Home Blog Page 1280

रवीश को लताड़, बिहार के बेरोजगार, राहुल और केजरीवाल की ‘ख्याली सरकार’: 2023 के टॉप-10 विचार, जिसे पाठकों ने पढ़ा बार-बार

ऑपइंडिया की विचारधारा और विचारों को इतने साल में आप पाठकों से लगातार प्यार-सम्मान मिला। बात चाहे राजनीति गलियारों में चल रही हलचल के विश्लेषण की हो, वामपंथी नैरेटिव को तोड़ने की हो, हिंदुत्व की आवाज उठाने की हो, धर्म-संस्कृति-सभ्यता की हो या फिर किसी तरह के सामाजिक बदलाव की… जब-जब हमारे लेखकों ने आपसे अलग-अलग मुद्दों पर अपने विचार साझा किए आपने उन पर सहमति जाहिर कर हमें बताया कि हम सही रास्ते पर हैं।

साल 2023 में भी ऑपइंडिया के लेखकों द्वारा लिखे कई ऐसे लेख थे जिन्हें आप पाठकों ने सराहा और पसंद किया। वर्ष के खत्म होने से पहले एक बार उनमें से टॉप 10 पर सरसरी निगाह डालते हैं।

1. MP निकम्मे, फिर भी कैसे गहराया मोदी मैजिक

भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में हुई जीत के बाद चारों ओर मोदी मैजिक की चर्चा थी और 2024 के परिणामों में पार्टी की जीत को लेकर कयास लगने लगे थे। ऐसे में अजीत झा ने अपने इस लेख में निष्पक्ष होकर बताया था कि ऐसा नहीं है भाजपा में निकम्मे सांसद नहीं है।

कुछ हैं जो पद मिलने के बाद जनता के लिए कुछ नहीं करते… लेकिन फिर भी मोदी मैजिक अगर इतने सालों में और गहराया है तो उसका कारण है पीएम मोदी द्वारा शुरू की वो तमाम योजनाएँ जिससे देश का हर वंचित वर्ग लाभान्वित हुआ। इस लेख में उन्होंने योजनाओं के नाम के साथ आँकड़े भी दिए, जिससे समझा जा सकता है कि ये योजनाएँ सिर्फ कहने को शुरू नहीं हुईं। इन पर काम भी हुआ और लोगों को फायदा भी पहुँचा।

2. दीवाली पर रवीश कुमार का ज्ञान

रवीश कुमार के हर प्रोपेगेंडा को तोड़ने के क्रम में इस साल भी हमने कोई कसर नहीं छोड़ी। हाल में वह दिवाली के मौके पर पटाखे फोड़ने पर तंज कसते हुए नजर आए थे, ऐसे में अनुपम कुमार सिंह ने उनके हर तंज के पीछे छिपी कुंठा को उभारते हुए तर्कों के साथ रवीश के पाखंड की पोल खोली थी।

अपने लेख में उन्होंने बताया था कि रवीश कुमार को फेफड़ों की याद तभी आती है जब हिंदू त्योहार आएँ। बकरीद पर जब करोड़ों बकरे काटे जाते हैं तो उन्हें कोई ज्ञान देना नहीं सूझता। यहाँ तक जब मुस्लिम भीड़ खुलेआम सिर तन से जुदा बोलते हुए सड़कों पर आ जाती है तब भी उन्हें कोई चिंता नहीं सताती। उन्हें समस्या तभी होती है जब हिंदू आवाज उठा लें या फिर अपने त्योहार मनाने की बात करें।

3. काश हर लड़की की किस्मत श्वेता नंदा जैसी होती

हाल में अमिताभ बच्चन ने अपना एक बंगला ‘प्रतीक्षा’ अपनी बेटी श्वेता के नाम किया था। ऐसे में उनके इस कदम की हर जगह सराहना हुई थी। इस तरह का फैसला देख रचना वर्मा ने भी अपने लेख में इस बात पर प्रकाश डाला था कि आमतौर पर जिस समाज में लड़कियों की शादी के बाद उन्हें पराया समझा जाने लगता है वहाँ अमिताभ के इस फैसले की क्या वैल्यू है। इससे समाज में कितना पॉजिटिव संदेश जाएगा। लेख में उन्होंने अपना परिवारिक अनुभव भी साझा किया है और उम्मीद की है कि अगर हर लड़की की किस्मत श्वेता नंदा जैसी हो जाए तो क्या बात होगी।

4. जातिगत जनगणना के नाम पर ठगने चले थे राहुल गाँधी

अपने बेबुनियाद बातों के जरिए राजनीति में दोबारा काबिज होने की कोशिशों में जुटे राहुल गाँधी कई बार ऐसी बात कर देते हैं जिसकी वजह से जगह-जगह फजीहत झेलनी पड़ती है। इस साल उन्होंने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया था और कुछ दावे किए थे जिनसे लगे कि कॉन्ग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में बहुत कुछ किया था लेकिन मोदी सरकार ने जनगणना नहीं कराई।

श्रवण शुक्ला ने उनके इसी दावे का पोस्टमॉर्टम करते हुए बताया था कि कॉन्ग्रेस जिस सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 2011 (एसईसीसी) की बात कर रही है, उसके आँकड़े गलत हैं। उन आँकड़ों का कहीं उपयोग नहीं किया जा सकता है। इस बारे में केंद्र सरकार ने 2021 में सुप्रीम कोर्ट को हलफनामा भी दिया था। 

5. हिंदुत्व के मुद्दे पर ‘ट्रू इंडोलॉजी’ बनाम देवेंद्र फडणवीस

सावित्रिबाई फुले को लेकर ट्रू इंडोलॉजी नाम के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट पिछले साल हुआ था जो जुलाई 2023 में वायरल हुआ। उसमें दावा था कि फुले को भारत की पहली महिला शिक्षक बताना ऐतिहासिक रूप से सही नहीं है। ट्वीट वायरल होने के बाद उनका विरोध हुआ और कॉन्ग्रेस नेता ने तो उनकी परेड निकलवाने तक की बात कही।

ये सुनने के बाद बीजेपी के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि परेड तो छोड़ दो, मैं तो कहता हूँ सार्वजनिक रूप से फाँसी दे दो। लेकिन सिर्फ यह कहने से कुछ हासिल नहीं होगा। हमें देश के कानूनों का पालन करना होगा।”

फडणवीस के इस बयान के बाद कई लोगों ने इसका गलत अर्थ समझ लिया और भाजपा-आरएसएस की सोच पर सवाल उठाने लगे। हालाँकि ऐसे टाइम राहुल रौशन ने एक विस्तृत लेख लिखकर समझाया कि क्यों भाजपा किसी कीमत पर महाराष्ट्र में सावित्रीबाई फुले का विरोध नहीं कर सकती।

6. बिग बॉस में चुम्मा चाटी

फैमिली शो के नाम पर बिग बॉस में दिखाया जाने वाला कंटेंट धीरे-धीरे आपत्तिजनक होता जा रहा है। इसी मामले पर जयन्ती मिश्रा ने तब लेख लिखा था जब ओटीटी सीजन में आकांक्षा पुरी ने जैद हदीद के साथ ऑन कैमरा लिप लॉक किया। उन्होंने अपने लेख में बताया था कि ये अश्लीलता कोई नई नहीं है। इससे पहले इसी शो में चुम्मा-चाटी, मसाज देने और सुहागरात जैसे सीन हो चुके हैं।

7. केजरीवाल को नहीं दिखा गड्ढे में डूबकर हुई अजीत की मौत

दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाने का वादा करने वाले केजरीवाल मुसीबत के समय में इसी दिल्ली पर ध्यान भी नहीं देते। ऐसा इस बार तब देखने को मिला जब दिल्ली में मॉनसून आने के बाद कई इलाके काफी प्रभावित हुए और हर्ष विहार में गड्ढे में पानी भर जाने से एक अजीत नाम के व्यक्ति की मौत हो गई।

उस समय सुधीर गहलोत ने पाठकों का इस घटना पर ध्यान दिलवाया और अरविंद केजरीवाल को लिखा कि शायद उन्हें अपने शीशमहल में बैठकर दिल्ली की हालत नहीं दिखती, लेकिन आम जनता बारिश से बुरी तरह प्रभावित है। कभी गड्ढों में पानी भर जाता है तो कभी नालों का पानी बाहर आ जाता है।

8. ‘एक मोहल्ला-एक होलिका’ और ‘एक मोहल्ला-एक बकरा’

दीवाली की तरह होली पर भी कुछ एक्टिविस्ट हिंदुओं को तरह-तरह के ज्ञान देने निकलते हैं। इस बार का प्रपंच होली पर पानी की बर्बादी के साथ-साथ होलिका दहन को लेकर भी था। प्रदूषण का हवाला देकर राय दी जा रही थी कि लोग एक मोहल्ले में एक होलिका जलाएँ…। ऐसे में अनुपम कुमार सिंह ने उन्हें तर्कों के साथ लताड़ा और पूछा कि क्या आज जो इतनी चिंता होली त्योहार पर जताई जा रही है वो चिंता बकरीद पर भी होगी? क्या ‘एक मोहल्ला-एक होलिका’ की तरह ‘एक मोहल्ला-एक बकरा’ काटने का प्रस्वात दिया जाएगा।

