा नहीं हो पाया था।

संकट की घड़ी में ‘द लायर’ ने पेश किए देश के लोगों को डराने वाले आँकड़े, जबकि भारत की तैयारी मरीजों की तुलना में...

सरकार की गंंभीरता और देश की जागरुकता का ही परिणाम है कि 133 करोड़ आबादी वाले देश में कोरोना सबसे धीमी गति से फ़ैल रहा है, लेकिन द लायर जैसे पोर्टल को शायद देश में इटली जैसी तबाही का इंतजार है।

कोरोना से सिंगापुर में एक भी मौत नहीं: शेखर गुप्ता की ‘द प्रिंट’ ने शेयर किया पुराना डेटा, लगी लताड़

साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि वहाँ पर 'इन्फेक्शन रेट' बाकी दुनिया से एकदम अलग है। उन्होंने लिखा कि ये सब बिना लॉकडाउन के ही संभव हुआ। हालाँकि, आज ही ख़बर आई है कि सिंगापुर के दो इंटरनेशनल स्कूलों के बच्चों के 6 पेरेंट्स कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं।

‘मामाजी’ आसानी से विश्‍वासमत हासिल करने के बाद कोरोना से प्रदेश को बचाने के लिए हुए सक्रिय

इस प्रस्ताव का सदन में मौजूद सभी 107 बीजेपी विधायकों के अलावा 2 निर्दलीय, बीएसपी और एक एसपी के विधायक ने समर्थन किया। बहुमत प्रस्ताव पारित कराने के लिए सदन में आसंदी पर मौजूद सभापति जगदीश देवड़ा ने मतदान की औपचारिकता पूरी करवाई। इस दौरान हुए मतदान में विश्वास मत को ध्वनिमत के जरिए सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

लॉकडाउन मतलब? जानिए क्या मिलेगा, कहाँ जा सकते हैं, क्या-क्या करने पर पाबन्दी नहीं है

तो क्या लॉकडाउन का मतलब लाइफ का लॉक हो जाना? खाना-पीना सब बंद? नहीं। घबराएँ नहीं। आज की रात से पहले जो लॉकडाउन किया गया था, कुछ वैसा ही आगे भी मतलब 14 अप्रैल तक चलेगा।

PM मोदी का बड़ा ऐलान: सम्पूर्ण देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन, आज रात 12 बजे से कोई घर से बाहर नहीं निकलेगा

कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है, कोई रास्ता नहीं है। बकौल पीएम, कोरोना को फैलने से रोकना है, तो इसके संक्रमण की सायकिल को तोड़ना ही होगा।

कोरोना से लड़ रहा है पूरा देश लेकिन समझने को तैयार नहीं समुदाय विशेष, मेरठ में पाबंदियों को लेकर पुलिस से भिड़े नमाजी

पुलिस ने माईक लेकर पूरे शहर के लोगों से घरों के अंदर रहने का आह्वान किया साथ ही मस्जिदों के मौलवियों से अपील की कि वह अपने लोगों से कहें कि कुछ दिनों तक सभी लोग मस्जिद में न आकर अपने घर पर ही नमाज पढ़ें। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

सोती महिलाओं के कपड़ों में हाथ डालता था पत्रकार दिलीप ख़ान, शराब पिला करता था सेक्स: नहीं हुई कोई कार्रवाई

"दिलीप खान ने अपनी पोस्ट में यह स्वीकार तो किया ही है कि लड़कियों को देर शाम अपने घर पर बुलाना, वहाँ रात बिताने के लिए उकसाना, उन्हें दारू ऑफ़र करना और उनकी सहमति से उनके साथ सेक्स करना उसकी सहज आदत है। लेकिन यही वो बिंदु है जो उसे कटघरे में खड़ा करता है क्योंकि दवाओं के असर के दौरान, शराब के नशे में और नींद में सहमति कोई मायने नहीं रखती।"

मूर्तिपूजक देशों को जवाब है कोरोना, यातना और ज्‍यादा बढ़ाएँ, विद्रोह करने वालों को दंडित करें अल्लाह: ISIS

अपने जिहादी लड़ाकों को वर्क फ्रॉम होम का फरमान सुनाने वाले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने कोरोना महामारी को मूर्ति पूजा करने वाले देशों के लिए अल्लाह का जवाब बताया है। आईएसआईएस ने खुदा से अपील की है कि वह नास्तिकों पर कोरोना वायरस का कहर और ज्‍यादा बढ़ाए।

बिहार: कोरोना से सैफ अली की मौत के बाद संपर्क में आए 62 लोगों पर मंडरा रहा संक्रमण का खतरा, परिवार के साथ डॉ....

