ऑपइंडिया के सारे लेख (Archives)

हिंदी बने पूरे देश की भाषा: जब गृहमंत्री रहते पी चिदंबरम ने की थी पैरवी, DMK भी थी साथ

गृह मंत्री रहते चिदंबरम ने हिंदी के पूरे देश की भाषा बनने की उम्मीद जताई थी। सरकारी दफ्तरों में संवाद के लिए हिंदी के इस्तेमाल पर जोर दिया था। लेकिन, अब जिस तरह उनकी पार्टी और गठबंधन के साथी अमित शाह के बयान पर जहर उगल रहे हैं उससे जाहिर है यह अंध विरोध के अलावा कुछ भी नहीं।

अयोध्या मामला: ‘जब जन्मस्थान ही देवता तो फिर किसी का दावा नहीं बन सकता’

मुस्लिम पक्षकार ने ‘जन्मस्थान’ की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि जन्मस्थान 'ज्यूरिस्ट पर्सन' नहीं हो सकता। राजीव धवन ने कहा कि जब जमीन ही देवता हो गई, तो फिर किसी और का दावा ही नहीं बन सकता, इसलिए जन्मस्थान को पार्टी बनाया गया है।

PM मोदी के जन्मदिन पर ‘बाहुबली’ प्रभास जारी करेंगे ‘मन बैरागी’ का पोस्टर, भंसाली हैं निर्माता

अपने फैंस के बीच 'डार्लिंग' और 'रिबेल स्टार' के नाम से लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता प्रभास द्वारा पूरे भारत में लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बन रही फ़िल्म का पोस्टर जारी करना सिनेप्रेमियों के लिए एक बड़ा लम्हा होगा।

₹20,000 में लोगों को बुड्ढा बनाकर विदेश भेजने वाला बिल्लू बार्बर गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक शमशेर ने 10-12 लोगों का गेटअप बदलने की बात कबूली है। इसके बदले में वह हर व्यक्ति से 20 हजार रुपए लेता था। इस गोरखधंधे में शामिल ट्रेवल एजेंट्स की भी तलाश की जा रही है। साथ ही उन लोगों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है जो इस तरीके से विदेश जा चुके हैं।

मोदी के ख़िलाफ़ बयानबाजी बंद करें इमरान ख़ान: मुस्लिम मुल्कों की पाकिस्तान को 2 टूक

मुस्लिम देशों ने प्रधानमंत्री इमरान खान से कहा है कि कश्मीर मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए वह अपने भारतीय समकक्ष के खिलाफ अपनी भाषा में तल्खी को कम करें।

शेख अब्दुल्ला ने लकड़ी तस्करों के लिए बनाया कानून, फॅंस गए बेटे फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला को जिस पीएसए एक्ट तहत हिरासत में लिया गया है उसमें किसी व्यक्ति को बिना मुक़दमा चलाए 2 वर्षों तक हिरासत में रखा जा सकता है। अप्रैल 8, 1978 को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से इसे मंजूरी मिली थी। यह क़ानून लकड़ी की तस्करी रोकने के लिए लाया गया था।

पाक-प्रेमी शरद पवार ने अपने पुराने साथियों को बताया कायर

शारद पवार ने भाजपा में शामिल होने वाले अपने पूर्व सहयोगियों की भी निंदा करते हुए कहा, "वे कायर हैं... महाराष्ट्र के लोग चुनावों में इस तरह के लोगों को ध्यान में रखेंगे।"

इजरायल से पहुँची Spice 2000 बमों की नई खेप, बालाकोट एयर स्ट्राइक में हुआ था इस्तेमाल

इजरायल से स्पाइस 2000 का जो नया बैच आया है, यह इसका ताज़ा वर्जन है। इसकी मारक क्षमता की बात करें तो यह एक बड़े बिल्डिंग को पूरी तरह ध्वस्त करने में सक्षम है। इसकी आपूर्ति के लिए इसी साल जून में भारत ने इजरायल के साथ करार किया था।