9. विपक्ष बाँटना चाहता था हिंदुओं को जाति में, भाजपा ने जवाब दिया

भारतीय जनता पार्टी पर जातीय भेदभाव करने का आरोप लगाने वाला विपक्ष इस बार तब हैरान रह गया जब पार्टी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अपनी ओर से सीएम नाम की घोषणा की। ये हैरानी क्यों थी इसे श्रवण शुक्ला के विस्तृत लेख से समझा जा सकता है।

इस लेख में उन्होंने बताया है कि किस तरह से विपक्ष हिंदुओं को जाति में बाँटने की राजनीति में जुटा है। हालाँकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ये उदाहरण दिया कि चाहे जनजातीय समाज हो या फिर ओबीसी हर किसी को बराबर समान अधिकार हैं। उन्होंने बताया है कि किन बातों के दम पर भाजपा मजबूत होती जा रही है और कैसे इंडी गठबंधन चाहकर भी मोदी मैजिक का मुकाबला नहीं कर सकता।

10. कौन खा गए बिहार के रोजगार

बिहार में रोजगार का मुद्दा हमेशा सुर्खियों में रहता है। सवाल उठता है कि आखिर क्यों वहाँ के नवयुवकों को कमाने के लिए पलायन करना पड़ता है। कोई पार्टी वहाँ सरकार बनाने के लिए बड़ी तादाद में जॉब देने के वादे करती है लेकिन फिर होता क्या है ये किसी से छिपा नहीं है।

इसी विषय पर अजीत झा ने मार्च में हैरान करने वाले तथ्यों के साथ लेख लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि आज के राजनेता कह देते हैं कि बिहार में उद्योग संभव नहीं लेकिन हकीकत ये है कि एक समय में बिहार में बड़े-बड़े कारखाने हुआ करते थे। मगर आज उसमें से किसी का नाम नहीं बचा है। कारखाने खंडहर बन गए हैं।

वह बताते हैं कि इस हालात के लिए कोई एक जिम्मेदार नहीं है। लेकिन पिछले कुछ दशकों में जो मजबूरी में पलायन बढ़ा है उसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर कॉन्ग्रेस, लालू यादव के जंगलराज और नीतीश कुमार के कथित सुशासन की ही है।

जम्मू कश्मीर को भारत से अलग कर इस्लामी शासन लाना चाहता था तहरीक-ए-हुर्रियत, गृह मंत्रालय ने लगाया बैन, ‘मुस्लिम लीग (JKML)’ पर भी चला था डंडा

जम्मू-कश्मीर को आतंक मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार कट्टरपंथी तत्वों और संगठनों पर कार्रवाई कर रही है। मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम समूह) पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध लगाया गया है। आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से जम्मू-कश्मीर के इस संगठन को UAPA कानून के तहत बैन कर दिया गया है।

इस बात की जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट X पर दी है। उन्होंने अपने हैंडल पर लिखा, “तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर (TeH) को यूएपीए के तहत एक ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया गया है। यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामिक शासन स्थापित करने की निषिद्ध गतिविधियों में शामिल है।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह समूह जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भारत विरोधी प्रचार फैला रहा है और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत, भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन को तुरंत विफल कर दिया जाएगा।”

तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध लगाने को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि इस संगठन से जुड़े लोग आतंकियों को श्रद्धांजलि देते हैं और पत्थरबाजी को बढ़ावा देते हैं। इससे जुड़े लोग भारतीय कानून का पालन नहीं करते और कश्मीर को भारत से अलग मानते हैं।

दरअसल, तहरीक-ए-हुर्रियत का गठन साल 2004 में जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने किया था। गिलानी के बाद इसका अध्यक्ष मुहम्मद अशरफ सेहराई बना। सेहराई का साल 2021 में निधन हो चुका है। यह संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का सहयोगी संगठन है। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस जम्मू कश्मीर के 26 संगठनों का समूह है, जिसका गठन 1993 में किया गया था।

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस में कई ऐसे संगठन शामिल हैं, जो अलगाववादी और पाकिस्तान समर्थक हैं। इनमें जमात-ए-इस्लामी, जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) और दुखतरान-ए-मिल्लत आदि शामिल हैं। साल 2005 में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस दो हिस्सों में बँट गया था। इसके कथित नरमपंथी गुट का नेतृत्व मीरवाइज उमर फारुख को मिला, जबकि चरमपंथी गुट का नेतृत्व सैयद अली शाह गिलानी ने किया।  

इसके पहले 27 दिसंबर 2023 को केंद्र ने ‘मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर’ (मसरत आलम गुट/MLJK-MA) को विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (UAPA), 1967 की धारा 3(1) के तहत गैर-कानूनी संगठन घोषित किया था। इस संगठन को जेल में बंद मसरत आलम भट्ट ने बनाया था। 50 साल का मसरत साल 2019 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

मसरत पर राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने आतंकी फंडिंग केस में मामला दर्ज किया है। साल 2010 में कश्मीर घाटी में बड़े पैमाने पर हुए देश विरोधी प्रदर्शनों में उसकी भूमिका सामने आई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। उस पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत मामला दर्ज है। मरसत के खिलाफ 27 केस दर्ज हैं। वहीं, उस पर 36 बार PSA के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

मुस्लिम लीग को बैन करने के दौरान अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा था, “मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) संगठन और इसके सदस्य जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं और जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों और लोगों को भड़काकर वहाँ इस्लामी शासन स्थापित करने को समर्थन देने में लिप्त हैं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार का संदेश एकदम स्पष्ट है कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसे कानून के तहत कठोरतम सज़ा दी जाएगी।

बता दें कि UAPA के तहत अगर किसी संगठन को ‘गैरकानूनी’ या ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया जाता है या उस पर ‘प्रतिबंध’ लगा दिया जाता है तो उसके सदस्य स्वत: अपराधी घोषित हो जाते हैं। इसके बाद उसकी संपत्ति भी जब्त हो सकती है। इस समय देश में 43 संगठनों को आतंकी संगठन घोषित कर उन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें कई खालिस्तानी संगठन सहित लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, लिट्टे, अलकायदा, ISIS आदि शामिल हैं।

BHU गैंगरेप केस में यूपी पुलिस ने 3 को दबोचा, बुलेट बाइक बरामद: बंदूक दिखा कर उतरवाए थे कपड़े, टहलने निकली थी छात्रा

वाराणसी में दो माह से जिस गैंगरेप केस की गूँज थी और छात्र आंदोलन कर रहे थे, उस केस में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात को 1 नवंबर 2023 को रात के डेढ़ बजे के आसपास अंजाम दिया गया था। तीनों आरोपितों के नाम कुणाल पांडेय, अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल है। तीनों को वाराणसी से ही गिरफ्तार किया गया।

कुणाल पांडेय, आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल पर छात्रा के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। घटना के बाद इनकी तस्वीर भी सामने आई थी। पुलिस ने आरोपितों के पास से वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

इस मामले में आईपीसी की धारा 354(ख), 506 और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें बाद में गैंगरेप (IPC 376-D) और इलेक्ट्रॉनिक साधनों के जरिए यौन उत्पीड़न (IPC 509) जैसी धाराएँ बढ़ा दी गई थी। ये दोनों धाराएँ पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए बयान के बाद बढ़ाई गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया।

गौरतलब है कि आईआईटी बीएचयू की एक छात्रा अपने क्लासमेट के साथ 1 नवंबर, 2023 की रात में हॉस्टल से बाहर निकलकर टहल रही थी। इसी दौरान उसके साथ दरिंदगी की बात सामने आई। इस मामले में मजिस्ट्रेट को दिए बयान में तीनों आरोपितों ने बंदूक से पहले डरा धमका कर छात्रा को निर्वस्त्र किया। उसके बाद आरोपितों ने छात्रा का वीडियो बनाया और उसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने तीनों आरोपितों के हुलिया के बारे में FIR में विस्तार से बताया था।

BHU के इस मामले में तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी करने के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। इन प्रदर्शनों में 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारियों में बीएचयू के छात्रों के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हो गए थे।

LSD, गाँजा, चरस, उन्माद बढ़ाने वाली गोलियाँ, दारू… न्यू ईयर से पहले नशे में झूमते 95 लड़के-लड़कियाँ हिरासत में, खुले में चल रही थी रेव पार्टी

न्यू ईयर 2024 से एक दिन पहले ही महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने रेव पार्टी में छापेमारी कर 95 युवाओं को हिरासत में लिया है। इनमें 5 युवतियाँ भी शामिल हैं। ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार (31 दिसंबर, 2023) को सुबह गौमुख इलाके में हो रही इस रेव पार्टी में छापेमारी की थी।