वहीं सैफ के संपर्क में आने वाली लिस्ट में सबसे अधिक सैफ के परिवार के लोग शामिल है, चाहे फिर वह माँ-बाप, पत्नी-बच्चे हों या फिर वह भाई-बहन हो। इसके बाद आस-पड़ोस के लोग और फिर लिस्ट में कुछ रिश्तेदारों के नाम भी शामिल हैं। वहीं सैफ को गंभीर हाताल में जिन-जिन अस्पतालों में भर्ती किया गया उनसे भी कई नामों को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी लिस्ट में शामिल किया है, जिसमें डॉक्टर और नर्स भी शामिल हैं।

मार्क्स पर चर्चा के बहाने कौमार्य की बात… तो किसी ने शराब पिला किया सेक्स: वामपंथी यौन शोषण की कहानियाँ

सुमित ने उसे खूब शराब पिलाई और फिर उसके स्तनों को छूने लगा और किस करने लगा। अर्चिता के पेट में बहुत दर्द हो रहा था और जब वो सुबह उठी तो वो एक हॉस्पिटल में थीं। सुमित ने रात को उसके साथ जो कुछ भी किया था, उसने उसे रिकॉर्ड कर लिया था और साथ ही कहा कि सब कुछ सहमति से हुआ है जबकि...

जिस डॉक्टर ने कोरोना के बारे में सबसे पहले बताया, उसे ही चीन ने प्रताड़ित किया: करनी वामपंथियों की, भुगत रही पूरी दुनिया

आज एक वामपंथी सनक का सबब पूरी दुनिया देख रही हैl एक राजनीति तो इसके नाम पर भी चल रही है लोग यह कह रहे हैं कि जब जापानी इन्सेफेलाईटिस, जो कि जापान के नाम पर है तो कोरोना वायरस को चाइनीज वायरस क्यों नहीं कह सकते हैंl डोनाल्ड ट्रंप ने तो इसे चाइनिज वायरस कहकर एक नई बहस को जन्म भी दे दिया हैl

कोरोना वायरस: 90,000 लोगों की घरवापसी से पंजाब सरकार हलकान, कई के पॉजिटिव होने की सम्भावना, केंद्र से माँगा ₹150 करोड़

केंद्रीय मंत्री सिंधू ने विदेश से लौटे नागरिकों के बारे में केंद्र को सूचित करते हुए बताया कि कम से कम 90 हजार लोग वापस आए हैं। उनमें से कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका है। अगर ऐसा हुआ तो राज्य में संख्या एकाएक बहुत तेजी से बढ़ जाएगी।

चीन में हंता वायरस से 1 की मौत: कोरोना से अधिक खतरनाक, संक्रमित व्‍यक्तियों के मरने का आँकड़ा 38%

चीन में हंता वायरस का यह मामला ऐसे समय पर आया है जब पूरी दुनिया वुहान से निकले कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है। चीन के युन्नान प्रांत में एक व्‍यक्ति की हंता वायरस से मौत हो गई। कोरोना वायरस से अब तक 16 हजार 500 लोगों की मौत हो गई है।

कोरोना संकट के समय गाँव की गलियों, अस्पतालों को सेनेटाईज करने में जुटे संघ के स्वयंसेवक, मास्क देकर लोगों को कर रहे जागरूक

आप इस वीडियों में देख सकते हैं संघ के स्वयंसेवक हाफ पैंट पहने और हाथों में झाडू लिए केरल के एक अस्पताल में सफाई करने में जुटे हुए हैं। आप इन तस्वीरों और सोशल मीडिया पर आई वीडियो के देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि स्वयंयेवक किस तरह से अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए घरों से बाहर निकलकर लोगों की सेवा में लगे हैं।

कोरोना पर खौफ के बीच वामपंथी सरकार को शराब की चिंता, लॉकडाउन में भी खोल रखे हैं ‘ठेके’

“राज्य द्वारा संचालित केरल स्टेट बेवरेज (मैन्युफैक्चरिंग एंड मार्केटिंग) कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बेवको) की शराब की दुकानों को प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया गया है और यह अब इन शराब की दुकानों को छूट दी जाएगी।”

ऑल्ट न्यूज के सिन्हा, प्रिंट वाले गुप्ता ने फेक अकाउंट को रीट्वीट कर फैलाई झूठी जानकारी, पकड़े जाने पर ट्वीट डिलीट

...चोरी पकड़ी इसलिए गई, क्योंकि इस ट्विटर अकाउंट ने नाम तो बदल लिया लेकिन वो अपना यूजरनेम या फिर ट्विटर हैंडल का नाम नहीं बदल पाए। तैयारी अधूरी रह गई और प्रपंच पकड़ा गया। इसका मतलब है कि प्रतीक सिन्हा ने एक फेक अकाउंट का ट्वीट शेयर किया।

कोरोना संकट पर वित्त मंत्रालय ने दी बड़ी राहत: ITR, GST सहित कई घोषणाएँ, दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालने पर नहीं लगेगा...

