पुलिस की मानें तो शेरमल गांव में चार से छह आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके मे सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया था
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना की प्रमुख ज़रूरत देशव्यापी जागरूकता अभियान भी है। पर राहुल और उनके पिट्ठू मीडिया को वास्तविक तथ्यों से अवगत हो और उसे सच्चाई के साथ पेश करने की उम्मीद करना बड़ा सवाल है।
चुनाव से ठीक तीन महीने पहले इंडिया टुडे ने इस मुद्दे पर देश के लोगों की राय जानने के लिए एक सर्वे कराया है। इंडिया टुडे द्वारा कराए गए इस सर्वे में देश के 13,000 लोगों ने हिस्सा लिया।
अपने एक लाइव प्रसारण में सैयद शूजा नाम का यह व्यक्ति बता रहा था कि उसने 2009 से लेकर 2014 तक ECIL के लिए काम किया था और उस पर 4 दिन पहले हमला किया गया था।
कॉन्ग्रेस ने किसानों की क़र्ज़माफ़ी के अपने चुनावी जुमले को जनता के बीच जमकर भुनाया था, अब इस प्रकार के प्रकरणों से किसान ऋणमाफ़ी मात्र एक कॉन्ग्रेस का चुनावी पैंतरा बनकर रह गया है।
ये पार्टियाँ एक तरफ संसद में जीएसटी, आर्थिक आधार पर आरक्षण देने वाले बिल पर पूरा समर्थन देती हैं, वहीं दूसरी ओर संसद के बाहर राष्ट्र हित के इन इन पैमानों की जमकर आलोचना करते हैं
इन्हीं उद्देश्यों के साथ 2018 की दूसरी छमाही में इंदौर, अहमदाबाद, हैदराबाद, दिल्ली और भोपाल में पाँच आदि महोत्सव आयोजित किए गए। 2019 की पहली छमाही में 12 आदि महोत्सव आयोजित किए जाएँगे।
दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के मौके पर गीता गोपीनाथ ने कहा, "मेरा मानना है कि कृषि क्षेत्र पर भारी संकट है फिर भी कृषि ऋण माफ़ी स्थाई समाधान नहीं है।"
सिर्फ दो सेक्टर ने इतने लोगों को नौकरियाँ दी हैं, जबकि मुद्रा लोन, इन्फ़्रास्ट्रक्चर सेक्टर से लाखों लोगों को काम देने की बात या स्वरोज़गार करते लोगों की संख्या आदि का कोई आधिकारिक या सरकारी आँकड़ा न होने के कारण ये कहना आसान हो जाता है कि ये ग्रोथ 'जॉबलेस' या रोज़गारहीन है।
रिपोर्ट में भारत को वैश्विक विश्वास सूचकांक में 3 प्वॉइंट की बढ़ोतरी मिली है। भारत जागरूक जनता श्रेणी में दूसरे स्थान पर है और सामान्य जनसंख्या में तीसरे स्थान पर।
कृषि क्षेत्र में नरेंद्र मोदी सरकार को विरासत में एक लचर, रीढ़विहीन और नीतिहीन व्यवस्था मिली थी- पिछले चार सालों में उसमें काफी कुछ सुधार किए गए हैं और किसानों को उनका लाभ भी मिला है। सुनिए आंकड़ों की जुबानी।
इस मौके पर मॉरीशस के पीएम प्रविंद्र जुगनाथ ने हिंदी में कहा कि इस पवित्र नगरी में आए प्रवासी भारतीयों को मेरा प्रणाम। हम संस्कृति की गोद में हैं और यहाँ से गंगा जी का आशीर्वाद लेकर अपने अपने देश जाएँगे।
शत्रुघ्न के इस रवैये की वज़ह से उनके खिलाफ पार्टी द्वारा कार्रवाई भी की जा सकती है। इस पर उनका कहना है कि जिस दिन भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व उनसे पार्टी छोड़ने को कहेंगे, वो उसी दिन पार्टी छोड़ देंगे।
1666 में वो आज की ही तारीख़ थी, जब आगरा के किले में नज़रबंद एक बूढ़े मुग़ल बादशाह ने आख़िरी साँस ली थी। मौत के वक़्त उसके सारे कुकर्म लौट कर वापस उसके ही पास आए और इतिहास ने अपने-आप को फिर से दोहराया।