पुलिस के मुताबिक, पार्टी से कुछ मात्रा में LSD, चरस, एक्स्टसी गोलियाँ और मारिजुआना जैसी ड्रग्स जब्त की हैं। पुलिस ने 200 ग्राम मारिजुआना, 70 ग्राम चरस, 0.40 ग्राम एलएसडी और कुछ एक्स्टसी गोलियाँ जब्त की हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 29 दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, घोड़बंदर रोड पर कासारवडवली गाँव के पास एक प्राइवेट प्लॉट में ये रेव पार्टी 19 वर्षीय सुजल महाजन और 23 साल के तेजस कुणाल नामक युवकों ने करवाई थी। सुजल कलावा और तेजस कुणाल डोंबिवली के रहने वाले हैं। कथित रेव पार्टी बड़ी संख्या में युवक और युवतियाँ शामिल थे।

छापेमारी के के दौरान हिरासत में लिए गए लोग ठाणे, मीरा रोड, पालघर, कल्याण, डोंबिवली और नवी मुंबई इलाकों से हैं। हिरासत में लिए गए युवाओं को ठाणे के सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल जाँच के लिए ले जाया गया।

ठाणे पुलिस कमिश्नर आशुतोष डुंबरे ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बात करते हुए इस छापेमारी की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, ठाणे पुलिस की क्राइम बैंच यूनिट-5 को इस रेव पार्टी को लेकर खुफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर ही रविवार तड़के कासारवडावली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में गौमुख क्षेत्र में एक खाड़ी के पास एक खुली जगह पर छापा मारा गया था। पुलिस के मुताबिक, यहाँ 19 से लेकर 20 साल के बीच के युवाओं को कथित तौर पर तेज म्यूजिक वाली पार्टी में ड्रग्स और शराब लेते हुए पाया गया।

इस छापेमारी को लेकर क्राइम ब्रॉन्च के एडिशनल पुलिस कमिश्नर पंजाबराव उगले का कहना था, “हमने 90 पुरुषों और पाँच महिलाओं को हिरासत में लिया है और उन्हें मेडिकल जाँच के लिए भेज रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

उगले ने कहा, “हम जाँच कर रहे हैं कि पार्टी के लिए ड्रग्स किससे मँगाया गया था।” पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि दो संदिग्धों तेजस कुणाल और सुजल महाजन ने ये रेव पार्टी करवाई थी। इसके लिए उन्होंने एक पार्टी में आने के लिए हर एक के लिए 1000 रुपए की फीस ली थी।

यहीं नहीं, पार्टी शुरू होने से से ठीक दो घंटे पहले दोनों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोकेशन की जानकारी शेयर की थी। पुलिस ने IPC और नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बताते चलें कि 21 दिसंबर, 2023 को ठाणे पुलिस का कार्यभार सँभालने वाले आशुतोष डुंबरे के निर्देशों के तहत क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। एडिशनल पुलिस कमिश्नर पंजाबराव उगले का कहना है कि इस कार्रवाई से एक सख्त संदेश भी जाएगा और उन लोगों पर रोक लगेगी जो 31 दिसंबर की रात को ऐसी अवैध रेव पार्टियों का आयोजन करने या उनमें भाग लेने की योजना बना रहे हैं।

स्त्री की योनि हवन कुंड | साधु के मुँह में गुप्तांग | सिगरेट पीती माँ काली… हिंदू-घृणा से सना और सनातन विरोधी बॉलीवुड: 2023 में भी पूरे साल एक्टिव रहा गैंग

सनातन के प्रतीकों का सबसे ज्यादा मजाक कहाँ उड़ाया गया? हिंदू देवी-देवताओं से जोड़ कर भद्दे और अश्लील/द्विअर्थी संवाद और चुटकुले कहाँ परोसे गए? बोलने-बताने-दिखाने-सुनाने की आजादी के नाम पर हिंदुओं को कभी लालची तो कभी क्रूर, कभी चरित्रहीन तो कभी गद्दार किस प्लेटफॉर्म ने बताया? बिना ज्यादा सोचे एकमात्र उत्तर जो दिमाग में आएगा, वो है – बॉलीवुड।

सोशल मीडिया के दौर में लिखने-बोलने-दिखने का ऑप्शन अब आम जनता के पास भी है। बॉलीवुड के सनातन-विरोधी रवैये पर लोग अब इनकी खाल उतारने लगे हैं। तो क्या ऐसे में मुंबइया फिल्म इंडस्ट्री हिंदुओं को लेकर अपनी घटिया मानसिकता से बाहर आ चुकी है? अभिव्यक्ति की जिस आजादी के नाम पर हिंदू धर्म को नीचा दिखाया जाता है, क्या उसी तरीके से इस्लाम और ईसाई मजहब को लेकर यह इंडस्ट्री कहानियाँ लिख सकती है, उसे पर्दे पर उतारती है? बिना ज्यादा सोचे एकमात्र उत्तर जो दिमाग में आएगा, वो है – नहीं।

बॉलीवुड एक फट्टू इंडस्ट्री है। बॉलीवुड धंधा करने वाली कौम का नाम है। इन लोगों को पता है कि हिंदू को छोड़ कर ये अगर किसी और पर निशाना साधे तो ‘सर तन से जुदा’ निश्चित है, बिजनेस का बेड़ागर्क पक्का है। इसलिए हर बार ये मजाक उड़ाते हैं सनातनी परंपराओं का, हिंदुओं की आस्थाओं का। साल 2023 भी इनके लिए कोई अपवाद नहीं रहा। जब-जब इन्होंने हिंदू प्रतीकों का मजाक उड़ाया, नीचा दिखाया, OpIndia ने उसे खबर की शक्ल दी, प्रकाशित किया। बॉलीवुड की पूरे साल भर की नीच हरकतों को अब एकसाथ लेकर आए हैं हम। मकसद स्पष्ट है – जब तक इनकी मानसिकता को तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं!

दिसंबर 2023

  • बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर क्रिसमस के मौके पर केक पर दारू डलवा रहे थे और फिर आग लगाते हुए ‘जय माता दी’ कहते सुनाई पड़े। वीडियो में देख सकते हैं कि रणबीर कपूर जब केक पर शराब डलने के बाद जय माता दी कहते सुनाई पड़ते हैं, तभी उनके परिवार के अन्य लोग भी जय माता दी कहते हैं।
  • इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच मशहूर गायक लकी अली ने फिलीस्तीन जाने की इच्छा जताई। उन्होंने अपने एक्स अकॉउंट पर लिखा- “इंशाल्लाह मैं फिलीस्तीन जाना चाहता हूँ।” सोशल मीडिया पर इसको लेकर उन्हें जवाब मिला कि इनकी सारी मोहब्बत उम्माह के लिए है। क्योंकि इन्होंने कभी नहीं कहा कि ये भारत के साथ मिल कर पाकिस्तान से लड़ना चाहते हैं। मगर फिलीस्तीन जाने के लिए ये उतावले हैं।

नवंबर 2023

  • जैसे ही हिन्दू पर्व-त्योहार आते हैं, वैसे ही बॉलीवुड हस्तियाँ ज्ञान देने लगते हैं। दिवाली पर दीया मिर्जा ने वीडियो बना कर कहा – “कुछ ज़्यादा ही पैकेजिंग हो जाती है और काफी कचरा पैदा हो जाता है। इस दिवाली मुझे कुछ मत दीजिए। आप उन संगठनों का समर्थन करें जो पर्यावरण के स्वास्थ्य के लिए काम कर रहे हैं।” आश्चर्य यह कि यही दीया मिर्जा ईद-बकरीद या क्रिसमस पर इस तरह के ज्ञान नहीं देती दिखती हैं।

अक्टूबर 2023

  • सलमान खान की फिल्म ‘Tiger 3’ का एक गाना है – ‘लेके प्रभु का नाम’। इसमें कैटरीना कैफ सेक्सी कपड़ों में दिख रही हैं। कई अन्य लड़कियाँ भी इसी तरह की ड्रेस में नाचती हैं। गाने के बैकग्राउंड के लिए ‘लिंगनुमा आकृतियों’ का इस्तेमाल किया गया है। इस पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि गाने में आखिर ‘प्रभु’ का नाम लेने की बात ही क्यों, इस्लाम के ‘खुदा’ या ‘अल्लाह’ का नाम क्यों नहीं?