नाबालिग को निकाह का झॉंसा दे मौलवी यूसुफ ने मस्जिद के मुसाफिरखाने में कई बार किया दुष्कर्म

आरोपित युसूफ पीड़िता के गाँव के एक मदरसे में मौलवी है। इस दौरान कई बार उसका खराब बर्ताव और हरकतें जाहिर होने पर ग्रामीणों ने उसे मदरसे से भगा दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिहारी हैं उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे: पुस्तक से हुआ खुलासा

एक पत्रकार ने अपनी किताब में खुलासा किया है की शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पिता स्वर्गीय प्रबोधनकार केशव सीताराम ठाकरे का परिवार बिहार से संबध रखता है।

CJI रंजन गोगोई: कश्मीर, काटजू, कन्हैया…CM पिता जानते थे बेटा बनेगा मुख्य न्यायाधीश

विनम्र स्वभाव के गोगोई सख्त जज माने जाते हैं। एक बार उन्होंने अवमानना नोटिस जारी कर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू को अदालत में तलब कर लिया था। काटजू ने सौम्या मर्डर केस में ब्लॉग लिखकर उनके फैसले पर सवाल उठाए थे।

POK में 11 छात्र गिरफ़्तार, कइयों के घर पर रेड: इमरान खान की रैली में किया था विरोध प्रदर्शन

पीओके में पाकिस्तान के अवैध कब्जे के ख़िलाफ़ लोग आवाज़ उठा रहे हैं, जिसे मीडिया से दूर रखने और दबाने के लिए पाकिस्तान सरकार क्रूरतापूर्वक दमनकारी अभियान चला रही है।

कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की हिरासत 3 दिन और बढ़ी, ED ने की थी रिमांड बढ़ाने की माँग

इससे पहले, दिल्ली की अदालत ने रतुल पुरी की हिरासत बुधवार (सितंबर 11, 2019) को 5 दिन के लिए और बढ़ा दी थी। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने प्रवर्तन निदेशालय को पुरी से पूछताछ के लिये 5 दिन का और समय दे दिया था।

तिहाड़ी चिदंबरम ने जन्‍मदिन पर अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर जताई चिंता, कहा- ईश्‍वर इस देश की रक्षा करें

चिदंबरम ने ट्वीट में बिगड़ी अर्थव्यवस्था का जिक्र किया। उन्होंने देश से घटते निर्यात को लेकर चिंता जताई। मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान इस देश को बचाए।

6 फीट से ऊँची न हो दुर्गा प्रतिमा: कमलनाथ सरकार का तुगलकी फरमान

प्रशासन का कहना है कि गणेश पूजा के दौरान हुए हादसे के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। लेकिन, कारीगर दुविधा में हैं। अचानक से नया नियम तय किए जाने के बाद उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि अब उनकी मूर्तियाँ कौन ख़रीदेगा?

लंबी कुर्ती: छात्राओं के विरोध के बाद कॉलेज प्रशासन ने वापस लिया बेतुका फरमान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सुरक्षा गार्ड छात्राओं की कुर्ती की लंबाई जाँच कर उन्हें कॉलेज में प्रवेश दे रही थीं। छात्राओं से कहा गया कि यह नियम इसलिए लागू किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें अच्छे शादी के प्रस्ताव मिल सकें।

राम मंदिर की पहली ईंट रखने को तैयार रहें शिवसैनिक: उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोर्ट का निर्णय कुछ भी आए लेकिन जिस तरह से कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला केंद्र सरकार के किया, उसे उसी हिम्मत से राम मंदिर का निर्माण भी शुरू करवाना चाहिए।

आंध्र प्रदेश के पूर्व स्पीकर ने की आत्महत्या, विधानसभा से फर्नीचर चुराने का था आरोप

कोडेला शिवा प्रसाद राव 6 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके थे और टीडीपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। एनटी रामाराव और चंद्रबाबू नायडू की सरकार में वह मंत्री भी रहे थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और भाजपा ने टीडीपी नेता के निधन पर शोक जताया है।