निर्मला सीतारमण ने लोगों को राहत देते हुए इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख (2018-19) को बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है। पहले इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च थी। इसके बाद जमा करने पर 10% जुर्माना था। अब रिटर्न की देरी पर 12% की जगह 9% चार्ज लगेगा। इसके साथ ही आधार-लिंक पैन की आखिरी तारीख को 30 जून 2020 तक किया गया। यह भी पहले 31 मार्च तक थी।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 101 केस पॉजिटिव: 3 लाख N95 समेत 25 लाख मास्क कालाबाजारियों से जब्त, 4 गिरफ्तार, 2 फरार

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि पुलिस ने अंधेरी और भिवंडी के गोदामों से 25 लाख मास्क जब्त किए हैं, जिसमें 3 लाख N95 मास्क शामिल हैं। इन मास्कों की कुल कीमत 15 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि मास्क की कालाबाजारी के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 लोग फरार हैं।

अज़ान सुनकर निकल पड़े 100-150 नमाजी: धारा 144 का उल्लंघन करते हुए अदा की नमाज, आसबीबी मस्जिद के ट्रस्टियों पर FIR दर्ज

इस मामले में आसबीबी मस्जिद के अध्यक्ष गुलाम अहमद खान, कोषाध्यक्ष मरगूब हसन अंसारी, सदस्य मो हबीब अंसारी एवं हजरत अली अंसारी सहित मस्जिद के अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है।

100 बेड के साथ चालू हुआ देश का पहला ‘कोरोना वायरस डेडिकेटेड अस्पताल’, रिसर्च में जुटे रिलायंस के वैज्ञानिक व डॉक्टर

ये अपने आप में भारत का पहला ऐसा सेंटर है और इसे पूर्णरूपेण रिलायंस फाउंडेशन द्वारा फंड किया गया है। क्रॉस-कंटैमिनेशन को रोकने और संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एक 'नेगेटिव प्रेशर रूम' का निर्माण किया गया है। सभी बिस्तरों को सारी ज़रूरी सुविधाओं, जैसे बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंट्स और अन्य इंफ्रास्ट्रक्टर से लैस किया गया है।

कानून तोड़ने वालों को नहीं होगा संक्रमण, सिर्फ़ लगेगी चोट: सैनिटाइज्ड लाठियों से पिटाई करेगी हरियाणा पुलिस

हरियाणा में 'सिक्योरिटी एंड साइबर क्राइम' के एसपी पंकज नैन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पुलिस बल अपनी लाठियों पर सैनिटाइजर छिड़कते दिख रहे हैं। चूँकि इन लाठियों का इस्तेमाल सख्ती के लिए किया जाना है, ऐसे में पुलिसवालों का और साथ ही जिनकी पिटाई होगी उनका भी सुरक्षित रहना ज़रूरी है, इसीलिए...

कॉन्ग्रेस नेता, चमचा डॉक्टर और ‘साथी पत्रकारों’ ने फैलाया कोरोना पर झूठ, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए FIR के आदेश

स्वास्थ्य मंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कॉन्ग्रेस नेता हरजीत भट्टी के ट्वीट को (राजनीतिक उद्देश्यों से) अत्यधिक प्रेरित बताते हुए कहा कि ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने पिछले तीन दिनों में PPE किट की अच्छी संख्या में आपूर्ति की है। शर्मा ने यह भी बताया कि पुलिस को भट्टी के खिलाफ FIR दर्ज करने और जाँच करने के लिए कहा गया है।

पटना की वो मस्जिद, जहाँ विदेशियों का तय होता है काम और कटता है कमान: 12 की पकड़ के बाद खुलासा

पूछताछ में पता चला कि सभी तजाकिस्तान के निवासी हैं और पटना में धार्मिक प्रचार-प्रसार के लिए आए थे। एहतियातन जाँच के लिए सभी को एम्स भेजा गया।

पिता की पेंटिग राणा कपूर को करोड़ों में बेचना प्रियंका गाँधी को पड़ेगा महँगा, ED की नजरों में है ये अपराध

“2 करोड़ रुपए, जिसे राणा कपूर ने प्रियंका गाँधी को पेंटिंग के बदले दिया, वह कपूर के अकाउंट में कुछ समय पहले ही आए थे। इस कारण से ये मामला उनके लिए जाँच का विषय है और इसी वजह से खरीददार और देनदार दोनों पर PMLA एक्ट की धारा 3 के कार्रवाई हो सकती है।”

शाहीन बाग में फिर इकट्ठा हुई ‘जाहिलों’ की भीड़, लोगों ने कहा- ‘तंबू उखाड़ना काफी नहीं, इन्हें बंबू भी चाहिए’

"ये कोरोना वायरस 2 और 3 महीनों में मर जाएगा। लेकिन लोगों की नफरत भरी प्रतिक्रिया कभी खत्म नहीं होगी।"

आज रात 8 बजे… देश को फिर संबोधित करेंगे PM मोदी, कोरोना वायरस पर करेंगे बात

“वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूँगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूँगा।”

सावधान: सोशल मीडिया पर कोरोना संबंधी अफवाह फैलाया तो… 6 महीने के लिए जाएँगे जेल

एडवाइजरी में साफ-साफ कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति, संस्था या संगठन कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी जानकारी बिना तथ्य का पता लगाए या फिर DMET, DPH, DHS या कलेक्टर की पूर्व मंजूरी के बिना प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या सोशल मीडिया पर नहीं डालेगा। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है, तो उसे दंडनीय अपराध माना जाएगा और...