सितंबर 2023

  • खालिस्तान समर्थक सिंगर शुभनीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी “पंजाब के लिए प्रार्थना करें” पोस्ट किया। इसमें भारत का बिगड़ा हुआ नक्शा दिखाया गया था। नक्शे से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तर-पूर्वी राज्य गायब थे। यह पोस्ट भारत की संप्रभुता को चुनौती देने और खालिस्तान को बढ़ावा देने की एक कोशिश थी। इस गायक को सोशल मीडिया की ताकत का अहसास कराया गया। कैसे? भारत में इसके शो ‘स्टिल रोलिन इंडिया टूर’ रद्द करके।
  • गणपति उत्सव के दौरान चप्पल पहन कर पूजा करने पहुँचीं बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान। जब सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया तो फर्जी का सफाई पेश करने लगीं।
  • बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पूर्व बीवी किरण राव का कहना है कि अब गलत मैसेज देने वाली फिल्में भी सैकड़ों करोड़ रुपए कमा रही हैं। ऐसी फिल्मों को कमाई करता देख उन्हें दुख होता है। यह दुख उन्होंने तब जाहिर किया जब ‘द केरल स्टोरी’, ‘गदर 2’, ‘कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और ‘द वैक्सीन वार’ रिलीज होने वाली थी।
  • बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार का सच दिखाती फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के हिट से वह परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा, “मैंने ‘द केरल स्टोरी’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्में नहीं देखीं। परेशान करने वाली बात यह है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में इतनी लोकप्रिय हैं। ऐसी फिल्में सभी गलत चीजों को सही दिखाते हैं और बिना किसी कारण के अन्य समुदायों को नीचा दिखाते हैं। यह एक खतरनाक प्रवृत्ति है।”
  • एक्टर प्रकाश राज ने तमिलनाडु के मंत्री और मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा दिए गए हिन्दू विरोधी बयान को दोहराते हुए कहा, “सनातन डेंगू बुखार की तरह है और इसे मिटाया जाना चाहिए। सनातन का खात्मा जरूरी है।” उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सनातन धर्म को कायम रखने पर आक्रामक तरीके से बोलते हैं, वे हिंदू नहीं हैं।

अगस्त 2023

  • हिंदुओं के भगवान पर आधारित विवादास्पद फिल्म ‘ओ माय गॉड-2 (OMG-2)’ को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया। हस्तमैथुन, अप्राकृतिक सेक्स, लिंग, शराब, नग्नता के अलावा इस फिल्म में ‘स्त्री की योनि हवन कुंड है’ जैसे डायलॉग भी थे, जिसे सेंसर बोर्ड ने बदलने को कहा।
  • ‘ओ माय गॉड 2 (OMG 2)’ के निर्माताओं को महाकाल मंदिर के पुजारियों ने कानूनी नोटिस भेजा। पुजारियों का कहना है कि ट्रेलर में भगवान शिव को कचौड़ी खरीदते दिखाया गया। महाकाल मंदिर के पुजारी ने कहा कि भगवान शिव ने न सिर्फ कचौड़ी खरीदा बल्कि उनसे कचौरी बेचने वाले को पैसे भी माँगते दिखाया गया। इससे शिव भक्तों की भावनाएँ आहत हुईं।

जुलाई 2023

  • क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘Oppenheimer’ में अभिनेता और अभिनेत्री, दोनों ही बिस्तर पर नंगे हैं। युवती को पूरी तरह न्यूड दिखाया गया है और उसके स्तन पर्दे पर दिख रहे होते हैं। इसी सीन में आगे वो भगवद्गीता का श्लोक पढ़ती है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा कि आखिर भारत में सेंसर बोर्ड ने इस दृश्य को कैसे पास कर दिया? लोगों ने सवाल किया है कि क्या जिस तरह से सेक्स सीन में गीता को दिखाया गया है, वैसे किसी अन्य मजहब की पुस्तक दिखाई जा सकती है?
  • हिन्दू धर्म को लेकर कई ऐसी फ़िल्में बनी हैं, जिनमें तरह-तरह के सन्देश दिए जाते हैं। सुधारवादी फ़िल्में बनती हैं और धर्म को लेकर अच्छा-बुरा बताया जाता है। लेकिन इस्लामी आतंकवाद से संबंधित विषय पर फिल्म ’72 हूरें’ बनाने में 11 साल लग गए। और तो और जैसे ही ये रिलीज होने आई, वैसे ही धमकियों का दौर शुरू हो गया।
  • इस्लामी आतंकवाद के चेहरे को उजागर करती फिल्म ’72 हूरें (72 Hoorain)’ को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस सबीहा शेख आपत्ति जताई। उन्होंने कहा है कि ऐसी फिल्में लोगों को मजहबी आधार पर बाँटने के लिए बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा, “इस फिल्म में कुरान को गलत तरीके से दिखाया गया है। कुरान किसी की जान लेना नहीं सिखाता।”

जून 2023

  • अशोक पंडित की फिल्म ’72 हूरें’ को सर्टिफिकेट देने से सेंसर बोर्ड ने इनकार कर दिया था। इससे कुरान का रेफरेंस हटाने को कहा गया था। लोगों ने सवाल किया कि जब भगवान श्रीराम, हनुमान और लक्ष्मण के अलावा माँ सीता को लेकर बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ में देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक संवाद और दृश्य पास हो गए, फिर ’72 हूरें’ को लेकर ही क्रिएटिव फ्रीडम का मर्दन क्यों?
  • भगवान श्रीराम और हनुमान जी को आपत्तिजनक रूप से प्रदर्शित करने के लिए इलाहाबद उच्च न्यायालय ने ‘आदिपुरुष’ फिल्म के निर्माताओं को खरी-खरी सुनाई। हाईकोर्ट ने पूछा कि आखिर एक समुदाय की सहिष्णुता के स्तर की बार-बार क्यों परीक्षा ली जा रही है?
  • 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘The Kerala Story’ को OTT पर खरीददार मिलने में दिक्कत हुई। ये सब तब हुआ, जब इसी साल आई ‘भीड़’ और ‘अफवाह’ जैसी प्रोपेगंडा फ़िल्में सुपर फ्लॉप होने के बावजूद OTT पर तुरंत रिलीज हो गई। ‘The Kerala Story’ में दिखाया गया था कि कैसे एक साजिश के तहत केरल में हिन्दू लड़कियों को निशाना बनाया जाता है और उनसे फँसा कर उनका धर्मांतरण और निकाह कर दिया जाता है।
  • रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने अपने संवाद के बचाव के पीछे खूब तर्क दिया। उन्होंने अपनी गलती को छिपाने के लिए कुछ ऐसे तर्क भी दे डाले, जिसको लेकर लोग उन्हें धर्मद्रोही तक कहने लगे। उन्होंने कहा, “भगवान राम ने अपना पूरा जीवन मानव मूल्यों पर जिया है। उन्होंने कभी चमत्कार नहीं दिखाया। उनकी शक्तियाँ अर्जित की हुई थीं। जैसा उन्होंने कमाई थीं, वैसा हम और आप भी कमा सकते हैं। श्रीराम की कथा की विशेषता यही है।”
  • फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर ने दावा किया है कि हनुमान जी भगवान नहीं थे। उन्होंने कहा कि हनुमान जी भगवान नहीं, बल्कि भक्त थे। उन्होंने कहा कि बजरंग बली श्रीराम की तरह बात नहीं करते हैं और हमने उन्हें भगवान बनाया है।
  • फिल्म ‘आदिपुरुष (Adipurush)’ के डायरेक्टर ओम राउत ने अभिनेत्री कृति सेनन को मंदिर परिसर में विदाई चुम्मा दिया। मंदिर प्रांगण में इस हरकत पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। मंदिर प्रांगण में ‘गुडबाय किस’ पर मंदिर के प्रधान पुजारी ने भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “यह निंदनीय कृत्य है। आप होटल के कमरे में जाकर यह सब कर सकते हैं। आपका व्यवहार रामायण और देवी सीता का अपमान करने जैसा है।”

मई 2023

  • The Kerala Story नसीरुद्दीन शाह के लिए एक प्रोपेगेंडा फिल्म है। नसीरुद्दीन ने कहा, “ऐसा लगता है कि हम नाजी जर्मनी की ओर बढ़ रहे हैं, जहाँ हिटलर के समय में फिल्म निर्माताओं को सर्वोच्च नेता हिटलर द्वारा उस समय के फिल्ममेकर्स को ऐसी फिल्में बनाने के लिए कहा जाता था, जिसमें उसकी तारीफ हो और यहूदियों को नीचा दिखाया जाए। ये खतरनाक चलन है।”
  • अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर निशाना साधा। कमल हासन ने सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म को प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया। उन्होंने कहा, “सिर्फ ‘सच्ची कहानी’ लिख देना पर्याप्त नहीं होता। कहानी वास्तव में सच होनी चाहिए और ये (फिल्म) सच नहीं है।”
  • फिल्म ‘द क्रिएटर- सृजनहार’ के खिलाफ बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बजरंग दल कार्यकर्ता हिरेन रबारी ने कहा, “यह फिल्म हमारे बच्चों को भारतीय संस्कृति से खुद को अलग करने और लव जिहाद के जाल में फँसने के लिए उकसाती है। फिल्म में युवाओं को माता-पिता से दूर रहकर गैर-धर्म के लोगों के साथ प्यार करने की सीख दी गई है।”
  • सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा की एक वेब सीरीज है ‘दहाड़’। इसमें दिखाया गया है कि ‘ठाकुरों की लड़की’ एक मुस्लिम लड़के के साथ भाग जाती है और हिन्दू संगठन पुलिस के कामकाज में बाधा डालते हैं। हिन्दू कार्यकर्ताओं को उपद्रव करने वाला दिखाया गया है।
  • हिंदू देवी देवताओं को गाली देकर पैसे कमाने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को स्टार स्पोर्ट्स पर आईपीएल मैच के दौरान शो होस्ट करने का मौका मिला। स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदूफोबिक कॉमेडियन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। लोग बोले – ‘Jio Cinema’ पर ही देखेंगे।