ग्वालियर भाजपा के ग्रामीण जिला मंत्री नरेंद्र रावत के भाई छतरपाल सिंह रावत की लाश पार्वती नदी के पुल के पास मिली। छतर सिंह के शरीर पर ज़ख़्म के कई निशान भी मिले हैं।
वाड्रा पर बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में अवैध तरीक़े से 275 बीघा जमीन ख़रीदने का मामला चल रहा है। वाड्रा और उनकी माँ के अलावा SHPL के सभी साझीदारों को भी ED के सामने पेश होने का आदेश दिया गया
यह प्रसारण यूरोप में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) की तरफ से आयोजित किया गया था, जिसमें एक भारतीय मूल के अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट सैयद शूजा को बुलाया गया था।
सम्मेलन के दौरान भारत और विदेश दोनों में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चुने गये भारतीय प्रवासियों को प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किए जाते हैं।
वैज्ञानिकों के दल ने महाराष्ट्र में कोयना नदी के तट पर बसे करार गाँव में ऐसे सूक्ष्म जीवों का पता लगाया है जो उस क्षेत्र में तब से अस्तित्व में हैं जब पृथ्वी के वायुमंडल में ऑक्सीजन का घुलना प्रारंभ हुआ था।
भगवंत मान के दारू छोड़ने के बाद अमानतुल्लाह खान, सोमनाथ भारती सहित अन्य नेताओं ने भी सड़जी का 'दिल जीतने' के लिए अपना-अपना इलेक्शन रेज़ोल्यूशन तय कर लिया है।
"एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष को राज्य में रैली से रोकने में असहिष्णुता नज़र नहीं आ रही। यदि ऐसा किसी ज़रूरी कारण से भाजपा शासित किसी राज्य में होता तो अब तक आपातकाल आ चुका होता।"
यादव का कहना है कि इस पूरी रैली के दौरान विपक्ष के नेताओं का न कोई एजेंडा था और न ही कोई अपना नज़रिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव उनके बीच और पूरे विपक्ष के बीच में हो, जिसे करने में वो सफल भी हो रहे हैं।
साथ ही, प्रदेश में साधु-संतों को पेंशन देने की खबरों के बीच अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार से हर जगह पर रामलीला में काम करने वाले सभी कलाकारों को भी पेंशन देने की माँग कर दी है।
पौष पूर्णिमा के दिन ही शाकंभरी जयंती भी मनाई जाती है। जैन धर्मावलम्बी इसी दिन से पुष्याभिषेक यात्रा की शुरुआत करते हैं। छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों के लोग इस दिन 'छेरता पर्व' मनाते हैं।
CBI ने व्यापम घोटाला मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में शिक्षा मंत्री रहे लक्ष्मीकांत शर्मा और 7 अन्य को क्लीन-चिट दे दी है। उनके ख़िलाफ़ कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं
इस पूरे प्रकरण में 3000 से ज्यादा वैज्ञानिकों को गिरफ्तार किया या मार डाला गया था। उनकी नौकरियाँ छीन ली गईं और कइयों को देश से भागने पर मजबूर होना पड़ा।
पड़ोसी राज्यों (राजस्थान, उत्तराखंड,पंजाब और हिमाचल प्रदेश) के राजस्व में भी इससे बढ़ोतरी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कुम्भ तक आने के बाद लाखों की तादाद में पर्यटक आस-पास के राज्यों में भी घूमने जाते हैं
15 जुलाई 2017 को जब उस वक्त की डीआईजी जेल पहुँची तो उन्होंने देखा कि शशिकला और उसके साथी इलावरसी के लिए जेल के एक हिस्से को घेर दिया गया था। जेल की पाँच सेल पर इन दोनों का कब्ज़ा था और इनके सारे सामान चारों तरफ बिखरे पड़े थे।