राजस्थान: 75% प्राइवेट नौकरी स्थानीय लोगों को, गहलोत सरकार ने आरक्षण का मसौदा किया तैयार

अधिकारियों ने बताया कि निजी क्षेत्र में आरक्षण दिए जाने की व्यवहारिकता, स्वीकार्यता, संभावनाओं और प्रभावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार इसके लिए व्यापार जगत से बातचीत करेगी और उनकी प्रतिक्रिया आते ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।

6 राज्यों के मंदिरों और 10 स्टेशनों को बम से उड़ा दिया जाएगा: जैश-ए-मोहम्मद के पत्र के बाद अलर्ट जारी

पत्र में रोहतक जंक्शन, रेवाड़ी, हिसार, कुरुक्षेत्र, मुंबई सिटी, बंगलुरू, चेन्नई, जयपुर, भोपाल, कोटा, इटारसी रेलवे स्टेशनों और राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, एमपी, यूपी व हरियाणा सहित छह राज्यों के मंदिरों को निशाना बनाने की बात कही गई है।

हिंदुत्व कहता है कि सीता को क़ैद करने के लिए बनी थी लक्ष्मण रेखा: देवदत्त ‘नालायक’ ने मारी पलटी

पटनायक ने कहा कि हिंदुत्व यह मानता है कि सीता को क़ैद में रखने के लिए लक्ष्मण रेखा बनाई गई थी जबकि हिंदुइज्म कहता है कि रावण को रोकने के लिए लक्ष्मण रेखा बनाई गई थी। इससे पहले वह लक्ष्मण रेखा को काल्पनिक बता चुके हैं।

370 पर सुनवाई: आज़ाद को परमीशन, फारूक पर सवाल, CJI ने कहा- जरूरत पड़ी तो खुद जाऊँगा J&K

जम्मू-कश्मीर पर विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा अनुच्छेद 370 के निरस्त हो जाने के बाद से एक गोली भी नहीं चलाई गई। केंद्र ने बताया कि प्रदेश के 88 प्रतिशत से अधिक थाना क्षेत्रों से प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। फिलहाल, कुछ स्थानीय प्रतिबंध लगे हैं।

चिन्मयानन्द के खिलाफ SIT को सौंपे गए 43 क्लिप्स: नहाती हुई छात्रा का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर किया रेप

आरोपों की पुष्टि के लिए पीड़िता के पिता ने एसआईटी को 43 वीडियो क्लिप्स सौंपी है। पीड़िता के पिता ने कहा कि जौनपुर से सांसद रहे चिन्मयानन्द ने सबूत मिटाने की कोशिश की है। पीड़िता का आरोप है कि चिन्मयानन्द ने कई अन्य छात्राओं का भी बलात्कार किया है।

‘The Hindu’ के चेयरमैन बने जज: चिदंबरम को कॉन्ग्रेस के कार्यक्रम में दी क्लीन चिट, कहा- कोई सबूत नहीं

एन राम चिदंबरम को जेल भेजने के लिए देश की अदालतों की आलोचना करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी की साजिश करने वालों का मकसद सिर्फ और सिर्फ चिदंबरम की आजादी पर बंदिश लगाना था और दुर्भाग्यवश देश की सबसे बड़ी अदालतें भी इसकी चपेट में आ गईं।

अयोध्या विवाद: सुन्नी वक्फ बोर्ड और निर्वाणी अखाड़े ने SC के पैनल को लिखा पत्र, पुनः मध्यस्थता की माँग

सुन्नी वक्फ बोर्ड और निर्वाणी अखाड़ा ने एक बार पुनः मध्यस्थता की माँग उठाई है और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त मध्यस्थता पैनल के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश कलीफुल्ला को पत्र लिखा है।

कश्मीर पर बवाल, चीन पर मौन: इमरान ने कहा- उइगर मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के बारे में नहीं जानता

अलजजीरा के इंटरव्यू के दौरान जब उनसे चीन में वहाँ की सरकार द्वारा सताए जा रहे उइगरों के बारे में पूछा गया, तो इमरान इस सवाल को टालने लगे। उन्होंने कहा कि वो इस समस्या के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।