अप्रैल 2023

  • ‘द कश्मीर फाइल्स’ को जनता का काफी प्यार मिला लेकिन फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल को Filmfare Awards 2023 में आमंत्रित तक नहीं किया गया। जबकि फिल्म को 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। और तो और, ‘द कश्मीर फाइल्स’ को एक भी अवॉर्ड नहीं दिया गया।
  • बॉलीवुड सिंगर और संगीतकार एआर रहमान चेन्नई में हुए एक अवॉर्ड शो पहुँचे। साथ में उनकी बीवी भी थी। इस दौरान एआर रहमान को बीवी सायरा बानो से कहते हुए सुना गया, “हिंदी में मत बोलो, तमिल में बोलो।” ये ऐसे लोग हैं जो पूरे देश को जोड़ने के बजाय भाषा के आधार पर तोड़ने में लगे रहते हैं।
  • रैपर बादशाह (Badshah) की नई एलबम ‘सनक’ के गाने में अश्लील शब्दों के साथ भगवान भोलेनाथ को जोड़ा गया। गाने के लाइन कुछ इस तरह हैं, “कभी सेक्स तो कभी ज्ञान बाँटता फिरूँ, जो भी जलता है उसकी @##@# फाड़ता फिरूँ, भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है…।” इसको लेकर उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी सहित कई शिव भक्तों ने आपत्ति जताई।
  • बॉलीवुड सिंगर मकसूद महमूद अली (लकी अली के नाम से मशहूर) ने कहा, ‘ब्राह्मण’ शब्द ‘अब्राहम’ से लिया गया है। अली ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावे के साथ कहा, “ब्राह्मण’ नाम ‘ब्रह्मा’ से आया है और ‘ब्रह्मा’ शब्द की उत्पत्ति ‘अब्राम’ से हुई है… जिसे अब्राहम या इब्राहिम से लिया गया है।”

मार्च 2023

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक फोटोशूट में लाल रंग के डीप-नेक आउटफिट के साथ माँ लक्ष्मी का नेकलेस पहना। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह लाल रंग मुझे कब छोड़ेगा।” इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तापसी को आड़े हाथों लेकर कहा – “वल्गर फोटो में माँ लक्ष्मी का हार पहनने पर तुम्हें शर्म आनी चाहिए।”
  • Netflix पर एक वेब सीरीज है, ‘राणा नायडू’ नाम की। इसमें एक किरदार है हिन्दू साधु का। उसका तकिया कलाम ‘अनंत आनंदम्’ है। ‘विजयवाड़ा महाराज’ नाम का ये किरदार मतलब हिंदू साधु बच्चों का यौन शोषण करने वाला होता है। ये और इसके शिष्य बार-बार ‘अनंत आनंदम्’ बोलते हैं। एक दृश्य में तो ‘विजयवाड़ा महाराज’ को गुप्तांग भी मुँह में लेकर अश्लील हरकतें करते हुए दिखाया गया है।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ होलिका दहन किया। इसके लिए शिल्पा ने अपने घर के अंदर होलिका दहन में बाँस का इस्तेमाल किया। साथ ही जूते पहनकर पूजा की। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको जमकर खरी-खोटी सुनाई। किसी ने लिखा कि होलिका कभी भी घर के अंदर नहीं जलाई जाती है। तो किसी ने कहा कि हिंदू धर्म में बाँस जलाना वर्जित है।

फरवरी 2023

  • बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि अकबर ने कोई अलग मजहब नहीं चलाया। उनके अनुसार इतिहास की किताबों में गलत तथ्य पढ़ाए गए हैं। जबकि ऐसा माना जाता है कि दीन-ए-इलाही के नाम से अकबर ने एक मजहब चलाया था और इसमें इस्लाम का सबसे ज्यादा प्रभाव था।
  • बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि मुगलों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। उनके अनुसार मुगल लूट-मार करने नहीं, बल्कि बसने आए थे। उन्होंने कहा कि अगर मुगल इतने ही बुरे थे तो उनका विरोध करने वाले लोग मुगलों द्वारा बनाई गई स्मारकों जैसे ताजमहल और लाल किले को गिरा क्यों नहीं देते?
  • बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर फैज़ फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए। ये वही फैज अहमद हैं, जिन्होंने लिखा था, “सब ताज उछाले जाएँगे, सब तख्त गिराए जाएँगे। बस नाम रहेगा अल्लाह का।” भारत मे अक्सर देश विरोधी और हिंदू विरोधी प्रोपगेंडा में इस नज्म का प्रयोग किया जाता है।
  • सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2012 में रिलीज हुई फिल्म में हिंदू-घृणा से भरा सीन था। इसके लिए 2023 में एक्टर को माफी माँगनी पड़ी। ‘कमाल धमाल मालामाल’ नाम की फिल्म में श्रेयस तलपड़े हिंदुओं के पवित्र धार्मिक प्रतीक ॐ पर पैर रखे हुए थे। वीडियो जब वायरल हुआ तो श्रेयस तलपड़े ने माफी माँगी।

जनवरी 2023

  • ‘राजी’ फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ पर बनाई गई थी। किताब में सहमत तिरंगे को पूजती थीं। मगर मेघना ने फिल्म से तिरंगे को ही निकाल दिया और फिल्म में पाकिस्तान के झंडे दिखाए। इसके अलावा फिल्म से राष्ट्रभक्ति के सीन ही हटा दिए गए, भारतीय एजेंट्स पर सवाल खड़ा किया गया और पाकिस्तानी आर्मी को नर्म दिल दिखाया।
  • हिंदू घृणा से सनी फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘काली’ के पोस्टर में हिंदुओं की आराध्य देवी माँ काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया। इतनी घटिया हरकत के बावजूद लीना मणिमेकलई ने कहा कि एक रचनात्मक फिल्म मेकर के रूप में उनका इरादा किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाना नहीं था। इसके खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हुई।
  • शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण को भगवा बिकनी में दिखाए जाने के बाद हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद मानवी तनेजा नामक एक अभिनेत्री ने वीडियो डाल कर इससे भी घटिया हरकत की। वो वीडियो में ‘भगवा आइसक्रीम’ खाती हुई दिख रही और कह रही, “ये मेरी आइसक्रीम है, इसको मैं चाटूँगी। ये लो भक्त, तुम चाटो। चाटो-चाटो। कोई समस्या है?”
  • सोनी टीवी ने प्रसिद्ध ‘क्राइम पेट्रोल’ के एक एपिसोड में ‘अहमदाबाद-पुणे मर्डर’ नाम से कार्यक्रम प्रसारित किया। यह एपिसोड श्रद्धा वालकर हत्या का नाट्य रूपांतरण था। लेकिन इस नाट्य रूपांतरण में श्रद्धा और आफताब का धर्म बदलकर दिखाया गया। इसमें श्रद्धा का नाम ईसाई लड़की एना फर्नांडिस रखा गया, जबकि उसकी हत्या करने वाले आफताब का हिंदू नाम मिहिर रखा गया।

14 ऑटो वाले, 150 CCTV, 100 फोन नंबर: इजरायली दूतावास के बाहर धमाके मामले की जाँच जामिया की ओर मुड़ी, अल्लाह-हू-अकबर लिखकर किया था विस्फोट

इजरायली दूतावास के पास 26 दिसंबर 2023 को हुए धमाके के मामले में पुलिस अब तक छह संदिग्धों और 14 ऑटो चालकों से पूछताछ कर चुकी है। इसी क्रम में खबर ये भी है कि दिल्ली पुलिस ने जाँच की दिशा को जामिया की तरफ मोड़ा है, वो अब जामिया से लेकर इजरायली दूतावास तक के पूरे रूट की जाँच कर रही है। इसमें करीब 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी शामिल है।

जामिया से इजरायली दूतावास तक के रास्तों की सावधानीपूर्वक जाँच के अलावा पुलिस ने एक लंबे कद के व्यक्ति को संदिग्ध माना है। अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। कोशिश है आरोपित जल्द से जल्द गिरफ्तार हों।

हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की तकनीकी टीम भी काम में जुटी है। वह फोन कॉल्स का विश्लेषण कर रही है, जिसके तहत 100 से अधिक संदिग्ध फोन नंबरों की पहचान हुई है। इन नंबरों के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के प्रयास चल रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ नंबर इसमें से बंद हो गए हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और दिल्ली पुलिस के फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा विस्फोट स्थल से पत्तियों और मिट्टी के नमूने भी एकत्र किए गए हैं। एनएसजी बम स्क्वाड टीम द्वारा दिल्ली पुलिस को एक विस्तृत सीलबंद रिपोर्ट सौंपने वाली है, जिसमें अहम जानकारियाँ होने की उम्मीद है।

बता दें कि 26 दिसंबर 2023 को इजरायली दूतावास से 260 मीटर दूर नंदास हाउस के गेट नंबर -4 पर धमाका हुआ था। इस जगह पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। दूतावास के पास तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने घटना को स्पष्ट रूप से याद करते हुए कहा, “मैंने शाम करीब 5 बजे एक तेज आवाज़ सुनी, यह आवाज टायर फटने जैसी थी। मैंने एक पेड़ के पास धुआँ भी देखा।”

धमाके के बाद मौके पर पहुँची दिल्ली पुलिस को यहाँ से एक पत्र बरामद हुआ था जिसमें जिहाद और अल्लाह-हू-अकबर जैसे नारों और गाजा में चल रहे युद्ध का जिक्र किया गया था। एक पन्ने के इस पत्र को टाइप किया गया था और इजरायल के झंडे में लपेटकर यहाँ छोड़ा गया था। इस पत्र में इजरायल के खिलाफ जिहाद जारी रखने की धमकी दी गई थी। शुरुआत में इस मामले में दो लोगों को संदिग्ध के तौर पर पहचाना गया था, लेकिन उनकी भूमिका अभी तक साफ नहीं हो सकी है। बता दें कि इज़राइल और हमास के बीच चल रहे तनाव की वजह से इजरायली दूतावास के आसपास सुरक्षा उपायों को काफी बढ़ा दिया गया है।

गलाकाट प्रतियोगिता, परिवार की उम्मीदों का भार… विद्यार्थियों की आत्महत्या में कोटा ने इस साल बना दिया अनचाहा ‘रिकॉर्ड’, हॉस्टलों में एंटी-हैंगिंग डिवाइस

कभी इंजीनियरिंग-मेडिकल की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं के लिए सबसे पसंदीदा जगह के रूप में उभरा राजस्थान का कोटा, अब आत्महत्या की फैक्ट्री बन चुका है। यहाँ हर साल हजारों छात्र-छात्राएँ आँखों में सपने लेकर आते हैं। इनमें से कुछ विभिन्न कारणों से दुनिया को अलविदा कह जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में कोटा में आत्महत्या की प्रवृत्ति में भारी इजाफा हुआ है।

साल 2023 में कोटा में 26 विद्यार्थियों ने आत्महत्या कर ली। यह आँकड़ा डराने वाला है। पिछले साल यह आँकड़ा 15 था। यह कोटा में छात्रों में आत्महत्या करने का अभी तक का सबसे अधिक आँकड़ा है। अगर इसके लिए कोई निरोधात्मक उपाय नहीं किए गए तो इस प्रवृत्ति में कमी आने की कोई संभावना नहीं दिख रही।

छात्रों में आत्महत्या करने की बढ़ रही प्रवृत्ति के कारण वहाँ के मकान, हॉस्टल, लॉज, पीजी आदि जगहों के मालिक भी परेशान हैं। मालिकों ने मकानों एवं हॉस्टलों के कमरे के पंखों में एंटी-हैंगिंग डिवाइस लगाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बालकनियों और लॉबी में लोहे की जाली लगा रहे हैं, ताकि आत्महत्या के लिए कोई जगह ना मिले।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) ऐसे ही एक बदनसीब पिता हैं। उन्होंने अपने सबसे बड़े बेटे को मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा भेजा था, लेकिन इस साल उनके बेटे ने अपने हॉस्टल के रूम में आत्महत्या कर ली थी। अब उन्होंने अपने छोटे बेटे को कोटा से वापस लाने के निर्णय लिया है, जो इस साल के शुरू में वहाँ गया था।

रमेश का कहना है कि उनके दोनों बच्चे अलग-अलग हॉस्टल में रहते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा था कि वे साल 2024 में अपनी पत्नी को कोटा भेजेंगे, ताकि किराए का कमरा लेकर दोनों बच्चों को अपने साथ रख सके। इससे उन्हें घर जैसी सुविधा भी मिलती और बच्चे आराम से तैयारी कर पाते। इससे पहले ही यह दुर्घटना हो गई।

उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि उनके बच्चे इंजीनियरिंग या मेडिकल के बेस्ट कॉलेज में पढ़ें, लेकिन यह काम जीवन की कीमत लगाकर नहीं होना चाहिए। इसलिए उन्होंने अब अपने छोटे बेटे को वापस बुलाने का निर्णय लिया है। रमेश का कहना है कि अब जोखिम लेने का उनका कोई इरादा नहीं है।

इंजीनियरिंग के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हर साल लगभग दो लाख छात्र-छात्राएँ कोटा जाते हैं। गला काट प्रतियोगिता और माता-पिता की आकांक्षाओं के बोझ तले डूबे छात्र-छात्राएँ यहाँ कोचिंग के मायाजाल में उलझे रहते हैं।

कोटा प्रशासन द्वारा एंटी हैंगिंग डिवाइस और बालकनी में नेट लगाने के निर्देश के साथ-साथ कोटा पुलिस ने हॉस्टल वार्डनों को ‘दरवाज़े पर दस्तक’ अभियान में हिस्सा लेने के लिए कहा है। इसके साथ ही मेस कर्मचारियों और टिफिन देने वालों को यह रिपोर्ट करने के लिए नियुक्त किया गया कि यदि कोई छात्र बार-बार मेस से अनुपस्थित रहता है और बिना खाए टिफिन पाया जाता है तो इसकी जानकारी दें।

शहर पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवारों में तनाव और अवसाद के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने के लिए एक समर्पित स्टूडेंट सेल की स्थापना की है। अधिकारियों के मुताबिक, सेल में 11 पुलिसकर्मी शामिल हैं। उन्हें इसलिए चुना गया क्योंकि सभी की उम्र 40 के आसपास है और उनके किशोर बच्चे हैं, जिससे उन्हें छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने में मदद मिलेगी।

‘₹1 करोड़ का कर्ज, भाई की नौकरी गई, माफ़ी माँगने गए परिवार को भगा दिया’: जेल से निकले मनीष कश्यप ने साझा किया दर्द, बोले – बिहार में बनाऊँगा ‘कुरुक्षेत्र’

YouTuber त्रिपुरारी तिवारी उर्फ मनीष कश्यप ने जेल से रिहा होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है।

मनीष कश्यप 9 महीने तमिलनाडु और बिहार की जेलों में कैद रहने के बाद 23 दिसंबर, 2023 को बेउर जेल से रिहा हुए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर अपना दर्द और परेशानी साझा करते हुए नीतीश सरकार को जमकर कोसा। इस वीडियो में न सिर्फ उन्होंने अपना दर्द साझा किया है, बल्कि नीतीश सरकार की नाकामियों पर भी बात की है।

मनीष कश्यप ने इस वीडियो में कहा, “अरे क्यों किए मेरे साथ ऐसा, मुझे जेल में डालते, मेरे परिवार के साथ ऐसा क्यों किया? मेरे परिवार को क्यों परेशान किए? मेरे भाई की नौकरी छूट गई।”

वो आगे कहते हैं, “मैं आज कम से कम 1 करोड़ रुपए कर्जा में हूँ। मेरा परिवार और मेरा भाई जब माफी माँगने गया तो आप लोगों ने कहा भगा दो इसे। मेरा परिवार डर गया था क्योंकि आप लोगों ने मेरे ऊपर NSA लगा दिया था। आपलोगों ने मुझे भारत का सबसे बड़ा अपराधी बना दिया।”

मनीष कश्यप ने आगे कहा, “एक कुरुक्षेत्र श्रीकृष्ण ने हरियाणा में बनाया था और एक कुरुक्षेत्र मैं बिहार में बनाऊँगा।” मनीष कश्यप ने बिहार के प्रति अपने लगाव की बात करते हुए कहा कि जैसे माँ अपने बच्चे को बगैर किसी भेदभाव के प्यार करती है वो भी बिहार को वैसे ही प्यार करते हैं।

यही नहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से मुलाकात का एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए मनीष कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें पता नहीं था कि दिल्ली में उनके एक बड़े भाई बैठे हुए हैं।

वो आगे कहते हैं, “हमने तो बीजेपी सरकार से भी अनेकों सवाल किए हैं, बहुत सारे वीडियो बनाए हैं, लेकिन बीजेपी वालों ने मेरी गर्दन दबाने का प्रयास नहीं किया।” उन्होंने कहा, “मेरे 5000 वीडियो हैं, जिनमें से कई मैंने भाजपा शासित प्रदेशों में घूम-घूम कर भी बनाए हैं। YouTube पर सारे पड़े हुए हैं। सारे प्रमाण मौजूद हैं, कोई भी जाकर देख सकता है।”

मनीष कश्यप ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को अपने घर आने का आमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने मंजूर भी किया। इस दौरान मनीष ने अपना दर्द भी उनसे साझा किया।