Howdy Modi इवेंट में PM मोदी संग होंगे ट्रंप, 50 हजार से अधिक इंडो-अमेरिकन लोगों के आने की संभावना

2014 में पीएम बनने के बाद ह्यूस्टन इवेंट भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करने का पीएम मोदी का तीसरा बड़ा कार्यक्रम होगा। मई 2019 में दोबारा चुने जाने के बाद अमेरिका में यह इस तरह की पीएम की पहली रैली है।

PAK ने आम लोगों को निशाना बनाकर दागा मोर्टार, सेना ने जोखिम उठाकर किया नष्‍ट, देखें VIDEO

पाकिस्‍तान की ओर से इस साल अब तक 2050 बार सीजफायर का उल्‍लंघन हो चुका है। इसमें भारत के 21 आम नागरिकों की जान जा चुकी है। भारत ने पाकिस्‍तान को चेतावनी दी है कि वह अपनी सेनाओं पर काबू रखे और 2003 में बने शांति समझौते का पालन करे।

‘मुस्लिमों के ‘मालिकाना हक’ से ऊपर है हिन्दुओं का मौलिक अधिकार, नवम्बर में हमारे पक्ष में फैसला’

"हिंदुओं को पूजा करने का मौलिक अधिकार मुस्लिमों के संपत्ति के अधिकार से ऊपर है। जब भी दोनों के बीच कोई विवाद होता है, तो सुप्रीम कोर्ट हमेशा मौलित अधिकारों के पक्ष में फैसला सुनाता है। मुझे विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय नवंबर में हमारे पक्ष में अपना फैसला सुनाएगा।"

भोपाल के मदरसे में जंजीर से बँधा मिला बच्चा: दीनी तालीम के नाम पर भीख भी मॅंगवा रहे मौलवी

मदरसों में गुलामों जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं बच्चे। मौलवी उनसे भीख मॅंगवा सालाना लाखों कमाते हैं। पैसा लेकर नहीं आने पर पीटते हैं। शिकायत करने पर धमकाते हैं। दीनी तालीम के नाम पर हो रहा है अमानवीय बर्ताव।

POK छोड़े पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर पूरी तरह भारत का हिस्सा: लंदन के MP ने पाक को दिया झटका

ब्लैकमैन ने साफ़ कर दिया कि पाकिस्तान को पीओके छोड़ना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जम्मू कश्मीर पूरी तरह भारतीय गणराज्य का हिस्सा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी ब्लैकमैन को आश्वासन दिया कि ब्रिटेन कश्मीर को भारत-पाक के बीच का मुद्दा मानता है।

जेठ ने किया बलात्कार, पति से शिकायत करने पर पीड़िता को मिला तीन तलाक

पीड़िता के भाई का कहना है कि उसकी बहन ने जब अपने मायके वालों को इसकी शिकायत की, तो उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के भाई ने थाने में उसके पति, जेठ, सास और जेठानी के खिलाफ शिकायत दी है।

मियाँ मिट्ठू के नेतृत्व में भीड़ ने हिन्दू शिक्षक को पीटा, स्कूल और मंदिर में मचाई तोड़फोड़

इस हमले में कट्टरपंथी नेता मियाँ मिट्ठू का हाथ सामने आया है। उसने न सिर्फ़ मंदिर बल्कि स्कूल को भी नुक़सान पहुँचाया। मियाँ मिट्ठू के नेतृत्व में भीड़ ने पुलिस के सामने शिक्षक की पिटाई की, मंदिर में तोड़फोड़ किया और स्कूल को नुक़सान पहुँचाया।

CM खट्टर की घोषणा: असम के बाद अब हरियाणा में भी लागू होगा NRC

देश में NRC ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है। असम में पिछले दिनों राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में 19 लाख से अधिक लोगों के नाम इस लिस्‍ट में नहीं है।

कॉन्ग्रेस के कार्यक्रम में जम कर चली कुर्सियाँ, बीच सभा में भागे ज्योतिरादित्य सिंधिया