मनीष ने उनसे कहा, “मैं आपको उस घर में बुलाना चाहता हूँ जिस घर का कुर्की हुआ। 9 महीने बाद NSA मेरे ऊपर से हटा दिया गया। मेरा तो 9 महीना बर्बाद हो गया। कोर्ट ने कह दिया कि NSA गलत तरीके से लगाया गया। अगर NSA नहीं लगा होता तो मेरा 9 महीना बचता।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरी इज्जत तार -तार कर दी गई, जिस घर को मेरे दादा जी ने बनाया था जो चीन के युद्ध में लड़े हैं मैं वो 4 बीघा जमीन दिखाऊँगा जो भारत सरकार ने इस युद्ध में लड़ने के दौरान मेरे दादाजी को दिया दी थी। मेरे घर से वो जमीन 3 किलोमीटर की दूरी पर है। मेरा पूरा क्षेत्र जानता है कि रामसागर तिवारी को ये सम्मान के रूप में दी गई है।”

बता दें कि मनीष कश्यप पर तमिलनाडु सरकार ने NSA लगाया था। यूट्यूबर कश्यप पर तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों को लेकर कथित तौर पर फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप लगा था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

छिपाता रहा वामपंथी मीडिया, बताता रहा OpIndia: नूंह हिंदू-विरोधी हिंसा, AMU में ISIS मॉड्यूल, हल्द्वानी का लैंड जिहाद… 2023 की टॉप-10 ग्राउंड रिपोर्ट

ग्राउंड रिपोर्टिंग एक ऐसा माध्यम है जो पाठकों के बीच मीडिया संस्थान की विश्वसनीयता को बढ़ाता है और हर वो पक्ष सामने रखने में मदद करता है जो बाकी जगह मौजूद नहीं होता।

साल 2023 में हमने ऐसी कई ग्राउंड रिपोर्ट कीं। फिर चाहे वो AMU और ISIS के बीच निकले कनेक्शन पर हो, मुख्तार अंसारी के इलाके में जाकर उसके काले चिट्ठे का पता लगाना हो। हमने नूँह में हुई हिंसा पर भी हर खबर पहुँचाई थी और हल्दवानी में रेलवे की जमीन पर होते कब्जे की भी। हमने साहिल साक्षी हत्याकांड का भी खुलासा किया था और ये भी बताया था कि कैसे शिव बारात से पहले श्रद्धालुओं पर जामा मस्जिद से पथराव हुआ।

साल 2023 खत्म होने को है तो एक बार फिर ऑपइंडिया द्वारा कवर की गई टॉप 10 ग्राउंड रिपोर्ट को संक्षिप्त तरीके से आपको याद दिला रहे हैं ताकि आपका विश्वास हमारी रिपोर्ट्स पर हमेशा बरकरार रहे।

1. नूंह हिंदू-विरोधी हिंसा की ग्राउंड रिपोर्ट: हरियाणा के नूंह इलाके में जलाभिषेक यात्रा निकाल रहे हिन्दुओं पर हमला किया गया। ऑपइंडिया ने यहाँ पहुँच ग्राउंड रिपोर्टिंग की। कुछ ऐसी बातें जो मेनस्ट्रीम मीडिया छिपा रही थी, हमने पाठकों तक उसे पहुँचाई।

  • इसमें एक थी अभिषेक की हत्या। उसे न सिर्फ गोली मार दी गई बल्कि उनका गला काटकर सिर को पत्थरों से कूच दिया गया। यह सब ISIS और तालिबान के स्टाइल में किया गया।
  • शक्ति सैनी तो नूंह की जलाभिषेक यात्रा में शामिल भी नहीं थे। मुस्लिम दंगाइयों ने उन्हें भी मार डाला। शक्ति सैनी मिठाई की दुकान में काम करते थे। उन्हें दुकान से अपहरण कर कहीं और ले जाया गया और बाद में मारकर फेंक दिया गया।
  • प्रदीप कुमार नल्हड मंदिर के पास हुए हमले में सुरक्षित बचा कर नूंह पुलिस लाइन तक लाए गए थे। लेकिन मुस्लिम दंगाई भीड़ को उनकी सटीक मुखबिरी मिली। वो जैसे ही पुलिस लाइन से घर जाने लगे, घेर कर मार डाला।
  • नूंह हिंदू-विरोधी हिंसा में एक गुरुकुल में घुस रही थी मुस्लिम भीड़। वो मंजर इतना खौफनाक था कि वहीं काम करने वाला एक व्यक्ति ‘विक्षिप्त’ सा हो गया। मुस्लिम बाहुल्य भाड़स गाँव के इस गुरुकुल को 1992 में बाबरी ढाँचा ध्वस्त होने के बाद तबाह कर दिया गया था।

2. साहिल-साक्षी हत्याकांड की ग्राउंड रिपोर्ट: दिल्ली के शाहबाद डेयरी में हुई साक्षी की निर्मम हत्या पर आपने जो रिपोर्ट्स हमारी साइट पर पढ़ी उसकी एक-एक जानकारी ग्राउंड रिपोर्ट पर जाकर एकत्रित की गई थी।

  • ग्राउंड रिपोर्टिंग से ही हमें पता चला कि जहाँ साक्षी की हत्या हुई वहाँ से थोड़ी दूर AAP विधायक का भी ऑफिस था, जिन्होंने हत्या के बाद फौरन अपने कार्यालय से बैनर हटवा लिए थे ताकि किसी को पता न चले घटना कार्यालय के पास की है।
  • इलाके में एक अवैध मजार भी मिली। पूछा तो पता चला कुछ समय से इस इलाके में बांग्लादेशियों की भी घुसपैठ है। पब्लिक पार्क पर मुस्लिम आबादी ने कब्जा कर लिया है। लड़कियाँ घूमती है तो उनसे छेड़खानी होती है। लव जिहाद के भी मामले इलाके से आते रहते हैं।

3. हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर कब्जे की ग्राउंड रिपोर्ट– साल की शुरुआत में हल्दवानी में सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त का आदेश आया था। इसके बाद हल्ला मचाया गया कि मुस्लिमों से उनकी जमीन ली जा रही है। वामपंथी मीडिया ने इस नैरेटिव को फैलाने में खूब साथ दिया। लेकिन जब हम ग्राउंड पर गए तो तस्वीर कुछ और थी।

  • ग्राउंड पर हमें इलाका शांत मिला। जब पूछा वो प्रदर्शनकारी कहाँ गए जिन्हें मीडिया दिखा रहा है तो पता चला कि वो लोग सिर्फ तब जुटते हैं जब वामपंथी मीडिया आए।
  • हमने इस दौरान ये भी देखा कि एक पत्रकार उस भीड़ को क्लास दे रहा था कि क्या, कैसे, कितना बोलना है और बता रहा था वो उनकी बात द वायर पर चलाएगा।
  • थोड़ी देर ग्राउंड पर और रुके तो एक मुस्लिम शख्स मिला जिसने बताया कि वो लोग तो यहाँ सालों से बिना जमीन खरीदें रह रहे हैं।
  • बातचीत में यह भी सामने आया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए रखने के लिए ये लोग महिलाओं और बच्चों का भी इस्तेमाल करते हैं। इसमें मदरसे के हाफिज और लोकल नेता सब सपोर्ट करते हैं।
  • फिर भी मीडिया उनका पक्ष दिखाती है लेकिन हल्दवानी में जिन हिंदुओं की जमीन मुस्लिम कब्जाते हैं, उनके मंदिर तोड़ते हैं, उन्हें त्योहार नहीं मनाने देते… उस पर कोई कवरेज नहीं होती, न सवाल उठाया जाता है।

4. राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (NIMHR) का मदरसे सा हाल: इस बारे में साल की शुरुआत जनवरी में ही पता चला था कि जिस NIMHR का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया उसे इस संस्थान के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अशफाक ने मदरसे सा बना दिया है।

  • संस्थान के छात्रों ने तीन पन्नों का लेटर अशफाक के खिलाफ PMO को भेजा था जिसमें आरोप थे कि वो मनमाने ढंग से संस्थान चलाता है। हिंदू चरित्रों के बारे में उल-जुलूल बात करता है।
  • इस मामले पर ऑपइंडिया ने विस्तृत रिपोर्ट की थी जिसपर संज्ञान लेकर PMO ने जाँच शुरू की थी और ABVP ने भी डिप्टी रजिस्ट्रार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
  • अंत में फैसला आया था कि NIHMR ने डिप्टी रजिट्रार अशफाक को निकाल दिया है।

5. पलामू में शिव बारात पर हमला, जामा मस्जिद से पथराव: झारखंड के पलामू में फरवरी को महाशिवरात्रि के लिए तोरणाद्वार लगा रहे श्रद्धालुओं पर पथराव और आगजनी की घटना सामने आई थी। ऑपइंडिया ने जब इसकी ग्राउंड से पड़ताल की तो कुछ बिंदु सामने आए।

  • लोकल सामाजिक कार्यकर्ता से बात के दौरान पता चला कि पलामू में ये हमला जामा मस्जिद से हुआ था। भीड़ ने मस्जिद की छत से हिंदुओं पर पेट्रोल बम तक फेंके थे।
  • उसके बाद अपनी ही दुकान तोड़कर हिंदुओं को फँसाने की साजिश भी रची गई थी। कार्यकर्ता ने इस घटना को गजवा-ए-हिंद का ट्रायल बताया था।
  • इस घटना पर प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई करने के आरोप लगे थे। साथ ही ये भी कहा गया था कि हिंदू पुरुषों की तलाश में महिलाओं से मारपीट की गई।
  • इतना ही नहीं कुछ दिन बाद पत्रकार कमलेश कुमार सिंह पत्रकार के साथ भी पुलिस ने निर्ममता से मारपीट की थी। इसमें उनका सिर फूट गया था। महिलाओं के रोने-पीटने पर उन्हें लहूलुहान करके छोड़ा था।

6.दिल्ली के कट्टर ईसाई अधिकारी ने दोस्त की बेटी से किया रेप: अगस्त माह में दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर प्रेमोदय खाखा पर एक बच्ची के साथ बलात्कार का आरोप लगा था। ऑपइंडिया ने इस पर भी रिपोर्ट की थी। 

  • हमारी पड़ताल में निकल कर आया कि प्रेमोगय खाखा सरकारी अधिकारी होते हुए कट्टर ईसाई था। उसने पहले अपने ही दोस्त की मृत्यु के बाद उसकी बेटी से 3 माह तक रेप किया था और उसकी पत्नी बच्ची को गर्भपात की दवाई देती थी।
  • आगे की छानबीन में ये निकलकर आया कि खाखा ने सिर्फ बच्ची से दुष्कर्म नहीं किया था। ऑफिस में भी वो 3 अन्य महिलाओं का उत्पीड़न कर चुका था।
  • सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि दिल्ली हाई कोर्ट इस बाबत आप सरकार को कई पत्र लिख चुकी थी मगर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं थी।

7. मुख्तार अंसारी सीरीज: योगी सरकार ने जब से मुख्तार अंसारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, तब से ये मुद्दा गरमाया हुआ था। ऐसे में हमने मुख्तार के काले चिट्ठों पर स्थानीयों से बात करके ग्राउंड रिपोर्ट की।

  • इस दौरान पता चला कि गैंगस्टर मुख्तार ने अंसारी यूनिवर्सिटी बनाने के लिए मंदिर की करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा किया था और अधिकारी उसे खाली कराने से भी डरते थे।
  • मुख्तार का खौफ पुलिस में इतना था कि अधिकारी उसके डर से सूअर पकड़ने के लिए पानी में घुस जाते थे। वह पत्रकारों को राइफल से पीटता था और बड़े से बड़ा नेता या पुलिस अधिकारी कुछ नहीं कह पाते थे।
  • ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान हमें ये भी पता चला कि वो मुख्तार जिसके खौफ से मऊ कांपता था वो एक समय में ब्लैक टिकट बेचता था। इसके अलावा जो उसके दादा के ब्रिगेडियर होने की कहानी भी स्थानीयों ने झूठी बताई।
  • उस पर दर्ज हत्या के केसों और उनसे जुड़ी कहानियों को भी हमने इसी दौरान रिपोर्ट किया था।

8.योग कारोबार हुआ ₹8 लाख करोड़ पार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया योग कॉन्सेप्ट आज जमीनी स्तर और बाजार के स्तर पर कैसे फल फूल रहा है। इस पर हमने योग टीचरों से बात करते हुए एक रिपोर्ट की थी।

  • इसमें मुख्यत: बताया गया था कि कैसे योग एक करियर की तरह उभरा है जिसमें महिलाएँ सक्रिय होकर अपना भविष्य बना रही हैं। इसके अलावा WHO ने भी योग का लोहा माना है और अमेरिका में इसका कितना क्रेज बढ़ा है इस सब पर हमने इस रिपोर्ट में बताया था।
  • ग्लोबल योगा मार्केट की रिपोर्ट का हवाल देकर बताया था कि 2022 में योग का कारोबार 8 लाख करोड़ रुपए पहुँच चुका है।

9.ऋषिकेश में थीं घरों में दरगाहें, करवाई गई ध्वस्त- सितंबर 2023 में ऋषिकेश में तोड़ी जाने वाली दरगाहों को लेकर खबर आई। ऑपइंडिया ने इस मामले पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रभूषण शर्मा से बात करके पूरा मामला समझा किया।

शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश व आसपास 200 से अधिक मजारें घरों के अंदर बन चुकी हैं। इन घरों में पुरोहित से लेकर सैनिक और व्यापारियों के घर भी थे। जब इस बात पर प्रश्न उठे तब स्थानीयों को समझाकर उन मजारों को तुड़वाने का कार्य हुआ।

10. AMU ISIS सीरीज: उत्तर प्रदेश पुलिस की एटीएस ने इस वर्ष जब अलीगढ़ ISIS मॉड्यूल का खुलासा किया तो ऑपइंडिया ने हर कार्रवाई की खबर आप पर सक्रिय रूप से पहुँचाई और इन आतंकियों का अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से क्या कनेक्शन था ये भी बताया।

  • इस सीरीज के दौरान चाहे AMU से पीएचडी करने वाले ISIS आतंकी वजीउद्दीन की छत्तीसगढ़ से गिरफ्तारी की बात हो या उसकी सास की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की… हमने हर पहलू को आपके सामने रखा।
  • ये भी बताया कि अलीगढ़ ISIS मॉड्यूल के कुल 7 आतंकी एटीएस ने पकड़े हैं और अब्दुल-फैजान नाम के आतंकियों को वो तलाश रहे हैं, जिनपर 25 हजार का इनाम भी रखा गया है।
  • इसके अलावा इनके मकसद, इनके कट्टरपंथी कनेक्शन, इनकी जिहाद की बैयत, किस ऐप से एक दूसरे से जुड़े थे, कैसे हथियार जमा कर रहे थे ये सब हमने अपनी रिपोर्ट में आपको बताया था।

राजस्थान के रेगिस्तान में आएगा ‘चक्रवात’, पहुँच रही UAE की सेना: ‘जायद तलवार’ के बाद अब ‘डेजर्ट साइक्लोन’

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास होने वाला है। इसे नाम दिया गया है ‘Desert Cyclone’, जिसका समान हिंदी अर्थ लगाएँ तो इसे ‘रेगिस्तानी तूफ़ान’ कहा जा सकता है। हालाँकि, संयुक्त सैन्य अभ्यासों को इस तरह का नाम दिया जाना कोई नई बात नहीं है। राजस्थान में 2 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक भारत-UAE की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास चलेगा। ‘डेजर्ट साइक्लोन 2024’ के तहत दोनों सेनाएँ मिल कर ड्रिलिंग करेंगी।

शहरी इलाकों में ऑपरेशन चलाने को लेकर दोनों एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही कई नई चीजें भी साथ मिल कर सीखेंगे। भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी है। भारत और UAE के बीच संबंध काफी पुराने हैं। आर्थिक रूप से खासकर दोनों देश एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। रक्षा उपकरणों के निर्माण, विकास और रख-रखाव से लेकर सूचनाएँ एवं सिद्धांतों को साझा करने के लिए भी जॉइंट मिलिट्री ऑपरेशन्स का इस्तेमाल किया जाता है।

हाल के दिनों में डिफेंस ट्रेनिंग और डिफेन्स इन्वेंट्री की सप्लाई के मामले में भी भारत और UAE ने एक-दूसरे के साथ सहयोग किया है। थोड़ा पीछे जाएँ तो सितंबर 2008 में दोनों देशों की वायुसेनाओं ने अबुधाबी स्थित अल-धफरा बेस पर संयुक्त अभ्यास किया था। अबुधाबी में हर 2 वर्ष पर होने वाले ‘इंटरनेशनल डिफेन्स एक्सहिबिशन (IDEX)’ में भी भारत नियमित रूप से हिस्सा लेता रहा है। अब राजस्थान के थार रेगिस्तान में दोनों देशों की सेनाएँ मिल कर अभ्यास करेंगी।

दो देशों की सेनाएँ साथ मिल कर इसीलिए भी अभ्यास करती हैं, ताकि एक-दूसरे की काबिलियत को भी सीख सकें। हर देश की सेना अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों में काम करने को लेकर दक्षता रखती है। इसी साल 2023 में भारतीय नौसेना के ‘INS विशाखापत्तनम’ और ‘INS त्रिकांड’ ने कमांडर ऑफ रियर एडमिरल विनीत मैकार्टी के नेतृत्व में ‘वेस्टर्न फ्लीट (FOCWF)’ ने ‘ज़ायद तलवार’ नामक द्विपक्षीय अभयास में UAE की नौसेना के साथ अभ्यास में हिस्सा लिया था।

आधिकारिक रूप से भारत और UAE के बीच कूटनीतिक रिश्ते 1972 से शुरू हुए, जब UAE ने नई दिल्ली में अपना दूतावास खोला। इसके अगले ही साल भारत ने भी UAE में अपना दूतावास स्थापित किया। दोनों देशों के नौसेना जहाज आपस में संपर्क में रहते हैं और नियमित रूप से एक-दूसरे के साथ सहयोग करते हैं। UAE में भारत के क्रिकेट टूर्नामेंट IPL का आयोजन भी हो चुका है। UAE एक समृद्ध देश है, जहाँ भारत के कई लोग काम भी कर रहे हैं।