सिंधिया की रैली की बात बात करें तो सारा हंगामा तब शुरू हुआ जब एक के बाद एक कार्यकर्ताओं ने मंच पर चढ़ना शुरू कर दिया। उस समय सिंधिया मंच पर ही मौजूद थे। होड़ लगा कर सिंधिया से मिलने मंच पर पहुँच रहे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियाँ उछालनी शुरू कर दी।

अगर राम जन्मस्थान को लेकर आस्था है तो इस पर सवाल नहीं उठा सकते: सुप्रीम कोर्ट

मुस्लिम पक्षकार राजीव धवन ने अदालत में दावा किया कि पहले हिंदू बाहर के अहाते में पूजा करते थे, लेकिन दिसंबर 22-23, 1949 की रात रामलला की मूर्ति को अवैध तरीके से मस्जिद के अंदर शिफ्ट कर दिया गया।

J&K पाकिस्तान को देना चाहती हैं मलाला, पहले खुद घर लौटकर तो दिखाएँ: पूर्व No.1 शूटर हिना

2013 और 2017 विश्वकप में पहले स्थान पर रह कर गोल्ड मेडल जीत चुकीं पिस्टल शूटर हिना सिद्धू ने मलाला को याद दिलाया है कि ये वही पाकिस्तान है, जहाँ कभी उनकी जान जाते-जाते बची थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा के लिए कितने मौके हैं, इसे मलाला बेहतर जानती हैं।

सुनो, पाकिस्तानी मलाला, भारतीय सेना की पदचाप J&K में डर नहीं बल्कि विश्वास पैदा करती है

मलाला के साथ पाकिस्तान में जो कुछ हुआ वह दुखद है। लेकिन, श्रीश्री ने तीन साल पहले ही कह दिया था कि वह नोबेल पुरस्कार के लायक नहीं हैं। उनकी बातें कश्मीर पर पाकिस्तानी प्रोपगेंडा की बानगी भर है। उन्हें सिंध में जबरन इस्लामिक धर्मान्तरण नहीं दिखता। असल में बर्मिंघम में रहकर आतंक का अब्बा पाकिस्तान जन्नत ही दिखता है।

स्कूल के मुस्लिम प्रिंसिपल ने हिजाब किया अनिवार्य, कहा- लड़कियों को बुरी नजर से बचाता है

हन्नान ने सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए सूचना दी है कि स्कूल में लड़कियों के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और यह फैसला उन्हें बुरी नज़रों से बचाने के लिए किया गया है।

बार-बार नोटिस के बावजूद सरकारी आवास में जमे हैं 82 पूर्व सांसद: बिजली, पानी, गैस कनेक्शन कटेगा

नोटिस के बाद 50% से अधिक पूर्व सांसदों ने सरकारी आवास खाली कर दिया था। बावजूद इसके 82 ऐसे पूर्व सांसद हैं , जो सरकारी आवास खाली करने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। नियमानुसार, दोबारा चुन कर न आए सांसदों को लोकसभा भंग होने के एक महीने के भीतर सरकारी आवास खाली करना होता है।

प्रार्थना सभा के बहाने ईसाई मिशनरियों ने किया ग़रीबों के धर्मान्तरण का प्रयास, विहिप ने जताया ऐतराज

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत समन्वय प्रमुख शमशेर सिंह ठाकुर के मुताबिक ईसाई मिशनरी की प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। हिंदू संगठनों ने प्रशासन से भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने की माँग की है।

हिन्दीभाषियों का घमंड और कुतर्क बनाम हिन्दी से घृणा करने वाले कूढ़मगज

हिन्दीभाषियों के घमंड के दूसरे एक्सट्रीम पर वो लोग हैं जो हिन्दीभाषियों को घृणा से देखते हैं। एक बंगाली व्यक्ति ने लिखा कि हिन्दी वाले गुटखा खाने वाले हैं, गाली देने वाले हैं, भ्रूणहत्या करने वाले हैं, ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले हैं, ढोकला चुराने वाले हैं, भुजिया खाने वाले रक्तचूसक कीड़े हैं।

सिकंदर ने भाई अंसार और साले सोहिल के साथ मिलकर भाभी के साथ किया गैंगरेप

पीड़िता को अगवा कर आरोपी बिशनगिरी गाँव ले गए, जहाँ उसके साथ रेप किया गया। कुछ लोगों ने महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे घटनास्थल पर पहुँचे। गाँव के लोगों ने दो को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपित भाग निकलने में कामयाब हो गया।

कुर्ती की लम्बाई घुटनों से ऊपर होने पर छात्राओं के साथ धक्का-मुक्की: सेंट फ्रांसिस कॉलेज का अजीब नियम

पहले तो छात्राओं को सिर्फ़ चेतावनी दी गई कि अगर उनकी कुर्ती की 'सही लम्बाई' नहीं रही तो उन्हें कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लेकिन, शुक्रवार को हालात तब बिगड़ गए जब इन छात्राओं के साथ बदतमीजी की गई, उनकी कुर्ती खींची गई और उनके साथ धक्का-मुक्की हुई।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम पीड़िता के साथ गैंगरेप, अगवा कर 4 ने बनाया हवस का शिकार

पीड़िता ने बताया कि वह अपने भाभी के घर जा रही थी। इसी दौरान कार सवार आए और उसे जबरन बैठा लिया। सभी ने अपने चेहरे ढँक रखे थे। उसके साथ चलती गाड़ी में रेप किया, फिर एक नहर के पास दोबारा घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

शादीशुदा रहमान ने ख़ुद को हिन्दू बता लड़की को प्रेम-पाश में फँसाया, दोस्तों संग मिल रेप कर नदी में फेंका

मजिदुर ने युवती से दो बातें छिपाई। उसने ख़ुद के पहले से शादीशुदा होने की बात छिपा ली। साथ ही उसने अपना मज़हब भी छिपा लिया। गर्भवती होने के बाद जब युवती को अपने प्रेमी मजिदुर की सच्चाई पता चली और वह शादी करने की ज़िद करने लगी, तब....

मॉब लिंचिंग: क़मरुद्दीन कुरैशी को मारने वाले शहाबुद्दीन शेख, इस्तियाक खान समेत 6 लोग गिरफ्तार

कमरुद्दीन की गुरुवार शाम आरोपितों के साथ बहस हुई थी। उनलोगों ने उसे मारने की धमकी दी। बाद में उसे सलामताबाद जोहर मस्जिद के पास कल्लू स्टेडियम रोड पर पकड़ लिया और धारदार हथियार से वार किए। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपितों को पकड़ने में सफल रही।

पाकिस्तान ने इस साल 2050 से अधिक बार किया सीजफायर का उल्लंघन, 21 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय

"हमने बार-बार पाक से कहा है कि वह अपनी सेनाओं से 2003 के सीजफायर समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे। भारतीय बल अधिकतम संयम बरतते हैं और आतंकवादी घुसपैठ पर जवाब देते हैं।"

पोस्ट डालो, पैसे पाओ: ममता बनर्जी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रशांत किशोर की टीम लेकर आई नई स्कीम

ताज़ा खुलासे से पता चलता है कि प्रशांत किशोर की कम्पनी ममता बनर्जी की तृणमूल के लिए सोशल मीडिया में एक बड़ा इकोसिस्टम खड़ा कर रही है, जिसमें कई डिजिटल पोर्टल्स और 'इन्फ्लुएंसर्स' शामिल हैं। यह सब रुपयों के दम पर किया जा रहा है।

पाकिस्तानी प्रोपगेंडा के विरोध में दुनिया भर में प्रदर्शन, Article 370 हटाने का समर्थन

इंग्लैंड में इंडो-यूरोपियन कश्मीर फोरम और हिंदू काउंसिल यूके ने बर्मिंघम के विक्टोरिया स्क्वायर में अनुच्छेद 370 और 35A को निरस्त किए जाने का समर्थन किया है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भी प्रदर्शन किया गया।